मंगलवार, 22 मई 2018

लाइट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की समीक्षा बैठक 28 को


                बाडमेर, 22 मई। विभागीय न्यायिक प्रकरणों में प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाईट लाइट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी लाइट्स ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में 28 मई को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित होगी।
                बैठक में लाईट्स सॉफ्टवेयर में मासिक सूचना का इन्द्राज, लाइट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज डयू कोर्स प्रकरणों की समीक्षा, राज्य सरकार के विरूद्ध निर्णित प्रकरणों की पालना, अपील, एफ 1, एफ 2, एफरु का इन्द्राज, लाइट्स सॉफ्टवेयर में जवाबदावा पेशन करने से शेष न्यायिक प्रकरणों की संख्या संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 मई को


                बाडमेर, 22 मई। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 2018 की पूर्व तैयारी के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 मई को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रस्तावांे को मंजूरी


समय पर तकनीकी स्वीकृतियां नहीं भेजने वाले विकास अधिकारियांे को मिलेगी चार्जशीट

                बाड़मेर, 22 मई। जिला परिषद की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे मंगलवार को आयोजित हुई। इस दौरान आपणी योजना-आपणो विकास, ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2018-19 के ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया। बैठक मंे विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा के साथ बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा से जुड़े मामलांे पर विचार-विमर्श हुआ।
                बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन विधायक तरूणराय कागा एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने आमजन से जुड़े हुए विभिन्न मामलांे पर अपनी बात रखी। उन्हांेने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान एवं फसली ऋण माफी योजना शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान हुए बेहतरीन कार्याें की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश मंे बाड़मेर जिले ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे की ओर से विभिन्न कार्याें के पंचायत समिति स्तर से तकनीकी प्रस्ताव नहीं भिजवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह विकास अधिकारियांे को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि तकनीकी प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद एक सप्ताह की अवधि में कार्य स्वीकृति आदेश जारी किए जाए। उप जिला प्रमुख सोहन लाल चौधरी ने पेयजल समस्या, इंदिरा गांधी नहर के पानी के शुद्विकरण, आरओ प्लांटांे की पर्याप्त मोनेटरिंग से जुड़ा मामला उठाया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे की ओर से टेंडर संबंधित मामले मंे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अब ग्राम पंचायत स्तर पर 5 लाख की सामग्री की खरीद के लिए सीमित निविदा की जा सकती है। एक वर्ष मंे अधिकतम 50 लाख रूपए की सामग्री की खरीद की जा सकती है। इस दौरान प्रधान ताजाराम, तेजाराम मेघवाल, पदमाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य समा बानो, रूपसिंह राठौड़, फतेह मोहम्मद, श्रीमती मृदुरेखा चौधरी, श्रीमती विजयलक्ष्मी पुरोहित,नरसिंग कड़वासरा समेत विभिन्न सदस्यांे ने जन समस्याआंे से जुड़े मामले उठाते हुए प्राथमिकता से समस्या समाधान की मांग की। बैठक मंे बिजली,पानी, एंबूलेस, अग्निशमन वाहनांे, चिकित्सालयांे के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण, दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित की मांग विभिन्न सदस्यांे की ओर से उठाई गई। बैठक के दौरान गिड़ा पंचायत समिति के प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी ने मनरेगा के संविदा कार्मिकांे की हड़ताल के कारण कार्य बंद होने का मामला उठाया। उन्हांेने संविदा कार्मिकांे की मांगांे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए राज्य सरकार तक प्रस्ताव भिजवाने का अनुरोध किया। इससे पूर्व जिला परिषद की बैठक मंे यूरोपियन कमीशन की प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बुधवार को इस संबंध मंे जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली कार्यशाला मंे जन प्रतिनिधियांे से उपस्थित होकर अपने सुझाव रखने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 23 मई को


                बाड़मेर, 22 मई। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 23 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बुधवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 22 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 23 मई को बाड़मेर उपखंड की विशाला ग्राम पंचायत में अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र मोखाब, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बाटाडू ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे अभे का पार ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत बोर चारणान के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड क्षेत्र मंे थापन ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, मूठली ग्राम पंचायत भवन, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत रतासर के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र सरूपे का तला, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत सिमरखिया के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

बिना अनुमति जिला अधिकारियांे को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश


लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ पालनहार से वंचित बच्चों को जोड़ने के निर्देश

                बाड़मेर, 22 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डा. समित शर्मा ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेगे तथा जिला कलेक्टर स्तर पर होने वाली बैठकों में ब्लॉक सुरक्षा अधिकारी सहित स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।
                निदेशक डा.शर्मा विडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जिला अधिकारियों एवं ब्लॉक सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि किसी भी स्थिति में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्हांेने मई माह के अंत तक सभी छात्रावासों के भवनों का रंग-रोगन करने के साथ शौचालय, खिड़की, दरवाजों एवं अन्य छोटी-मोटी टूट-फूट एवं कमियों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि मैस समिति में उपलब्ध बजट का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। उन्हांेने ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होे रहे न्याय आपके द्वार अभियान शिविरों में उपस्थित रहकर पेंशन के भौतिक सत्यापन के लिए लंबित प्रकरणों के साथ पालनहार से वंचित बच्चों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ब्लॉक सुरक्षा अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षक स्वयं विधवा, बुर्जुगों एवं दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन तैयार करवाएं।

बाड़मेर मंे आसोतरा से होगी कर्ज माफी प्रमाण पत्रांे के वितरण की शुरूआत


ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम फेज के शिविर एक जून से शुरू होंगे

                बाड़मेर, 22 मई। सहकारी बैंकों से जुड़े किसानों के 50 हजार रूपए तक के कर्ज माफी की घोषणा की क्रियान्विति बाड़मेर जिले मंे आसोतरा ग्राम सेवा सहकारी समिति से होगी। यहां 26 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर मंे 658 लोगांे को लाभांवित किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ग्राम स्तर पर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविरों का आयोजन एक जून से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से किसान को ऋणमाफी के प्रमाण पत्र के साथ उनकी पात्रता के आधार पर वितरित की जाने वाली ऋण राशि से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा किसानांे से पुनः ऋण लेने के लिए आवेदन भी लिया जाएगा। ताकि किसानांे की फसली आवश्यकताओं के लिए तत्काल ऋण मुहैया कराया जा सके। उन्हांेने बताया कि शिविरों के प्रभावी आयोजन के लिए व्यवस्थापकों की टीमंे गठित की गई है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी किसान को मिलने वाले ऋण माफी प्रमाण पत्र की काउंटर फाइल ग्राम सेवा सहकारी समिति में जमा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि जिन किसानों का भामाशाह एवं आधार कार्ड नहीं है उनकी शिविर स्थल पर नामांकन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। ताकि उन्हें ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकें। जिला कलक्टर ने बताया कि फसली ऋण माफी योजना शिविरांे का होर्डिग्स, फ्लैक्स, बैनर के जरिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि शिविर के दौरान किसानांे को 50 हजार रूपए तक के अल्पकालीन फसली ऋण माफ करने संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिन काश्तकारांे ने पूर्व मंे ऋण की राशि जमा करा दी थी, उनको भी ऋण माफी योजना का फायदा मिलेगा। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित अधिकारियांे को शिविर आयोजन की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए अधिकाधिक लोगांे को इससे लाभांवित करवाने के निर्देश दिए।
                दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शु़द्वोदन उज्ज्वल ने बताया कि राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के शिविरांे के आयोजन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। किसानांे को सूूचित किया गया है कि वे संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर आयोजित होने वाले शिविर के दौरान उपस्थित होकर सरकारी योजनाआंे का फायदा उठाए।

सोमवार, 21 मई 2018

नगर परिषद के पार्षदों का धरना समाप्त

बाड़मेर, 21 मई।  नगर परिषद के पार्षदों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर दिया जाता रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। आयुक्त पंकज मंगल ने धरना स्थल पर जाकर पार्षदगणो से वार्ता की।  वार्ता के बाद धरना समाप्ति की घोषणा की गई।
आयुक्त पंकज मंगल ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा पी.आई.एल. संख्या 1554/2004 श्री गुलाब कोठारी बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान में पारित आदेश 14 अक्तूबर 2017 अनुसार शहरों के जोनल प्लान बनाए जाकर नियमन की कार्यवाही की जावेगी। नगर परिषद्, बाड़मेर द्वारा लाईट, पानी, बैंक लोन के अनापत्ति प्रमाण पत्र परिषद् द्वारा जिन व्यक्तियों के पक्ष में नियमन हो चुका हैं, उनको जारी किये जा रहे हैं, इसके अतिरिक्त भी प्राप्त आवेदनो को नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर निष्पादित कर दिये जावेगे। सफाई कार्मिकों व उपकरणों से सफाई व्यवस्था में सुधार लाए जाने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जावेगे। वार्ड पार्षदो की अनुशंषा पर विकास कार्य करवाये जावेगे। शहर में आवारा पशुओ को पकड़ने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाकर आवारा पशु पकड़े जायेगे। शहर में होने वाले अतिक्रमण की रोकथाम के लिये अतिक्रमण रोधी दस्ता बनाया गया हैं, जिसके द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जावेगी। वर्षा के मौसम को देखते हुए शहर के नालों की सफाई करवाने हेतु डे टू डे कार्ययोजना तैयार कर अतिरिक्त टीम का गठन कर नाले सफाई करवाये जावेंगें। उपरोक्त सभी मॉगो पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन की अध्यक्षता में सोमवार शाम को हुई बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसहमति बनी। इसके बाद क्रमिक अनशन धरना पार्षदों को आयुक्त पंकज मंगल ज्यूस पिलाकर समाप्त करवाया।

फसली ऋण माफी योजना शिविरांे के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें


                बाड़मेर, 21 मई। आगामी 26 मई से प्रारंभ होने वाले राजस्थान फसली ऋण माफी योजना शिविरांे के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। इसके लिए टीमांे का गठन करने के साथ संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय एवं अटल सेवा केन्द्र मंे लाभार्थियांे की सूची चस्पा की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर फसली ऋण माफी योजना शिविरांे की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रूपए तक के फसली ऋण की माफी के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरांे के आयोजन के लिए छाया,पानी समेत अन्य पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होंने ग्राम सहकारी समिति स्तर पर परिवेदना पेटी लगाने के निर्देश दिए।  जिला कलक्टर ने फसली ऋण माफी योजना शिविरांे का होर्डिग्स, फ्लैक्स, बैनर के जरिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि शिविर के दौरान किसानांे को 50 हजार रूपए तक के अल्पकालीन फसली ऋण माफ करने संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिन काश्तकारांे ने पूर्व मंे ऋण की राशि जमा करा दी थी, उनको भी ऋण माफी योजना का फायदा मिलेगा। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित अधिकारियांे को शिविर आयोजन की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए अधिकाधिक लोगांे को इससे लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि किसानांे को यह सूचित किया जाए कि वे संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर आयोजित होने वाले शिविर के दौरान ही उपस्थित हो। उन्हांेने शिविर आयोजन संबंधित कार्य योजना प्रस्तुत करने के साथ अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शु़द्वोदन उज्ज्वल, उप पंजीयक भंवरदान चारण, जीतेन्द्र कुमार, एसीपी मोहनकुमारसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को


                बाड़मेर, 21 मई। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद सभागार मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी। इस दौरान विकास से जुडे़ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि बैठक के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति, आपणी योजना आपणो विकास, ग्राम विकास योजना वर्ष 2018-18 का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा होगी।

गौरव सेनानियांे के लिए गिड़ा मंे समस्या समाधान शिविर 24 को


                बाड़मेर, 21 मई। गिड़ा तहसील के गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 24 मई को गिड़ा पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

मनरेगा मंे सनदी लेखाकार के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 21 मई। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 2017-18 के लेखों का अंकेक्षण के लिए जिला स्तर पर सनदी लेखाकार की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए एकमुश्त 15 हजार रूपए पारिश्रमिक दिया जाएगा।
                जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 2017-18 के लेखों का अंकेक्षण के लिए वर्ष 2017-18 के जिले की 489 ग्राम पंचायतों, 17 पंचायत समितियों सें प्राप्त व्यय लेखों के विवरण को जिला स्तर समेकित करने एवं अंकेक्षण कार्य के लिए सनदी लेखाकारों से प्रस्ताव 25 मई तक कार्यालय जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा में जमा करवाएं जा सकते है। निर्धारित आवेदन पत्र ,नियम शर्तो के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा से प्राप्त किया जा सकता है।

मंगलवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 21 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 22 मई को बाड़मेर उपखंड मंे ग्राम पंचायत में महाबार के लिए अटल सेवा केन्द्र महाबार एवं मुरटाला गाला के लिए पंचायत घर मुरटाला गाला, शिव उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत बीजावल, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत सवाउ मूलराज के अटल सेवा केन्द्र, सिणधरी उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र कमठाई, गुड़ामालानी उपखंड मंे गोलिया जेतमाल ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे धारासर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे ग्राम पंचायत गौहड़ का तला अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे देवरिया ग्राम पंचायत मुख्यालय, नेवरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र नेवरी मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

राजस्थान फसली ऋण माफी योजना शिविर 26 से


                बाड़मेर, 21 मई। राजस्थान फसली ऋण माफी योजना शिविरांे का आयोजन 26 मई से होगा। इसके तहत प्रत्येक सहकारी समिति स्तर पर शिविर लगाकर किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टर्स एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
                इस अवसर पर मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने कहा कि फसली ऋण माफी योजना संबंधित शिविर आयोजित करने से पूर्व संबंधित गांव मंे पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाए। ताकि शिविर के दौरान अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित किया जा सके। उन्हांेने शिविर स्थल पर छाया,पानी समेत अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने शिविर स्थल पर आधार नामांकन, भामाशाह कार्ड जारी करने की सुविधा के साथ किसानों से उक्त सूचनाएं आवश्यक रूप से संकलित करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि 23 मई को संबंधित शिविर स्थल पर सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्हांेने जिला परिवेदना समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि शिविर स्थल पर किसानांे को फसली ऋण माफी योजना संबंधित प्रमाण पत्र बांटने की समुचित व्यवस्था करें। मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर्स से शिविर आयोजन के संबंध मंे फीडबैक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आधार लिकिंग, अन्य स्थानांे पर पलायन कर चुके किसानांे तथा प्रमाण पत्र वितरण के संबंध मंे आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे। मुख्य सचिव गुप्ता ने शिविरांे के शुभारंभ के दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शु़द्वोदन उज्ज्वल, उप पंजीयक भंवरदान चारण, जीतेन्द्र कुमार, एसीपी मोहनकुमारसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बिना अनुमति सड़क तोड़ी तो दर्ज होगी एफआईआर


जिला कलक्टर ने की बिजली, पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की साप्ताहिक समीक्षा

                बाड़मेर, 21 मई। सड़क निर्माण एवं अन्य कार्याें के लिए नगर परिषद अथवा संबंधित ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना सड़क तोड़ने वालांे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क कटिंग के कारण सरकारी विभागांे एवं कार्यकारी एजेंसी के मध्य आपसी समन्वयक के अभाव मंे ओएफसी केबल क्षतिग्रस्त होने के साथ आमजन को दिक्कतांे का सामना करना पड़ता है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन कनतो ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अगर बिना अनुमति के सड़क कटिंग का प्रकरण सामने आया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ पुलिस स्टेशन मंे प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान जिला कलक्टर ने आगामी समय मंे बारिश के मौसम के मददेनजर समस्त विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता को ढ़ीले विद्युत तार दुरस्त करने के लिए कहा, ताकि किसी प्रकार के हादसे को रोका जा सके। उन्हांेने धोरीमन्ना मंे आगामी दस दिनांे मंे विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी को प्रत्येक सप्ताह आवश्यक रूप से 21 हैडपंपांे की खुदाई करवाने के साथ टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए कहा। उन्हांेने चिकित्सालयांे मंे दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आमजन को काढ़ा पिलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल.मंसूरिया, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, डीपीएम सचिन भार्गव, कनिष्ठ अभियंता सुनील बिश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 18 मई 2018

मई माह के लिए केरोसीन का आवंटन जारी


                बाडमेर, 18 मई। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसीन की वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु माह मई, 18 के लिए नगर परिषद, पंचायत समिति, थोक विक्रेतावार केरोसीन का उप आवंटन किया गया है।जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि सभी थोक विक्रेता जिले की पंचायत समिति, नगर परिषद क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदारांें को डोर स्टेप डिलीवरी सिद्धान्त से केरोसीन तेल की आवंटन अनुसार आपूर्ति करेंगे।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 23 को


                बाड़मेर, 18 मई। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 23 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

रोहिडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन शनिवार को


                बाड़मेर, 18 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को शिव उपखण्ड में ग्राम पंचायत रोहिडी के अटल सेवा केन्द्र में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि शनिवार 19 मई को शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत रोहिडी के लिए अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित किया जाएगा।

हाथकरधा बुनकरों से पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 18 मई। राज्य के हाथकरधा बुनकरांें को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति इस वितीय वर्ष में भी राज्य सरकार द्वारा बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। इसी क्रम में जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले में कार्यरत हाथकरधा बुनकरों 30 जून, 2018 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक के. सी. सैनी ने बताया कि इसके लिए वे बुनकर पात्र होंगे जो काथकरधा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षो से कार्य कर रहे है तथा जिन्हें गत 3 वर्षो से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। उन्होने बताया कि पात्र हाथकरधा बुनकर जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर से आवेदन पत्र प्राप्त कर 30 जून, 2018 तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते है।

पशुओं को लू एवं तापघात से बचाने के लिए एहतियात की सलाह


                बाड़मेर, 18 मई। प्रदेश में पशुधन को भीषण गर्मी, लू एवं तापमान के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वर्तमान में तेज गर्म मौसम तथा तेज हवाओं का प्रभाव पशुओं की सामान्य दिनचर्या को प्रभावित करता है।
                पशुपालन विभाग की ओर से जारी की गई सलाह के मुताबिक भीषण गर्मी की स्थिति में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबन्धन एवं उपायों, जिनमें ठंडा एवं छायादार पशु आवास, स्वच्छ पीने का पानी आदि पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। तेज गर्मी से बचाव प्रबंधन में जरा सी लापरवाही से पशु को लू नामक रोग हो जाता है। लू से ग्रस्त पशु को तेज बुखार हो जाता है और पशु सुस्त होकर खाना पीना बन्द कर देता है। शुरू में पशु की श्वसन गति एवं नाडी गति तेज हो जाती है। कभी-कभी नाक से खून भी बहने लगता है। पशु पालक के समय पर ध्यान नहीं देने से पशु की श्वसन गति धीरे-धीरे कम होने लगती है एवं पशु चक्कर खाकर बेहोशी की दशा में ही मर जाता है। पशुपालन विभाग की ओर पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशु आवास हेतु पक्के निर्मित मकानों की छत पर सूखी घास या कडबी रखें ताकि छत को गर्म होने से रोका जा सके। पशु आवास के अभाव में पशुओं को छायाकार पेड़ों के नीचे बांधे। पशु आवास में गर्म हवाओं का सीधा प्रवाह नहीं होने पावे इसके लिए लकड़ी के फंटे या बोरी के टाट को गीला कर दें, जिससे पशु आवास में ठण्डक बनी रहे। पशु आवास गृह में आवश्यकता से अधिक पशुओं को नहीं बांधे तथा रात्रि में पशुओं को खुले स्थान पर बांधे। गर्मी के मौसम में पशुओं को हरा चारा अधिक खिलाएं, पशु इसे चाव से खाता है तथा हरे चारे में 70-90 प्रतिशत जल की मात्रा होती है, जो समय-समय पर पशु शरीर को जल की आपूर्ति भी करता है। इस मौसम में पशुओं को भूख कम व प्यास अधिक लगती है। इसके लिए गर्मी में पशुओं को स्वच्छ पानी आवश्यकतानुसार अथवा दिन में कम से कम तीन बार अवश्य पिलावें इससे पशु शरीर के तापमान को नियन्त्रित बनाये रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा पानी में थोड़ी मात्रा में नमक व आटा मिलाकर पिलाना भी अधिक उपयुक्त है इससे अधिक समय तक पशु के शरीर में पानी की आपूर्ति बनी रहती है, जो शुष्क मौसम में लाभकारी भी हैं। पशु को प्रतिदिन ठण्डे पानी से भी नहलाने की सलाह दी गई है। पशुपालकों को सलाह दी गई कि पशुओं को लू लगने पर प्याज का रस एवं पानी में ग्लूकोज अथवा नमक व शक्कर घोलकर पिलाएं। लू लगने पर पशु को ठण्डे स्थान पर बांधे तथा माथे पर बर्फ या ठण्डे पानी की पट्टियां बांधे जिससे पशु को तुरन्त आराम मिले। पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त नजदीकी पशु चिकित्सक से सम्पर्क कर पशु का उपचार कराए, ताकि पशुधन तथा उसके उत्पादन में होने वाली हानि से बचा जा सके।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...