शुक्रवार, 4 अगस्त 2017

आपदा प्रभावित इलाकांे मंे राहत सामग्री वितरित

बाड़मेर, 04 अगस्त। सामाजिक सरोकार तथा नवाचार के प्रतीक गु्रप फोर पीपल, महिला मंडल बाड़मेर आगोर तथा दिल्ली की गंूज संस्था की ओर से करीब 400 परिवारांे को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
सामूहिक राहत अभियान के तहत सर्वाधिक प्रभावित अरणियाली, आलेटी, सिधासवा, गोदारांे की ढाणी, माणकी, मेघवालांे का तला गांवांे के करीब 400 परिवारांे को एक मुश्त सामान जिसमंे दरी, तिरपाल, पोलीथिन के 400 किट महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई के नेतृत्व मंे गु्रप फोर पीपल के राजेन्द्र लहुआ, रमेशसिंह इंदा, गूंज संस्था के धीरज कुमार एवं अन्य प्रतिनिधियांे ने इन समस्त गांवांे के परिवारांे को संकट की घड़ी मंे सामग्री वितरण कर राहत प्रदान की। इस अवसर पर धीरज कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ है। उन्हांेने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्हांेने बताया कि जल्दी खाद्य सामग्री भी वितरण की जाएगी। गु्रप फोर पीपल के अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ ने बताया कि गु्रप सहयोगी साथियांे के साथ बाड़मेर की जनता की सेवा मंे खड़े है।



आपदा प्रभावित इलाकांे मंे नकद मिलेगी राहत सहायता

बाड़मेर, 04 अगस्त। आपदा प्रभावित इलाकांे मंे अब एसडीआरएफ नोर्म्स के तहत दी जाने वाली राहत सहायता का नकद भुगतान किया जाएगा। इस संबंध मंे आपदा प्रबध्ंान, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन उप सचिव ने बाड़मेर समेत पांच जिलांे के जिला कलक्टरांे को विभागीय निर्देशांे मंे शिथिलन दिए जाने संबंधित निर्देश जारी किए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले मंे कुछ स्थानांे पर बाढ़ के कारण विद्युत आपूर्ति एवं इंटरनेट सेवाएं बंद होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही है। इसकी वजह से प्रभावित इलाकांे मंे एसडीआरएफ नोर्म्स के तहत दी जाने वाली राहत सहायता का बैंकांे के माध्यम से भुगतान किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर, सिरोही, जालोर एवं पाली जिले मंे बाढ़ की स्थितियांे को ध्यान मंे रखते हुए सक्षम स्तर से उक्तानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे बैंकिंग सेवा शुरू होने तक अनुग्रह सहायता राशि नकद देने के लिए विभागीय निर्देशांे मंे शिथिलता प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। अब बैंकिंग सेवा प्रभावित वाले इलाकांे मंे नकद सहायता दी जा सकेगी।

कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त

बाडमेर, 04 अगस्त। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते द्वारा एक आदेश जारी कर   7 अगस्त को रक्षाबन्धन, 14 अगस्त को थदडी, 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस व जन्माष्टमी, 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 26 अगस्त को संवत्सरी, 31 अगस्त को रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी, 2 सितम्बर को ईदुलजुहा, 5 को अनन्त चतुर्दशी, 21 को नवरात्रा स्थापना, 28 को दुर्गाष्टमी, 29 को महानवमी तथा 30 सितम्बर को विजयदशमी के धार्मिक पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये गये है।
जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण), सेडवा, समदडी, गिडा एवं गडरारोड के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक 8 को

बाड़मेर, 04 अगस्त। दक्षिणी पश्चिमी मानसून, अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति में किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्य तथा मानसून अवधि में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों की समीक्षा हेतु आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 8 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ. पी. बिश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बाढ/अतिवृष्टि बचाव हेतु किये जा रहे कार्यो से संबंधित रिपोर्ट के साथ स्वयं को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

विकास अधिकारी ने किया विद्यालयांे का निरीक्षण, चार शिक्षक अनुपस्थित मिले

                बाड़मेर, 03 अगस्त 2017। रामसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी हनुवीर सिंह बिश्नोई ने मंगलवार को पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत तामलियार में सरकारी विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर मिड डे मिल की गुणवत्ता जांची।

                विकास अधिकारी हनुवीरसिंह विश्नोई ने विद्यार्थियांे की उपस्थिति लेने के साथ संस्था प्रधानों को सप्ताहिक मेन्यू के अनुसार मिड डे मील में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए। मदरसों में विज्ञान एवं गणित तथा अंग्रेजी विषय का अध्ययन कार्य नही कराने पर मदरसा अध्यापकों को नियमित रूप से शिक्षण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चार शिक्षकांे को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है।





बाड़मेर मंे अतिवृष्टि से प्रभावित 110 गांवांे मंे जलापूर्ति बहाल

                बाडमेर, 03 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे अतिवृष्टि से प्रभावित 142 गांवो में से 110 गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अन्य गांवांे मंे जलापूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले मंे अतिवृष्टि एवं नदियांे मंे पानी की आवक के कारण 142 गांवांे मंे जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे एवं कार्मिकांे ने युद्व स्तर पर कार्य करते हुए 81 गांवांे मंे जलापूर्ति सुचारू कर दी है। उन्हांेने बताया कि धोरीमन्ना पंचायत समिति क्षेत्र के 20, गुड़ामालानी के 30, सिणधरी के 12, बालोतरा के 9, सिवाना एवं समदड़ी क्षेत्र के 14, बाड़मेर के 19, शिव के 6 गांवांे मंे जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार ने बताया कि जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर बाधित हुई जलापूर्ति को प्रारंभ करने के लिए जलदाय विभाग की टीमंे लगातार कार्य रही है। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव रोहित मिश्रा ने भी अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे का दौरा कर बाधित जलदाय योजनाआंे को प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए। उनके मुताबिक पानी के तीव्र बहाव से बालोतरा शहर, बिठूजा, सिणधरी, समदडी तथा गुडामालानी, राणीगांव, बालेरा समेत विभिन्न स्थानो पर राईजिंग मैन क्षतिग्रस्त होकर बह गई थी। इसके अलावा पानी भराव होने से 73 जलस्त्रोत पानी में डूब गए। इसी तरह बालोतरा शहर के लिए 3 राइजिंग मैन लूनी नदी में क्षतिग्रस्त होकर बह गई। परिहार ने बताया कि बालोतरा शहर के लिए बिठुजा किटनोद में 14 नलकूप पुनः चालू कर दिए गए है। इससे बालोतरा शहर के 52 में से 46 जोन की पेयजल आपूर्ति बहाल कर सप्ताह में एक बार जलापूर्ति की जा रही है। टाबों का धोरा स्थित जलस्रोत से गुडामालानी कस्बे के लिए मुख्य 10 इंच पाइप लाइन पानी में बह गई है। इससे गुडामालानी कस्बे में भी जलापूर्ति प्रभावित हुई है। मौजूदा समय मंे गुडामालानी कस्बे में दो स्थानीय नलकूपांे के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा गुडामालानी में एक नलकूप निर्माण के लिए एक रिंग मशीन लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की अगस्त माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम निर्धारित

                बाड़मेर, 03 अगस्त, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त को चौहटन कलस्टर की केरनाडा, तारातरा मठ, आंटिया एवं गोलिया ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत आंटिया, 17 अगस्त को रामसर कलस्टर की रामसर, भाचभर एवं तामलियार ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत भाचभर, 22 अगस्त को हरसाणी कलस्टर की हरसाणी, बंधडा, रतरेडी कलां ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत हरसाणी तथा 24 अगस्त को हाथला कलस्टर की भलगांव, गिडा, नवापुरा एवं लकडासर ग्राम पंचायत के लिए लकडासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियों की समीक्षा बैठक 9 को

                बाड़मेर, 03 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 9 अगस्त को दोपहर 3.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपे गये कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बाड़मेर मंे आपदा प्रबंधन मंे ड्रोन का इस्तेमाल

                बाड़मेर, 03 अगस्त। अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे आपदा प्रबंधन मंे बाड़मेर जिला प्रशासन पहली मर्तबा आपदा प्रबंधन मंे ड्रोन की मदद ले रहा है। इसके जरिए प्रभावित इलाकांे मंे अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकंलन किया जा रहा है।

                आमतौर पर ड्रोन का नाम आते ही आसमान मंे फोटोग्राफी करने का अंदाजा लगाया जाता है। लेकिन बाड़मेर जिला प्रशासन ने ड्रोन के जरिए आपदा प्रबंधन करने की अनूठी पहल की है। बाड़मेर में ऐसे स्थान पर जहां कार्मिक नहीं पहुंच पा रहे है वहां ड्रोन के जरिए सर्वे किया जा रहा है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी मंे अतिवृष्टि प्रभावित गांवांे मंे ड्रोन के जरिए पहली बार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा सड़कांे की स्थिति, अतिवृष्टि से हुए नुकसान का भी आकंलन किया जा रहा है। उनके मुताबिक ड्रोन से सर्वे राजस्व कार्मिकांे के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। इससे प्रभावित इलाकांे मंे पानी मंे फंसे पशुआंे का पता लगाने के साथ अतिवृष्टि से हुए नुकसान के आकंलन मंे खासी मदद मिल रही है।

अगस्त माह में आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

                बाड़मेर, 03 अगस्त। अगस्त माह मंे जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन माह के द्वितीय गुरूवार 10 अगस्त को अटल सेवा केन्द्र मंे होगा। माह के द्वितीय सोमवार 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक रखी गई है। इसी तरह 17 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति, दोपहर 3 बजे जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 21 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे बागवानी विकास समिति आत्मा एवं कृषि विकास, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, सांय 4.30 बजे कौशल विकास एवं आजीविका मिशन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक, सांय 5.30 बजे जिला क्रीड़ा परिषद की बैठक आयोजित होगी। माह के चतुर्थ मंगलवार 22 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान समीक्षा बैठक एवं दोपहर 3 बजे सिटी मोनेटरिग कमेटी बाड़मेर एवं बालोतरा की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 24 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे आतंरिक सुरक्षा संबंधित बैठक, दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 28 अगस्त को दोपहर 3 बजे नवजीवन योजना समिति एवं पालनहार योजना समिति, सांय 4.30 बजे वन अधिकार अधिनियम समिति, जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति की बैठक एवं सांय 5.30 बजे आबकारी समिति की बैठक आयोजित होगी।

बुधवार, 2 अगस्त 2017

पानी भराव वाले स्थानांे पर एंटी लार्वा गतिविधियां, सड़क मार्ग होने लगे दुरस्त

बाड़मेर जिले मंे अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कांे को प्राथमिकता से दुरस्त करवाया जा रहा है
बाड़मेर, 02 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे जल भराव वाले स्थानांे पर चिकित्सा विभाग की ओर से एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई जा रही है। जल भराव वाले स्थलांे पर मलेरियल लार्विसिडल आयल डाला जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कांे को दुरस्त कर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से जिले मंे एंटी लार्वा एक्टिविटिज चलाने के लिए जिला मुख्यालय पर दो, पांच मोबाइल टीमें एवं हर ब्लाक पर एक-एक रेपिड रेपोन्स टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा धोरीमन्ना क्षेत्र मंे चार अतिरिक्त टीमें गठित की गई है। यहां अरणियाली, भाखरपुरा, भेडाणा, पीपराली, गांधवखुर्द अस्पताल के कार्मिकांे की ओर से घर-घर जाकर सर्वे करने के साथ एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित की जा रही है। अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रांे मंे चिकित्सा विभाग की मोबाइल टीम ग्रामीणांे का उपचार कर रही है। वहीं पशुपालन विभाग की टीम भी पशुआंे के उपचार मंे जुटी है। गुड़ामालानी क्षेत्र मंे उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, धोरीमन्ना मंे विजयसिंह नाहटा के निर्देशन मंे आपदा प्रबंधन गतिविधियां संचालित की जा रही है।
विभिन्न मार्गाें पर यातायात हुआ प्रारंभ : सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर ने बताया कि गुड़ामालानी क्षेत्र मंे ओगाला-बोड़ा संपर्क सड़क, मूढसर-भीमथल संपर्क सड़क एवं धोरीमन्ना क्षेत्र मंे खारी-बाछला संपर्क डामर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इनकी मरम्मत करवाकर यातायात प्रारंभ कर दिया गया है। इसी तरह धोरीमन्ना क्षेत्र मंे संपर्क सड़क रडू से अरणियाली मुख्य सड़क पर पानी भराव से यातायात बाधित हो गया था। इसको करीब 400 मीटर ग्रेवल सड़क का बाईपास बनाकर यातायात शुरू करवाया गया। अधीक्षण अभियंता जीनगर ने बताया कि सनावड़ा बांड गुड़ामालानी सड़क मार्ग मोखाबा के पास टूट गया था। इसकी मरम्मत करवा दी गई है। उन्हांेने बताया कि चवा-सिणधरी सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रभावित लोगांे को राहत पहुंचाने के प्रयास जारी : अतिवृष्टि से प्रभावित लोगांे को प्राथमिकता से राहत पहुंचाने के प्रयास जारी है। जिला प्रशासन के साथ विभिन्न संगठनांे की ओर से भी खाद्य सामग्री, टेंट, तिरपाल वगैरह उपलब्ध कराए जा रहे है। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक प्रभावित इलाकांे मंे पहुंचकर प्रभावित लोगांे को राहत पहुंचा रहे हैं। फसल एवं अन्य खराबे का आकलन करवाया जा रहा है ताकि लोगों को शीघ्र सहायता दी जा सके। बारिश से बाधित कई मार्गों पर यातायात सुचारू हो गया है।
पूरे जिले मंे सामान्य विद्युतापूर्ति सामान्य : डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि पूरे बाड़मेर जिले मंे विद्युतापूर्ति सामान्य है। अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे भी सुचारू विद्युतापूर्ति की जा रही है।

बाड़मेर जिले के 61 गांव अभावग्रस्त घोषित

            बाड़मेर, 02 अगस्त। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर जिला कलक्टरों से प्राप्त खरीफ फसल-2017 सम्वत् 2074 में बाढ़ से खराबा होने की रिपोर्ट के आधार पर चार जिलों के कुल 1290 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।

            अधिसूचना के अनुसार पाली जिले के 621, सिरोही के 348, जालोर के 260 तथा बाड़मेर जिले के 61 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस अधिसूचना के प्रकाशित होने से 31 अगस्त, 2017 तक इन प्रभावित गांवों में राजस्थान एफेक्टेड एरियाज (सस्पेंशन ऑफ प्रोसिडिंग्स) एक्ट, 1952 (राजस्थान अधिनियम संख्या 21 सन् 1952) अधिनियम की धारा 5 से  10 तक के प्रावधान लागू रहेंगे।

आपदा प्रभावित लोगांे की सहायता के लिए एक लाख रूपए का चैक सौंपा

                बाड़मेर, 02 अगस्त। आपदा प्रभावित लोगांे की सहायता के लिए अपोलो ई एन टी अस्पताल की तरफ से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रूपए का चैक सौंपा गया।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को अपोलो ईएनटी अस्पताल के डा.किशन कुमावत ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए एक लाख का चैक सौंपा। इस दौरान अलसाराम कुमावत, विजेन्द्र गोदारा, डॉ जी सी लखारा, डॉ मूलचंद चौधरी, जसवंत सिंह चौहान उपस्थित रहे।


आपदाग्रस्त गांवांे मंे गु्रप फोर पीपल लगाएगा चिकित्सा शिविर

प्रभावित लोगांे को मच्छरदानियां वितरित की जाएगी
                बाड़मेर, 02 अगस्त। सामाजिक सरोकार एवं नवाचार के प्रतीक गु्रप फोर पीपल बाड़मेर की ओर से जिला प्रशासन एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर के सहयोग से आपदाग्रस्त गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना के प्रभावित इलाकांे मंे चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रभावित परिवारांे को मच्छरदानियांे का वितरण किया जाएगा।

                गु्रप संयोजक चंदनसिंह भाटी ने बताया कि गु्रप फोर पीपल 5 एवं 6 अगस्त को रतनपुरा, भाखरपुरा, सिंघासवा, अरणियाली, पुरावा, पादरड़ी, आलेटी, गोदारांे की ढाणी, सियागो की ढाणी, माणकी समेत पानी भराव वाले विभिन्न इलाकांे मंे महिला मंडल बाड़मेर आगोर के सहयोग से चिकित्सा शिविरांे का आयोजन करेगा। इन चिकित्सा शिविरांे मंे सागर अस्पताल के फिजिशियन डा.भानूप्रकाश बंसल एवं थार अस्पताल के डा.विकास चौधरी अपनी सेवाएं देंगे। गु्रप अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के साथ इस संबंध मंे गु्रप सदस्यांे की बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने आपदाग्रस्त इलाकांे मंे मच्छरदानियां उपलब्ध करवाने का सुझाव रखा। इस पर गु्रप ने सहमति जताते हुए मच्छरदानियां उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्हांेने बताया कि महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से प्रभावित परिवारांे को कंबल, दरी, वस्त्र के किट वितरण किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने गु्रप को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्हांेने गु्रप की ओर से आपदा के दौरान भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने की भी सराहना की है।

अतिवृष्टि से प्रभावित लोगांे तक जीप एवं टेªक्टर से पहुंचे कलक्टर एवं एसपी

जिला कलक्टर एवं एसपी ने बांटी खाद्य सामग्री,
कहा जिला प्रशासन आपके साथ
                बाड़मेर, 02 अगस्त। बाड़मेर जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे आमजन तक जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं पहुंचकर खाद्य सामग्री बांटने के साथ संकट की घड़ी मंे हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिला रहे हैं। मंगलवार रात मंे तो इनका वाहन प्रभावित इलाकांे मंे नहीं जा पाया तो, जिला कलक्टर एवं एसपी जीप तथा टेªक्टर की मदद लेकर ग्रामीणांे से मिलने पहुंच गए। उन्हांेने एक जाजम पर बैठकर ग्रामीणांे को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला पिछले एक सप्ताह से अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे आमजन को राहत पहुंचाने की बागडौर संभाले हुए हैं। दोनांे अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंच राहत प्रबंधांे की समीक्षा करने के साथ ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर समाधान करवा रहे है। इसके तहत मंगलवार रात्रि को ग्रामीण क्षेत्रांे मंे पहुंचे जिला कलक्टर नकाते ने स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भाखरपुरा अटल सेवा केन्द्र पहुंचकर भाखरपुरा, रतनपुरा, खारवा, सिंधासवा हरणियान के ग्रामीणांे के साथ एक ही जाजम पर बैठ कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान मौके पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। इस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नायब तहसीलदार को बनाने के साथ उनके निर्देशन मंे चिकित्सा विभाग एवं पशुपालन विभाग की टीमांे के जरिए आमजन तथा पशुआंे के उपचार के लिए स्थाई एवं मोबाइल टीम की तरह कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर ने पीड़ित परिवारांे के घरांे एवं नष्ट हुई फसलांे का सर्वे करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते एवं पुलिस अधीक्षक सिंगला ने प्रभावित परिवारांे को खाद्य सामग्री के किट एवं तिरपाल वितरित किए। इसी तरह सिंधासवा मंे भी प्रभावित लोगांे को तिरपाल एवं खाद्य सामग्री वितरण की गई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला मंगलवार देर रात 1.30 बजे तक अतिवृष्टि इलाकांे मंे पहुंचकर आमजन से रूबरू होते रहे। इस दौरान कई स्थानांे पर इनके वाहन नहीं पहुंचने के कारण इनको जीप एवं टेªक्टर की मदद लेनी पड़ी। इस दौरान गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़,विकास अधिकारी हीरालाल कलबी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि भी इनके साथ रहे। देर रात तक अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे पहुंचकर आमजन की मदद के लिए तत्पर अधिकारियांे के जज्बे को देखकर ग्रामीण भी दुआ देते नजर आए।








अतिवृष्टि इलाकांे मंे होगा डोर-टू-डोर सर्वे, नियंत्रण कक्ष स्थापित

ग्रामीणांे की समस्याआंे को प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित
                बाड़मेर, 02 अगस्त। जिले के धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी इलाके मंे अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भाखरपुरा एवं अरणियाली मंे नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। जहां पर आमजन की समस्याआंे को प्राथमिकता से निस्तारण करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की टीमंे घर-घर पहुंचकर मौसमी बीमारियांे संबंधित सर्वे करेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अरणियाली एवं भाखरपुरा मंे स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष मंे चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग की टीमंे उपलब्ध रहेगी। जहां सूचना मिलने पर संबंधित इलाकांे मंे पहुंचकर आमजन की समस्याआंे का समाधान करेगी। नियंत्रण कक्ष मंे बिजली,पानी एवं मौसमी बीमारियांे संबंधित सूचना दी जा सकती है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि प्रभावित परिवारांे को जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया गया खाद्य सामग्री का किट उपलब्ध कराया गया है। इसमंे 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, एक किलो दाल, तेल, मसाले, शक्कर एवं चाय की पत्ती तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल हैं। उन्हांेने बताया कि अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे घर-घर सर्वे के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से दस टीमांे का गठन किया गया है। यह टीमंे अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे अरणियाली, आलेटी, पुरावा, पादरड़ी, सिघासवा चौहान, रतनपुरा, भाखरपुरा, डेडावास, खारवा समेत आसपास के गांवांे मंे घर-घर सर्वे करेगी।
फसलांे मंे हुए नुकसान के सर्वे के लिए कमेटी गठित : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने खड़ी फसलांे मंे बाढ़ अथवा जल भराव से होने वाले उपज के नुकसान की संभावित क्षतिपूर्ति निर्धारित करने के लिए कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए है। इसके तहत राजस्व विभाग का प्रतिनिधि संबंधित भू-अभिलेख निरीक्षक, कृषि विभाग का प्रतिनिधि संबंधित सहायक कृषि अधिकारी एवं बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बजाज एलाइंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल होगा। इस कमेटी को जिले के प्रभावित इलाकांे का संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2017 के तहत अधिसूचित फसलांे का तत्काल सर्वेक्षण एवं फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। इस कार्य का पर्यवेक्षण कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा करेंगे।

गुड़ामालानी एवं सिणधरी क्षेत्र मंे विद्युत आपूर्ति बहाल : बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी उपखंड के 7 जीएसएस से जुड़े 41 गांवांे एवं सिणधरी के 2 जीएसएस से जुड़े 13 गांवांे मंे मंगलवार देर रात्रि से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यहां लूणी नदी मंे टावर एवं विद्युत पोल गिरने से विद्युतापूर्ति बाधित हो गई थी। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि धोरीमन्ना, गुड़ामालानी एवं शिव क्षेत्र मंे अतिवृष्टि से बाधित हुई विद्युतापूर्ति को बहाल कर दिया गया है।

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

बायतू में पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे के लिए समस्या समाधान शिविर 3 अगस्त को

                बाड़मेर, 01 अगस्त। पूर्व सैनिकांे एवं उनके आश्रितांे के लिए पंचायत समिति बायतू मंे 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे की पेंशन संबंधित समस्या, पूर्व सैनिकांे के बच्चांे का भाग-दो आदेश, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी नये आदेशांे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिलेश प्रमाण पत्र, पीपीओ मंे पत्नी का नामांकन, केन्द्र एवं राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि की जानकारी देने के साथ पूर्व सैनिकांे एवं विधवाआंे के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। उन्हांेने पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे को सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पास बुक के साथ शिविर मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

युवा विकास संवाद स्पर्धा आयोजित

                बाड़मेर, 01 अगस्त।  युवाओं की विकासशील सोच को गवर्नेस में समाहित करने के उद्देश्य से राज्य भर में युवा विकास संवाद स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर जिले में जिला स्तर पर युवा विकास संवाद स्पर्धा का आयोजन राजकीय  महाविद्यालय हुआ। इसमंे चयनित दो प्रतिभागी राज्य स्तरीय स्पर्धा में बाड़मेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने बताया कि इस स्पर्धा में  राजेश कुमार ने प्रथम तथा दलजीत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। युवा विकास प्रेरक गिरीश गौतम , कपिल देव और मनोज सिंह ने  युवा विकास संवाद स्पर्धा का आयोजन करवाया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के पांचाराम चौधरी और आदर्श किशोर ने प्रतिभागियों का चयन किया।


भामाशाह रोजगार सृजन योजना में चार प्रतिशत ब्याज अनुदान, ऑनलाईन ऋण आवेदन की सुविधा

                बाड़मेर, 01 अगस्त। राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को भामाशाह रोजगार सृजन योजना में चार प्रतिशत ब्याज अनुदान पर ऋण आवेदन के लिए राज्य सरकार के पोर्टल ूूूण्ेेवण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर ऑनलाईन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

                उद्योग आयुक्त एवं सीएसआर सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि भामशाह रोजगार सृजन योजना में राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में अधिकतम पांच लाख रुपए तक और उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपए तक की ऋण सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन ऋणों पर राज्य सरकार द्वारा ऋणियों को चार प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। भामाशाह रोजगार सृजन योजना में अधिकतम 50 वर्ष तक की आयु सीमा के राजस्थान के मूल निवासी ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऋणी आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए और गत पांच वर्षों में राजकीय रोजगार मूलक अनुदान योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। आवेदक को ऑन लाईन आवेदन में परियोजाना रिपोर्ट के साथ भामाशाह और आधार कार्ड की प्रति, आवेदक का फोटो, पंजीकृत बेरोजगारों के लिए रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण की प्रति आदि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इस व्यवस्था को पारदर्शी व बेरोजगार युवक-युवतियों की सुविधा के लिए इस योजना में ऋण आवेदन ऑनलाईन होने की व्यवस्था की गई है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उद्योग विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के निवासी भी भामाशाह रोजगार सृजन योजना में ऑनालईन आवेदन कर ऋण सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रभावित परिवारांे को 1600 भोजन के पैकेट बांटे

                बाड़मेर, 01 अगस्त। अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे केयर्न, वेदांता, धारा संस्थान एवं एक्सिस बैंक की ओर से मंगलवार को प्रभावित परिवारांे को 1600 भोजन के पैकेट बांटे गए।

                केयर्न आयल एंड गैस के भुवनेश पाठक ने बताया कि धोरीमन्ना मंे अरणियाली, पुरावा, रामपुरा, मानकी, मेघवालांे की ढाणी, आलेटी एवं चेनपुरा मंे अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारांे को 1300 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। उन्हांेने बताया कि प्रभावित क्षेत्रांे मंे नियमित रूप से पैकेट वितरण किए जाएंगे। इस दौरान केयर्न की टीम मंे कनिका अग्रवाल, धारा संस्थान के बाबूलाल समेत कई कार्यकर्ताआंे ने सेवाएं दी। इसी तरह एक्सिस बैंक के प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल के निर्देशन मंे एक्सिस बैंक की ओर से प्रभावित परिवारांे को 300 भोजन के पैकेट वितरित किए गए।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...