मंगलवार, 10 अगस्त 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन पर 4 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 10 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 9 अगस्त को जिले में 4 व्यक्तियों से कुल 400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 85,168 व्यक्तियों से 1,42,39,576 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

हाथकरधा बुनकरों से पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाड़मेर, 10 अगस्त। जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरधा बुनकरों से नकद पुरस्कार हेतु 30 अगस्त, 2021 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि हाथकरधा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार द्वारा इस वितीय वर्ष मे भी बुनकरों को नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। उन्होने बताया कि पुरस्कार के लिये वे ही बुनकर पात्र है जो हाथकरधा पर पिछले तीन वर्षो से कार्य कर रहे है तथा जिन्हें गत तीन वर्षो से इस पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। उन्होने बताया कि पात्र बुनकर जिला उ़द्योग केन्द्र बाडमेर से आवेदन पत्र प्राप्त कर को 30 अगस्त तक जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर में जमा करवा सकते है।
-0-

जिला स्तरीय मेला समिति का गठन, गर सरकारी सदस्यों का मनोनयन

 बाडमेर, 10 अगस्त। पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मेला समिति का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मेला समिति में जिला पुलिस अधीक्षक, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बाडमेर एवं बालोतरा, आयुक्त नगर परिषद बाडमेर, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बाडमेर सदस्य तथा अपर जिला कलक्टर सदस्य सचिव होंगे। उन्होने बताया कि समिति में गोपाराम पालीवाल तिलवाड़ा एवं खेताराम चौधरी बायतु पनजी गैर सरकारी सदस्य होंगे।
आदेशानुसार सदस्य सचिव जिला स्तरीय मेला समिति (अतिरिक्त जिला कलक्टर) प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर के आदेश, निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

आईसीटी लैब योजना में बाड़मेर में बेहतर कार्य

 मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 10 अगस्त। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी प्रगति से अवगत कराया।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शिक्षा विभाग में जनसहभागिता से आईसीटी लेब योजना अंतर्गत बेहतर कार्य किया गया है। इस योजना में 255 के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 179 लेब का निर्माण किया जा चुका है तथा शेष 76 भी जल्दी ही बना दिए जाएंगे। इस दौरान पीएम स्वनिधि आत्म निर्भर भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी आवास, तकनीक शिक्षा आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत जिले 80 डेयरी बूथ आवंटन की प्रगति की जानकारी दी गई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त दलित पूनिया, शिवपाल सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-







शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

राजस्व मंत्री ने भूमि आवंटन की स्वीकृति जारी की

 बालिका छात्रावास कल्याणपुर व रिछोली मदरसा भवन बनेगे

बाड़मेर, 6 अगस्त। जिले के पाटोदी व कल्याणपुर क्षेत्र में शिक्षा को लेकर संचालित हो रही संस्थाओं को राज्य सरकार ने निशुल्क भूमि का आवंटन किया है । 

 राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अन्तर्गत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान बालोतरा के ग्राम कल्याणपुर में बालिका छात्रावास निर्माण हेतु खसरा नम्बर 232 रकबा 13-16 बीघा भूमि में से रकबा 3-00 बीघा भूमि आवंटन की स्वीकृति स्वीकृति प्रदान की जाती है। 

 इसी तरह राजस्व मंत्री हरीश चौधरी द्वारा मदरसा फैजाने रसूल बाबा मियां जिलानी शिक्षण संस्थान रिछोली को मदरसा निर्माण हेतु ग्राम रिछोली तहसील पचपदरा के खसरा नम्बर 231 रकबा 17-09 बीघा में से 5-00 बीघा भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

-0-


कालीबाई भील मेधावी छात्र स्कूटी वितरण समारोह

 जिले की पांच मेधावी छात्राओं को वितरित की गई स्कूटी

मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा को दिया बढ़ावा
बाड़मेर, 6 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वीसी के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को उनकी इच्छाओं और आशाओं के अनुरूप करिअर में आगे बढ़ने के लिए विशेष शिक्षण एवं समुचित कोचिंग की व्यवस्था करवाई जाए।
जिले में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 5 मेधावी छात्राओं को विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा स्कूटी वितरित की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से छात्राओं को हेलमेट भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के शुभारंभ समारोह के दौरान स्कूटी प्राप्त करने वाली लाभार्थी छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, परिवार की स्थिति, करिअर के लक्ष्य पर चर्चा की तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई योजनाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जिला कलक्टरों और कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
-0-





अगस्त क्रांति एवं सद्भावना सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का 150वां जयंती वर्ष

बाड़मेर, 6 अगस्त। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में अगस्त माह में जिले में अगस्त क्रांति सप्ताह तथा सद्भावना सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिले में अगस्त क्रांति सप्ताह के दौरान मंगलवार 10 अगस्त को हिन्द स्वराज अपनाओं सामाजिक सरोकार बढाओं पर रेली एवं संगोष्टी, 11 अगस्त को महात्मा गांधी एवं अन्य महापुरूषो की जीवनी पर आदर्श फिल्मों का प्रदर्शन तथा 14 अगस्त को समस्त पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर श्रमदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  
उन्होनें बताया कि सद्भावना सप्ताह के तहत जिले में 20 अगस्त को समस्त पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नशा मुक्ति अभियान, 23 अगस्त को पंचायत समिति मुख्यालय पर सामाजिक सरोकार विषय पर संगोष्टी, 24 अगस्त को आत्मसुद्धि हेतु उपवास तथा 26 अगस्त को स्थानीय गांधी चौक पर गांधी भजन एवं एकल व सामुहिक गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन पर 9 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 06 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 5 अगस्त को जिले में 9 व्यक्तियों से कुल 900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 9 व्यक्तियों से 900 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 85,125 व्यक्तियों से 1,42,35,276 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

योजनाओं की बेहतर क्रियान्विति को जांच कमेटियों का गठन

 प्रभारी मंत्री की हिदायतों पर होगी प्रभावी कार्यवाही

बाड़मेर, 06 अगस्त। जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की समीक्षा बैठक के दौरान जन प्रतिनिधियो की शिकायतो एवं सुझावों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया हैं।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के भौतिक सत्यापन एवं जांच हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। ये जनप्रतिनिधियों की शिकायतो एवं सुझाव पर कार्यवाही के साथ-साथ धरातल पर पड़ताल करेगी।
राशन दुकानों का संचालन
जिले में खाद्य सामग्री वितरण हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नियुक्त लाइसेन्सधारी डीलर के स्थान पर अन्य व्यक्ति द्वारा राशन दुकान के संचालन संबंधी प्राप्त शिकायतों के भौतिक सत्यापन एवं जांच हेतु संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी में संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं प्रवर्तक निरीक्षक शामिल होंगे।
जीएसएस का संचालन
जिले के प्रत्येक जीएसएस स्तर पर संचालन एवं रख रखाव तथा उपखण्ड स्तर पर फॉल्ट, रेक्टीफिकेशन टीम में वर्तमान कार्यरत कार्मिक एवं वाहन चलन संबंधी वास्तविक स्थिति के भौतिक सत्यापन तथा उक्त कार्य में संधारित लॉगसीट, उपस्थिति रजिस्टर, कार्मिकों के योग्यता दस्तावेज, फर्म द्वारा नियुक्त स्टाफ, बिल भुगतान संबंधी दस्तावेज एवं प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु की गई कार्यवाही संबंधी रेकर्ड एवं कॉल विवरण सहित विस्तृत भौतिक जांच हेतु संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी में संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता डिस्कॉम शामिल होंगे।
पोषाहार वितरण
जिले की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पोषाहार वितरण के संबंध में आवंटित पोषाहार की मात्रा कम उपलब्ध कराने संबंधी शिकायतों की भौतिक जांच हेतु संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी में संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शामिल होंगे।
सोलर प्लांट आधारित बोरवैल
जिले की प्रत्येक विधान सभा में लगाये गये सोलर आधारित बोरवैल के संचालन की स्थिति की भौतिक जांच हेतु संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी में संबंधित अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग, विकास अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता शामिल होंगे।
पाइप लाइन कीे जांच
गिड़ा क्षेत्र की दानपुरा ग्राम पंचायत में दानपुरा स्कूल से शेराणीयों की ढाणी (3किमी.), गोदारों की बस्ती स्कूल वीटीसी से गोदारों की ढाणी तक (2.5 किमी.), गोदारों की बस्ती स्कूल वीटीसी से माचरों की ढाणी तक (3किमी.) बिछाई गई पानी की पाइप लाईन की गहराई की जांच हेतु उपखण्ड अधिकारी बायतु की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है जिसमें अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग बायतु, विकास अधिकारी पं.सं. गिडा एवं सहायक अभियन्ता गिड़ा शामिल होंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने उक्त जांच कमेटियों को भौतिक सत्यापन एवं जांच करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
भारत माला सड़क परियोजना
उप वन संरक्षक डीएनपी जैसलमेर को भारत माला परियोजना के अधीन निर्माणाधीन सुन्दरा-म्याजलार सड़क क्षेत्र डीएनपी क्षेत्र में अवस्थित होने संबंधी आवश्यक जांच एवं सर्वे कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट भिजवाने तथा अपर जिला कलक्टर बाड़मेर को भारत माला परियोजना के अधीन गागरिया-बाखासर सड़क निर्माण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता नर्मदा प्रोजेक्ट गुडामालानी एवं चौहटन द्वारा पाइप लाईन इत्यादि क्षतिग्रस्त संबंधी वांछित क्षतिपूर्ति प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को समय पर प्रेषित नहीं करने के संबंध में वस्तुस्थिति की जांच कर स्पष्ट रिपोर्ट मय अभिशंषा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
-0-

सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें - लोक बंधु

 जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक


बाड़मेर, 06 अगस्त। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जन सुनवाई में आए परिवादियों को कुर्सी पर बैठाकर सवेदनशीलता के साथ उनकी परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
अधिकारी गम्भीरता से करे परिवेदनाओं की जांच
जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समिति की नियमित बैठकों का आयोजन कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा।
प्रकरणवार निस्तारण
बैठक में दौरान जिला कलक्टर ने भगवानसिंह निवासी लाबराउ द्वारा दर्ज फसली ऋण वितरण में अनियमितता संबंधी शिकायत के संबंध में प्रबन्ध निदेशक बाडमेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. को जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जगदीश खत्री निवासी बाड़मेर द्वारा प्रस्तुत जनहित याचिका की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवाने के संबंध में आयुक्त नगर परिषद बाडमेर को वसूली के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। श्रवणसिंह निवासी लंगेरा द्वारा प्रस्तुत ग्राम लंगेरा में तालाबों को राजस्व रेकर्ड में दर्ज करने व सरकारी जमीन की पैमाईश कर नेखमबंदी करने के प्रकरण को ड्राप किया गया। श्रीमती पपू पत्नि उम्मेदाराम निवासी रतनाली नाडी भीमडा द्वारा प्रस्तुत सरकारी कटाण रास्ता खुलवाने संबंधी मामले में तहसीलदार बायतु को आज ही मौके पर जाकर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार मांगूसिंह निवासी आगोरिया द्वारा प्रस्तुत न्यायालय आदेशानुसार रास्ता खुलवाने के मामले में उपखण्ड अधिकारी शिव को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जिला स्तरीय जन सुनवाई
इसी तरह जिला कलक्टर लोकबन्धु ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान परिवादियों द्वारा अतिक्रमण हटाने, नामान्तरकरण निरस्त करने, गौचर भूमि से अवैध निर्माण हटवाने, लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषण की आवक रोकने, रास्ता खुलवाने, शमशान घाट के लिए भूमि आवंटित करवाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 27 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर नगर परिषद सभापति दिलीप माली, श्रीमती सुमित्रा जैन, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-






गुरुवार, 5 अगस्त 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन पर 6 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 05 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 4 अगस्त को जिले में 6 व्यक्तियों से कुल 600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 85,116 व्यक्तियों से 1,42,34,376 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

वीसी के माध्यम से सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 05 अगस्त। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रथम शुक्रवार 6 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

जन सुविधाओं के विस्तार के लिए 32 संस्थानों को भूमि आवंटित

 बाड़मेर, 05 अगस्त। जिले में चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं का विस्तार करने तथा ग्राम पंचाययतों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सुदृढी़करण के लिए विभिन्न विभागों को भूमि का आवंटन की स्वीकृतियां जारी की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में एक नवीन कृषि महाविद्यालय, दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चार उप स्वास्थ्य केन्द्र, सोलह पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, तीन 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, एक विद्यालय भवन, दो छात्रावास, दो पंचायत घर तथा एक ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गोदाम सहित 32 संस्थानों हेतु विभिन्न स्थानों पर भूमि का आवंटन किया गया है।  
शिक्षा क्षेत्र
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बायतु के ग्राम नया बाटाडू में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना हेतु 30 हेक्टेयर भूमि कृषि विभाग को निःशुल्क आवंटित की गई है। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप-4 के छात्रावास भवन हेतु ग्राम सिणधरी चारणान में 1.0032 हैक्टेयर भूमि, ग्राम खरड में 6.04 बीघा भूमि, बायतु के ग्राम जूना सोमेसरा में रामावि गवाई बस्ती नया सोमेसरा के भवन निर्माण हेतु 7 बीघा भूमि का निःशुल्क आवंटन किया गया है।
चिकित्सा क्षेत्र
उन्होने बताया कि गुडामालानी के ग्राम बाण्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 4.00 बीघा, सेड़वा के ग्राम गौहड़ का तला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 5.00 बीघा, गडरारोड़ के ग्राम मीरूवाणी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 2.00 बीघा, बाण्डासर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 1.00 बीघा, रावतसर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 2.00 बीघा तथा सेड़वा के ग्राम पाण्डरवाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु 3.00 बीघा भूमि का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर को निःशुल्क आवंटन किया गया है।
पशु चिकित्सा क्षेत्र
जिला कलक्टर ने बताया कि पशु चिकित्सा उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु गिडा के ग्राम कानोड़ में 0.4852 हैक्टेयर, पचपदरा के ग्राम नेवरी में 1 बीघा, ग्राम मण्डली में 1.00 बीघा, ग्राम उमरलाई खालसा में 1.00 बीघा, धोरीमना के ग्राम जालबेरी में 0.0809 हैक्टेयर, सिवाना के ग्राम गोलिया में 0.4856 हैक्टेयर, सिणधरी के ग्राम लोलावा में 0.1618 हैक्टेयर, बायतु के ग्राम नौसर में 0.1618 हैक्टेयर, रामसर के ग्राम इन्द्रोई में 3.15 बीघा, ग्राम बुठिया में 3.15 बीघा, गडरारोड के ग्राम मालाणा में 1.00 बीघा, ग्राम ताणूमानजी में 2.00 बीघा, ग्राम झणकली में 2.00 बीघा, ग्राम आचाराणीयों की ढाणी मे 2.00 बीघा, सेडवा के ग्राम बीसासर में 1.00 बीघा तथा ग्राम बावरवाला में 1.00 बीघा भूमि का निःशुल्क आवंटन संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बाड़मेर को किया गया है।
विद्युत विभाग
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण हेतु शिव के ग्राम अंतरा में 1.10 बीघा, गुडामालानी के ग्राम गांधव खुर्द में 1.00 बीघा तथा गडरारोड के ग्राम रोहिडी में 1.10 बीघा भूमि संबंधित सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग को कीमतन आवंटन की गई है।
ग्राम पंचायत क्षेत्र
उन्होने बताया कि सिणधरी के ग्राम सडेचा में पंचायत घर निर्माण हेतु 0.4045 हैक्टेयर, डोली राजगुरां में पंचायत घर निर्माण हेतु 2.03 बीघा भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है तथा सिवाना के ग्राम कोटडी में सार्वजनिक शमशान हेतु 2.10 बीघा भूमि आरक्षित करने की स्वीकृति दी गई है।
ग्राम सेवा सहकारी समिति
उन्होने बताया कि सेड़वा के ग्राम गुल्ले की बेरी में गोदाम निर्माण हेतु 0.10 बीघा भूमि ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. गुल्ले की बेरी के व्यवस्थापक को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

बुधवार, 4 अगस्त 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन पर 14 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 04 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 3 अगस्त को जिले में 14 व्यक्तियों से कुल 1400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों से 1400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 85,110 व्यक्तियों से 1,42,33,776 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

दो दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

 बाड़मेर, 04 अगस्त। बाड़मेर शहर के जीरो पाईन्ट स्थित विभागीय हैड वर्क्स पर मुख्य पाईपलाईन के लीकेज को ठीक करने के मद्देनजर गुरूवार 5 अगस्त को आंशिक एवं शुक्रवार 6 अगस्त को पूर्णतया पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियंता सतवीर सिंह यादव ने बताया कि शनिवार 7 अगस्त को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अंतराल से दो दिन के अधिक अंतराल से होगी।
-0-

आंधी तूफान एवं आकाशीय बिजली से पीडितों को 16.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 बाड़मेर, 04 अगस्त। जिले में संबंधित तहसीलदारों की अभिशंषा सहित आधी तूफान एवं आकाशीय बिजली के प्राप्त प्रकरणों में कुल सोलह लाख बासठ हजार आठ सौ एक रूपये की आर्थिक सहायता भुगतान करने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान से क्षति के तीन प्रकरणों में 12 लाख 62 हजार 801 रूपये तथा आकाशीय बिजली से क्षति के एक प्रकरण में 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भुगतान करने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक

 कृषि प्रसंस्करण उधोगों को मिलेगा बढ़ावा

बाडमेर, 04 अगस्त। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2019 के अन्तर्गत जिला स्तरीय छानबीन व स्वीकृति समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में अधिकाधिक कृषि प्रसंस्करण आधारित उद्योग लगाने तथा योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने विशेषकर सिवाना एवं बालोतरा में अनार तथा चौहटन एवं सेड़वा में जीरे के प्रसंस्करण उद्योगों की संभावना तलाशने को धरातल पर कार्य करने को कहा। उन्होंने कृषकों को प्रोत्साहित करने की व्यवहारिक कार्ययोजना बनाने की हिदायत दी।
  बैठक मंे प्रस्तुत पत्रावलियों के गहन अध्ययन, समीक्षा एवं विचार विमर्श पश्चात् अनुदान पात्रता की राशि की अनुशंषा कर अनुदान स्वीकृति हेतु पत्रावलियां राज्य स्तरीय छानबीन एव स्वीकृति समिति जयपुर को भिजवाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान सदस्य सचिव एवं संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, जोधपुर झब्बरसिंह ने इस नीति के तहत प्राप्त मैसर्स आनन्द कंवर ग्राम गेहु में वेयर हाउस परियोजना पात्रता लागत राशि 25.08 लाख रूपये पर अनुदान एवं मैसर्स मारूति डेयरी (दूध प्रसंस्करण) की ब्याज अनुदान राशि 56481 तथा बिजली अनुदान राशि 14317 रूपये हेतु आवेदन की पत्रावलियां प्रस्तुत की।
उन्होने बताया कि उक्त योजना के तहत परियोजना लगाने वालों को बैंक से लॉन स्वीकृत कराने के पश्चात् 90 दिन में ऑनलाईन आवेदन करना एवं मूल पत्रावली मण्डी कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उक्त योजना के तहत कृषि प्रसंस्करण सम्बन्धी उद्योग लगाने पर कृषकों अथवा उनके समुह को 50 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 1 करोड़ रूपये की सीमा तक तथा व्यापारी को 25 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 50 लाख रूपये की सीमा तक देय है। इसके अतिरिक्त योजना के तहत 05 प्रतिशत ब्याज का अनुदान, एक रूपया प्रति यूनिट बिजली अनुदान तथा युवा एवं कृषक संगठनों को एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का अनुदान देय है। उक्त योजना वर्तमान में कार्यरत इकाईयों के विस्तार करने पर भी लागू है। योजना में स्वीकृत कृषि प्रसंस्करण इकाईयों द्वारा सोलर प्लांट लगाने पर भी अनुदान देय है।
बैठक में कृषि विस्तार उप निदेशक विरेन्द्रसिंह सोलंकी, सहायक निदेशक उद्यान विभाग गणेश मीणा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी, कोषाधिकारी दिनेश कुमार, बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबन्ध निदेशक रामसुख चौधरी, जिला लीड बैंक प्रबन्धक गिरधारीलाल, रा.रा.कृ.वि. बोर्ड जोधपुर के अधिशाषी अभियन्ता पीपी माथुर, कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सुरेश कुमार मंगल सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-





सम्भागीय आयुक्त ने वीसी के जरिए की विस्तृत समीक्षा

 पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निराकरण

बाड़मेर, 04 अगस्त। जिले में निवासरत पाक विस्थापितो की समस्याओं एवं शिकायतो के निवारण एवं उन्हें सुविधाए मुहैया कराने को बुधवार को संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने वीसी के जरिए विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोकबंधु ने पाक विस्थापितों के बारे में जानकारी दी।
      इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में निवासरत पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की नियमित बैठक की जा रही हैं। इनकी कॉलोनियों यथा दानजी की होदी, गेहॅू रोड, इन्दिरा कालोनी इत्यादि में बिजली, पानी, चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि नागरिकता के संबंध में 28 ऑफलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाईन किया गया है। साथ ही जिला मुख्यालय पर उनके लिए अलग से कॉलोनी बना कर नागरिकता प्राप्त पाक विस्थापितो को भूखण्ड आवंटन की कार्यवाही भी प्रकियाधीन हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व अन्य सुविधाएं देने को सम्बधित विभाग कार्य कर रहे है। उन्होंने नागरिकता विहीन लोगों के आधार कार्ड बनाने में आ रही व्यवहारिक समस्या के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि भूमि आवंटन से वंचित रहें पाक विस्थापितों को भी अति शीघ्र भूमि आवंटन किया जाए एवं उन्हें मौके पर आवंटित जमीन का कब्जा दिलाया जाए। सीमांत जन संगठन के हिन्दू सिंह सोढा ने पाक विस्थापितो की समस्याओ की जानकारी दी।
  बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी बीआई देवाराम चौधरी, उप निदेशक डीओआईटी मोहन कुमार सिंह चौधरी उपस्थित थे।
-0-

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर 15 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 03 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 2 अगस्त को जिले में 15 व्यक्तियों से कुल 1500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 15 व्यक्तियों से 1500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 85,096 व्यक्तियों से 1,42,32,376 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

विशाल सुकन्या समृद्धि कैम्प का आयोजन 5 को

 बाड़मेर, 03 अगस्त। भारतीय डाक विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओं मिशन के तहत 5 अगस्त को उप डाकघर स्तर पर शिव, धोरीमना, सनावड़ा, बिशाला, चौहटन, रामसर, गडरारोड़, राणीगांव एवं प्रधान डाकघर बाडमेर में विशाल सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने का कैम्प आयोजित किया जाएगा।

अधीक्षक डाकघर बाड़मेर मण्डल उदय शेजू ने बताया कि उक्त कैम्प में सुकन्या स्मृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री जन धन सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी दी जायेगी एवं नये खाते खोले जायेगे। डाक विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओं मिशन के तहत हर गांव में जन चेतना शिविर भी लगाये जा रहे है ताकि उक्त मिशन को आम जन तक पहुंचाया जा सके।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...