सोमवार, 14 अगस्त 2017

लापरवाह अधिकारियांे को मिलेगी चार्जशीट, चिकित्सकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश
                बाडमेर, 14 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियांे को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अस्पताल समय मंे प्राइवेट अस्पताल मंे सेवाएं देते पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकांे को भी चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजकीय चिकित्सालय मंे लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम की जांच करने के साथ मेडिकल रीलिफ सोसायटी की बैठक मंे लिए गए निर्णयांे की प्राथमिकता से क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कहा कि राजकीय चिकित्सालय मंे मरीजांे को समुचित सुविधाएं मिलने के साथ किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। जिला कलक्टर नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को निर्देश दिए कि नए चिकित्सकांे की नियुक्ति प्राथमिकता से अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे की जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री राजश्री योजना एवं जननी सुरक्षा योजना की अब तक प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियांे को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि संबंधित लाभार्थी के खाते मंे इन योजनाआंे का लाभ पहुंच पा रहा है अथवा नहीं। उन्हांेने संबंधित लेखा एवं कंप्यूटर कार्मिकांे से यह भी लिखकर लेने के निर्देश दिए कि अमुक राशि संबंधित लाभार्थी के खाते मंे जमा हो गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर वे पुलिस एवं अन्य कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे। जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार एवं डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट को अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे हुए नुकसान संबंधित प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को बाड़मेर शहर मंे नल पर टोटी नहीं लगाने वाले उपभोक्ताआंे के पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियंता शंकरलाल मेघवाल, सहायक अभियंता महेश शर्मा, रूडिप के सुनील विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


स्वतन्त्रता दिवस पर कानून व्यवस्था के लिए मजिस्टेट नियुक्त

                बाड़मेर, 14 अगस्त। कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद एम नकाते ने एक आदेश जारी कर स्वतन्त्रता दिवस पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं सीनियर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड बाडमेर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समस्त जिला क्षेत्र बाडमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किए है।
                जारी आदेश के अनुसार उपखण्ड मजिस्टेªेट बाडमेर को आदर्श स्टेडियम बाडमेर, सीनियर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड बाडमेर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बाडमेर को तहसील क्षेत्र बाडमेर के अन्य समस्त क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा एवं बालोतरा कस्बा, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्टेªट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। इसी तरह तहसील क्षेत्र पचपदरा ग्रामीण, सेडवा, समदडी, गिडा एवं गडरारोड के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्स को निर्देश दिए गए है कि वे 15 अगस्त को अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के ऑवर ऑल इन्चार्ज अपर जिला मजिस्टेªट होंगे।

जिला कलक्टर ने दी स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं

                बाडमेर, 14 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में बाडमेर जिले के समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जिले के लिए चहुंमुखी विकास एवं सुख समृद्धि की मंगल कामना व्यक्त की है।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मंगलवार को, राजस्व राज्य मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

बीएसएफ का कैमल टेटू शोडेजर्ट कमांडो और वायुसेना के स्काई डाइवर के करतब रहेंगे आकर्षण का केन्द्र
                बाड़मेर, 14 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह मंगलवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल का कैमल टेटू शो, डेजर्ट कमांडो एवं वायुसेना के स्काई डाइवर की ओर से दिखाए जाने वाले पैरोदुपिंग एवं पैरासैलिंग के करतब मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना के महिला जवानांे की कैमल सफारी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह कैमल सफारी बाड़मेर से रवाना होकर वाघा बोर्डर पहुंचेगी। जिला कलक्टर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार प्रातः 9 बजे जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन करेंगे। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। इन्हीं बालक बालिकाओं की ओर से समूह गान की प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचर आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन करेंगे।
                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियांे एवं शहीदांे के परिजनांे का सम्मान किया जाएगा। इसी कड़ी में बीएसएफ के सजे धजे ऊंट आकर्षक कैमल टेटू शो की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इस दौरान जिले की प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

                जिला कलक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोपहर 2 बजे आदर्श स्टेडियम मंे जिला प्रशासन एवं क्रिकेट संघ बाड़मेर के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच तथा राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल स्टेशन रोड़ मंे सांय 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकाधिक लोगांे से मुख्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है। इधर, स्वतंत्रता दिवस का समारोह जिले भर मंे हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। जिला कलक्टर कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, जिला पुलिस कार्यालय मंे पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ध्वजारोहण करेंगे।

रविवार, 13 अगस्त 2017

विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार स्वच्छता के लिए चलेगा विशेष अभियान

विद्यालयों में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव के लिए विशेष सतर्कता रखने के निर्देश
                बाड़मेर, 13 अगस्त। राज्य सरकार ने वातावरण एवं तापक्रम में बदलाव को देखते हुए राज्य के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों को प्रत्येक शनिवार अपने यहां साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

                शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि वातावरण में बदलाव के साथ ही तापक्रम में हो रहे बदलाव के कारण संक्रमण और बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विशेष सावधानी रखे जाने तथा इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों यथा डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि से बचाव के लिए विद्यालयों के संस्था प्रधानों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक शनिवार को अपने यहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाना सुनिश्चित करें।  इसके तहत संस्था प्रधानों को यह निर्देश दिए गए हैं कि हर सप्ताह कुलर्स को खाली करवा उनमें साफ पानी भरने की कार्यवाही की जाए। विद्यालयों की ओर से यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई हो तथा टायर्स, कन्टेनर्स आदि में किसी भी स्तर पर पानी जमा नहीं होने पाए। देवनानी ने बताया कि इस मौसम में सबसे अधिक बीमारियों के कारक मच्छर बनते हैं। इनसे बचाव के लिए विद्यालयों के संस्था प्रधान बच्चों को और अभिभावकों को जागरूक भी करें। संस्था प्रधान यह सुनिश्चित करे कि स्कूल परिसर में जलजमाव से लेकर खेल के मैदान में कीचड़ और गंदगी का जमावड़ा किसी स्तर पर नहीं हो। स्कूल में मौजूद शौचालयों की सफाई भी नियमित रूप से हो। साफ सफाई और स्वच्छता के लिए प्रत्येक शनिवार विशेष रूप से कार्यवाही की जाए। विद्यालयों के संस्था प्रधानों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्कूल की छत पर पानी जमा नहीं हो, मैदान में भी पानी भरा नहीं हो और स्कूल परिसर में कहीं भी कोई टूटा-फूटा फर्नीचर या सामान या अन्य किसी तरह की गंदगी न हो।

मंडी श्रमिक करा सकेंगे सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज

                बाड़मेर, 13 अगस्त। मंडियों में पंजीकृत अनुज्ञापत्रधारी हमाल, पल्लेदार, तुलाईकादारों का अब गंभीर बीमारी होने पर सरकारी कर्मचारियों की भांति कर्मचारियों के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज करवाए जाने पर चिकित्सा पुनर्भरण हो सकेगा।
                कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि मंडी में काम करने वाले अनुज्ञापत्रधारी हमाल, पल्लेदार व तुलाईकारों को महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना 2015 के अन्तर्गत गंभीर बीमारी होने पर 20 हजार रुपये की सीमा तक राशि का पुनर्भरण का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पहले यह पुनर्भरण केवल सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाए जाने पर ही होता था, लेकिन अब सरकारी अस्पताल के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी की तरह उनके लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में इजाज करवाए जाने पर भी पुनर्भरण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस पीड़ित को राहत देने के लिए इस योजना के प्रावधानों में बदलाव किया गया और नीतिगत निर्णय लेते हुए इस पीड़ित की राशि का पुनर्भरण करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि अब कोई भी अनुज्ञप्तापत्रधारी श्रमिक सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकृत अस्पतालों में अगर इलाज कराता है, तो उसका भी पुनर्भरण कृषि विपणन विभाग की ओर से किया जाएगा।

दुर्घटना में फ्रेक्चर होने पर अब 10 हजार रुपए की सहायता: मंडी प्रांगण में कार्य करते समय अनुज्ञापत्रधारी पल्लेदार के फ्रेक्चर होने पर 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पहले यह राशि 5 हजार रुपए थी।

कचरा समस्या नहीं,इसका सही इस्तेमाल जरूरी : श्रीनिवासन

                बाड़मेर, 13 अगस्त। कचरा मात्र समस्या नहीं, बल्कि सोना है। बस जरूरत इस बात कि है कि इसका सही इस्तेमाल किया जाए। इसके जरिए बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, वहीं शहर की तस्वीर बदल सकती है। होगा। इंडियन ग्रीन सर्विस के परियोजना निदेशक सी.श्रीनिवासन ने रविवार को बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की ओर से आयोजित ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन कार्यशाला के दौरान कही।

                इंडियन ग्रीन सर्विस के परियोजना निदेशक सी.श्रीनिवासन ने लूनी नदी मंे डाले जा रहे वेस्ट मेटेरियल का जिक्र करते हुए कहा कि सबको मिलकर इसको रोकना होगा। उन्हांेने पशुआंे के प्लास्टिक खाने से होने वाली मौतांे एवं लूनी नदी मंे फैल रहे प्रदूषण संबंधित वीडियो भी प्रदर्शित किया। उन्हांेने महिला स्वयं सहायता समूहांे से वेस्ट मेटेरियल मैनेजमंेट के लिए आगे आने का अनुरोध किया। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे से जैविक खाद के जरिए अपने घरांे की छत पर सब्जी उत्पादन के लिए रूफ गार्डन स्थापित करने का अनुरोध किया। इस पर नगर परिषद के सभापति एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे ने इसके लिए स्वीकृति जताई। इस दौरान सी.श्रीनिवासन ने कहा कि जिसे लोग कूड़ा समझ कर अपने घरों से फेंक देते हैं। दरअसल वह हमारे आय का बेहतरीन स्त्रोत है। अगर उसे बेहतर तरीके से साफ सुथरा कर कबाड़ी को बेचें तो उससे अच्छी खासी आय हो सकती है।घर से सब्जी के छिलके, बीज वगैरह फेंकने के बजाय उसे गाय-भैंस का चारा बनाएं तो उससे निकलने वाले गोबर से प्लांट के जरिए ईंधन प्राप्त कर सकते हैं जिसका उपयोग भोजन बनाने में किया जा सकता है और इससे काफी आर्थिक बचत की जा सकती है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में उनकी ऐसी टीम काम कर रही जो शहर के कचरा को इकट्ठा कर उसे साफ सुथरा कर कबाड़ वाले को बेच कर अच्छी आमदनी करती है। इसकी तर्ज पर बालोतरा की तस्वीर भी बदली जा सकती है। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के सपनांे को साकार करने के लिए आमजन से स्वच्छ भारत मिशन अभियान मंे सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, नगर परिषद के सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, प्रधान ओमप्रकाश भील, कल्याणसिंह, लक्ष्मणराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.सुरेन्द्रसिंह चौधरी ने किया। अंत मंे आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने आभार जताया।

बाड़मेर मंे 16 करोड़ के राहत प्रबंधन के प्रस्ताव स्वीकृत : कटारिया

अतिवृष्टि के दौरान गिरे मकानांे की फोटोग्राफी के साथ मिलेगी 95 हजार की सहायता
                बाड़मेर, 13 अगस्त। बाड़मेर जिला प्रशासन की ओर से राहत प्रबंधन के लिए 21 करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, इसमंे से 16 करोड़ के प्रस्तावांे को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश मंे पहली बार 48 घंटे तक मकान पानी मंे रहने पर प्रभावित परिवारांे को 3800 रूपए की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा जिनके मकान गिर गए है उनकी फोटोग्राफी करवाने के साथ 95 हजार रूपए की सहायता प्रदान की जा रही है। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को बालोतरा मंे पत्रकारांे से बातचीत के दौरान यह बात कही।

                आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि 22 से 31 जुलाई के मध्य बाढ़ के प्रकोप के दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रभावित इलाकांे की नियमित रूप से मोनेटरिंग की जा रही है। प्रभारी मंत्री के साथ अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आमजन को राहत पहुंचाने मंे जुटे हुए है। बाड़मेर जिले मंे प्रभावित लोगांे को राहत प्रदान करने के लिए 2 करोड़ 9 लाख रूपए स्वीकृत किए गए। इसमंे से अब तक 1 करोड़ 64 लाख रूपए व्यय हो चुके है। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित जिलांे मंे एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ टीमंे भेजने के साथ हेलीकाप्टर भी तैयार रखे गए। पहली बार सेना को भी अलर्ट किया गया। उन्हांेने कहा कि मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका के मददेनजर चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। बाड़मेर जिले के प्रभावित इलाकांे मंे 10 हजार मच्छरदानियां वितरण की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके अलावा 19 प्रकरण दो लाख की अतिरिक्त सहायता दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय मंे भेजे गए है। उन्हांेने कहा कि राहत प्रबंधन के लिए किसी भी प्रकार के बजट की कमी नहीं है। उन्हांेने बाढ़ की स्थिति के दौरान सहयोग करने वाले जन प्रतिनिधियांे, अधिकारियांे, कार्मिकांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे का आभार जताया। उन्हांेने बताया कि बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकांे एवं आमजन को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है। इनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से आवश्यक सुविधाएं सुचारू हो : कटारिया

                बाड़मेर, 13 अगस्त। अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे में तत्परता से राहत कार्याें को अंजाम देते हुए आवश्यक सुविधाएं अतिशीघ्र सुचारू की जाए। अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दें। बाड़मेर जिले मंे जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ एनडीआरएफ,एसडीआरएफ एवं सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगांे को सुरक्षित स्थानांे पर पहुंचाने के साथ बेहतरीन राहत प्रबंधन किया। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को बाड़मेर जिले के बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकांे में अब तक किए गए राहत कार्याें की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकांे मंे राहत एवं सहायता गतिविधियांे को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्हांेने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी जन सहयोग के साथ युद्ध स्तर से कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं को अतिशीघ्र सुचारू करने के प्रयास करें। उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावित बाड़मेर समेत अन्य जिलांे में जहां अतिवृष्टि से लोगों के जान-माल की हानि एवं मकानों की क्षति हुई है, वहां राज्य सरकार ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है। साथ ही जिनका घर 48 घंटांे तक पानी मंे रहा है, ऐसे सभी परिवारांे को 3800 रुपए की सहायता दी जा रही है। उन्हांेने कहा कि जिन रपटांे पर अभी भी पानी का बहाव जारी है, वहां पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने पैदल रपट पार करने वालांे के लिए दोनांे तरफ से मजबूत रस्सी बांधने के निर्देश दिए। ताकि लोग उसको पकड़ कर आसानी से एवं सुरक्षित तरीके से रपट पार सके।

                कटारिया ने जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियांे से अब तक हुए राहत प्रबंधांे के बारे मंे फीडबैक लिया। उन्हांेने बिजली व्यवस्था सुचारू करने, आवश्यक स्थानांे पर पेयजल के परिवहन की समुचित व्यवस्था करने तथा मेडिकल टीमें भेजकर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरूस्त कर आवागमन चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग पेयजल टांकों एवं अन्य स्रोतों में क्लोरिनेशन करे, ताकि बीमारियां फैलने का खतरा नहीं रहे। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को प्रभावित गांवांे मंे लगातार चिकित्सा दल भेजने, एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फोगिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले मंे राहत प्रबंधन कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दीं उन्होंने बताया कि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं नागरिकों के सहयोग से 307 लोगों का रेस्क्यू किया गया। साथ ही 1500 लोगांे को राहत शिविरांे मंे रखा गया। तात्कालिक राहत के रूप में 2 हजार अन्नपूर्णा किट एवं 5 हजार भोजन के पैकेट्स वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि आपदा में मारे लोगों के आश्रितों को एसडीआरएफ से चार लाख रूपए एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त सहायता के रूप मंे एक लाख रूपए दिए गए है। उन्होंने आपदा की स्थिति में आपदा प्रबंधन के उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिले के जन प्रतिनिधियों को बधाई दी। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को राहत देने एवं राहत कार्यों के प्रति राज्य सरकार अत्यन्त संवेदनशील है। संसदीय सचिव लादूराम ने प्रभावित इलाकांे के प्रत्येक गांव मंे एएनएम नियुक्त करने की जरूरत जताई। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी एवं सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत करवाने की बात कही।   पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि सबके समन्वित प्रयासांे की बदौलत किसी की अकाल मौत नहीं हुई। उन्हांेने विशाला गांव मंे पुलिस कांस्टेबल के प्रयासांे की बदौलत 20 लोगांे की जान बचाए जाने का जिक्र किया। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से पावर प्रजेटेंशन के जरिए राहत प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई।





शनिवार, 12 अगस्त 2017

बालोतरा मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला रविवार को

बाड़मेर, 12 अगस्त। बालोतरा मंे स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को प्रातः 9 बजे कार्यशाला का आयोजन होगा। इंडियन ग्रीन सर्विस के परियोजना निदेशक सी.श्रीनिवासन वेस्ट मैनेजमंेट के विविध पहलूआंे से रूबरू कराएंगे।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया इस दौरान जन प्रतिनिधियांे सांसद, विधायक, प्रधान, नगर परिषद के सभापति, वार्ड पार्षद, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, गौशालाआंे, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियांे, समाजसेवियांे, कंपनियांे, उद्योगपतियांे, विभिन्न सामाजिक संगठनांे के प्रतिनिधियांे, भामाशाहांे, समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयांे के प्राचार्य एवं स्टाफ, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे, विभागीय अधिकारियांे, एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, ई-मित्र संचालकांे, होटल व्यवसायियांे, निजी चिकित्सालयांे के प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे को आमंत्रित किया गया हैं। जिला कलक्टर ने अधिकाधिक लोगांे से इस कार्यक्रम मंे शामिल होकर बालोतरा शहर के विकास मंे भागीदारी बनने की अपील की है।



कचरा समस्या नहीं, ठोस प्रबंधन जरूरी : श्री निवासन

श्रीनिवासन ने कहा कि लोग कचरे को घरों से फैंक देते है, जबकि यह आय का बेहतरीन स्त्रोत बन सकता है। इसके जरिए सैकड़ांे लोगांे को रोजगार मिल सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ जन प्रनिधियांे एवं आमजन को कचरा प्रबंधन की कार्य योजना की क्रियान्विति की पहल करनी होगी
बाड़मेर, 12 अगस्त। कचरा समस्या नहीं है, जरूरत है कि इसका सही प्रबंधन किया जाए। ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन के जरिए जहां शहर की तस्वीर बदलने के साथ इसके जरिए आर्थिक बचत की जा सकती है। इसके लिए जन प्रतिनिधियांे के साथ आमजन को सहयोग करना होगा। इंडियन ग्रीन सर्विस के परियोजना निदेशक सी.श्रीनिवासन ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं राजवेस्ट पावर लिमिटेड की ओर से आयोजित ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन कार्यशाला के दौरान कही।
इस अवसर पर सी.श्रीनिवासन ने कहा कि कचरे का सही इस्तेमाल करके इसकी वजह से उत्पन्न होने वाली समस्याआंे का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग कई मर्तबा अनुपयोगी सामान को कूड़ा समझ कर अपने घर से फेंक देते हैं। जबकि वह हमारे लिए आय का बेहतरीन स्त्रोत साबित हो सकता है। उन्हांेने कहा कि अगर उसे बेहतर तरीके से साफ सुथरा कर कबाड़ी को बेचें तो उससे अच्छी खासी रकम मिल सकती है। उन्हांेने कहा कि अगर घर से सब्जी के छिलके, बीज वगैरह फेंकने के बजाय उसे गाय-भैंस का चारा बनाएं तो उससे निकलने वाले गोबर से प्लांट के जरिए ईंधन प्राप्त कर सकते हैं, जिसका उपयोग भोजन बनाने में किया जा सकता है। साथ ही इससे काफी आर्थिक बचत की जा सकती है। उन्हांेने छतीसगढ़ के अंबिकापुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर उनकी ऐसी टीम काम कर रही जो शहर के कचरा को इकट्ठा कर उसे साफ सुथरा कर कबाड़ वाले को बेच कर अच्छी आमदनी प्राप्त करती है। इससें सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। प्रति व्यक्ति को उसके कार्य के अनुसार वेतन दिया जाता है। इस दौरान इंडियन ग्रीन सर्विस के परियोजना निदेशक सी.श्रीनिवासन ने कचरा प्रबंधन के विविध पहलूआंे से अवगत कराया। उन्हांेने कहा कि आमजन के सहयोग के जरिए शहर की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्हांेने कहा कि पहले मानव संसाधन एवं मशीनरी के उपयोग के बावजूद सही तरीके से सफाई व्यवस्था नहीं हो पाती थी। लेकिन कुछ समय बाद अंबिकापुर की तस्वीर बदल गई और पूरे देश मंे सफाई व्यवस्था मंे वह पन्द्रहवे स्थान पर पहूंच गया। उन्हांेने फिल्म प्रदर्शन एवं प्रायोगिक विधियांे के जरिए कचरा प्रबंधन की जानकारी दी।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की कामयाबी के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जुड़ाव जरूरी है। उन्हांेने कहा कि शहर को साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यवस्थित कचरा प्रबंधन बेहद जरूरी है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे, स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकांे से अनुरोध किया कि वे यह तय करें कि बाड़मेर को किस रूप मंे देखना चाहते है। उन्हांेने सी. श्रीनिवासन के क्रियाकलापांे एवं उनके निर्देशन मंे विभिन्न शहरांे की गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि शहर को कैसे स्वच्छ रखा जा सके। इससे पहले उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने कार्यशाला के उददेश्यांे के बारे मंे जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरूआत इंडियन ग्रीन सर्विस के परियोजना निदेशक सी.श्रीनिवासन,बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते,नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलन करके की। कार्यशाला मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, उद्यमी जोगेन्द्रसिंह चौहान समेत जिला प्रशासन, वायुसेना, सेना के अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि, टीम फिफ्टी विलेजर्स तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.सुरेन्द्र चौधरी ने किया। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने श्री निवासन का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।






कटारिया रविवार को आपदा प्रबंधन एवं राहत गतिविधियांे की समीक्षा करेंगे

                बाड़मेर, 12 अगस्त। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को बालोतरा प्रवास के दौरान उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार मंे राहत गतिविधियांे की समीक्षा करेंगे।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को दोपहर 2.30 बजे राहत गतिविधियांे की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे राहत गतिविधियांे की विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

आयुष चिकित्सकों की ओपीडी की होगी आनलाईन मॉनिटरिंग

                बाड़मेर, 12 अगस्त। प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आयुष चिकित्सकों की दैनिक ओपीडी रोगियों की नियमित मानिटरिंग अब राजधरा सर्वे मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से होगी।

                स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने स्वास्थ्य भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधकों, जिला आयुष समन्वयक एवं आयुष चिकित्सकों को एपलीकेशन के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वीडियो कांफ्रेंस में आरबीएसके सैल के डा. एसडी शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

कंपोजिशन स्कीम चयन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त

                बाड़मेर, 12 अगस्त। जी.एस.टी. व्यवस्था के अंतर्गत करदाता अपनी प्रथम कर एवं भुगतान विवरणी जी.एस.टी. पोर्टल के माध्यम से दाखिल कर सकते हैं। करदाताओं को जुलाई एवं अगस्त माह 2017 की स्वघोषित देयताओं, इनपुट टैक्स क्रेडिट एवं कर भुगतान संबंधी विवरण जी.एस.टी. पोर्टल पर जी एस टी आर 3 बी में दाखिल करना होगा।

                शासन सचिव वित्त राजस्व प्रवीण गुप्ता ने बताया कि माह जुलाई, 2017 की जी एस टी आर 3 बी दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तथा माह अगस्त, 2017 की जी एस टी आर 3 बी दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर, 2017 है। कम्पोजिशन स्कीम का चयन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2017 है। गुप्ता ने बताया कि जी एस टी आर 3 बी दाखिल करने एवं कम्पोजिशन स्कीम चुनने के लिए नामांकन या पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना आवश्यक है। राज्य के जिन करदाताओं ने अभी तक नामांकन या पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है वे शीघ्र ही इस प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। वित्त सचिव ने बताया कि यदि कोई व्यापारी किसी अन्य राज्य में किसी  एग्जिबिशन ट्रेड फेयर  इत्यादि में अपने सामान की सप्लाई करता है तो उसे उस राज्य में केजुअल टैक्सेबल पर्सनके रूप में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। ऐसी सप्लाई के लिए थ्री-शोल्ड टर्नओवर के अन्तर्गत कर मुक्ति की सीमा नहीं होगी एवं सप्लाई का मूल्य चाहे कितना भी हो उसे पंजीकरण करवाना होगा एवं अग्रिम टैक्स का भुगतान भी करना होगा। जी.एस.टी. पोर्टल पर कैजुअल करदाताओं के लिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। ऐसे करदाता अपनी व्यवसायी गतिविधियां प्रारंभ करने से 5 दिवस पूर्व कैजुअल करदाता के रूप में पंजीकरण प्राप्त करेंगे। पंजीकरण 90 दिवस तक वैध रहेगा एवं इसे अधिकतम एक बार 90 दिवस तक विस्तारित करने का विकल्प ऐसे करदाता के पास रहेगा।

ग्राम पंचायतांे मंे विशेष योग्यजन के पंजीकरण के लिए चार दिवसीय शिविर 15 से

बाड़मेर जिला प्रशासन की पहल, विशेष पंजीयन दिवस संबंधित कार्य योजना तैयार
                बाड़मेर, 12 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे समस्त निःशक्तजन के चिन्हीकरण एवं पंजीकरण के लिए मिशन मोड पर 15 से 18 अगस्त के मध्य समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयांे के अटल सेवा केन्द्रांे पर संचालित ई-मित्र के माध्यम से विशेष योग्यजन का पंजीकरण किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 15 अगस्त को आयोजित होने वाली ग्राम सभाआंे मंे ग्रामसेवक उपस्थित सहभागियांे को पंजीकरण शिविर के बारे मंे जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उनके मुताबिक समस्त ग्राम पंचायतांे के अटल सेवा केन्द्रांे पर संचालित ई-मित्र के माध्यम से पंजीयन कराने का निश्चय किया गया है। इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक को विशेष योग्यजन का निःशुल्क पंजीकरण करवाने की समुचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रांे पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टीविटी के साथ आने वाले लोगांे के लिए छाया-पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को समुचित इस कार्य के लिए जिला स्तरीय प्रभारी एवं समन्वयक बनाया गया है।
पंजीयन के लिए दस्तावेज : निःशक्तजन आनलाइन पंजीकरण के लिए अपने साथ आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, मूल निवास या राशन कार्ड, मतदाता पहचान कार्ड, स्वघोषित आय प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र यदि बना हुआ हो तो आदि दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
समग्र प्रभारी : समस्त उपखंड अधिकारियांे को उनके उपखंड क्षेत्र मंे स्थित ग्राम पंचायतांे मंे विशेष पंजीयन शिविर आयोजित करने के लिए समग्र प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जबकि विकास अधिकारी सहायक प्रभारी के रूप मंे काम करेंगे।
नोडल अधिकारी नियुक्त : समस्त ग्राम पंचायतांे मंे कार्यरत पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को अपनी-अपनी ग्राम पंचायत का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी अपनी ग्राम पंचायत के समस्त गांवांे, ढाणियांे मंे रहने वाले 21 श्रेणियांे के निःशक्तजनांे का शत-प्रतिशत पंजीयन करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य मंे ग्राम पंचायत पर नियुक्त कार्मिकांे का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए है।
स्थापित होगी हैल्प डेस्क : ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर 15 से 18 अगस्त तक आयोजित पंजीयन शिविर के सुचारू संचालन के लिए संबंधित हल्का पटवारी एवं ग्रामसेवक संयुक्त रूप से हैल्प डेस्क स्थापित करेंगे। हैल्प डेस्क पर नियुक्त पटवारी, ग्रामसेवक पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ प्रस्तुत दस्तावेजांे की जांच करेंगे। इनको अटल सेवा केन्द्र पर पंजीयन के लिए उपस्थित होने वाले निःशक्तजन का विवरण ग्रामवार संधारित रजिस्टर मंे करने के निर्देश दिए गए है।

उपखंड मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष : जिले के समस्त उपखंड अधिकारी स्वयं के कार्यालय के दूरभाष पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना करेंगे। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से विशेष पंजीयन शिविर के दिन समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर स्थापित हैल्प डेस्क एवं नियुक्त किए गए सुपरवाइजर का पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही पंजीयन की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर प्रातः 10 बजे, दोपहर 2 बजे एवं सांय 5 बजे तथा शिविर समाप्ति पर जिला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराएंगे।

एयरफोर्स के स्काई डाइवर पैराटुपिंग एवं पैरासैलिंग के जरिए दिखाएंगे करतब

मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल,
समुचित व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश
                बाड़मेर, 12 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में इस बार मुख्य समारोह के दौरान पहली मर्तबा परेड में बीएसएफ के कमांडो शामिल होंगे। एयरफोर्स के स्काई डाइवर पेराटुपिंग एवं पैरासैलिंग के जरिये कई करतब दिखाएंगे। साथ ही केमल टेटू शौ की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अन्तिम अभ्यास शनिवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ।
                इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने मुख्य कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने अन्तिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में सुरक्षा, सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बिजली की व्यवस्था के साथ माईक की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अमराराम चौधरी राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजस्व, उप निवेशन, सैनिक कल्याण, पुनर्वास जयपुर शहर पुनर्वास और पुनः बन्दोबस्त विभाग प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन करेंगे।  इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा एवं इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान की प्रस्तुति दी जायेगी। स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचरों द्वारा आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया जाएगा।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी कडी में बीएसएफ के सजे धजे ऊंटों द्वारा आकर्षक केमल टेटू शो की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके पश्चात् एयरफोर्स के स्काई डाइवर पैराटुपिंग एवं पैरासैलिंग के जरिये कई करतब दिखाएंगे। इसके बाद जिले की प्रसिद्ध गेर दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन भी मुख्य समारोह का आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर बीएसएफ एवं एयरफोर्स के बीस महिला अधिकारियों के कैमल सफारी दल को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन चेतना का सन्देश लेकर मुख्य अतिथि झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बाडमेर चेतन कुमार त्रिपाठी, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता दीपक गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी. उज्जवल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि. गोपालसिंह राठौड, व्याख्याता दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. बंशीधर तातेड, रामकुमार जोशी एवं व्याख्ताया मुकेश पचौरी ने किया।





बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी कैमल सफारी

बीएसएफ और वायु सेना के अधिकारियों एवं जवानांे का दल बाड़मेर से वाघा के लिए रवाना होगा
                बाड़मेर, 12 अगस्त। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर सीमा सुरक्षा बल एवं वायु सेना के महिला अधिकारियांे एवं जवानांे का कैमल सफारी दल बाड़मेर जिला मुख्यालय से 15 अगस्त को वाघा बोर्डर के लिए रवाना होगा।

                सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बताया कि आदर्श स्टेडियम से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी कैमल सफारी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक ए.के.तोमर समेत विभिन्न अधिकारी शामिल उपस्थित रहेंगे। उनके मुताबिक इस कैमल सफारी दल मंे सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना की बीस महिला अधिकारी एवं जवान शामिल होगी। इसमंे सीमा सुरक्षा बल के 11 एवं वायुसेना के 11 जवान शामिल है। उनके मुताबिक यह कैमल सफारी 1368 किमी का सफर तय करके 49 दिन बाद 2 अक्टूबर को वाघा बोर्डर पहुंचेगी। बाड़मेर सेक्टर मंे यह कैमल सफारी दल बीकेडी, सोमराड़, गडरारोड़, केलनोर, मुनाबाव एवं सुंदरा होते हुए सात दिन के प्रवास पर रहेगा। उन्हांेने बताया कि इस कैमल सफारी दल मंे सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी तनुश्री पारीक भी शामिल होगी। उप महानिरीक्षक गौतम ने बताया कि यह कैमल सफारी सरहदी इलाकांे मंे आमजन से रूबरू होने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमांे के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर इस बार पहली मर्तबा सीमा सुरक्षा बल के कमांडो का दल भी जिला स्तरीय परेड मंे शामिल हो रहा है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान कमाडेंट सेक्टर मुख्यालय शाम कपूर, कमाडेंट सत्येन्द्रसिंह सहरावत, 151 वाहिनी के कमाडेंट पी.के.शर्मा, उप कमाडेंट मनोज कुमार एवं एन.के.तिवारी, लघु उद्योग भारती के कैलाश कोटड़िया उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

सांस्कृतिक संध्या के लिए कार्यक्रमों का चयन

                बाड़मेर, 11 अगस्त। स्वाधीनता दिवस 2017 के उपलक्ष में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के लिए आकर्षक एवं रोचक कार्यक्रमों का चयन स्थानीय अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में समिति की ओर से किया गया।

                इस दौरान उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार गोपाल सिंह मीणा ,वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़ ,शिक्षाविद बंशीधर तातेड ,प्रोफेसर मुकेश पचौरी ,ए बी ई ओ श्रवणकुमार छंगाणी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश महरवाल की चयन समिति ने कार्यक्रमांे का चयन किया। कार्यक्रम संयोजक सांस्कृतिक प्रभारी एवं प्राध्यापक दीपसिंह भाटी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के लिए शहर के कई विद्यालयों छात्र एवं छात्राआंे ने भाग लिया। इसमंे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम चयनित किए गए। चयनित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण 15 अगस्त शाम 7. 30 बजे से स्थानीय रासीउमावि स्टेशन रोड मंे सांस्कृतिक संध्या के दौरान होगा।



स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला आज, वेस्ट मैनेजमेंट गुरू सी.श्रीनिवासन आएंगे

अंबिकापुर शहर की तर्ज पर बाड़मेर मंे कचरा प्रबंधन सालिड एंड लिक्विट वेस्ट मैनेजमेंट की तैयारी
                बाड़मेर, 10 अगस्त। पूरे देश मंे कचरा प्रबंधन सालिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट मंे बेहतरीन कार्य के लिए सुर्खियांे मंे आए अंबिकापुर शहर की तर्ज पर बाड़मेर एवं बालोतरा शहर मंे कचरा प्रबंधन की रूपरेखा तैयार होगी। इसको लेकर वेस्ट मैनेजमेंट गुरू सी.श्रीनिवासन शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाली कार्यशाला के दौरान वेस्ट मैनेजमंेट के विविध पहलूआंे से रूबरू कराएंगे। अंबिकापुर समेत विभिन्न शहरांे मंे इनकी देखरेख मंे कचरा प्रबंधन कार्य योजना की क्रियान्विति की गई थी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि भगवान महावीर टाउन हाल मंे शनिवार को दोपहर 3 बजे स्वच्छ बाड़मेर अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित होंगी। इसमंे इंडियन ग्रीन सर्विस के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सी.निवासन स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के बारे मंे प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे सांसद, विधायक, प्रधान, नगर परिषद के सभापति, वार्ड पार्षद, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, गौशालाआंे, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियांे, समाजसेवियांे, कंपनियांे, उद्योगपतियांे, विभिन्न सामाजिक संगठनांे के प्रतिनिधियांे, भामाशाहांे, समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयांे के प्राचार्य एवं स्टाफ, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे, विभागीय अधिकारियांे, एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, ई-मित्र संचालकांे, होटल व्यवसायियांे, निजी चिकित्सालयांे के प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे को आमंत्रित किया गया हैं। उन्हांेने बताया कि बालोतरा शहर मंे 13 अगस्त को स्वच्छ बालोतरा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित होगी। जिला कलक्टर ने अधिकाधिक लोगांे से इस कार्यक्रम मंे शामिल होकर बाड़मेर शहर के विकास मंे भागीदारी बनने की अपील की है।

कैसे होता है अंबिकापुर मंे कचरा प्रबंधन : केंद्रीय नगरीय निकाय मंत्रालय भारत सरकार एवं स्वच्छ भारत मिशन ने अंबिकापुर का चयन बेहतर कचरा प्रबंधन वाले शहर के रूप में किया है। पूरे देश में कचरा प्रबंधन सॉलिड एण्ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्य के लिए सात शहरों का चयन किया गया है  ,जिनमें अंबिकापुर का कचरा प्रबंधन को सबसे बेहतर है। अंबिकापुर शहर के अधिकाशं वार्डों में एसएलआरएम सेंटरों की स्थापना हो चुकी है और सैकड़ों महिलाओं का समूह कचरा प्रबंधन के कार्य में लगा है। अंबिकापुर मंे तीन वक्त डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है। ठोस और द्रव्य कचरों को एसएलआरएम सेंटरों में अलग-अलग किया जाता है। साथ ही बड़े पैमाने पर जमा इस कचरे, जिनमें प्लास्टिक, लोहा एवं अन्य बिक्री योग्य सामग्रियां होती है, को नीलाम कर महिला समूहों को आय का बड़ा जरिया बना दिया गया है। इस कार्य को देखने के लिए विभिन्न नगरीय निकायों से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी लगातार आ रहे हैं और अपने नगरीय निकायों में इसे लागू कर रहे हैं। अंबिकापुर शहर में कचरा प्रबंधन के कार्य की शुरूआत तत्कालीन सरगुजा कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन की पहल पर सिनेस्टार आमिर खान के धारावाहिक सत्यमेव जयते फेम सी.श्रीनिवासन के देखरेख में किया गया था। अंबिकापुर के साथ गुजरात के सूरत, कर्नाटक के बैंगलोर, मैसूर, पंजाब के मोहाली, महाराष्ट्र के पुणे, नवी मुंबई, शोलापुर का नाम भी बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए शामिल है।

शहीदांे के परिजनांे का होगा सम्मान

                बाड़मेर, 11 अगस्त। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहीदांे के परिजनांे का सम्मान किया जाएगा।

                सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान शहीदांे के परिजनांे को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान शहीदांे के परिजनांे से जिला स्तरीय समारोह मंे शामिल होने का अनुरोध किया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...