गुरुवार, 2 अगस्त 2018

सदैव याद रहेगा बाड़मेर का कार्यकाल : सोनी


                बाड़मेर, 02 अगस्त। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुंजन सोनी का स्थानांतरण होने पर गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे आयोजित समारोह के दौरान विदाई दी गई।
                इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने कहा कि बाड़मेर का कार्यकाल सदैव याद रहेगा। उन्हांेने कहा कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अलावा नगर परिषद के आयुक्त तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेषक के रूप मंे सेवाएं देने का मौका मिला। इस दौरान बाड़मेर शहर की सफाई व्यवस्था मंे सुधार लाने के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रांे को नियमित रूप से खुले रखवाने तथा बाल विकास सेवाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन की दिषा मंे प्रयास किया गया। उन्हांेने बाड़मेर कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे का आभार जताया। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेष कुमार दाधीच, परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नखताराम ईषराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे ने पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं माल्यार्पण कर डा.सोनी को विदाई दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं से आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 02 अगस्त। उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं से वर्ष 2017 एवं 2018 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र के लिए आगामी 15 सितंबर तक आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राज्य के उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य स्तरीय प्रथम पुस्कार के लिए 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार के लिए 10 हजार, तृतीय पुरस्कार के लिए 5 हजार रूपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का प्रावधान हैं। विभाग की ओर से वर्ष 2017 एवं 2018 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र के लिए आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नकद पुरस्कार योजना के तहत 20 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के युवक और युवतियां ही पुरस्कार के लिए पात्र हैं। प्रशस्ति पत्र के लिए कोई आयु सीमा नहीं हैं। आवेदन करने वाले व्यक्तियों की ओर से वर्ष 2017 एवं 2018 में उपभोक्ता संरक्षण के संबंध मंे एक या अधिक क्षेत्र में किए गऐ कार्यो को आधार माना जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए इच्छुक आवेदक अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियां में 15 सितंबर तक जिला कलक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों में गतिविधियों एवं उपलब्धियांे के सत्यापन के पश्चात् अनुशंषा राज्य सरकार को प्रेषित की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से चयनित युवाओं-युवतियों को 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के संबंध मंे बैठक 3 अगस्त को


                बाड़मेर, 02 अगस्त। राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2018 जिला मुख्यालय पर 5 अगस्त को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 3 अगस्त को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी। इस बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

आमजन तक पहुंचाएं स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी : नेहरा


स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना का शुभारंभ

                बाड़मेर, 02 अगस्त। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। स्वच्छता के प्रति लोगांे मंे जन जागरूकता के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निर्धारित ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ निरंतरता एवं माहवारी प्रबंधन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी लोग संदेशवाहक रूप में कार्य करें, ताकि लोगों में स्वच्छता की आदतों को लगातार जारी रखा जा सके। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी टीम के रूप में काम करते हुए लोगों में स्वच्छता की समझ विकसित करें, बाड़मेर जिले को अच्छी रैकिंग हासिल हो। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक के 35 प्रतिशत, प्रत्यक्ष अवलोकन के 30 प्रतिशत तथा सम्पन्न कार्यों की प्रगति के 35 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से सर्वेक्षण के लिए जिले में रैंडमली 10 गांव चिन्हित किए जाएंगे, इसको देखते हुए सभी गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्हांेने कहा कि सर्वेक्षण के लिए स्वच्छता मोबाइल एप्प को डाउनलोड करवाकर अधिकाधिक आमजन के सुझावों को दर्ज करवाया जाए। उन्हांेने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने 15 अगस्त को आयोजित होने वाली ग्राम सभा के दौरान मतदाता जागरूकता संबंधित संदेश आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
                इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे मंे पावर पाइंट प्रजेटेंशन के जरिए प्रस्तुति देते हुए पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हाट बाजार, धार्मिक स्थल, ग्राम पंचायत आदि का सर्वेक्षण, स्वच्छता के विषय पर समुदाय की समझ एवं स्वच्छता की स्थिति बेहतर बनाने के संबंध में समुदाय की सिफारिशों तथा स्वच्छ भारत मिशन के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम पर दर्ज आंकडों आदि की वस्तु स्थितियों के आधार पर रैकिंग की जाएगी। सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को 2 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यशाला मंे पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से 31 अगस्त तक जिले में करवाए जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर व्यापक विचार विमर्श के साथ आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ने स्वच्छ भारत मिशन मंे आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ माहवारी प्रबंधन के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि कई बार अज्ञानता के कारण होने वाला संक्रमण बड़ी बीमारी का कारण बन जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी ने कहा कि स्वच्छता एवं विशेषकर महिलाआंे से जुड़े मामलांे पर संवेदनशील होकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यशाला मंे पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल, जिला समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा, फिनिश-आरडीओ के राजेश गुप्ता समेत विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत आयोजित होंगे कई कार्यक्रम : इस अभियान के तहत 8 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता आंदोलन के रूप में समुदाय की सहभागिता से सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर स्वच्छता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 14 अगस्त तक ब्लॉक स्तरीय ओडीएफ ओलम्पिक तथा 16 से 30 अगस्त तक जिला स्तरीय ओडीएफ ओलम्पिक का आयोजन किया जाएगा।




बुधवार, 1 अगस्त 2018

जनगणना पूर्णतः इलेक्ट्रोनिक पर होगी


                बाड़मेर, 01 अगस्त। आगामी जनगणना पूर्णतः इलेक्ट्रोनिक मोड पर होगी। इस जनगणना में यह विचार भी होगा कि समय, मानव श्रम और धन में कैसे कमी लाई जाए तथा इसके लिए समय-समय पर अॅंाकड़े अपडेट करने होंगे।
                संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2021‘ से संबंधित संभागीय स्तरीय बैठक बुधवार को जोधपुर कलेक्ट्रेट में आयेाजित की गई। जनगणना निदेशालय राजस्थान के निदेशक ने विस्तार से जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य पर विस्तार से जानकारियंा प्रदान की गई। इसमें जिला कलेक्टर जोधपुर, जैसलमेर कलेक्टर ओ पी कसेरा, बाड़मेर सीईओ मदन नेहरा, सिरोही कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, पाली कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, जालौर कलेक्टर बी एल कोठारी, बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार उपस्थित थे तथा आवश्यक जानकारियंा प्रस्तुत की।
                संभागीय आयुक्त ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का एक वृहद् कार्य है तथा जिसमें प्रत्येक चरण को अत्यधिक सावधानी के साथ समयबद्ध पूरा किया जाना है। इसके तहत विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं तथा प्लानिंग के लिए सूचनाओं की उपलब्धता जरूरी है। जनगणना के कार्य को इसलिए सावधानीपूर्वक, यथार्थपूर्ण तथा योजनाबद्ध रूप से कार्य करें। उन्होंने बल दिया कि जनगणना कार्य में डिजिटाइजेशन पर ज्यादा ध्यान देना होगा। संभाग के सभी अधिकारी मेल से जानकारियंा भेजें।
निदेशक जनगणना एस एस सोहता ने विस्तार से जनगणना कैनवास पर प्रकाश डाला :-
                जनगणना की वास्तविक परिभाषा के भीतर देखें तो जनगणना आंकड़े संग्रहित करने के साथ इससे पंाच वर्षीय योजनाएं संकलित होती है। दूरगामी दृष्टि से जनगणना का महत्व बढ़ जाता है। इसमें ईमानदारी-निष्ठा से संकलन जरूरी है क्योंकि सामाजिक सुरक्षा संबंधी योजनाएं आधारित होगी। इसके माध्यम से 100 से जयादा फील्ड में उपयोगिता होती है। विश्लेषण 100 से ज्यादा स्वास्थ्य, शिक्षा, लिंगानुपात, पोषण का स्तर एवं फ्लेगशिप योजनाएं से लाभान्वित का भी जनगणना आधार रहेगी।
                उन्होंने बताया कि यह जनगणना अब तक से भिन्न होगी तथा अब स्केनिंग के बाद पूर्णतः इलेक्ट्रोनिक मोड पर होगी। प्रत्येक 3-4 महीने में सभी विश्लेषण करते रहें तथा आगामी 10 साल की प्रतीक्षा नहीं करें। इसके सभी मुख्य स्त्रोत जिला स्तर से राज्य स्तर, रूरल से अरबन, अरबन से मैट्रो, शिक्षा का स्तर, तकनीकी स्तर, विद्यालयों की संख्या, संस्थान की जमीनों की आवश्यकता आदि भूमिकाएं है। उन्होंने बताया कि संासद, नगर पालिका के वार्ड सदस्य आदि भी संाख्यिकी का विश्लेषण होगा।
                उन्होंने बताया कि पिछली जनगणना में 2200 करोड़ खर्च हुए तथा इस बार 5500 से 6,000 करोड़ खर्च होने की संभावना है। इसलिए मानव श्रम, समय और धन में कमी लाने के लिए समय समय पर अंाकड़े अपडेट करना जरूरी रहेगा। इसके तहत लगातार डे टूडे अपडेट किया जाना भी आवश्यक है। नई तहसीलें, गांवों के सृजन व नवीन परिवर्तन भी अपडेट किए जाएं। इन सभी बातों से समय, मानवश्रम और धन में कमी लाई जा सकेगी। उन्होंने जनगणना कार्य में सभी मेडिकल अॅाफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका है। मेटरनिटी होम सभी अॅाफिसर के क्षेत्राधिकार में है अतः सी एम एच ओ, ज्वाइंट डाइरेक्टर, पी एम ओ व सभी अस्पतालों के मेडिकल अॅाफिसर रजिस्टर है। यह जरूरी है कि सभी मेडिकल अॅाफिसर हर जन्म व मृत्यु को अनिवार्य रूप से संग्रहित करें।
                निदेशक ने जनगणना में बहुमंजिला इमारतों के संबंध में भी गहराई से विधि सम्मत कार्य करने पर बल दिया। सभी राजस्व अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिकाएं व नगर परिषद के अधिकारी बहुमंजिला इमारतों पर विशेष ध्यानप देना होगा। सीमंाकन कार्य, मकान सूचिकरण आदि वास्तविक जनगणना में सुगमपूर्वक ध्यान देना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित जानकारियंा मेल के माध्यम से भेजें। जिला लेवल पर भी अपडेट रहेगा। उन्होंनंे मासिक रिपोर्ट जन्म-मृत्यु पंजीकरण के संबंध में निर्देश दिए कि भारत सरकार चाहती है कि जन्म-मृत्यु की जानकारियों की जिला रजिस्ट्रार आवश्यक रूप से रिपोर्ट करें। उन्होंने बैठक में भारत की जनगणना 2021 के लिए योजना, मुख्य रजिस्ट्रार(जन्म-मृत्यु) राजस्थान तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जन्म मृत्यु के अंाकड़ों का विश्लेषण, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बुकलेट के डाटा डिजिटाईजेशन के कार्य तथा सैम्पल रजिस्ट्रेशन प्रणाली पर विस्तार से जानकारियंा तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए।




आनलाइन जान सकते है मतदाता सूची मंे नाम एवं मतदान केन्द्र का विवरण


                बाड़मेर, 01 अगस्त। मतदाता सूची मंे नाम एवं निवास स्थान के साथ मतदान केन्द्र के बारे मंे जानकारी के लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर सर्च नेम इन इलेक्टोरल रोल टाइटल से एक लिंक उपलब्ध करवाया है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपना नाम, आई कार्ड नंबर यहां तक कि अपने क्षेत्र और इलाके के नाम को सर्च करके भी अपना नाम और मतदान केंद्र का पता तक जान सकता है।
                मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत के मुताबिक निर्वाचन विभाग के लिए मतदाता सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के और करीब लाती है। इसीलिए निर्वाचन विभाग ने यह नवाचार किया है। इसमें कोई भी मतदाता विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर जाकर दाईं ओर दिए गए सर्च नेम इन इलेक्टोरल रोल लिंक को क्लिक करे। इसके बाद नाम खोजने के तीन लिंक उपलब्ध कराएं गए हैं जैसे आई कार्ड नंबर से, नाम से या फिर क्षेत्र और इलाके से भी सर्च कर सकते हैं। नाम से खोजने में इस बात का ध्यान रखें कि अपने नाम के शुरूआती तीन शब्द डालने पर परिणाम बेहतर और जल्दी आते हैं। उनके मुताबिक इस लिंक के जरिए न केवल मतदाता को अपने नाम के साथ ही विधानसभा का नाम, भाग संख्या, मतदाता क्रम संख्या, लिंग, संबधी का नाम उम्र, आईडी कार्ड नंबर और मतदान केंद्र के पते की जानकारी भी एक क्लिक पर मिल जाती है। नाम से सर्च करने पर बाईं ओर सारे देखें ऑप्शन पर क्लिक करने पर मतदाता के नाम से जुड़े परिजनों की जानकारी भी तुरंत दिखाई देने लगती है। इस लिंक के जरिए अब तक 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपना नाम और पता खोज चुके हैं। किसी मोबाइल में इंटरनेट नहीं होने की स्थिति में मतदाता एसएमएस के जरिए भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता को मैसेज बॉक्स में जाकर VOTERJ स्पेस (अपना आईडी कार्ड नंबर) स्पेस के बाद उसे 9680999899 नंबर पर मैसेज करने से कुछ ही देर में आपका नाम, उम्र, मतदान केंद्र नंबर दिखाई देने लगेगा।

स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ से ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित


                बाड़मेर, 01 अगस्त। भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय की ओर से सत्र 2018-19 के लिए अनुसूचित जनजाति के कल्याणार्थ कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ से ऑनलाइन प्रस्ताव आमन्त्रित किए गए हैं।
                माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक दिनेशचन्द्र जैन ने बताया कि भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से सत्र 2018-19 के लिए राजस्थान राज्य में अनुसूचित जनजाति के कल्याणार्थ कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ से ऑनलाइन प्रस्ताव आमन्त्रित किए गए हैं। इच्छुक स्वयंसेवी संस्था एवं एनजीओ वेबसाइट एनजीओग्रान्टसमोटा डॉट जीओवी डॉट इन पर एनजीओ लॉगइन कर एनजीओ ग्रान्ट ऑनलाइन एप्लीकेशन एण्ड ट्रेकिंग सिस्टम पर 10  अगस्त तक अपने प्रस्ताव अपलोड कर सकते हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के संबंध मंे कार्यशाला 2 अगस्त को


                बाड़मेर, 01 अगस्त। ओडीएफ निरंतरता, स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के संबंधन मंे जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला 2 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने बताया कि इस कार्यशाला मंे जिला प्रमुख के साथ विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्मिक शामिल होंगे। इस दौरान व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता को मानकांे के अनुरूप बनाए रखने के लिए स्वच्छता के विभिन्न घटकांे खुले मंे शौच से पुनरावृति पर रोक, सक्रिय निगरानी समिति, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक 2 अगस्त को


                बाड़मेर, 01 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई को किया गया है। इस पर दावे एवं आपत्तियों प्राप्त करने की अवधि 21 अगस्त 2018 तक रखी गई है।
                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बाड़मेर के परिक्षेत्र के समस्त पर्यवेक्षक एवं बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक दो अगस्त को प्रातः 11 बजे भगवान महावीर स्वामी टाउन हाल बाड़मेर में रखी गई है।

मतदाता सूचियांे के संबंध मंे दावे एवं आपत्तियां 21 अगस्त तक


                बाड़मेर, 01 अगस्त। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियांे के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियांे का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूचियांे के संबंध मंे दावे एवं आपत्तियां 21 अगस्त तक प्राप्त की जाएगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियांे के संबंधित भाग की प्रविष्टियांे का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित करके पठन एवं सत्यापन करवाने का कार्य 11 एवं 18 अगस्त को किया जाएगा। उनके मुताबिक राजनीतिक दलांे के बूथ स्तरीय अभिकर्ताआंे के साथ दावे एवं आपत्तियां के आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 12 एवं 19 अगस्त निर्धारित की गई है। दावे एवं आपत्तियांे का निस्तारण 20 सितंबर से पूर्व एवं डेटाबेस अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कंट्रोल टेबलस को अपडेट करनेएवं पूरक तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 26 सितंबर से पूर्व किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियांे का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को होगा।
                उनके मुताबिक जिले के सभी मतदान केन्द्रांे की मतदाता सूचियांे का कोई भी व्यक्ति निर्वाचन विभाग की बेवसाइट www.ceorajasthan.nic.in पर अवलोकन कर सकता है। जिनकी आयु 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष से अधिक हो गई है वे अपना नाम जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन के लिए nvsp.in पर आनलाइन आवेदन कर सकता है।

अंतरराष्ट्रीय कॉल्स का इन्द्राज करने के आदेश


                बाड़मेर, 01 अगस्त। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

मंगलवार, 31 जुलाई 2018

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक 2 अगस्त को


                बाड़मेर, 31 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई को किया गया है। इस पर दावे एवं आपत्तियों प्राप्त करने की अवधि 21 अगस्त 2018 तक रखी गई है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बाड़मेर के परिक्षेत्र के समस्त पर्यवेक्षक एवं बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक दो अगस्त को प्रातः 11 बजे भगवान महावीर स्वामी टाउन हाल बाड़मेर में रखी गई है।

जिला स्तरीय एमसीएमसी एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति का गठन


                बाड़मेर, 31 जुलाई। विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान विज्ञापन अधिप्रमाणन एवं पेड न्यूज के प्रकरणांे के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति का गठन किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार जिला स्तरीय एमसीएमसी मंे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अध्यक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सदस्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सदस्य सचिव, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी तथा कोषाधिकारी सदस्य होंगे। इसी तरह विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति मंे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अध्यक्ष तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सदस्य होंगे।

नियंत्रण कक्ष से संधारित होगी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधित सूचनाएं


                बाड़मेर, 31 जुलाई। मतदाता सूचियांे के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियांे का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधित सूचनाएं संधारित की जाएगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई से 28 सितंबर तक अटल सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर मंे चल रहे नियंत्रण कक्ष 02982-222226 पर नियुक्त कार्मिकांे को निर्देश दिए गए है कि वे नियंत्रण कक्ष मंे संपादित किए जा रहे कार्य के अलावा मतदाता सूचियांे के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियांे के आदान-प्रदान संबंधित सूचना एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टरी को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी एवं नायब तहसीलदार जिला कार्यालय को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष मंे मतदाता सूचियांे के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पृथक से एक रजिस्टर मंे सूचनाएं इन्द्राज करने के निर्देश दिए गए है।

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के संबंध मंे बैठक 3 को


                बाड़मेर, 31 जुलाई। राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2018 पांच अगस्त को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 3 अगस्त को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी। इस बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
राकेश कुमार समन्वयक अधिकारी नियुक्तः अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई का स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके स्थान पर पदभार संभालने वाले अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाओं से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 31 जुलाई। रक्षा मंत्रालय की ओर से हवलदार या समकक्ष रैंक के गैर-पेंशन भोगी गौरव सेनानियांे एवं शहीदों की वीरांगनाओं के लिए, जिनकी आयु 65 वर्ष या अधिक है, उनके लिए रक्षा मंत्री डिस्कशनरी फण्ड के अन्तर्गत 4 हजार रुपये प्रतिमाह की पेन्यूरी ग्रांट का प्रावधान किया गया है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि इसके लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेब साईट www.kbs.gov.in  पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस वेबसाइट से इस संबंध में अधिक जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होेंने इसके तहत पात्र भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं से आवेदन कर लाभ उठाने का आग्रह किया है।

सोमवार, 30 जुलाई 2018

जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक आयोजित


                बाड़मेर, 30 जुलाई। जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान बाल श्रम की रोकथाम, असहाय बच्चांे को विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रांे से जोड़ने, गुमशुदा बच्चांे को उनके परिवार तक पहुंचाने तथा बाल भिक्षावृति को रोकने के संबंध मंे विचार-विमर्श किया गया।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने चाइल्ड लाइन, पुलिस विभाग एवं बाल कल्याण समिति को आपसी समन्वय से बालश्रम को रोकने के निर्देश दिए। उन्हांेने आगामी बैठक मंे विभागवार प्रगति संबंधित सूचना लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक मंे धारा संस्थान एवं चाइल्ड लाइन के समन्वयक महेश पनपालिया ने बताया कि इस वर्ष कच्ची बस्तियों का सर्वे कर 40 बच्चों को विद्यालय से जोड़ा गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीमती नवनीत पचौरी एवं सदस्य रामकुमार जोशी ने बताया कि श्रम विभाग की ओर बालश्रम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि बालश्रम के परिवारों को आर्थिक सहायता की कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिले में फैक्ट्रियों, होटलों, ढ़ाबों, दुकानों में बालश्रम ज्यादा हो रहा है। इसको रोकने की जरूरत है। पुलिस विभाग गुमशुदा बच्चों की त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके परिवारों तक पहुंचाने का कार्य करें। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी,एडीईओ मलाराम चौधरी,एबीईओ चनणाराम चौधरी, श्रम निरीक्षक मूलाराम जाखड़, अल्पना अग्रवाल, महेश कुमार मेहता समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

31 जुलाई को होगा मतदाता सूचियांे का प्रारूप प्रकाशन


                बाड़मेर, 30 जुलाई। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2018 के संदर्भ मंे मतदाता सूचियांे के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियांे का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई को होगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियांे के संबंधित भाग एवं प्रविष्टियांे का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय के साथ बैठक आयोजित कर 11 एवं 18 अगस्त को पठन एवं सत्यापन किया जाना है। इसके अलावा मतदाताआंे के फोटो पहचान पत्र वितरण करने का कार्य भी किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि विकास अधिकारियांे एवं आयुक्त बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि वे 11 एवं 18 अगस्त को संबंधित पंचायत समिति एवं नगर परिषद क्षेत्र मंे समस्त ग्राम पंचायतांे अथवा वार्डाें मंे ग्राम सभाआंे तथा वार्ड सभाआंे का आयोजन करवाएं। कार्यक्रम की प्रति संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भिजवाने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है।

फ्लैगशीप योजनाआंे से अधिकाधिक पात्र लोगांे को लाभांवित करवाएं : कुमार


                बाड़मेर, 30 जुलाई। फ्लैगशीप योजनाआंे की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए अधिकाधिक पात्र व्यक्तियांे को लाभांवित करवाना सुनिश्चित करवाएं। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने सोमवार को बिजली-पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाए। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी उनसे संबंधित फ्लैगशीप योजनाआंे की प्रगति एवं क्रियान्विति को लेकर अपडेट रहे। उन्हांेने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता को बकाया विद्युत कनेक्शन करवाने,बिजली चोरी के प्रकरणांे मंे प्रभावी कार्रवाई एवं दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को टैंकरांे से जलापूर्ति संबंधित प्रक्रिया संपादित करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, आयुक्त पंकज मंगल, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, भेराराम जाट, हजारीराम बालवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश आमजन तक पहुंचाएं : कुमार


                बाड़मेर, 30 जुलाई। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के जिला स्तर पर सूत्रण, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिले में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता मंे सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विचार विमर्श करने के साथ दिशा-निर्देशांे के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में परम्परागत क्रियाकलापों के अलावा नवीन नवाचार किए जाए, ताकि लोगों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना को संपूर्ण जनमानस तक पहुचाया जा सकें। साथ ही बालिका लिंगानुपात को बढ़ाया जा सके। टास्क फोर्स के सदस्य सचिव प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के लिए जिला स्तर पर ब्रान्ड एबेंसेडर के चयन, अटल सेवा केन्द्रों पर गुड्डा-गुड्डी बोर्ड लगाने तथा जिला स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना को एजेंडे के रूप में शामिल करने की बात कही। इस दौरान धारा संस्थान के सचिव महेश पनपालिया ने घरेलू हिंसा एवं अन्य मुद्दों पर लघु नाटक फिल्म दिखाने का सुझाव दिया। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी,एमबीसी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता मेहता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव जैन, धीरेन्द्रसिंह, मलाराम चौधरी,एम.ए. खान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...