सोमवार, 18 अप्रैल 2022

जिला कलक्टर ने की विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा

अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश

बाड़मेर, 18 अप्रेल। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड एवं स्वास्थ्य के संबंध में प्रगति समीक्षा कर वैक्सीनेशन के विभिन्न संवर्गो में शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने को कहा। बैठक में उन्होने अवैध खनन की रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने तथा उनकी नियमित रूप से निरीक्षण करने, अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों की प्रगति, आबादी भूमि विस्तार के प्रकरणों की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा, भारतमाला परियोजना के लम्बित मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  
बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुसार विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को 15 फरवरी के पश्चात कोई पुराना प्रकरण लम्बित नहीं रहें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने दिव्यांगजन प्रमाण पत्र  के लम्बित प्रकरणों की स्कीनिंग करके तुरन्त निस्तारित करने तथा अग्नि सहायता के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण भिजवाने को कहा। इसी प्रकार उन्होने एनजीटी के निर्देशों के तहत विभिन्न बकाया प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर अवैध रूप से संचालित टैक्सटाईल्स इकाईयों को बंद करवाने के निर्देश दिए।  
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व प्रकरणों एवं बकाया मामलों की विस्तार से चर्चा की। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोाहनदान रतनू ने विकास योजनाओं के लक्ष्यों को विस्तार से बताया।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-
 

पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, अल्पसंख्यकों को आबादी के अनुरूप योजनाओं से लाभान्वित करें

बाडमेर, 18 अप्रेल। जिले में अल्प संख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाए जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार सांय जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने बताया कि जिले में अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुपात में उनकी सभी विकास योजनाओ में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक समुदाय को अनुपातः लाभान्वित करने के लिए माइक्रो मोनिटरिंग की जानी चाहिए। सरकार ने अल्प संख्यकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पृथक से अल्प संख्यक कल्याण मामलात विभाग का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है।
उन्होने बताया कि उनके माध्यम से जिले में अल्प संख्यक के कल्याण के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ साथ विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के द्वारा सभी योजनाओं के लाभार्थियों में अल्प संख्यकों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
    जिला कलेक्टर ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में लाभार्थियों के आंकडे निकाल कर उनमें अल्प संख्यक समुदाय के लाभान्वितों को भी सुचीबद्ध करने के निर्देश दिए। पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा के पश्चात् उन्होने कहा कि अल्प संख्यक समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता से ऋण मुहैया कराया जाएगा। साथ ही अल्पसंख्यक बहुल्य ब्लाकों में शिक्षण संस्थानों में आबादी के अनुसार उनके बच्चों का नामांकन भी हो।
  उन्होने अल्प संख्यक बाहुल्य गांव में एकीकृत बाल विकास योजना व सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा की उपलब्धता को सुधारना तथा उर्दू शिक्षण के लिए संसाधन व विकल्प सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण के कार्य की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने अल्प संख्यक समुदाय के मेघावी विद्यार्थियों के लिए पूर्व मेट्रिक, उत्तर मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनाओं के लाभान्वितों के बारे में जानकारी लेते हुए उक्त योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक अल्प संख्यक समुदाय के बच्चे लाभान्वित हो सकें।
  इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने प्रगति से अवगत कराया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खां ने विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, मासिक लक्ष्य तय कर शत प्रतिशत प्रगति अर्जित हो

बाडमेर, 18 अप्रेल। बीस सूत्री कार्यक्रम के वर्ष 2021-22 लक्ष्यों के विरूद्ध  अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध मुश्तैदी के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। उन्होंने कार्यक्रम के मासिक आधार पर लक्ष्य तय कर उसकी मॉनिटरिंग करने एवं तदनुसार उपलब्धि अर्जित करने को कहा।  
जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कोरोना काल बूस्टर के लिए बच्चों में सभी प्रकार के टीकों में शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश दिए। उन्होने ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल प्रतिरक्षण, संस्थानिक प्रसव, बाल कल्याण, वन संरक्षण एवं वन वृद्धि, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न विभिन्न रैकिंग बिन्दुओं में अर्जित प्रगति की विभागवार समीक्षा की तथा संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में औसत से कम रहने वाले राजीविका एवं वाटरशेड में लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए।
  उन्होने समस्त विभागों को अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगामी वितीय वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित करवाने को कहा।  
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने विभागवार प्रगति से अवगत कराया।
-0-





शनिवार, 16 अप्रैल 2022

राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने किया कांजी हाउस का निरीक्षण

गोवंश की सुरक्षा को सरकार गम्भीर-जैन

बाड़मेर, 16 अप्रैल। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने शनिवार सांय बालोतरा नगर परिषद द्वारा संचालित कांजी हाउस का निरीक्षण किया।
   जैन ने नगरपरिषद बालोतरा द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौवंश की मौतों को लेकर शनिवार को  पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद बालोतरा सभापति सुमित्रा जैन,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई एवं पशुपालन विभाग के  डॉक्टर्स के साथ कांजी हाउस का दौरा कर वस्तुस्थिति को देखा।
  इस दौरान जैन ने कहा कि राजस्थान सरकार गोवंश की सुरक्षा को गम्भीर है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कांजी हाउस के संचालन में हुई अनियमत्ताओं,लापरवाही को लेकर सरकार सख्त है एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाड़मेर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जाँच की जा रही हैं, जिसकी भी लापरवाही रही है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती नही हो इस हेतु समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए है।
  इससे पूर्व उन्होंने कालेवा सिथत आईनाथ गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भृमण के दौरान गौसेवा के प्रति समर्पण की सुखद अनुभूति हुई। आईनाथ गौशाला में विकलांग,अंधी ,अपाहिज गौवंश की सेवा चल रही है, जो कि सराहनीय हैं। पूज्य ओंकारभारती जी के सानिध्य में गोसेवा से जुड़े करनाराम प्रजापत,शिवजी बैरड़ सहित तमाम लोग गौमाता की सेवा को उल्लेखनीय काम कर रहे हैं।
    इस मौके पर जैन ने कहा कि प्रदेश की सरकार गौसेवा को लेकर गंभीर है एवं नवीन गोशालाओं खोलने हेतु सरकार विशेष अनुदान दे रही है । आईनाथ गौशाला में अपाहिज गौवंश का उपचार किया जा रहा है गौशाला में स्थायी टीन शेड निर्माण हेतु 10 लाख की सहायता सरकार की ओर से की जायेगी।
इस अवसर पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-







गोवंश की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित

बाड़मेर, 16 अप्रैल। नगर परिषद बालोतरा द्वारा संचालित कांजी हाउस में गोवंश की मौत के मामले की जांच के लिए जिला कलेक्टर लोकबंधु ने पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।

  जिला कलेक्टर बंधु के आदेशानुसार यह कमेटी गौ वंश की मौत तथा चारे में रेत एवं पानी में कीड़े मिलने आदि बिंदुओं की विस्तृत जांच कर कांजी हाउस के संचालन में कमियां के लिए जिम्मेदारी तय करेगी।
 इस कमेटी के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला कलक्टर होंगे। वही उपखंड अधिकारी बालोतरा, नगर परिषद बालोतरा के आयुक्त, विकास अधिकारी पंचायत समिति बालोतरा एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन समिति में सदस्य होंगे।
-0-

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष अवाना सोमवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 16 अप्रेल। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह अवाना सोमवार, 18 अप्रेल को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह 'अवाना' सोमवार 18 अप्रेल को दोपहर 2 बजे जालौर से प्रस्थान कर 4 बजे बालोतरा पहुंचेंगे, जहां वे एम.बी.सी वर्ग के उत्थान के साथ जनसुनवाई करेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर 7 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे तथा रात्रि 9:30 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे बालोतरा पहुचकर जयपुर के लिए रेलगाड़ी से प्रस्थान करेंगे।
-0-

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

नेहरू नगर ओवर ब्रिज 21 अप्रेल तक बन्द रहेगा

बाड़मेर, 15 अप्रेल। नेहरू नगर रेलवे ओवर ब्रिज पर स्थित सड़क मरम्मत कार्य के मद्देनजर उक्त ब्रिज पर वाहन एवं पैदल आवागमन 21 अप्रेल प्रातः तक बन्द रहेगा।

 सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत बाड़मेर के अधीक्षण अभियन्ता सुरेश शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर रेल्वे ब्रिज पर स्थित सड़क मरम्मत कार्य बिटुमिनस कांक्रिट व मेस्टीक अस्फाल्ट से करवाया जा रहा है, जिस हेतु पूर्व मे जारी आदेश के तहत उक्त ब्रिज पर वाहन एवं पैदल आवागमन 16 अप्रेल, 2022 सुबह तक बन्द रखने के निर्देश दिए थे। वर्तमान मे अत्यधिक गर्मी होने एवं श्रमिकों के बीमार होने से कार्य को दिन में नहीं करवाया जा पाया जिससे अभी तक कार्य प्रगतिरत होने के कारण उक्त ब्रिज पर वाहन एवं पैदल आवागमन 21 अप्रेल, 2022 सुबह तक बन्द रहेगा।
-0-

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष अवाना सोमवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 14 अप्रेल। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह अवाना सोमवार, 18 अप्रेल को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह 'अवाना' सोमवार 18 अप्रेल को दोपहर 2 बजे जालौर से प्रस्थान कर 4 बजे बालोतरा पहुंचेंगे, जहां वे एम.बी.सी वर्ग के उत्थान के साथ जनसुनवाई करेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर 7 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे तथा रात्रि 9:30 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे बालोतरा पहुचकर जयपुर के लिए रेलगाड़ी से प्रस्थान करेंगे।
-0-

बुधवार, 13 अप्रैल 2022

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के आवेदन एवं भुगतान अब होंगे ऑनलाईन

बाड़मेर, 13 अप्रेल। कृषि उपज मंडी समिति के माध्यम से संचालित राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत कृषक अथवा खेतीहर मजदूर की कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में अंग-भंग होने पर, रीढ की हड्डी टूट जाने पर अथवा मृत्यु होने पर दुर्घटना दिनांक से छः माह में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करने पर मंडी स्तरीय कमेटी द्वारा दो लाख रूपये तक की सहायता राशि स्वीकृत की जाती है। मृत्यु के प्रकरणों में एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनिवार्य है।

कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सुरेश कुमार मंगल ने बताया कि योजना के तहत 2 जनवरी, 2022 से ऑनलाईन आवेदन ही प्राप्त किये जा रहे है। आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात पत्रावली कार्यालय में प्रस्तुत की जाती रही है। उक्त योजना के तहत 13 अप्रेल, 2022 से राजस्थान पेमेंट पोर्टल के माध्यम से भुगतान भी ऑनलाइन अनिवार्य कर दिया गया है। भविष्य में इस योजना के तहत कोई भी भुगतान चैक द्वारा नही किया जायेगा। इससे कृषको को अनावश्यक परेशानी का सामना नही करना पडेगा एवं आवेदन से भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से पारदर्शिता से योजना का संचालन होगा। उन्होने बताया कि समयबद्ध प्रक्रिया से भुगतान होने से अनावश्यक विलंब भी नही होगा। दस्तावेजांे में कमी होने पर प्रार्थी को ऑनलाइन सूचित किया जायेगा जिससे अनावश्यक पत्राचार नही होगा तथा समय व राशि की बचत होगी।
कृषक अथवा खेतीहर मजदूर द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने हेतु राज किसान पोर्टल पर सिटीजन लॉगइन में जाकर आधार कार्ड अथवा जनआधार नंबर डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा जोकि फीड करने पर आवेदन प्रक्रिया प्रारभ होगी। यदि आधार या जनाधार से मोबाइल पंजीकृत नही है अथवा गलत नंबर पंजीकृत है तो आवेदन की प्रक्रिया प्रारभ करने से पूर्व सही मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। अधिक जानकारी हेतु मंडी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 18 को

बाड़मेर, 13 अप्रेल। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2021-22 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह मार्च, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु 20 सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 18 अप्रेल को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को माह मार्च, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की प्रगति सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-


वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

बाड़मेर, 13 अप्रेल। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 14 अप्रेल को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 14 अप्रेल को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित पराक्रम (उजासोत्सव) समारोह में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात् चौधरी दोपहर 1 बजे गुड़ामालानी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में भाग लेने के बाद गुडामालानी से मूलजी की ढाणी, जानियाना जाएंगे। उनका रात्रि विश्राम मूलजी की ढाणी, जानियाना में रहेगा।
-0-

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

गौरव सैनानियों के लिए मेडिकल कैम्प आयोजित

बाड़मेर, 12 अप्रेल। बाड़मेर तहसील के गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए मंगलवार को भारतीय सेना ने स्थानीय प्रशासन के साथ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के साथ कानूनी परामर्श, ईसीएचएस कार्ड व कैन्टिन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निवारण किया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल लालाराम सीवर ने बताया कि शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों उपके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए आयोजित चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों जैसे सर्जीकल विशेषज्ञ डॉ. दिलीप चौधरी, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. सिद्वार्थ चौहान, गाइनेकोलोजिस्ट डॉ. पवन धारीवाल, मेडिकल ऑफिसर मेजर चेतन कोलेकर, दन्तरोग विशेषज्ञ डॉ. गुरूदीप चारण, कैप्टन अपूर्वा नायक, ब्लड टेस्ट एवं संबंधित जांचे, दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान कानूनी परामर्श के लिए एडवोकेट अनामिका सांदू एवं एडवोकेट रेखा चाडण्क तथा ईसीएचएस कार्ड व कैन्टिन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निवारण किया गया।
शिविर में कार्यवाहक स्टेशन कमाण्डर एडम कमांडेन्ट जालिपा स्टेशन, ओआईसी ईसीएचएस सेल स्टेशन हैडक्वाटर जालिपा, कमांडेन्ट एवं उपकमांडेन्ट 17 गार्डस, कमाडिंग ऑफिसर 177 मिलिटी हॉस्पीटल जालीपा तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी एवं समस्त स्टाफ ने पूर्व सैनिकों व सभी चिकित्सकों का शिविर आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में लगभग 200 लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया।
-0-






दुघर्टनाओं के पीड़ितों को कुल 24 लाख 80 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 12 अप्रेल। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 28 व्यक्तियों को कुल 24 लाख अस्सी हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों में पानी के टांके में डूबने तथा सड़क दुर्घटनाओं में 24 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा 4 व्यक्तियों के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में इंटरव्यू एवं प्रोजेक्ट गाईडेन्स विषय पर लैक्चर आयोजित

बाड़मेर, 12 अप्रेल। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मंगलवार को आई.आई.आई. सेल द्वारा इंटरव्यू एवं प्रोजेक्ट गाईडेन्स विषय पर केमिकल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल ब्रांच के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों हेतु एक्सपर्ट लैक्चर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील गुजरात के डिप्टी मैनेजर महेश कुलरिया द्वारा इंडस्ट्री ओरिएटेड अप्रोच एवं प्रेक्टिकल एप्लिकेशन की महता बताते हुए विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होने विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली नवीनतम तकनीक संबंधी जानकारी कराई तथा स्वयं को अपडेट रखने की बात कही। उन्होने इंटरव्यू हेतु वर्बल एवं नॉन वर्बल कम्युनिकेशन, डोमेन नॉलेज तथा पर्स्नालिटी इम्प्रोवेमेंट की उपादेयता की विस्तृत जानकारी दी। मेजर प्रोजेक्ट के लिए नवाचारों को अपनाने, संधारणीय विकास को प्रोमोट करने वाले आईडियाज को भौतिक रूप देने की बात कही। उन्होने इलेक्ट्रिक वेहिकल, आईआईओटी, आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निग जैसी नव तकनीकी को व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर आधारित प्रोजेक्ट बनाने हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता चौधरी प्रवक्ता कम्प्युटर द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष विद्युत अमृतलाल एवं ट्रेनिंग एण्ड पेल्समेंट ऑफिसर वासुदेव ने छात्रों को प्रोजेक्ट निर्माण संबंधी बारीकियों से अवगत कराया।
-0-

जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 21 को

बाड़मेर, 12 अप्रेल। जिला यातायता प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 21 अप्रेल को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 18 को

बाड़मेर, 12 अप्रेल। प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 18 अप्रेल को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त समीक्षा बैठक में वर्ष 2022-23 के लिये बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा उपरान्त बैठक में प्रस्ताव अनुमोदित किये जाने है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

जिला कलक्टर ने मंडा पुरा में की जनसुनवाई

ग्रामीणों ने बताई पानी बिजली एवं सीवरेज की समस्या

बाड़मेर, 09 अप्रैल। ग्राम पंचायत मंडा पुरा, पचपदरा में उपखण्ड कलस्टर स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार को हुआ। 
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी एवं समाधान का विश्वास दिलाया। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे।
   जिला कलक्टर बन्धु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे। 
 ग्रामीण ने मुख्य रूप से पानी की समस्या बताई। साथ ही गर्मी में बिजली कटौती के बारे में भी बताया। साथ ही गंदे पानी सीवरेज की भी बड़ी समस्या है।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है।उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया। 
  जनसुनवाई के दौरान विधायक मदन प्रजापत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारि मौजूद रहे।
-0-







राजस्व अधिकारी बकाया प्रकरणों को निपटाए

राहत गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बाड़मेर, 9 मार्च। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं अकाल के हालात के मद्देनजर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने राहत गतिविधियों का गम्भीरता से संचालन करने को कहा है।

  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल परिवहन, पशु शिविरों एवं कृषि आदान अनुदान के वितरण में जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने को कहा है। शनिवार को राजस्व अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने बकाया राजस्व प्रकरण तेजी से कम करने को कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आवश्यक सेवाओ एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।

 इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में इंदिरा गांधी नहर में क्लोजर शुरू हो गया है तथा साथ ही वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर भी चल रहा है, ऐसे में हर हाल में पेयजल की आपूर्ति के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की अपने स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में करीब 2100 स्थलों पर टेंकरो के जरिए पेयजल परिवहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुमोदित दरों पर पंचायत भी पेयजल का परिवहन कर सकेंगी।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड टीकाकरण के संबंध में प्रगति की समीक्षा कर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रिकॉशन डोज एवं बच्चों के टीकाकरण के कार्य में भी तेजी को प्रभावी योजना बना कर काम करने के निर्देश दिया। 

उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना कसी प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए।

    बैठक में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति, 

 इस दौरान बजट घोषणाओ के लम्बित भूमि आवंटन मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  

 उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

   अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोाहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। 

 वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।

-0-



शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

ई मित्र कियोस्क धारकों का औचक निरीक्षण

निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई

बाड़मेर, 08 अगस्त। शुक्रवार को रामसर उपखण्ड क्षेत्र में ई मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ई मित्र कियोस्क धारकों को आवेदनकर्ताओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल नही करने के निर्देश दिए गए।
उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को नायब तहसीलदार छोटेलाल मीणा एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के रामसर ब्लॉक नोडल अधिकारी धुडाराम द्वारा रामसर उपखण्ड के ई मित्र कियोस्क धारकों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें ई मित्र कियोस्क धारकों द्वारा दुकान पर लगाये गये रेट लिस्ट, कॉ ब्राडैड बैनर, वर्तमान में प्राप्त खाद्य सुरक्षा के आवेदन पत्र अपलोड करने की निर्धारित शुल्क से ज्यादा किसी भी ई मित्र द्वारा नहीं लिया जाना पाया गया। उपस्थित आवेदनकर्ताओं से पूछताछ में किसी भी आवेदक द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लिया/दिया जाना नहीं बताया गया। ई मित्र कियोस्क धारकों को सख्त हिदायत दी गई कि समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान किसी भी ई मित्र कियोस्क धारक द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेना पाये जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
-0-

त्यौहारों के दौरान आपसी सदभाव एवं सौहार्द्व की परंपरा कायम रखें

विभिन्न समुदायो के प्रतिनिधियांे ने सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया

बाड़मेर, 08 अप्रेल। बाड़मेर जिले मंे त्यौहारांे को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते हुए धार्मिक त्यौहारों एवं उत्सवों के दौरान सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि आने वाले समय मे कई पर्व एवं उत्सव आने वाले हैं एवं बाड़मेर का इतिहास है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस मंे मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप मंे गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनांे मंे आने वाले त्यौहारांे के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध मंे तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने विभिन्न समुदायांे से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्हांेने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्हांेने सुनी-सुनाई बातांे पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगांे से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक भार्गव ने कहा कि विशेषकर युवा वर्ग को सोशल मीडिया पर विशेष टिप्पणी अथवा भड़काउ पोस्ट नहीं करने की समझाइश की जाए।
बैठक में रामनवमी, अम्बेडकर जयंती, महावीर जयंती, गुड फ्राईडे, जुमातुलविदा, ईदुलफितर इत्यादि धार्मिक त्यौहारों के दौरान पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, कौमी एकता के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, सदर मोहम्मद मंजूर कुरेशी, पूर्व सदर हाजी गुलाम रसूल कुरेशी, ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद, शिव सेना के बसंत खत्री, विश्व हिन्दु परिषद के जिला उपाध्यक्ष किशोर भार्गव, रामनवमी शोभा यात्रा के सह सयोजक रमेशसिंह इन्दा समेत शांति समिति के प्रतिनिधियांे तथा गणमान्य नागरिकांे उपस्थित रहें।
-0-






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...