शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर सख्ती शुक्रवार को 2000 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 20 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को जिले में 11 व्यक्तियों से 2000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सिवाना में ़11 लोगों से 2000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7714 लोगों से कुल 14,46,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान आगामी आदेशों तक रहेगा जारी

बाडमेर, 20 नवम्बर। शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मिलावटखोरों की धरपकड एवं आमजन व उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान आगामी आदेशों तक जारी रखने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत उपखण्ड स्तर पर संयुक्त जांच दल कार्य करेगा। जॉच दलों द्वारा खाद्य पदाथों और सामग्री के नमूने लिये जाएंगे और फूड टैस्टिंग लैब में इन नमूनों की जांच करवाए जाने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
-0-

जोनल मजिस्टेªट का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

बाडमेर, 20 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए नियुक्त जोनल मजिस्टेªट का प्रथम प्रशिक्षण शुक्रवार को राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मास्टर्स टेªनर्स को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव की समुचित प्रक्रिया के बारे में गहन एवं विस्तार के साथ प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होने प्रशिक्षण के दौरान चुनाव संबंधी बारीकियों को भली भांति समझते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावधानियां बरतने तथा मास्क, सैनेटाईजर, की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक सहआचार्य मुकेश पचोरी, डाइट उप प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, वरिष्ठ व्याख्याता मांगूसिंह राठौड, व्याख्याता पवन खत्री समेत दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा जोनल मजिस्टेªट्स को निर्वाचन विभाग के निर्धारित टेªनिंग मैन्युअल के अनुसार सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।
-0-

बाड़मेर में भी होगा प्लाज्मा थैरेपी से उपचार 119.40 लाख की स्वीकृति

बाडमेर, 20 नवम्बर। प्लाज्मा थैरेपी हेतु आवश्यक उपकरणों के लिये प्रधानाचार्य चिकित्सा महाविद्यालय बाडमेर के पीडी खाते में कुल 119.40 लाख रूपये हस्तान्तरित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके पश्चात् बाडमेर में गम्भीर कोरोना रोगियों का प्लाज्मा थैरेपी के द्वारा उपचार सम्भव हो पाएगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज बाडमेर के प्राचार्य आर.के. आसेरी ने बताया कि संयुक्त शासन सचिव वित्त (व्यय-1) विभाग जयपुर द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार प्रधानाचार्य चिकित्सा महाविद्यालय बाडमेर के पीडी खाते में कुल 119.40 लाख रूपये हस्तान्तरित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त हस्तान्तरित राशि में 89.55 लाख रूपये केन्द्रीय सहायता एवं 29.85 लाख रूपये राज्यनिघि के शामिल है।
-0-

नोडल अधिकारी नियुक्त निजी अस्पतालों में 30 फीसदी बैड कोरोना के लिए आरक्षित

बाड़मेर, 20 नवम्बर। जिले के निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के उपचार हेतु श्रेणीवार 30 फीसदी बैड्स आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कोरोना संक्रमण (कोविड-19) से उत्पन्न स्थिति के क्रम में निजी चिकित्सालयों से बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने, आमजन को सहज एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने, कोविड उपचार हेतु उपलब्ध बेड्स की संख्या बढाने, निजी चिकित्सालयों के समक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु नॉडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि बाडमेर स्थित थार हॉस्पीटल के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं बालोतरा स्थित विश्नोई अस्पताल के लिए उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी को नॉडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि नॉडल अधिकारी निजी चिकित्सालय की कुल शैय्या क्षमता (सामान्य, ऑक्सीजन सर्पोटेड, आई.सी.यू. एवं वेन्टीलेटर युक्त) में से श्रेणीवार 30 प्रतिशत बैड्स कोविड-19 मरीजों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निजी अस्पताल में आने वाले कोविड संक्रमित मरीजों, राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री हैल्प लाईन 181, जिला प्रशासन द्वारा रैफर किये गये मरीजों को हैल्प डेस्क के माध्यम से बैड्स उपलब्ध होने पर बैड उपलब्ण कराने में सहयोग करेंगे एवं आवश्यकता होने पर कोविड हेतु आरक्षित बैड्स की संख्या बढाने हेतु निजी चिकित्सालय को प्रेरित करेंगे। निजी चिकित्सालय में ऑक्सीजन की मांग एवं आपूर्ति की समीक्षा करते हुए किसी प्रकार की समस्या होनेे पर संबंधित विभाग से सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करेंगे। साथ ही निजी अस्पताल द्वारा चिकित्सालय में भर्ती होने वाले कोविड-19 मरीजों का उपचार राज्य सरकार की विभागीय अधिसूचना दिनांक 3 सितम्बर, 2020 के द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
शिकायतों के निस्तारण हेतु कमेटी का गठन
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि निजी चिकित्सालय द्वारा कोविड के उपचार हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों से अघिक राशि वसूली की शिकायत के निस्तारण हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर बाडमेर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक मेडिसन डॉ. दिनेश परमार एवं वरिष्ठ चिकित्सक निश्चेतन डॉ. मदनलाल शारदा सदस्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य सचिव है। उक्त कमेटी के सदस्य सचिव कोविड-19 संबंधी आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने हेतु कमेटी अध्यक्ष से निरन्तर समन्वय स्थापित करेंगे।
-0-

डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाडमेर, 20 नवम्बर। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए सत्र 2020-21 हेतु रिक्त स्थानों पर प्रवेश जारी है।

प्राचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि जो छात्र डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक है वे आवेदन पत्र www.hte.rajasthan.gov.in  अथवा www.dte.rajasthan.gov.in वैबसाईट से डाउनलोड कर अथवा कार्यालय से 23 से 26 नवम्बर,2020 तक प्राप्त कर रिक्त स्थान में प्रवेश ले सकते है।
उन्होने बताया कि वे छात्र जो पार्श्व प्रवेश पद्धति से पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक है (डिप्लोमा इंजिनियरिंग, सीनियर सैकण्डरी विज्ञान विषय से उत्तीर्ण वैकेशनल/ तकनीकी, सैकण्डरी 2 वर्षीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उत्तीर्ण तथा सीनियर सैकण्डरी गणित, फिजिक्स एवं रसायन विषय के साथ उत्तीर्ण हो) को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। वे  www.hte.rajasthan.gov.in  अथवा www.dte.rajasthan.gov.in   वैबसाईट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके अथवा कार्यालय से 24 नवम्बर तक प्राप्त कर रिक्त स्थान में प्रवेश ले सकते है। प्रवेश हेतु व्यक्तिगत साक्षात्कार में अभ्यर्थी स्वयं/अभिभावक वांछित मूल दस्तावेजों एवं फीस सहित उपस्थित होंवे।
-0-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में बैठक आयोजित

बाड़मेर, 20 नवम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कम्युनिस्ट पार्टी आफॅ इण्डिया (एम) के सचिव नानकदास धारीवाल, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि जगदीश जाखड़, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भा.ज.यु.मो. कुमार कौशल जोशी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में जानकारी कराई। इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 20नवम्बर,2020 का सैट एवं सी.डी. उपलब्ध कराई गई।
-0-

पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त

 पंचायतीराज आम चुनाव-2020

बाडमेर, 20 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद) शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने समस्त चरणों की पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किए है।
प्रथम चरण के लिए एरिया मजिस्ट्रेट
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि प्रथम चरण के अन्तर्गत पंचायत समिति चौहटन में जोन संख्या 1 से 4 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी वीरमाराम, जोन संख्या 5 से 8 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट चौहटन भवानी सिंह, पंचायत समिति धनाऊ में जोन संख्या 9 से 11 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु विवेक व्यास, जोन संख्या 12 से 13 के लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी सूरजभान विश्नोई, पंचायत समिति रामसर में जोन संख्या 14 से 16 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर प्रभजोतसिंह गिल, जोन संख्या 17 से 18 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट रामसर रामकरण रैगर, पंचायत समिति गडरारोड में जोन संख्या 19 से 21 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट राकेश कुमार न्योल, जोन संख्या 22 से 24 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट शिव महावीरसिंह जोधा एवं पंचायत समिति फागलिया में जोन संख्या 25 से 26 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा नरेश सोनी तथा जोन संख्या 27 से 28 के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग सुरेन्द्रसिंह मीणा को पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
द्वितीय चरण के लिए एरिया मजिस्ट्रेट
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के अन्तर्गत पंचायत समिति आडेल में जोन संख्या 29 से 30 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना भागीरथराम, जोन संख्या 31 से 32 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट बायतु धनाराम गोदारा, पंचायत समिति पांयला कला में जोन संख्या 33 व 35 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट सिणधरी ममता लहुवा, जोन संख्या 34 व 36 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामसर प्रभजोतंिसह गिल, पंचायत समिति धोरीमन्ना में जोन संख्या 37 से 40 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना विरेन्द्रसिंह भाटी, जोन संख्या 41 से 45 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा नरेश सोनी, पंचायत समिति गुड़ामालानी में जोन संख्या 46 से 48 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट गडरारोड़ राकेश कुमार न्योल, जोन संख्या 49 से 51 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी सुनिल कुमार कटेवा, पंचायत समिति सेड़वा में जोन संख्या 52 से 54 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट सेड़वा सुनील कुमार चौहान तथा जोन संख्या 55 से 56 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन भवानीसिंह को पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
तृतीय चरण के लिए एरिया मजिस्ट्रेट
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बतायाा कि तृतीय चरण के अर्न्तगत पंचायत समिति शिव में जोन संख्या 57 से 60 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट गडरारोड़ राकेश कुमार न्योल, जोन संख्या 61 से 63 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट शिव महावीरसिंह जोधा, पंचायत समिति बाड़मेर में जोन संख्या 64 से 67 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर रोहित चौहान, जोन संख्या 68 से 72 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट सेड़वा सुनील कुमार चौहान, जोन संख्या 73 से 77 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट चौहटन भवानीसिंह, पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में जोन संख्या 78 से 82 के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं बाड़मेर के.के. गोयल, जोन संख्या 83 से 87 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना विरेन्द्रसिंह भाटी, जोन संख्या 88 से 91 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी सुनील कुमार कटेवा, पंचायत समिति सिणधरी में जोन संख्या 92 व 95 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी वीरमाराम, जोन संख्या 93 से 94 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिणधरी ममता लहुवा, जोन संख्या 96 से 97 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट गुड़ामालानी सुनील कुमार कटेवा, पंचायत समिति बायतु में जोन संख्या 98 से 102 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु विवेक व्यास एवं जोन संख्या 102 से 106 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बायतु धनाराम गोदारा को पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
चतुर्थ चरण के लिए एरिया मजिस्ट्रेट
उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के अन्तर्गत पंचायत समिति गिड़ा के जोन संख्या 107 से 111 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु विवेक व्यास, जोन संख्या 112 से 115 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट गिड़ा नारायणलाल सुथार, पंचायत समिति समदड़ी में जोन संख्या 116 से 118 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट समदड़ी राकेश कुमार जैन, जोन संख्या 119 से 123 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट शिव महावीरसिंह जोधा, पंचायत समिति पाटोदी में जोन संख्या 124 से 125 व 128 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा नरेश सोनी, जोन संख्या 126 से 127 व 129 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बायतु धनाराम गोदारा, पंचायत समिति कल्याणपुर में जोन संख्या 130 से 133 के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं बाड़मेर के.के. गोयल, जोन संख्या 134 से 137 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट गड़रारोड़ राकेश कुमार न्योल, पंचायत समिति बालोतरा में जोन संख्या 138 से 140 व 146 से 147 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमन्ना विरेन्द्रसिंह भाटी, जोन संख्या 141 से 145 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट पचपदरा सुरेन्द्र कुमार, पंचायत समिति सिवाना में जोन संख्या 148 से 152 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना कुसुमलता चौहान एवं जोन संख्या 153 से 157 के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी वीरमाराम को पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
एरिया मजिस्ट्रेट्स के लिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने उक्त एरिया मजिस्ट्रेट्स को द्वितीय प्रशिक्षण के लिए मतदान दल रवानगी के दिन प्रातः 9 बजे राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में उपस्थित होने तथा प्रशिक्षण पश्चात अपने-अपने जोनल मजिस्ट्रेट से सम्पर्क स्थापित कर उनकी रवानगी एवं आवंटित मुख्यालय पर पहुंच सुनिश्चित करते हुए स्वयं भी अपने मुख्यालय पर पहुंचना सुचिश्चित करेंगे। उन्होने मतदान के समय अपने-अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही चुनाव संबंधी समस्त कार्य समाप्ति पश्चात अपने-अपने जोनल मजिस्ट्रेट की रवानगी एवं राजकीय महाविद्यालय में पहंुच सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने उपखण्ड की पंचायत समितियों का ओवर ऑल सुपरविजन करेंगे।
-0-

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

पंचायतीराज आम चुनाव-2020 जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 नवम्बर को

बाड़मेर, 19 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव हेतु नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स के प्रथम प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय एवं ईवीएम दक्ष प्रशिक्षकों की नियुक्त की गई है। उन्होनें नियुक्त दक्ष प्रशिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण स्थल राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर पहुंच कर जोनल मजिस्ट्रेट्स को निर्वाचन विभाग के निर्धारित ट्रेनिंग मैन्युअल अनुसार सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए है।
-0-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक शुक्रवार 20 नवम्बर को

बाडमेर, 19 नवम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन शुक्रवार 20 नवम्बर को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) विश्राम मीणा ने उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होने बताया कि अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 20 नवम्बर का एक सैट (हार्ड काॅपी) एवं एक सी.डी. (साॅफ्टकाॅपी) मीडिया के रूबरू मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
-0-



बाडमेर शहर में 20 एवं 21 नवम्बर को जलापूर्ति बन्द रहेगी

 बाडमेर, 19 नवम्बर। बाडमेर शहर में 20 एवं 21 नवम्बर को समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खण्ड बाडमेर के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर मरम्मत कार्य हेतु शट डाउन लिए जाने के कारण बाडमेर शहर में शुक्रवार 20 नवम्बर एवं शनिवार 21 नवम्बर को समस्त जलापूर्ति बन्दी रहेगी। उन्होने बताया कि 22 एवं 23 नवम्बर को होने वाली जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन से अधिक अन्तराल से होगी।
-0-

पंचायतीराज आम चुनाव-2020 चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

 बाडमेर, 19 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए चरणवार चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम चरण में 23 नवम्बर को पंचायत समिति चौहटन, धनाऊ, रामसर, गडरारोड एवं फागलिया तथा द्वितीय चरण में 27 नवम्बर को पंचायत समिति आडेल, पायलाकला, धोरीमना, गुडामालानी एवं सेड़वा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव हेतु ओमप्रकाश बुनकर निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तृतीय चरण में 1 दिसम्बर को पंचायत समिति शिव, बाड़मेर, बाडमेर ग्रामीण, सिणधरी एवं बायतु तथा चतुर्थ चरण में 5 दिसम्बर को पंचायत समिति गिडा, समदडी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए राजेन्द्र विजय परियोजना निदेशक सह संयुक्त सचिव रोजगार गारण्टी योजना विभाग जयपुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
-0-

अन्तिम प्रशिक्षण, रवानगी एवं मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश

 पंचायतीराज आम चुनाव-2020


सात सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए
बाड़मेर, 19 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद) के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी  विश्राम मीणा द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
जिले में कुल 2461 मतदान केन्द्र
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित चार चरणों में मतदान करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अन्तर्गत चौहटन, धनाऊ, रामसर, गड़रारोड़ एवं फागलिया पंचायत समिति में कुल 609 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इसी प्रकार द्वितीय चरण में आडेल, पांयला कला, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी एवं सेड़वा में कुल 487, तृतीय चरण में शिव, बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, सिणधरी एवं बायतु में कुल 609 तथा चतुर्थ चरण में गिड़ा, समदड़ी, पाटोदी, कल्याणपुर, बालोतरा एवं सिवाना में कुल 756 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इस प्रकार जिले में कुल 2461 मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा धोरीमन्ना में एक (115 ए), पाटोदी में एक (87 ए), कल्याणपुर में एक (76 ए), बालोतरा में तीन (160ए, 161ए, 169ए) तथा सिवाना में एक (78 ए) सहायक मतदान केन्द्र अनुमोदित किए गए है।
दो पारियों में अन्तिम प्रशिक्षण एवं रवानगी
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग बाड़मेर को मतदान दलो की रवानगी एवं प्रशिक्षण आदि की सामान्य व्यवस्थाओं में अनावश्यक व्यय नही हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मतदान दलो की दो पारियों में अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात रवानगी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के प्रथम चरण के लिए 22 नवम्बर को प्रथम पारी में प्रातः 8 बजे पंचायत समिति गड़रारोड़, धनाऊ एवं फागलिया तथा द्वितीय पारी में प्रातः 11 बजे चौहटन एवं रामसर के मतदान दलों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण के लिए 26 नवम्बर को सेड़वा, गुड़ामालानी एवं आडेल को प्रथम पारी तथा पायलाकला एवं धोरीमन्ना को द्वितीय पारी में, तृतीय चरण के लिए 30 नवम्बर को शिव, सिणधरी एवं बायतु को प्रथम पारी तथा बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण को द्वितीय पारी में तथा चतुर्थ चरण के लिए 4 दिसम्बर को सिवाना, समदड़ी एवं कल्याणपुर को प्रथम पारी तथा बालोतरा, पाटोदी एवं गिड़ा को द्वितीय पारी में अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात मतदान दलो को रवाना किया जाएगा।
निर्वाचक नामावली की कार्यकारी प्रतियॉं निर्धारित समय उपलब्ध करवाने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को चुनाव कार्यक्रम अनुसार निर्वाचक नामावली की कार्यकारी प्रतियॉं, सामग्री एवं सूचना समय पर आवश्यक रूप से भिजवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की पंचायत समितियों को 20 नवम्बर तक, द्वितीय चरण को 24 नवम्बर, तृतीय चरण को 28 नवम्बर एवं चतुर्थ चरण को 02 दिसम्बर तक प्रत्येक मतदान केन्द्रवार निर्वाचक नामावली की कार्यकारी प्रतियॉ संबंधित ईआरओ द्वारा कोषाधिकारी बाड़मेर को आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए है।
प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने संबंधित रिटर्निग अधिकारियों को मतदान दलो के लिए आयोजित प्रशिक्षण के दौरान तैयार सुदा मतदान केन्द्रवार ईवीएम मशीने उपलब्ध करवाने तथा राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर में ईवीएम वितरण के लिए अपने स्तर पर कार्मिकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कोषाधिकारी एवं चुनाव स्टोर प्रभारी अधिकारी को अन्तिम प्रशिक्षण पर मतदान दलो को रूटचार्ट की प्रतियॉ, मतदान केन्द्र वार तैयार बैंग एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रभारी अधिकारी यातायात/पूलशाखा को मतदान दलो के रवानगी समय पर कराने हेतु गाड़ियों की लॉगबुक आंवटित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय के लिए ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर को निर्देशित किया है। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर फर्नीचर, बिजली एवं पानी सहित समस्त व्यवस्थाएं संबंधित विकास अधिकारियों को करने हेतु निर्देशित किया है।
मतदान दिवस पर एहतियाति उपाय अपनाने के निर्देश
उन्होंने मतदान केन्द्र पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। केवल सन्देह एवं आपत्ति पर ही मास्क हटाकर पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र भवन को सेनेटाईज करने के पश्चात ही मतदाताओं को प्रवेश करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विकास अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर पुरूष, महिला एवं विशेष योग्यजन/वरिष्ठ नागरिकों की पृथक-पृथक पंक्तियॉ बनाकर प्रत्येक पक्ति में छः फिट की दूरी में गोले तैयार करने के निर्देश दिए है।
-0-

मंगलवार, 17 नवंबर 2020

पंचायतीराज आम चुनाव-2020 जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 को

बाड़मेर, 18 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव हेतु नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रथम प्रशिक्षण 20 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स के प्रथम प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय एवं ईवीएम दक्ष प्रशिक्षकों की नियुक्त की गई है। उन्होनें नियुक्त दक्ष प्रशिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 20 नवम्बर को
प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण स्थल राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर पहुंच कर जोनल मजिस्ट्रेट्स को निर्वाचन विभाग के निर्धारित ट्रेनिंग मैन्युअल अनुसार सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए है।
-0-

शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

पटाखों के प्रयोग पर रहेगी पाबंदी आतिशबाजी पर लगेगा दो हजार का जुर्माना

 बाड़मेर, 13 नवम्बर। राज्य में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं श्वसन रोगों से पीड़ित नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ राज्य सरकार द्वारा आतिशबाजी पर प्रतिबन्ध लागू किया गया है। पटाखों के विक्रय पर दस हजार रूपए तथा उपयोग पर दो हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी अथवा पटाखा विक्रय करने पर दस हजार रूपये तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी या पटाखा उपयोग करते हुए पाये जाने अथवा उसको जलाने की अनुमति देते हुए पाये जाने पर दो हजार रूपये का जुर्माना किया जा सकेगा।
-0-


दीपावली पर्व कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ मनाए-मीणा

 दीपावली त्यौहार पर हर्ष व उल्लास के साथ कोरोना एडवाइजरी पर विशेष ध्यान


बाड़मेर, 13 नवम्बर। दीपावली पर्व को हर्ष उल्लास के साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ मनाये। दीपावली त्यौहार पर आनंद उमंग के साथ मास्क का विषेष ध्यान रखे। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने शुक्रवार को जिले के आम जन से अपील करते हुये ये बात कही।
      जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पटाखों के विक्रय एवं इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होने कहा कि कोरोना को लेकर विशेषज्ञों की राय है कि सर्दी के बढने के साथ ही इसका प्रभाव पहले से अधिक बढ सकता है। साथ ही पटाखों से होने वाले प्रदूषण के कारण इसका खतरा और भी बढ जाता है। ऐसे मे आम जन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये सभी की जिम्मेदारी है कि त्यौहार के दौरान पटाखों का इस्तेमाल नही करेंगे तथा किसी को भी नही करने देंगे। उन्होने कहा कि रोशनी के इस पर्व पर पटाखों से परहेज करे तथा प्रदूषण के कारण कोरोना के बढते खतरे को कम करने मे सहयोग करे। वर्तमान मे मास्क ही वेक्सीन है। उन्होने आम जन से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना के प्रति राज्य भर मे चलाये जा रहे इस जन आंदोलन में सहयोग करे। इसके साथ ही दीपावली के पर्व पर बाजार मे खरीददारी के समय निकलते समय एवं त्यौहार के दौरान मास्क का अवश्य प्रयोग करे। उन्होने कहा कि आमजन इस पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने मे भी पुलिस एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे। 
मिट्टी के दीये व अन्य सामग्री विक्र्रेताओं से कुछ सामग्री खरीदे
      जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि पिछले कुछ समय से लॉक डाउन के बाद  छोटे स्तर के व्यापारी जैसे मिट्टी के दीये बनाने वाले तथा अन्य स्थानीय सामग्री विक्रेता आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे है । ऐसे मे उन्होने आम जन से आग्रह किया कि वे छोटे दीये, मोमबत्ती तथा अन्य छोटी सजावटी सामग्री विक्रेताओं से भी कुछ न कुछ अवश्य खरीदे । इससे उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी । उन्होने कहा कि हमारे इस कार्य से छोटे स्तर पर सामग्री का निर्माण करने वाले इन परिवारों को रोजगार मिलने के साथ आर्थिक मदद होगी तथा उन्हे संकट के इस दौर में सम्बल मिलेंगा। 
    उन्होने बाड़मेर के आम जन को कारेना महामारी के दौरान पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी की पालना के लिये धन्यवाद भी दिया । उन्होने कहा कि जनता के भरपूर सहयोग के कारण ही  जिले मे स्थिति नियंत्रण में है। उन्होने एक बार पुनः बाड़मेर की जनता को कोरोना एडवाइजरी के तहत बार बार हाथ धोने, मास्क का लगातार प्रयोग करने तथा समुचित  दूरी बनाये रखते हुये रोशनी के इस पर्व पर त्यौहार का भरपूर आनंद लेने की बात कही।
-0-

गुरुवार, 12 नवंबर 2020

पटाखों के विक्रय एवं उपयोग पर लगेगा जुर्माना

बाड़मेर, 12 नवम्बर। राज्य में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं श्वसन रोगों से पीड़ित नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ राज्य सरकार द्वारा आतिशबाजी पर प्रतिबन्ध लागू किया गया है। पटाखों के विक्रय पर दस हजार रूपए तथा उपयोग पर दो हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया प्रमुख शासन सचिव, गृह (ग्रुप-5) विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा 3 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 में संशोधित करते हुए विभाग द्वारा जारी रेग्युलेशन 3 मई, 2020 में रेग्युलेशन 13 के पश्चात् रेग्युलेशन 14 व 15 जोडते हुए किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी का विक्रय नहीं करने तथा किसी भी व्यक्ति को आतिशबाजी के उपयोग व जलाने की अनुमति नहीं होने के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। अगर कोई व्यक्ति उक्त अनुबंधों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो सभी कार्यकारी मजिस्टेªट, समस्त पुलिस अधिकारी जो सहायक उप निरीक्षक स्तर से नीचे के अधिकारी नहीं हो, समस्त अधिकारी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन/काउन्सिल/बोर्ड जो राजस्व अधिकारी स्तर से नीचे के अधिकारी नहीं हो, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, ब्लॉक विकास अधिकारी उनके क्षेत्राधिकारिता में जुर्माना कर सकेंगे।
जिला मजिस्टेªट मीणा ने बताया कि किसी भी दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी विक्रय करने पर दस हजार रूपये तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी उपयोग करते हुए पाये जाने अथवा उसको जलाने की अनुमति देते हुए पाये जाने पर दो हजार रूपये का जुर्माना किया जा सकेगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त परामर्शदात्री एवं अधिसूचनाओं की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्टेªट को अपने अपने क्षेत्र में स्थित पटाखों के स्थाई अनुज्ञापनधारी व्यापारियों के स्टॉक तत्काल पुलिस को साथ लेकर उसी स्थान पर सीज कर सील करने तथा अवैध आतिशबाजी का माल जब्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने 14 नवम्बर को दीपावली, 15 को गोवर्धन पूजा, 16 को भैया दोज पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये है।
जिला मजिस्टेªट मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेड़वा को उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा, उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड, उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना एवं उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण), समदडी एवं गिडा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्टेªट मुख्यालय के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर एक हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 12 नवम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 8 व्यक्तियों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बालोतरा में 5 लोगों से 500 तथा सिवाना में 3 लोगों से 500 रूपए सहित कुल 8 लोगों से 1000 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7670 लोगों से कुल 14,39,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

बाडमेर, 12 नवम्बर। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट मीणा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव इत्यादि सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट मीणा के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों एवं राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

बुधवार, 11 नवंबर 2020

नाम वापसी के बाद जिला परिषद सदस्य पद के लिए 37 वार्डो में कुल 105 अभ्यर्थी

पंचायतीराज चुनाव 2020

बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के उपरान्त जिले में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 37 वार्डो में कुल 105 अभ्यर्थी तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 1076 अभ्यर्थी शेष रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी के पश्चात अब जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 1 में रालोपा से खेराजमल, भाजपा सेे चुतरसिंह, कांग्रेस से शंकरसिंह सोढ़ा एव निर्दलीय पूराराम अभ्यर्थी होंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 2 में कांग्रेस से खतीय, रालोपा से छगनी देवी एवं भाजपा से हऊआ, वार्ड संख्या 3 में कांग्रेस से अमनी एवं भाजपा से कमलेश देवी, वार्ड संख्या 4 में भाजपा से अमी मोहम्मद, कांग्रेस से गफूर अहमद एवं रालोपा से श्रीराम सियाग, वार्ड संख्या 5 में भाजपा से राजा राम, कांग्रेस से सचू एवं रालोपा से सामा राम, वार्ड संख्या 6 में कांग्रेस से तेजाराम, रालोपा से प्रेम प्रकाश एवं भाजपा से शंकराराम, वार्ड संख्या 7 में भाजपा से गंगाराम, रालोपा से राणाराम एवं कांग्रेस से शंकरलाल, वार्ड संख्या 8 में रालोपा से किशनलाल, कांग्रेस से देरामाराम एवं भाजपा से देवेन्द्र, वार्ड संख्या 9 में कांग्रेस से भुराराम, रालोपा से रमेश कुमार एवं भाजपा से रूपसिंह, वार्ड संख्या 10 में कांग्रेस से परमेश्वरी, रालोपा से वीणा देवी एवं भाजपा से सुआ, वार्ड संख्या 11 में भाजपा से आसूराम, रालोपा से महेन्द्र सिंह चौधरी, कांग्रेस से रामाराम एवं निर्दलीय ईसाक खान, वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस से कमला कंवर एवं भाजपा से कमला देवी, वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस से उगमसिंह एवं निर्दलीय मायादेवी, वार्ड संख्या 14 में रालोपा से चंपादेवी, भाजपा से मोहनी, कांग्रेस से हीरादेवी एवं निर्दलीय मंजू, वार्ड संख्या 15 में रालोपा से नराणी, भाजपा से बाबू एवं कांग्रेस से मिरगा देवी अभ्यर्थी होंगे।

उन्होनें बताया कि वार्ड संख्या 16 में कांग्रेस से डालूराम, भाजपा से देवाराम एवं रालोपा से नगेन्द्रसिंह, वार्ड संख्या 17 में रालोपा से गेनाराम, कांग्रेस से राजेन्द्र चौधरी एवं भाजपा से हंसाराम, वार्ड संख्या 18 में कांग्रेस से कैलाश बेनीवाल, भाजपा से नरपतराज मूंढ एवं रालोपा से प्रभूराम, वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस से प्रियंका, भाजपा से ममता एवं रालोपा से शारदा, वार्ड संख्या 20 में कांग्रेस से गीता देवी, रालोपा से संगीता एवं भाजपा से सिनगारी, वार्ड संख्या 21 में भाजपा से विनिता, कांग्रेस से सुनीता एवं निर्दलीय चनणी देवी, वार्ड संख्या 22 में कांग्रेस से बबरीदेवी एवं भाजपा से भीखी, वार्ड संख्या 23 में कांग्रेस से गरिमा राजपुरोहित एवं भाजपा से भाग कंवर, वार्ड संख्या 24 में कांग्रेस से नारायणीदेवी एवं भाजपा से सिणगारी, वार्ड संख्या 25 में भाजपा से उमाराम एवं कांग्रेस से रमेश कुमार, वार्ड संख्या 26 में कांग्रेस से कविता कुमारी एवं भाजपा से पवनी, वार्ड संख्या 27 में भाजपा से खेताराम एवं कांग्रेस से फूलाराम, वार्ड संख्या 28 में भाजपा से काली एवं कांग्रेस से सोनू, वार्ड संख्या 29 में भाजपा से मिश्रा, कांग्रेस से रूकमादेवी एवं निर्दलीय ओम प्रकाश, वार्ड संख्या 30 में कांग्रेस से दर्शना चौधरी, भाजपा से पुष्पा देवी भाँभू एवं रालोपा से लेरो, वार्ड संख्या 31 में कांग्रेस से गंगा एवं भाजपा से गोरधनराम, वार्ड संख्या 32 में रालोपा से कमला, भाजपा से मुन्नी देवी एवं कांग्रेस से सुनिता, वार्ड संख्या 33 में कांग्रेस से खेराज राम, भाजपा से चनणाराम एवं रालोपा से भंवर लाल, वार्ड संख्या 34 में रालोपा से उम्मेदाराम, भाजपा से तेजाराम एवं कांग्रेस से लक्ष्मणसिंह गोदारा, वार्ड संख्या 35 में भाजपा से आसुराम, रालोपा से काना राम, कांग्रेस से महेन्द्र कुमार चौधरी, निर्दलीय जीयाराम, निर्दलीय मनोहर सिंह, निर्दलीय रणवीर कुमार एवं निर्दलीय स्वरूपसिंह, वार्ड संख्या 36 में कांग्रेस से ज्योति एवं भाजपा से मनीषा तथा वार्ड संख्या 37 में भाजपा से किरण कंवर एवं कांग्रेस से पूनम कंवर अभ्यर्थी होंगे।

उन्होने बताया कि जिले में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को 320 आवेदन वापस लिए गए एवं 8 अभ्यर्थी र्निविरोध रहे। इस प्रकार अब जिले में 21 पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 1076 अभ्यर्थी शेष रहे है। 

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...