गुरुवार, 4 मई 2023

दिव्यांग हनुमानराम और गोविंदराम के लिए वरदान साबित हुआ महंगाई राहत कैंप

पचपदरा विधायक मदन प्रजापत द्वारा स्कूटी की घोषणा से खिले चेहरे

बाडमेर, 04 मई। हनुमानराम और गोविंदराम के लिए महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों संग अभियान घर बैठे गंगा साबित हुआ। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने दिव्यांग भाईयो की पीड़ा समझते हुए एम एल ए कोटे से उन्हें स्कूटी देने की घोषणा की ताकि ये अपना गुजारा आराम से कर सके। 
 स्कूटी पाकर दिव्यांग परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे साथ ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 में ग्राम पंचायत सराना के निवासी दिव्यांग हनुमानराम और गोविंदराम को पात्रतानुसार महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना मे 40 हजार रूपये का गोवंश का बीमा से लाभान्वित किया गया।
 स्कूटी और पात्रतानुसार लाभ मिलने के बाद में दिव्यांग भाईयांे और समस्त ग्रामवासियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, मदन प्रजापत और समस्त प्रशासन को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-




राहत उत्सव में आमजन राज्य सरकार की योजनाओं से हो रहे लाभान्वित- लोक बन्धु

 जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

बाडमेर, 04 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के तहत महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए सार्थक सिद्व हो रहे हैं। महंगाई राहत शिविर में हर दिन लाभान्वित आमजन की संख्या बढ़ती जा रही है।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु के द्वारा शुक्रवार को प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के तहत महंगाई राहत शिविर इन्द्राणा, सिवाणा, करमावास, समदडी और बालोतरा में आयोजित सभी शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में पंजीयन हो चुके लाभार्थियों से बात की तथा उनको मिले लाभ की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड का वितरण किया। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर में आमजन राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। उन्होन कहा कि वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए इसे राहत उत्सव के रूप में लेकर आमजन की भागीदारी को बढाया जाए। उन्होने महंगाई राहत शिविरों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों निर्देश दिए कि शिविरों का बेहतर प्रबन्धन करते हुए पात्र परिवारों का योजनाओं में पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।
-0-








महंगाई राहत शिविर - बाड़मेर जिले में गुरूवार को 72471 गारंटी कार्ड वितरित कर 13454 परिवारों को किया लाभांवित

बाडमेर, 04 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए गुरूवार को आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में समाज के हर वर्ग में भारी उत्साह देखने को मिला।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रारंभ हुए महंगाई राहत कैंप के माध्यम आमजन को महंगाई से राहत दिलाने का कार्य निरंतर जारी है।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को आयोजित महंगाई राहत कैंप के माध्यम से कुल 72471 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण कर 13454 परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 11072, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 11072, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 6274, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 8640, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 988, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 9310, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 9777, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 5057, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 9892, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 389 लाभार्थियों को पंजीयन कर मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - कमला को मिली धुए से निजात के साथ योजनाओं का बढा लाभ

बाडमेर, 04 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है।

शिविर प्रभारी ने बताया कि पंचायत समिति चौहटन में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में कमला अपना पंजीकरण करवाने के लिए जनाधार कार्ड, बिजली का बिल, गैस की डायरी एवं नरेगा जॉब कार्ड लेकर पहुंची। कमला को पात्रतानुसार आठ प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के साथ न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आई।
इन सभी योजनाओं का लाभ पाकर कमला ने बताया कि राज्य सरकार ने जो महंगाई राहत शिविर आयोजित किए है इसमें आमजन बहुत उत्साह के साथ भाग ले रहे है तथा मौके पर ही आमजन को लाभान्वित किये जाने से आमजन में बहुत ही खुशी है।
 इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - चनणी को मिला निःशुल्क राशन, बिजली के साथ स्वास्थ्य बीमा का लाभ

बाडमेर, 04 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है।

पंचायत समिति बामरला के केकड़ निवासी चनणी देवी को राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए लगवाए जा रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान की जानकारी अपने मोबाईल के माध्यम मिली।
चनणी देवी पंचायत समिति बामरला ग्राम पंचायत सेडवा में आयोजित महंगाई राहत कैंप में अपना पंजीकरण करवाने के लिए जनाधार कार्ड, बिजली का बिल, गैस की डायरी एवं नरेगा जॉब कार्ड लेकर पहुंची।
शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैंप सेडवा में केकड़ निवासी चनणी देवी ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उनकी पात्रतानुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के साथ न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आई।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - राणी कंवर के लिए वरदान बना शिविर

आठ योजनाओं के लिए हुआ निःशुल्क पंजीयन

बाडमेर, 04 मई। गुरुवार 24 अप्रैल से आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान कम नही हैं। महंगाई राहत शिविर पाटोदी मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैम्प में सुरजबेरा गांव के राणी कंवर और उनके पति पेपसिंह को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं के तहत निःशुल्क पंजीयन करवा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाया गया।
  शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 कार्य दिवस रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के साथ इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ मिला।
इन आठ योजनाओं का लाभ पाकर वे बहुत खुश नजर आई। उन्होने माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के साथ स्थानीय विधायक हरीश चौधरी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
शिविर में प्रभारी अधिकारी व्याख्याता चेनाराम पूनङ ने आमजन से आव्हान किया कि महंगाई राहत कैंप में आसपास के गांव के ग्रामीण भी पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - मोहम्मद हसन को मिला बेहतर जीवन व्यापन का मौका

इन्द्रधनुषी गारन्टी कार्ड के साथ आई राहत

बाडमेर, 04 मई। प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजना का लाभ मुहय्या करवाने की मंशा से राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किये गये महंगाई राहत शिविर सार्थक सिद्व हो रहा हैं। महंगाई राहत शिविर में हर दिन लाभान्वित आमजन की संख्या बढ़ती जा रही है।
बाडमेर में आयोजित हो रहे पंचायत समिति रामसर महंगाई राहत शिविर सिहानी ग्राम पंचायत में मोहम्मद हसन की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा जब उन्हें आभास हुआ की वह राज्य सरकार की सात योजनाओ के अंतर्गत लाभान्वित हुए है।
मोहम्मद हसन स्वंय दिव्यांग है, दैनिक खर्चो के लिए सीमित आय के कारण अभावों का सामना करना पडता है। जब उन्हें महंगाई राहत शिविर की जानकारी प्राप्त हुई तो वे यहाँ पहुंचे और उन्हें राज्य सरकार की सात जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ जिसके फलस्वरूप अब वह एक बेहतर जीवन व्यापन सुनिश्चित कर सकेंगे।
शिविर प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद हसन को इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर मोहम्मद हसन ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से उन जैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा सहारा मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - दिव्यांग हड़ूराम के दुखों का हुआ हरण

बाडमेर, 04 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प शिव में सवाईसिंह की बस्ती बलाई निवासी हड़ूराम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर हड़ूराम ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से उन जैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा सहारा मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

महंगाई राहत शिविर - राहत उत्सव में आमजन अपनी भागीदारी तय करें-लोक बन्धु

चूली, डूडियों की ढाणी, कीटनोद, ढाणी सांखला और नगोणी धतरवालों की ढाणी में आज आयोजित होगे शिविर
बाड़मेर, 04 मई। जिले में आमजन को महंगाई से राहत देने के राज्य सरकार के अभियान के अंतर्गत प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
 इस मौके पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने जिले में चल रहे राहत उत्सव में सभी वंचित पात्र परिवारों के शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के साथ इन योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु सभी को भागीदार बनने की अपील की।

शुक्रवार को आयोजित अस्थाई शिविर
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार, 05 मई को जिले में रोहीली, रिछोली, बलाउ जाटी, बूठसरा, खारडा भारतसिंह, खलीफे की बावडी, फागलिया, कितनोरिया और सैला ग्राम पंचायत स्तर पर दुसरे दिन भी अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ चूली, डूडियों की ढाणी, कीटनोद, ढाणी सांखला, नगोणी धतरवालों की ढाणी, सियाणी, स्वामी का गांव, बुठ राठौडान, अरनियाली महेचान, धारिया खुर्द और सांवरडा ग्राम पंचायत स्तर पर, सिवाणा नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 में राजकीय प्राथमिक विद्याालय जीनगरों का वास मेें भी अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जायेगा।
-0-

बुधवार, 3 मई 2023

बाड़मेर-सफलता की कहानी - विशेष योग्यजन तेजाराम जाखड़ का सहारा बनी सरकार

चिरंजीवी में निःशुल्क इलाज के साथ स्कूटी का मिला लाभ

बाड़मेर, 03 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।
शिविर प्रभारी ने बताया सनावड़ा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैम्प में जाखड़ो की ढाणी सनावड़ा निवासी तेजाराम जाखड़ के आठ योजनाओं के तहत निःशुल्क पंजीयन करवा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। उन्होने बताया कि तेजाराम जाखड़ एक श्रमिक थे और पूर्व टेक्सटाइल फैक्ट्री में कार्य करते हुए ऊंचाई से गिरने पर रीड की हड्डी फैक्चर हो गई थी। जिससे लाखों रुपए का ऑपरेशन राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी में निःशुल्क किया गया अब वर्तमान में तेजाराम अपने परिवार के साथ स्वयं चलकर के कार्य कर रहे हैं।
  तेजाराम ने बताया कि मुझे राजस्थान की संवेदनशील सरकार द्वारा वर्तमान में निःशुल्क स्कूटी भी मिली है जिनसे मेरे कार्य करने में सहूलियत होती हैं। उन्होने बताया कि उन्हे न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपए मासिक पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और खाद्य तेल 1 लीटर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा लाभ भी मिलेगा।
इन आठ योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी का महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

महंगाई राहत शिविर - बाड़मेर जिले में बुधवार को 76021 गारंटी कार्ड वितरित

बाडमेर, 03 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए बुधवार को आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में समाज के हर वर्ग में भारी उत्साह देखने को मिला।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रारंभ हुए महंगाई राहत कैंप के माध्यम आमजन को महंगाई से राहत दिलाने का कार्य निरंतर जारी है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित महंगाई राहत कैंप के माध्यम से कुल 76021 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 11653, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 11653, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 6732, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 9257, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 1003, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 9712, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 10313, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 5069, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 10162, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 467 लाभार्थियों को पंजीयन कर मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - पेमी काकी खुशी से बोली-’’म्हारों तो कल्याण हो गयो‘‘

बाड़मेर, 03 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। पंचायत समिति सिणधरी में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प होडु पंचायत निवासी पेमी काकी ने अपना पंजीकरण कराया।

उन्होने बताया महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपए मासिक पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और खाद्य तेल 1 लीटर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि पेमी काकी को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा लाभ भी मिलेगा।
इन सभी योजनाओं का लाभ पाकर काकी खुशी से बोली-‘‘म्हारों तो कल्याण हो गयो। एक ही स्थान पर आठ योजनाओं का पंजीकरण कर त्वरित ढंग से पंजीयन का गारंटी कार्ड मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - मोटाराम को मिलेगी प्रतिमाह 100 यूनिट निःशुल्क बिजली के साथ बढ़ी हुई पेंशन

बाड़मेर, 03 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प दुधवा में पंचायत खट्टू के निवासी मोटाराम जो एक हाथ से विकलांग है, ने अपना पंजीकरण कराया।

उन्होने बताया महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपए मासिक पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और खाद्य तेल 1 लीटर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि दिलबर खान को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा लाभ भी मिलेगा।
एक ही स्थान पर आठ योजनाओं का पंजीकरण कर त्वरित ढंग से पंजीयन का गारंटी कार्ड मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - दिलबर काको हुओ राजी, आंखें नही पर देखी खुशियों की दुनिया

बाड़मेर, 03 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। पंचायत समिति शिव में आजोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में पंचायत नेगरङा निवासी दिलबर खां ने भी अपना पंजीकरण कराया।

उन्होने बताया महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
शिविर प्रभारी ने बताया दिलबर खान आंखो से देख नही सकते इस कारण वे अपने पुत्र के साथ शिविर मेे आए। उनके जीवन व्यापन का कोई स्थायी साधन नही है। कृषि और पशुपालन कर वे अपना गुजारा कर रहे है। उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपए मासिक पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और खाद्य तेल 1 लीटर दिया जाएगा।
उन्होने बताया कि दिलबर खान को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा लाभ भी मिलेगा। इन सभी योजनाओं में बढा लाभ पाकर दिलबर खांन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जो महंगाई राहत शिविर आयोजित जा रहे है इसमें आमजन बहुत खुशी के साथ भाग ले रहे है और मौके पर ही आमजन को लाभ के लिए जोड़ा जा रहा इसलिए आमजन में बहुत ही खुशी है। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - विधवा गंगा देवी मिला आर्थिक संबल

बाड़मेर, 03 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। महंगाई राहत कैम्प शिव में सुवाला बालासर निवासी गंगा देवी ने भी अपना पंजीकरण कराया।

उन्होने बताया महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और खाद्य तेल 1 लीटर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा के साथ इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। गंगा देवी ने बताया मुझे सरकार द्वारा मिली योजनाओं को पाकर में बहुत खुश हूं।
गंगा देवी ने बताया इस महंगाई के कारण उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। इस शिविर के माध्यम से उन्हे काफी राहत मिली है। राज्य सरकार के इस प्रयास से आर्थिक संबल मिला।
एक ही स्थान पर सात योजनाओं का पंजीकरण कर त्वरित ढंग से पंजीयन का गारंटी कार्ड मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - वृद्ध माता-पिता के लिए श्रवण बना हनुमान

बाड़मेर, 03 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। सनावड़ा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैम्प में सियागपुरा, सनावड़ा निवासी हनुमानराम गोदारा पुत्र मोडराम ने भी अपना पंजीकरण कराया।

इस दौरान हनुमानराम गोदारा ने बताया कि उनके माता पिता बुजुर्ग होने के कारण शिविर तक नही आ पाए। उन्होने बताया महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपए मासिक पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और खाद्य तेल 1 लीटर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत प्रतिमाह 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 कार्य दिवस रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा के साथ इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।
एक ही स्थान पर नौ योजनाओं का पंजीकरण कर त्वरित ढंग से पंजीयन का गारंटी कार्ड मिलने पर हनुमान गोदारा ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।
शिविर प्रभारी ने बताया कि हनुमान गोदारा ने अपने माता पिता को योजनाओं का बढ़ा लाभ दिलाकर श्रवण का काम किया है।
-0-

महंगाई राहत शिविर - रोहीली, बलाउ जाटी, बूठसरा और खारडा भारतसिंह में आज आयोजित होगे शिविर

बाड़मेर, 03 मई। जिले में आमजन को महंगाई से राहत देने के राज्य सरकार के अभियान के अंतर्गत प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

  इस मौके पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के दौरान सभी वंचित पात्र परिवारों के शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के साथ इन योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करावे। शिविरों के दौरान आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने के बात कही।
गुरूवार को यहां आयोजित होगें अस्थाई शिविर
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि गुरूवार, 04 मई को जिले में रामदेरिया, सराणा, कल्याणपुर, खोथांे की ढाणी, दूधु, रतनपुरा, सुवाडा, कानासर, सिंहार, गुमाने का तला, समदडो का तला और समदडी स्टेशन पर अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जायेगा। वही बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क, कस्टम क्वाटर के पीछे, वार्ड संख्या 01 व 54 में चिन्तामणी सभा भवन, गेंहू रोड, सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्याालय, जीनगरों का वास दुसरे दिन भी अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ रोहीली, रिछोली, बलाउ जाटी, बूठसरा, खारडा भारतसिंह, खलीफे की बावडी, फागलिया, कितनोरिया और सैला ग्राम पंचायत स्तर पर, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 व 12 में नाहटा कॉम्पलेक्स नयापुरा मे भी अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जायेगा।
-0-

मंगलवार, 2 मई 2023

जिले में हो जच्चा-बच्चा का पूर्ण टीकाकरण के उद्देश्य से हुआ होटल कैलाश इन्टरनेशनल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बाड़मेर, 02 मई। चिकित्सा विभाग बाडमेर एवं डबलु.एच.ओ के द्वारा संयुक्त रूप से 01 मई को एक दिवसीय नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान संबंधी कार्यशाला का आयोजन होटल कैलाश इन्टरनेशनल में रखा गया।

प्रशिक्षण में डॉ.प्रीत मोहिन्दर सिंह जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला का मूल उद्देश्य जिले में प्रत्येक गांव से लेकर ढाणी तक माता व शिशु को वैक्सीन प्रतिरोधी टीकों द्वारा शत्-प्रतिशत टीकाकरण किया जायें साथ ही प्रत्येक ए०एन०एम द्वारा गांव एवं ढाणी चार माइक्रोप्लान तैयार किया जाये जिससे जिले का कोई भी बच्चा अप्रतिरक्षित ना रहे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज ने अंतिम छोर पर कार्यरत हैल्थ सुपरवाईजर से लेकर ब्लॉक स्तर के अधिकारी को पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किये जाने पर बल दिया। इस दौरान डॉ. हरेन्द्र भाखर द्वारा जिले में परिवार नियोजन एवं नसबंदी संबंधी राज्य सरकार की योजना के बारे में आमजन को जागरूक व प्रेरित करने हेतु ब्लॉक स्तर के अधिकारीयों को निर्देश प्रदान किये।
बढ़ती गौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचाव हेतु समय रहते एस.ओ.पी अनुसार कार्य किये जाने के बारे में डॉ.पी.सी. दीपन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाडमेर द्वारा कार्यशाला में कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।
डब्लू.एच.ओ के एस.एम.ओ डॉ पंकज सुधार द्वारा उक्त कार्यशाला में मिजल्स रूबैला
टीकाकरण एवं इसके उन्मूलन के साथ आगामी उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर डीपीएम सचिन भार्गव, डीएनओ मुकेश, एएसओ अशोक कुमार गौड, एफ.एम. आरआई विक्रम सिंह सांदु आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

विधवा तगु देवी देवासी के लिए घर बैठे गंगा साबित हुआ प्रशासन गांवों के संग अभियान/महंगाई राहत कैंप

मौके पर ही मिला पालनहार का लाभ

बाड़मेर, 02 मई। विधवा जरूरतमंद महिला तगू देवी के लिए महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों संग अभियान घर बैठे गंगा साबित हुआ। 
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 ग्राम पंचायत गोल स्टेशन के निवासी तगू देवी के लिए वरदान साबित हुआ ।
 उपखण्ड प्रशासन के संज्ञान में मामला आया कि विधवा महिला तगु देवी है जिसके तीन बच्चियां अध्यनरत है राज्य सरकार की पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए तगु देवी को ग्राम पंचायत बुलाकर ई मित्र के माध्यम से आवेदन करवाकर मौके पर ही, पालनहार योजना के तहत 3 बच्चों को चार हजार पांच सौ रूपए प्रतिमाह की स्वीकृति प्रदान की,साथ ही पात्रतानुसार उसे महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना मे 40 हजार रूपये का गोवंश का बीमा और पेंशन राशि बढ़ाकर 1000 रुपए का गारंटी कार्ड माननीय अध्यक्ष(राज्यमंत्री) वंशावली संरक्षण एवम संवर्धन अकादमी राजस्थान सरकार के कर कमलों से लाभान्वित का गारंटी कार्ड प्रदान किया गया।
साथ ही बाजू देवी/ भेरा राम, बबरी देवी,कमला देवी को भी माननीय मंत्री महोदय द्वारा 9..9 योजनाओं के गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।
पात्रतानुसार लाभ मिलने के बाद में लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, माननीय मंत्री महोदय,विधायक मदन जी प्रजापत,प्रधान भगवत सिंह जी एवम शिविर प्रभारी विवेक जी व्यास तथा समस्त प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
-0-


बाड़मेर - सफलता की कहानी - 500 में गैस सिलेंडर पाकर खुश हुआ मोयबी

बाडमेर, 02 मई। मंगलवार को आरंभ महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। पंचायत समिति शिव में आयोजित मंहगाई राहत शिविर में पंचायत नेगरड़ा निवासी मोयबी के परिवार को पात्रता के अनुसार आठ प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।

उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 कार्य दिवस रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के साथ न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना योजना का लाभ मिला। इन आठ योजनाओं का लाभ पाकर बहुत खुश नजर आये।
इन सभी योजनाओं का लाभ पाकर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जो महंगाई राहत शिविर आयोजित किए है इसमें आमजन बहुत खुशी के साथ भाग ले रहे है और मौके पर ही आमजन को लाभ के लिए जोड़ा जा रहा। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...