बुधवार, 29 दिसंबर 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लंबित विकास कार्यो की होगी समीक्षा

 वीसी के माध्यम से बैठक गुरूवार 30 दिसम्बर को

बाड़मेर, 29 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण आवास योजना प्लस में स्वीकृतियां जारी करने एवं प्रथम किश्त जारी करने, अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने तथा एमएलए, एमपीलेड के लंबित कार्यो के संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार 30 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त विडियो कांफ्रेन्स (वीसी) में समस्त विकास अधिकारी आवश्यक रूप से भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा समस्त स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए गए है। कोई भी कार्मिक/अधिकारी जिला कलक्टर की अनुमति बिना अनुपस्थित नहीं रहेंगे।
-0-

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

भारतीय सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा

बाड़मेर, 28 दिसम्बर। भारतीय सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार प्रातः कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित बैठक के दौरान राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने बाड़मेर जिले की कला एवं संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, भौगोलिक स्थिति, लोक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। जिले में सभी विभागों से संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की पीपीटी के जरिये जानकारी कराई। इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने रिफाइनरी समेत जिले में वृहद परियोजनाओं के संबंध में जानकारी कराई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त आयुक्त स्पेशल ब्यूरो एस.एन. जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। इसके पश्चात् प्रशिक्षु अधिकारियों ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) स्टेशन रोड में आयोजित अमृता हाट का अवलोकन किया। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का बड़े ही उत्साह के साथ अवलोकन किया। उन्होने हैण्डीक्राफ्ट मार्केट को महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर जरिया बताया।
इसके पश्चात् अधिकारियों ने श्योर संस्थान द्वारा संचालित अंध मूक बधिर विद्यालय, चेतना संस्थान द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यकमों का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने किशोर सुधार गृह का भी अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम विजिट के लिए प्रस्थान किया। वे बुधवार एवं गुरूवार को ग्राम विजिट के दौरान बायतु, चौहटन, धोरीमना, रामसर एवं शिव पंचायत समिति क्षेत्रों में विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेंगे। इसी कड़ी में वे शुक्रवार को बॉर्डर विजिट के तहत बॉर्डर आउट पोस्ट मुनाबाव, बावरवाला, रोहिडी, परेऊ, नुरी का टिब्बी (गडरारोड) बीएसएफ बीओपी पादरिया, तामलोर आदि पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों के साथ चर्चा करेंगे।
-0-







सोमवार, 27 दिसंबर 2021

रिफाइनरी के पास सड़क सुरक्षा को लगेंगे यातायात संकेतक

 जिला यातायात समिति की बैठक

बाड़मेर, 27 दिसम्बर। जिला मुख्यालय पर यात्री वाहनों रोडवेज तथा निजी बसों के ठहराव तथा यात्रियों की भीड़भाड के मद्देनजर सिणधरी चौराहा क्षेत्र को पूर्णतः नो पार्किग जोन की कड़ाई से पालना करवाई जाएगी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने इसकी कडाई से पालना कराने की हिदायत दी है। वह सोमवार को जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में जिले में सुगम तथा सुचारू यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि पूर्व में सिणधरी चौराहे पर ऑवरब्रिज के नीचे सर्विस लाईन पर यात्री बसो के जमावड़े की शिकायते मिली थी इसलिए यहां सुगम यातायात के मद्देनजर नो पार्किग जोन घोषित किया गया है अतः इसकी कडाई से पालना करने की जरूरत है। उन्होने पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को इसे सख्ती से अमल में लाने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने फ्लाई ओवर के सामने होटलों व दुकानों के पास नगरपरिषद के पार्किग स्थल में बसों के ठहराव को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलक्टर ने लोक परिवहन एव निजी बसों के ठहराव स्थल के निर्धारण के लिये बनी कमेटी को पुनः निरीक्षण कर सभी मार्गों के लिए बसों का स्टॉपेज निर्धारित करने को कहा।
बैठक में कवास ग्राम के ओवर ब्रिज के नीचे से सीढ़ियों का पुर्निर्माण कर इसे बस स्टॉप के पास में बनाने को कहा। इसी तरह धोरीमना कस्बे के ब्रिज के नीचे सर्विस लाईन पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए जिला कलक्टर ने एनएचआई के द्वारा कराए गए कार्यों की एसडीएम से रिपोर्ट लेने को कहा। इसी प्रकार हाईवे के दोनों तरफ लगवाए गए पौधों के संबंध में जिला कलक्टर ने उनकी संख्या तथा उतरजीवितता के संबंध में वन विभाग से जॉच कराने को कहा गया। बाडमेर, शिव, धोरीमना आदि क्षेत्रों के हाईवे पर पर्याप्त यातायात संकेतक लगाने एवं रोड लाईटों के संबंध में आयुक्त नगर परिषद एवं उपखण्ड अधिकारी बाडमेर को जॉच करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-






मंगलवार को 132 केवी मेहलू लाईन की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 27 दिसम्बर। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर से निकलने वाली 132 केवी मेहलू लाइन की विद्युत आपूर्ति मंगलवार 28 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक बन्द रहेगी।

132 केवी जीएसएस के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बाड़मेर से निकलने वाली 132 केवी मेहलू लाईन की विद्युत आपूर्ति 28 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक बन्द रहेगी, जिसके कारण मेहलू से निकलने वाले 33 केवी के फीडर भी बन्द रहेंगे।
-0-

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर होंगे आयोजित

बाड़मेर, 27 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि 28 दिसम्बर को नोख, लोलो की बेरी, पुंजाबेरी, नेतराड़, कोटड़ा, खीपली खेड़ा, मोतीसरा स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 29 दिसम्बर को मीठड़ा, सगराणियों की बेरी, रतासर, केकड़, धनोणी मेघवालों की ढाणी, तिरसिगड़ी सोढा, अर्जियाणा, 30 दिसम्बर को विशाला आगोर, भीलों की ढाणी कला, लूणवा जागीर, बावड़ी कला, लोहिड़ी, भीमरलाई, गोलिया एवं 31 दिसम्बर को गंगासरा, बिसारणिया, तरला, धारवी खुर्द, खलीफे की बावड़ी, बागावास, कुम्पलिया स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होनें बताया कि 29 दिसम्बर को सीएचसी गडरारोड़ एवं 31 दिसम्बर को चौहटन में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य दंत रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

अमृता हाट मेले के प्रति आमजन में भारी उत्साह

बाड़मेर, 27 दिसम्बर। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम),  स्टेशन रोड, बाड़मेर में चल रहे जिला स्तरीय पांच दिवसीय अमृता हाट मेले के प्रति आमजन भारी उत्साह के साथ मेले में प्रदर्शित उत्पादों को खरीद रहे है।

महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मेले के दूसरे दिन राज्य के विभिन्न जिलों से आये स्वयं सहायता समूहों के उच्च गुणवत्तायुक्त एवं वाजिब दाम वाले उत्पादों जैसे मिट्टी के बर्तन, गर्मपट्टू, मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, घर का साज-सज्जा का सामान, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया तथा खाने-पीने का शुद्व देशी सामान की तहेदिल से खरीददारी की। जिससे समूहों के दूसरेे दिन की बिक्री राशि रू. छः लाख छियासी हजार दौ सौ सत्तर की हुई। पांच दिवसीय मेले में आज दूसरे दिन तक 1207090/- की बिक्री हुई। मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न झूलों का लुत्फ लिया जा रहा है। मेले में सोमवार को समाजसेवी समुन्दरसिंह फोगेरा, विक्रमसिंह विकास अधिकारी गडरारोड, भूरसिंह भाटी निरीक्षण सहकारिता विभाग सहित कई गणमान्य लोगो ने मेले का भ्रमण किया। मेला आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, चिकित्सा विभाग का भरपुर सहयोग प्रदान कर रहे है। विभाग के प्रचेता एवं समस्त कर्मचारीगण मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे है।
-0-




रविवार, 26 दिसंबर 2021

अमृता हाट मेले का आगाज, स्वंय सहायता समुहों के उत्पादों का प्रदर्शन

बाड़मेर, 26 दिसंबर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग बाड़मेर द्वारा आयोजित अमृता हाट मेले का आगाज रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय  स्टेशन रोड़ बाडमेर में जिला कलेक्टर लोक बंधु व पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने फीता काटकर किया गया ।

  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्त निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित अमृता हाट मेले लगे स्टाल का जिला कलेक्टर लोक बंधु व पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बारीकी से अवलोकन किया।
 हाट मेले में बाड़मेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों से 50 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 100 महिलाएं अपने उत्पादों की हाट लगाने  भाग लिया है। हाट मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने व कोरोना के प्रति जागरूक करने के स्टॉल गया है। वही हाथ मेले में पहली बार पुलिस की ओर से बाड़मेर जिले में हो रही सामूहिक आत्महत्याओं को रोकने व महिलाओं को कानूनी जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम जीवन है अनमोल की जानकारी दी गई।
-0-



जिला कलेक्टर ने जनसेवाओं की धरातल पर की पड़ताल

ग्राम्यांचलों का दौरा कर जनसुविधाओं की ली जानकारी

बाड़मेर, 26 दिसम्बर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवाओ की अदायगी एवं जनसुविधाओ की पड़ताल के लिए रविवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दूर दराज के क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।
     जिला कलेक्टर लोक बंधु रविवार को सर्वप्रथम चोहटन  पहुंचे, जहां उन्होंने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन वितरण की जानकारी ली। साथ ही निर्धारित समय पर राशन वितरण की हिदायत दी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सार्वजनिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया एवं राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राशन डीलर से पोस मशीन के द्वारा बायोमेट्रिक रूप से राशन वितरण करने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उपस्थित लोगो से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली एवं राशन सामग्री देने के बारे में पूछा।
  जिला कलेक्टर लोकबंधु ने रविवार को चौहटन कस्बे सहित बीजराड़ का भी दौरा किया। उन्होंने बीजराड़ में श्योर संस्था के हस्तशिल्प कार्य एवं अन्य गतिविधियों का किया अवलोकन।
 वही चौहटन में ग्राम सेवा सहकारी समिति,ईमित्र केन्द्रों व राशन की दुकानों का निरीक्षण कर इनकी पब्लिक सर्विस डिलीवरी की जाँच की। उन्होंने ईमित्र संचालक को सभी सरकारी सेवाओ एवं कामो के लिए निर्धारित शुल्क लेने को पाबंद किया।
  जिला कलेक्टर ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व कोविड वेक्सीनेशन का सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश 
साथ ही ई मित्र केन्द्रों व राशन की दुकानों पर स्टॉक ,कार्य व रेट लिस्ट चस्पा करने के दिए निर्देश दिए।
   इस दौरान उपखंड़ अधिकारी भागीरथराम  भी साथ रहे।
-0-





शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

कंज्यूमर राईट की रक्षा करें सुनिश्चित

 जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक

बाड़मेर, 24 दिसम्बर। उपभोक्ताओं से एमआरपी से अधिक की वसूली करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को आयोजित जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में विभागों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ता के कई अधिकार है, लेकिन इसकी जानकारी के अभाव में ये अधिकार नहीं मिल पाते है। उन्होने कहा कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के जरिए बाजार में उपभोक्ताओ के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तौल, गारंटी के बाद सेवाएं नहीं मिलने के बारे में उपभोक्ता को जागरूक करने का प्रयास किया जाए। उन्होने विभागीय अधिकारियो को खाने-पीने की वस्तुओ, पेट्रोल में मिलावट के बारे में आमजन को सहज एवं सरल तरीके अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि आम आदमी आसानी से गलत एवं सही की पहचान कर सके।
  जिला कलेक्टर बंधु ने समय-समय पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की सैम्पलिंग करने एवं मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सूचना के बावजूद अनुपस्थित सहायक औषधि नियंत्रक को कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा।
इससे पूर्व जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने परिषद के कार्य कलाप की जानकारी दी। बैठक में नगर परिषद सभापति दिलीप माली सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





नवसृजित बाड़मेर ग्रामीण तहसील का कामकाज होगा शुरू

 मुख्यमंत्री ने किया नए राजस्व कार्यालयों का शुभारंभ

बाड़मेर, 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जिले की तीन नई तहसीलों एवं 2 उपतहसीलो का वर्चुअल शुभारंभ किया।
  इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोक बन्धु, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, तहसीलदार प्रेम सिंह चौधरी मौजूद रहे। नए शुरू हुए राजस्व कार्यलयो में बाड़मेर ग्रामीण, नोखड़ा एवं कल्याणपुर तहसील एवं बाटाडू तथा दूधवा में उपतहसील शामिल हैं।
-0-



मिलावट रोकने को चलेगा डीकॉय ऑपरेशऩ

 बाड़मेर, 24 दिसम्बर। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उदृेश्य से जिले में 01 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक व्यापक स्तर पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान प्रारम्भ किया जायेगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि फुड सेफ्टी एण्ड स्टेन्डर्ड एक्ट 2006 के प्रावधानो के अनुसार मिलावटी खाद्य पदार्थ आपूर्ति कर्ताओ के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं अभियान के संचालन जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रबन्धन समिति एवं उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। अभियान के दौरान डिकॉय ऑपेरशन भी किये जायेगे, डिकॉय ऑपरेशन के उपरान्त सूचना सही पाये जाने पर सूचित करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखते हुये ईनाम राशि 51000/- दी जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि दुध, मावा, पनीर व अन्य दुग्ध उत्पादों की जांच, आटा, बेसन, खाद्य तेल एवं अन्य घी की जांच, सुखे, मेवे व मसालांे की जांच, बाट एवं माप की जांच का कार्य किया जाएगा। अभियान के दौरान मिलावट की संभावना वाले खाद्य पदार्थ विक्रय केन्द्रांे को चिन्हित किया जायेगा। साथ ही उनके विरूद्व नियमानुसार जांच/सैम्पलिंग की जाकर मिलावट पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। जांच दल द्वारा संस्थानों का निरीक्षण कर नमूने लिये जायेंगे तथा मौके पर कठोर कार्यवाही करते हुये निकटस्थ फूड लैब में नमूनो की जांच कर विधिक कार्यवाही की जावेगी। फुड सेफ्टी एण्ड स्टेन्डर्ड एक्ट 2006 व नियम 2011 के प्रावधानो के अनुसार मिलावटी माल के मौके पर नष्ट करवाने की कार्यवाही की जायेगी। विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा वजन तोलने की मशीन, पेट्रोल, डीजल पम्प आदि की जांच का कार्य किया जायेगा ।
-0-

विधायक जैन एवं जिला कलेक्टर करेंगे मेले का उद्घाटन

 अमृता हाट का शुभारम्भ रविवार से

बाड़मेर, 24 दिसम्बर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग बाड़मेर द्वारा आयोजित अमृता हाट मेले का आयोजन 26 से 30 दिसम्बर तक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) स्टेशन रोड़ बाडमेर में किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अमृता हाट मेले का शुभारम्भ रविवार 26 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बाड़मेर मेवाराम जैन होंगे तथा अध्यक्षता जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी करेंगे। समारोह के विशिष्ठ अतिथि जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव एवं नगर परिषद सभापति दिलीप माली होंगे।
उन्होने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्त निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए अमृता हाट मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की लगभग 100 महिलाएं अपने उत्पादों की हाट लगाने हेतु भाग लेगी।
-0-

आई.टी.आई. में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

 बाड़मेर, 24 दिसम्बर। राजकीय आई.टी.आई. बाड़मेर, धनाऊ, सेड़वा एवं गडरारोड में रिक्त सीटों में संस्थान स्तर पर प्रवेश के लिए 30 दिसम्बर सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए गए है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर के प्रवेश प्रभारी ने बताया कि दसवीं पास व्यवसाय विद्युतकार बालिका में 16 सीट, फीटर में 16, पेन्टर जनरल में 27 एवं टर्नर में 40 सीटे रिक्त है। साथ ही आठवी पास व्यवसाय वायरमैन में 11, प्लम्बर में 48, शीट मेटल वर्कर में 20 एवं वेल्डर में 60 सीटे रिक्त है। उन्होने बताया कि एससीवीटी/एनसीवीटी योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर उसकी प्रिन्ट मय वांछित दस्तावेजो सहित आईटीआई बाडमेर में 30 दिसम्बर सायं 5 बजे तक आवेदन जमा करवा सकते है। जिन छात्रों ने पूर्व में अपना आवेदन पत्र संस्थान में जमा करवा दिया है, उन्हे दोबारा आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को 31 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे अपने मूल दस्तावेज मय प्रवेश शुल्क सहित संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी विभागीय वेबसाईट सपअमसपीववकेण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर देखी जा सकती है।
-0-

डिजिटल क्विजथान के विजेताओं को पुरस्कार वितरित

बाड़मेर, 24 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयन्ती पर आयोजित डिजिटल क्विजथान के विजेताओं को शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पुरूस्कार वितरीत किए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल रूप से विजेता बच्चों से संवाद किया एवं उनसे राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली एवं उनसे मेहनत कर अपने सपनों को साकार करने को कहा।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रंो. एम.एल. गर्ग समेत विजेता बच्चे हनुमानराम, कंवराराम, अनिता, सुनीता एवं बसन्ता कुमारी मौजूद रही।
-0-








गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। शुक्रवार 24 दिसम्बर को 400 केवी जीएसएस बाडमेर से निकलने वाली 33 केवी लाइन्स की की सप्लाई बन्द रहेगी।

400 केवी जीएसएस अधिशाषी अभियन्ता इ.एस.के. मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार 24 दिसम्बर को 400 केवी जीएसएस बाडमेर में 132/33 केवी 10/12.5 एमवीए ट्रांसफार्मर के रखरखाव हेतु शटडाउन रहेगा, जिसके कारण 400 केवी जीएसएस बाड़मेर से निकलने वाली 33 केवी लाइन्स (33 के.वी. जालीपा, 33 केवी एनपीएच और 33 केवी जोगासर कुआ) की सप्लाई बन्द रहेगी।
-0-

पंचायत समिति चौहटन की सदस्य संख्या 23 से उर्मिला निर्वाचित

 पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव दिसम्बर, 2021 के निर्वाचन के अन्तर्गत पंचायत समिति चौहटन की सदस्य संख्या 23 की मतगणना गुरूवार 23 दिसम्बर को की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि पंचायत समिति चौहटन की सदस्य संख्या 23 की मतगणना मंें भारतीय जनता पार्टी की उर्मिला को 878 मत, इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ममता देवी को 578 मत एवं नोटा को 29 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी की उर्मिला को 300 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।
-0-

जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक शुक्रवार 24 दिसम्बर को

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 24 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कीे जाएगी।

जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उक्त बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

सुशासन सप्ताह में चिन्हित प्रकरणों का होगा शत फीसदी निस्तारण

 आजादी का अमृत महोत्सव

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 26 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सुशासन सप्ताह के दौरान जिले के उपखण्ड अधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर चिन्हित प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखण्ड क्षेत्र में विभिन्न ब्लॉक स्तरीय विभागों में लम्बित लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011, राजस्थान सुनवाई का अधिकार 2012, सीपी ग्राम पोर्टल, राजस्थान सम्पर्क परिवाद एवं अन्य लोक शिकायतों का चिन्हीकरण करने एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर चिन्हित प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि विशेष शिविर के प्रभारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं सहायक प्रभारी संबंधित विकास अधिकारी रहेंगे।
जिला कलक्टर ने उक्त शिविरों में राजस्व, जो.वि.वि.नि.लि., जलदाय, समाज कल्याण, मनरेगा, पंचायतीराज विभाग से संबंधित असंतुष्ट परिवारियों को दूरभाष द्वारा आमंत्रित कर उचित समझाईश द्वारा शत प्रतिशत संतुष्टि स्तर प्राप्त करने की कार्यवाही संबंधित विभागों से कराने के निर्देश दिए है। उन्होने आमजन से बकाया प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष शिविर में उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान कराने को कहा है।
-0-

बिना इन्टर्नशिप के नही मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

 मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021

बेरोजगारो को 31 दिसम्बर तक दर्ज करानी होंगी व्यावसायिक दक्षता
बाड़मेर, 23 दिसम्बर। जिले में बेरोजगारी भत्ता लेने वाले सभी आशार्थियों को एक जनवरी से राजकीय कार्यालयों में चार घण्टे इन्टर्नशिप अनिवार्य रूप से करनी होगी। इसके अभाव में बेरोजगारी भते का भुगतान नहीं किया जाएगा।
    जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 के अनुसार पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना को और बेहतर बनाते हुए स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने एवं योजना को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने हेतू एक जनवरी 2022 से यह योजना नए रूप से लागू होगी।
प्रतिदिन 4 घण्टे इंटर्नशिप अनिवार्य
चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत प्रात्र लाभार्थियों को 1 जनवरी 2022 से चार घंटे इन्टर्नशिप करना अनिवार्य होगा। इन्टर्नशिप भत्ता प्राप्ति तक निरंतर जारी रखनी होगी। इस योजना के अन्तर्गत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाला आशार्थी जिले के चिन्हित राजकीय विभागों में प्रतिदिन 4 घण्टे अपनी सेवाएं देगा। इन्टर्नशिप में उसे रोज चार घंटे सरकारी ऑफिस में आवंटित काम करना होगा। साथ ही माह की समाप्ति पर इसका प्रमाण पत्र देना होगा तभी बेरोजगारी भते का भुगतान उसे मिलेगा।
31 तक देनी होगी सहमति
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता लेने वाले सभी आशार्थियों को 31 दिसंबर तक अपने प्रोफेशनल कोर्स के प्रमाण पत्र खुद की एसएसओ आईडी से रोजगार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। साथ ही इंटर्नशिप के लिए सहमति को भी अपलोड करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें एक जनवरी से भत्ता नही मिलेगा।
अकुशल बेरोजगारों को प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि अकुशल बेरोजगारो को प्रशिक्षण लेने के बाद ही भत्ता मिलेगा। यह कौशल प्रशिक्षण न्यूनतम 3 माह का अनिवार्य होगा। कौशल प्रशिक्षण आरएसएलडीसी के माध्यम से एवं उसके द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों का मान्य होगा। यदि किसी आवेदक ने पूर्व में ही प्रोफेशनल कोर्स यथा बीएड, बीटेक, एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा इत्यादि डिग्री, डिप्लोमा अथवा सर्टिफिकेट किया हुआ हो तो तीन माह के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
इन्टर्न की होगी पहचान
उन्होनें बताया कि इन्टर्नशिप कर रहे लाभार्थिषें को एक विजिबल पहचान दी जावेगी। इसके तहत लाभार्थी को कार्यस्थल पर टीशर्ट, कैप अथवा कोई मौसम में जैकेट पहनना जरूरी होगा, जिसपर मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना लाभार्थी इंटर्न स्पष्ट रूप से लिया हागा।
4000 से 4500 तक मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
उन्होनें बताया कि योजनान्तर्गत पात्र पुरूष प्रार्थी को 4000 रूपये प्रतिमाह तथा महिला को 4500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया जा सकेगा। बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष की अधिकतम अवधि अथवा रोजगार पाने तक के लिए किया जायेगा। यदि कोई लाभार्थी नियमानुसार अपात्र हो जाता है तो उसका भता उसी दिनांक से बंद किया जायेगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र प्रार्थी को स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय जहां वह पंजीकृत है, ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज ई-साइन कर अपलोड़ करने होंगे। प्रार्थी आवेदन की तिथि से पूर्व स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। एक से अधिक आवेदन रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने पर प्रार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।
-0-

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक सोमवार को

बाड़मेर, 22 दिसम्बर। जिला यातायात प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 27 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...