मंगलवार, 2 जनवरी 2018

पचपदरा में तैयारियों की समीक्षा बैठक 3 जनवरी को

बाडमेर, 02 जनवरी। माननीय प्रधानमंत्री महोदय की पचपदरा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री युनुस खान की अध्यक्षता में रिफाईनरी साईट पचपदरा पर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन 3 जनवरी को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनुस खान जोधपुर से प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पचपदरा पहुंचगे तथा प्रधानमंत्री महोदय की प्रस्तावित पचपदरा यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेगें। 
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्यक्रमों को शामिल करने के निर्देश
बाडमेर, 02 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियांे को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की रूपरेखा तैयार करने के साथ संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाए। उन्हांेने मुख्य कार्यक्रम के दौरान आदर्श स्टेडियम में माकूल कानून व्यवस्था तथा विशेष सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बैठक, पेयजल, बिजली, माईक तथा यातायात की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को सौपी गई जिम्मेदारियांे का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होने उत्कृष्ठ एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए प्रस्ताव सम्पूर्ण जांच पश्चात् 20 जनवरी तक भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्वतन्त्रता सैनानियों तथा शहीदों के परिजनों को व्यक्तिगत सम्पर्क कर आमन्त्रण पत्र उपलब्ध कराये जाए। साथ ही उन्होने आर्मी, बीएसएफ, पुलिस एवं सिविल सेवा के सेवा निवृत अधिकारियों को भी आमन्त्रित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, डीबीटी एवं केशलैस ट्रान्जेक्शन, पानी की महत्वता एवं बचत सहित सन्देशात्मक झांकियों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसएफ के अधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्यक्रमों के साथ भाग लेने को कहा।  
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ. पी. बिश्नोई ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की बिन्दूवार जानकारी देते हुए कहा कि समस्त विभागीय अधिकारियांे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी की तैयारियां समय पर प्रारम्भ कर पूर्ण करें। उन्हांेने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि राजकीय कार्यालयांे, शिक्षण संस्थानांे मंे 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाए। आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की अवधि के दौरान भी शिक्षण संस्थानांे वगैरह मंे कोई कार्यक्रम नहीं रखा जाए। इसके लिए उनको निर्देशित किया जाए कि वे इस समयावधि के उपरांत कार्यक्रम आयोजित करें। 
विश्नोई ने बताया कि आदर्श स्टेडियम मंे 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। ध्वजारोहण संबंधित समस्त तैयारियां नगर परिषद आयुक्त एवं रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परेड निरीक्षण के लिए खुली जिप्सी की व्यवस्था करने, मार्च पास्ट के लिए संबंधित टूकड़ियांे से संबंधित विभागांे को सूचित करने को कहा गया। विश्नोई ने बताया कि परेड के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले टूकड़ियांे को क्रमशः 1000, 700 एवं 500 रूपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से केमल शौ, आर्मी बैण्ड की प्रस्तुति के लिए अनुरोध किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि मुख्य समारोह से पहले कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को किया जाए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमांे, व्यायाम, सामूहिक गान एवं परेड की समुचित रिहर्सल करने एवं मुख्य समारोह के दौरान माइक की भी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
गणतंत्र दिवस समारोह के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अपर कलक्टर महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे। इसके बाद पुलिस बैंड धुन का प्रसारण, विभिन्न शिक्षण संस्थानांे के 2000 छात्र-छात्राएं व्यायाम प्रदर्शन कर सामूहिक गान की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बालचर पिरामिड प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत प्रशस्ति पत्रांे का वितरण, देश भक्ति गीत, सामूहिक लोक नृत्य के साथ झांकियांे का प्रदर्शन होगा। मुख्य समारोह के पश्चात दोपहर 2 बजे से मैत्री मैच का आयोजन होगा। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गुंजन सोनी, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
पैरा ड्राईविंग की प्रस्तुति होगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र : अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान पैरा ड्राईविंग की रोमांचक प्रस्तुति दी जाएगी।



सोमवार, 1 जनवरी 2018

रिक्त एवं नव सृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

                बाडमेर, 01 जनवरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ आदेश 1976 के तहत प्राधिकार पत्र जारी किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि इसके लिए जिला रसद अधिकारी कार्यालय बाडमेर से सशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 19 जनवरी, 2018 सायं 6 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में जमा करवाये जा सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में बाडमेर तहसील क्षेत्र में सुरा, महाबार अतिरिक्त, बाडमेर मगरा (न्यू कवास), धोनरीनाडी, शिवकर एवं डउकियों की ढाणी, रामसर तहसील क्षेत्र में मापुरी, हाथमा एवं बसरा, बायतु तहसील क्षेत्र में सिंगोडिया एवं मायलों की ढाणी, गिडा तहसील क्षेत्र में कुम्पलिया प्रथम, शिव तहसील क्षेत्र में मौखाब कला एवं काशमीर, गडरारोड तहसील क्षेत्र में बंधडा, साधों की बस्ती, रोहिडी, मुनाबाव, खबडाला, कलसिंह की ढाणी एवं माईयाणी, चौहटन तहसील क्षेत्र में चौहटन 22, 23, बावडी कला, कोनरा, कोनरा, सुरपुरा, सणाउ, रडली, सांवा, इटादा, फगलू का तला एवं बाण्डाबेरा, सेडवा तहसील क्षेत्र में पीरू का तला, जानपालिया, नवापुरा, अति. हाथला, तरला, सांता, पाण्डरवाली, गंगासरा, ओगाला एवं पांचरला, धोरीमना तहसील क्षेत्र में भलीसर एवं भीमथल, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में गुडामालानी, गुडामालानी, नगर, पादरडी एवं भैडाना, सिणधरी तहसील क्षेत्र में सिणधरी, पचपदरा तहसील क्षेत्र में खनौडा, पाटोदी 2 एवं बडनावा जागीर, सिवाना तहसील क्षेत्र में रेलों की ढाणी, मिठौडा एवं मोकलसर तथा समदडी तहसील क्षेत्र में अजीत, कम्बों का वाडा एवं समदड़ी उचित मूल्य दुकानों के लिए प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र की आवश्यक जांच के बाद आवेदन को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आवंटन सलाहकर समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा एवं चयन कमेटी की अभिशंषा पर जिला कलक्टर द्वारा उचिम मूल्य दुकान के आवंटन पर निर्णय लिया जाएगा। साक्षात्कार के समय आवेदक अनुपस्थित रहता है तो ऐसे आवेदक का प्रार्थना पत्र स्वतः ही निरस्त समझा जाएगा।

अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सिंघी ने 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा
                बाडमेर, 01 जनवरी। अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप लाभान्वित करवाया जाए। विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मिलकर अल्पसंख्यकों के उत्थान एवं विकास के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने सोमवार को जिला परिषद सभागार मंे प्रधानमंत्री के पंद्रह सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

                राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने कहा कि सबको मिलकर योजनाओं का प्रभावी ढंग से संचालन कर पात्र लोगों को लाभान्वित करना है। आज के समय में षिक्षा की महत्ती आवष्यकता है, इसलिए अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को अधिक से अधिक षिक्षा अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आयोग के सदस्य सिंघी ने बैठक में 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं निर्देष दिए कि वे आगामी बैठकांे मंे अल्पसंख्यक समुदाय की प्रगति की रिपोर्ट अलग से विस्तार के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने यह निर्देष दिये कि इस कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न सूत्रों में 15 प्रतिषत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वित्तीय एवं भौतिक रूप से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का भाव रखते हुए अधिकारी पूरे मनोयोग के साथ कार्य कर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ प्रदान करें एवं उनको विकास की धारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित 15 सूत्री कार्यक्रम की विषेष मॉनीटरिंग करें एवं हर सूत्र में निर्धारित लक्ष्य अर्जित हो यह सुनिष्चित कराएं। उन्होंने कहा कि उनको संतोष है कि विभागीय अधिकारी गंभीरता से काम कर रहे है और इसी तरह अपने काम को और गति भी प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि अल्पसंख्यक के कल्याण के लिए जो कार्य एवं दायित्व उनको सौंपा है उसमें वे खरे उतरे एवं पात्र लोगों को लाभान्वित करने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखे। स्टेट कॉर्डिनेटर हनीफ खां ने 15 सूत्री कार्यक्रम में लक्ष्य के विरूद्ध 15 प्रतिषत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लाभान्वित करने की आवष्यकता जताई। उन्होंने फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋण योजनाओं में भी लक्ष्य के अनुरूप समुदाय के लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई ने बैठक मंे दिए गए निर्देषांे की पालना सुनिष्चित करवाने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


केन्द्र एवं राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कटिबद्व : सिंघी

सरकारी योजनाओं में 15 प्रतिषत अल्पसंख्यक समुदाय को लाभान्वित करने के निर्देष
                बाड़मेर, 01 जनवरी। केन्द्र एवं राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कटिबद्ध है। उनके सर्वागीण विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कार्य करें। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय जिला परिषद सभागार मंे जन सुनवाई के दौरान यह बात कही।
                राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय मंे षिक्षा का प्रतिषत कम है। उन्हांेने अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकारी योजनाआंे की जानकारी पहुंचाने के लिए विषेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देष दिए। उन्हांेने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए केन्द्र से बजट उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को भी यह लगना चाहिए कि उनके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने षिक्षा के क्षेत्र में विषेष कार्य करने की जरूरत जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के युवा बच्चों को षिक्षा से जोड़ें ताकि वे बेहतरीन रूप से रोजगार प्राप्त कर सके। उन्हांेने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की षिक्षा के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है उसका भी तभी लाभ मिलेगा जब अधिक से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे षिक्षा अर्जित करेंगे। उन्हांेने महिला सषक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए प्रारंभ की गई योजनाआंे की जानकारी देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच एवं सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा के साथ आगे बढ़े।

                राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने जिला परिषद सभागार मंे जनसुनवाई के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की परिवेदनाएं सुनी। उन्हांेने प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों पर आवष्यक कार्रवाई करवाकर राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने मौके पर ही कई प्रकरणांे मंे आवष्यक कार्रवाई करने के निर्देष संबंधित विभागीय अधिकारियांे को दिए। जन सुनवाई के दौरान महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई, कैलाष कोटड़िया, अबरार मोहम्मद, मुकेष जैन, रतनलाल बोहरा,सफी खान समेत विभिन्न लोगांे ने परिवेदनाएं प्रस्तुत करने के साथ अल्पसंख्यक विकास के लिए सुझाव दिए। जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई, राज्य स्तरीय समन्वयक हनीफ खान ,नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, लघु उद्योग भारती के कैलाष कोटड़िया, बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मददेनजर समुचित इंतजाम करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
                बाड़मेर, 01 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 जनवरी को प्रस्तावित बाड़मेर यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रूप से संपादित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को व्यापक निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने  प्रधानमंत्री के दौरे के मददेनजर की जा रही तैयारियांे के संबंध मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्हांेने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम के लिए बनाये जा रहे डोम में बैठने की व्यवस्था, यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने, पेयजल, बिजली, सफाई एवं शौचालयांे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए अब तक की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समीक्षा बैठक के दौरान सर्किट हाउस, हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, सभा स्थल पर सुरक्षा केे पुख्ता इंतजाम के साथ वीवीआईपी, वीआईपी, पत्रकार एवं आमजनों के प्रवेश, बेरिकेटेड्स, मंच एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल टीमांे के गठन, सूचना प्रकोष्ठ, दूरसंचार व्यवस्था, अग्निशमन वाहनांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने संबंधित अधिकारियांे को सौंपी गई जिम्मेदारी के संबंध मंे सभा स्थल का अवलोकन के उपरांत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपवन संरक्षक धमेन्द्र प्रधान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर, एम.एल.जाट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




शनिवार, 30 दिसंबर 2017

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियांे का जायजा लिया

                बाड़मेर, 30 दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पचपदरा के प्रस्तावित दौरे एवं रिफाइनरी की शिलान्यास की तैयारियांे का कार्यवाहक संभागीय आयुक्त रविकुमार सुरपुर ने जायजा लिया। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।

                कार्यवाहक संभागीय आयुक्त रविकुमार सुरपुर ने शनिवार को पचपदरा पहुंचकर तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने प्रस्तावित शिलान्यास स्थल, सभा, हैलीपैड, सड़क एवं अन्य सुविधाआंे की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रस्तावित कार्यक्रम एवं तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी भागीरथ राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान, पचपदरा तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जन सुनवाई मंे खोलिया ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं

संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए
                बाड़मेर, 30 दिसंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस मंे जन सुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर पीड़ित पक्ष को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

                जन सुनवाई के दौरान देदूसर के ग्रामीणांे की ओर से मारपीट के मामले मंे आरोपियांे के खिलाफ कार्रवाई करवाने, छात्रवृति नहीं मिलने समेत विभिन्न प्रकार के प्रकरण उपाध्यक्ष खोलिया के समक्ष प्रस्तुत किए गए। खोलिया ने संबंधित अधिकारियांे को व्यक्तिशः एवं दूरभाष पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान खोलिया ने कहा कि आमजन की परिवेदनाआंे के निस्तारण मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। उन्हांेने परिवादियांे से कहा कि राज्य सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है। इस मौके पर उन्होंने जनसुनवाई के दौरान खोलिया के सामने आए प्रकरणों के अलावा आयोग में दर्ज विभिन्न मामलों को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। उन्हांेने कहा कि तय समय में इन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का कदम उठाया जाएगा। जन सुनवाई के दौरान खोलिया ने मौके पर ही कई मामलांे मंे पुलिस एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियांे को संबंधित प्रकरणांे मंे आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अन्य सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। इससे पहले खोलिया का बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचने पर विभिन्न संगठनांे की ओर से साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।





राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सिंघी रविवार को बाड़मेर आएगें

                बाड़मेर, 30 दिसंबर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुनिल सिंघी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान जिला परिषद सभागार मंे जन सुनवाई के उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सिंघी 31 दिसंबर की रात्रि मंे बाड़मेर पहुंचेंगे। वे शाम 7.30 बजे चौबीस गांव भवन मंे आयोजित बैठक मंे भाग लेने के बाद बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन सोमवार को जिला परिषद सभागार मंे दोपहर दो बजे जन सुनवाई के साथ जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे। इसके उपरांत नाकोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को प्रातः 9 बजे जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अमृता हाट मंे तीसरे दिन भी दिखा उत्साह, 1.59 लाख की बिक्री

                बाड़मेर, 30 दिसंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ में चल रहे अमृता हाट आयोजन के तीसरे दिन आमजन मंे खरीददारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। दूसरे दिन की बिक्री 1 लाख 59 हजार 382 रूपए की हुई। यह मेला आगामी 1 जनवरी तक चलेगा।

                महिला अधिकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस मेले मंे मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से आए श्रेष्ठ महिला स्वयं सहायता समूहों के उच्च गुणवत्तायुक्त व वाजिब दाम वाले उत्पादों मिट्टी के बर्तन, गर्म पट्टू , मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सज्जा का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़िया, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तिया, जूट का सामान, कठपूतलिया, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया की खरीददारी को लेकर आमजन ने खासा उत्साह दिखाया। शनिवार शाम तक मेले मंे खासी भीड़ देखी गई। मेले मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, महिला अधिकारिता निदेशालय के लेखाधिकारी चौथमल एवं सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, चिकित्सा विभाग की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस मेले में महिला अधिकारिता जैसलमेर के सहायक निदेशक भैरूलाल नागर, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला सुपरवाईजर, विभाग के प्रचेता एवं अन्य कर्मचारी सेवाएं दे रहे है।






शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

जसोल एवं सिवाना मंे नसबंदी शिविर शनिवार को

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसोल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवाना मंे शनिवार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपदरा मंे 31 दिसंबर को नसबंदी शिविरांे का आयोजन होगा।

                अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जसोल एवं पचपदरा शिविर के लिए नाहटा चिकित्सालय एवं सिवाना के लिए समदड़ी चिकित्सालय की सर्जन टीम को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। विभिन्न हादसांे मंे व्यक्तियांे की मौत अथवा घायल होने पर उनके परिवारांे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से नौ प्रकरणांे मंे 4 लाख 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बिदासर निवासी गडुकाराम, इन्द्राकालोनी निवासी भंवराराम, तेजियावास बेरीगांव निवासी हुकमाराम प्रजापत, लूखो का नाडा लोहारवा निवासी सरूपाराम, रमणिया निवासी राणसिंह, सिवाना निवासी नैनी पत्नी अनवरखान की सड़क हादसे मंे मौत होने पर उनके आश्रितांे को 50-50 हजार एवं जांदूआंे की ढाणी निवासी मानाराम पुत्र हीराराम के घायल होने पर 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह नया नगर निवासी अनिल कुमार की करंट लगने एवं डब्बे का पार निवासी असरफ की पानी मंे डूबने से मौत होने पर उनके आश्रितांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

अमृता हाट मंे ग्राहकांे ने दिखाया उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को मेले में खासी चहल-पहल देखी गई। मेला परिसर मंे शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन होगा।

                राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ मंे महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अमृता हाट मंे शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलांे से आए महिला स्वयं सहायता समूहों के महिला सदस्यों के हस्त निर्मित विभिन्न उत्पादांे मिट्टी के बर्तन, गर्मपट्टू , मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सज्जा का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़िया, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तिया, जूट का सामान, कठपूतलिया, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया की खरीददारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले के प्रथम दिन महिला स्वयं सहायता समूहों के विविध उत्पादों की राशि 1 लाख 25 हजार 728 रूपए की बिक्री हुई। मेला परिसर मंे शनिवार को शतायु भव संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन सायं 7.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा।






सेवानिवृत कार्मिकांे से आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला कार्यालय बाडमेर के अधीन नव स्थापित ब्लाक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय बाड़मेर, बालोतरा, पाटोदी, समदडी, धोरीमन्ना ,चौहटन पंचायत समितियो में कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदांे पर सेवानिवृत कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी से आवेदन आमंत्रित किए गए है।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक तुलसाराम चौधरी ने बताया कि इन रिक्त पदांे पर संविदा के आधार पर 28 फरवरी 2018 तक अथवा उक्त पदो पर नियमित कर्मचारी पद स्थापित होने तक जो पहले हो तक कनिष्ठ सहायक पप 13400 रूपए एवं सहायक कर्मचारी 6500 रूपए प्रतिमाह की दर से नियमानुसार लिया जाना है। उनके मुताबिक ब्लाक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए सहायक कर्मचारी के रिक्त पदो पर अनुबंधित करने के लिए सेवानिवृत सहायक कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने पर त्म्ग्ब्व् के माध्यम से एक्स सर्विसमैन लिए जा सकेंगे। संबंधित सेवानिवृत कार्मिक 8 जनवरी 2018 तक जिला कार्यालय सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बाड़मेर मंे आवेदन जमा करा सकते है।

गुमशुदगी का इश्तिहार जारी

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। धोरीमन्ना थानान्तर्गत हरीराम विश्नोई की गुमशुदगी के मामले मंे बाड़मेर पुलिस ने इश्तिहार जारी किया है।

                पुलिस की ओर जारी इश्तिहार के मुताबिक सची बेरी, भूणिया निवासी निवासी हनुमानराम पुत्र हरीराम ने गुमशुदगी दर्ज कराई कि उसके पिता हरीराम पुत्र खेताराम 20 नवंबर 2017 को घर से बिना बताए गए कहीं चले गए हैं। इसके बारे मंे धोरीमन्ना पुलिस स्टेशन के दूरभाष 02986-264226, मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ 02982-222004, पुलिस उप अधीक्षक 0983-280024, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 02982-220005 पर सूचना दी जा सकती है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सिंघी रविवार को बाड़मेर आएगें

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुनिल सिंघी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान जिला परिषद सभागार मंे जन सुनवाई के उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सिंघी 31 दिसंबर की रात्रि मंे बाड़मेर पहुंचेंगे। वे शाम 7.30 बजे चौबीस गांव भवन मंे आयोजित बैठक मंे भाग लेने के बाद बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन सोमवार को जिला परिषद सभागार मंे दोपहर दो बजे जन सुनवाई के साथ जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे। इसके उपरांत नाकोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को प्रातः 9 बजे जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जनवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर जनवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 8 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय बंधक सतर्कता समिति एवं यातायात सलाहकार समिति की बैठक सांय 5 बजे आयोजित होगी। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन 11 जनवरी को अटल सेवा केन्द्र मंे होगा। उन्हांेने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना, जिला स्तरीय मध्यांह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक तथा दोपहर 3 बजे कौशल विकास एवं आजीविका मिशन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी।  इसी तरह 18 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, दोपहर 3 बजे बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति, सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी।

                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे संपूर्ण स्वच्छता, सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक एवं दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक अनुसूचित जाति,जन जाति अत्याचार निवारण समिति, महिलाआंे पर अत्याचार, पुलिस अभियोजन समन्वय एवं जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 29 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला पर्यटन एवं मेला समिति, सांय 4.30 बजे जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय परिशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति एवं 30 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति एवं दोपहर 12 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति की बैठक आयोजित होगी।

अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष खोलिया शनिवार को सुनेंगे जन समस्याएं

                बाड़मेर, 29 दिसंबर। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया शनिवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान सर्किट हाउस मंे आमजन की समस्याएं सुनंेगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया 30 दिसंबर को प्रातः 8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इस दौरान खोलिया आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वे निजी विद्यालय के कार्यक्रम मंे शामिल होने के साथ शाम 7 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

नसबंदी शिविरांे के कार्यक्रम मंे संशोधन

                बाड़मेर, 28 दिसंबर। चिकित्सकांे के हड़ताल पर चले जाने के कारण नसबंदी शिविरांे के कार्यक्रम मंे आंशिक संशोधन किया गया है।

                अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसोल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवाना मंे 30 दिसंबर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपदरा मंे नसबंदी शिविरांे का आयोजन होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों मे कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजन के लिए संपरिवर्तन संबंधी बैठक 3 जनवरी को

                बाडमेर, 28 दिसंबर। राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 2007 ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजन के लिए संपरिवर्तन के संबंध में बैठक का आयोजन 3 जनवरी को सायं 4.30 बजे किया जाएगा। बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। ताकि नियमों के अन्तर्गत आवासीय कालोनी, प्रोजेक्ट व औद्योगिक क्षेत्र, औद्योगिक प्रयोजन के लिए आवेदित भूमि का प्राप्त आवेदनों के संलग्न ले आउट प्लान का अनुमोदन किया जा सकें।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...