बाड़मेर, 05 फरवरी। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर एवं उसके समस्त
कार्यालय तथा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ’रीट’ 2017 से संबधित सभी सेवाओं को 14 फरवरी तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के सभी कार्यालयों
तथा रीट 2017 से संबधित समस्त सेवा में हड़ताल होने से सेवाओं के प्रदाय तथा अनुरक्षण पर प्रतिकूल
प्रभाव पड़ेगा तथा उसके परिणामस्वरुप समुदाय को भारी कठिनाई का सामना करना पडे़़गा।
इसलिए इन सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित किया गया है।
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018
राजस्व अधिकारियांे की बैठक 10 फरवरी को
बाड़मेर, 05 फरवरी। राजस्व अधिकारियांे की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे रखी गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान राज्य सरकार की ओर
से संचालित विभिन्न गतिविधियांे एवं कार्याें की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने राजस्व
अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
डीएनपी मंे विकास कार्याें के संबंध मंे कार्यशाला 9 फरवरी को
बाड़मेर, 05 फरवरी। डीएनपी इलाके मंे आने वाले गडरारोड़ के राजस्व गांवांे मंे विकास कार्याें
की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते
की अध्यक्षता मंे 9 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे पंचायत समिति गडरारोड़ के सभागार मंे आयोजित होगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान
संबंधित विभागीय अधिकारियांे को डीएनपी क्षेत्र मंे करवाए जाने वाले विकास कार्याें
से संबंधित प्रजेंटेशन, ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे तथा तकनीकी सहायक के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए
गए है।
शहर मंे नियमित जलापूर्ति के साथ बकाया वसूली प्राथमिकता से करने के निर्देश
लीकेज दुरस्त नहीं
होने पर संबंधित अधिकारियांे के खिलाफ होगी 133 सीआरपीसी मंे र्कायवाही
बाड़मेर, 05 फरवरी। बाड़मेर शहर मंे नियमित जलापूर्ति करते हुए पेयजल समस्या का स्थाई समाधान
करें। जलदाय विभाग प्राथमिकता से उपभोक्ताआंे से बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक
समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शहर के कुछ हिस्सांे मंे सुचारू जलापूर्ति
नहीं होने तथा लंबे समय से पाइप लाइन लीकेज दुरस्त नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए
जलदाय विभाग के अधिकारियांे को कार्य शैली मंे सुधार लाने के लिए कहा। जिला कलक्टर
ने कहा कि अगर लीकेज दुरस्त नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियांे के खिलाफ 133 सीआरपीसी मंे कार्यवाही
की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को बकाया वसूली के लिए
विशेष अभियान चलाने, टयूबवैलांे की खुदाई करवाने, सार्वजनिक होदियांे की सफाई करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अपेक्षित प्रगति
नहीं होने पर जलदाय विभाग के अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को फरवरी माह के दौरान
गौरव पथ का कार्य पूर्ण करवाने तथा बिना अनुमति सड़क तोड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने के
निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि रजिस्ट्रेशन के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे
पर दिव्यांगांे के प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए शिविर लगाए जाए। उन्हांेने विभागीय
अधिकारियांे को प्रस्तावित बजट घोषणा संबंधित जानकारी भिजवाने, संपर्क पोर्टल पर दर्ज
परिवेदनाआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने,
सीवर कनेक्शन करवाने तथा पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के
कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आयुक्त डा.गुंजन सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, डिस्काम के अधीक्षण
अभियंता एम.एल.जाट, अधीक्षण अभियंता रणजीतसिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय
अधिकारी उपस्थित रहे।
तिलवाड़ा पशु मेले मंे समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : नकाते
जिला कलक्टर की अध्यक्षता
मंे तिलवाड़ा पशु मेले की प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित
बाड़मेर, 05 फरवरी। तिलवाड़ा पशु मेले मंे समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मेला अवधि के
दौरान सफाई, पानी, बिजली एवं यातायात व्यवस्थाआंे के साथ पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराए।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स
हॉल में आयोजित श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाडा की प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक के
दौरान यह बात कहीं।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने तिलवाड़ा पशु मेले मंे पशुओं
की संभावित आवक एवं क्रय विक्रय, पेयजल एवं परिवहन समेत पशु चिकित्सा इंतजामों की विस्तार के साथ जानकारी ली। उन्होंने
कहा कि मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं यातायात
विभाग कार्य योजना बनाएं। उन्होने मेले के दौरान पशुओं के लिए चारे, पानी एवं यात्रियों
के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने बालोतरा
उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी को मेला मैदान की साफ सफाई, पार्किंग, पशु खेलियां की मरम्मत, पशु चिकित्सा, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं
सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने मॉनिटरिंग कमेटी के जरिए दुकानों की नीलामी
करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने एक्सप्रेस रेल गाड़ियों के तिलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव, मेले के लिए अतिरिक्त
बसें लगाने, दूरसंचार व्यवस्था, एसबीआई बैंक की अस्थाई शाखा, आर.ओ. प्लान्ट से पेयजल आदि की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों
को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्हांेने मेले के दौरान सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार
प्रसार करने के साथ मेलार्थियों के प्रेरणा स्वरूप कृषि, पशुपालन, साक्षरता, परिवार कल्याण विभाग
तथा चिकित्सा विभाग की योजनाआंे से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर
नकाते ने कहा कि वाहनों में निर्घारित क्षमता में ही पशुओं का परिवहन सुनिश्चित किया
जाए, इसके लिए यातायात विभाग की ओर से चौकी स्थापित की जाए। जहां से निर्धारित प्रक्रिया
पूर्ण करने के बाद ही पशुओं की रवानगी की जाए। उन्होने गाइड लाइन के अनुसार पशु परिवहन
करने तथा पशुओं को भेजने के वाहनों का विवरण रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल एवं जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मेघवाल को इसके लिए
समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य
कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त
निदेशक डा.युग भूषण वधवा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय, पशुपालन विभाग के डा.नारायणसिंह
सोलंकी, पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, तिलवाड़ा सरपंच शोभसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित
रहे।
मेला आयोजन का कार्यक्रम : पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.युग भूषण वधवा ने बताया कि श्री मल्लीनाथ
पशु मेला तिलवाड़ा के लिए दुकानांे की नीलामी 26 एवं 27 फरवरी, चौकियांे की स्थापना 8 मार्च, झंडारोहण 13 मार्च, पशु प्रतियोगिता 14 एवं 15 मार्च, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 13 से 16 मार्च, सफेद चिटठी 14 मार्च, पुरस्कार वितरण 16 मार्च को होगा। इसके अलावा पशुआंे की संभावित रवानगी 16 मार्च रहेगी।
जीपीएस लगाने के निर्देश : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मेले मंे जलापूर्ति करने वाले टैंकरांे पर
जीपीएस एवं फ्लोमीटर लगाने के निर्देश दिए। ताकि किसी तरह की अनियमितता की गुजाइंश
नहीं रहे। उन्हांेने मेला मैदान की दुकानांे की नीलामी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाने
के निर्देश दिए।
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018
जेम पोर्टल के विविध पहलूआंे की विस्तार से जानकारी दी
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
ने जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं खरीद की प्रक्रिया बताई
बाड़मेर, 01 फरवरी। जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं विस्तारित
किया गया है। इस पर रजिस्ट्रेशन के उपरांत सामान की खरीद की जा सकती है। जिला परिषद
के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे जेम पोर्टल
के बारे मंे विकास अधिकारियांे, लेखाधिकारियांे एवं तकनीकी अधिकारियांे के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान
यह बात कही।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने जेम पोर्टल के बारे में जानकारी
देते हुए कहा कि यह सभी सरकारी विभागों के लिए बनाया गया है। इसमें 50 हजार रुपये तक की
धनराशि का सामान आनलाइन तथा 50 हजार से 30 लाख रुपए तक का सामान टेंडर के माध्यम से पोर्टल पर खरीदा जा सकता है। उन्होंने
कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा विस्तारित
किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक प्रतिस्पर्धा होने के कारण पोर्टल पर रिवर्स आक्शन
के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामान आसानी से खरीद सकते हैं। उन्होंने आहरण-वितरण अधिकारियों
को पोर्टल पर अपना रजिस्टेशन अनिवार्य रूप से कराने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान जेम
पोर्टल तथा जीएसटी के अंतर्गत टीडीएस में कटौती, विभिन्न प्रावधानों की जानकारी आहरण-वितरण अधिकारियों को दी
गई। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, अधिशाषी अभियंता कबीर
अख्तर, रामबाबू शर्मा, विकास अधिकारी जीतेन्द्रसिंह सांदू, अतुल सोलंकी ने जेम पोर्टल, ई मार्केट के विविध पहलूआंे से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा
ने प्रशिक्षण मंे कुछ विकास अधिकारियांे के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए उनके
खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त
बाड़मेर, 01 फरवरी। चौदहवीं विधानसभा के दसवें सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नांे का पत्युत्तर
भिजवाने के लिए प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को प्रकोष्ठ का प्रभारी
नियुक्त किया गया है। विधानसभा प्रश्न के संबंध मंे किसी भी तथ्य की जानकारी के लिए
नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर
फैक्स 02982-221074 तथा ई-मेल एवं egovbarmer@gmail.com विशेष वाहक से भिजवाने के निर्देश दिए है। विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर प्रश्न
प्राप्ति के 48 घंटांे के भीतर भिजवाने होंगे। जिले के समस्त उपखंड अधिकारियांे को अपने-अपने
कार्यालय मंे नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ उपखंड क्षेत्र के कार्यालयांे से संबंधित
प्रश्नांे का प्रत्युतर समय पर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह विधानसभा सत्र
के दौरान राज्य सरकार की ओर से गठित विभिन्न समितियांे जिनमंे विधानसभा सदस्य मनोनीत
हो, बैठकें नहीं बुलाने के निर्देश दिए गए है। नियंत्रण कक्ष के ओवर आल इंचार्ज अधिकारी
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई को बनाया गया है। इनमंे कार्यालय के दूरभाष 02982-220007, निवास 02982-220008 एवं मोबाइल नंबर 9828533551 पर संपर्क किया जा
सकता है। नियंत्रण कक्ष मंे प्रथम पारी मंे नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र किशोर, द्वितीय पारी मंे नायब
तहसीलदार हेमराज एवं तृतीय पारी मंे सहायक अभियंता रामलाल जैन को प्रभारी लगाया गया
है।
कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के लिए निःशुल्क आवेदन आमंत्रित
बाड़मेर, 01 फरवरी। भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी एवं नगर परिषद की ओर से दीनदयाल अन्त्योदय योजना
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।
एसबीआई आरसेटी के कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र
के शहरी गरीब बी.पी.एल, अन्त्योदय ,आस्था कार्डधारी एवं ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम है
एवं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक है, उनके लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि बारहवीं कक्षा उतीर्ण अभ्यर्थियांे
के लिए टेली अकाउन्टिग का कोर्स एवं 10 वी उतीर्ण अभ्यर्थियंो के लिए इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम
नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर मंे शुरू किया जा रहा है। इसके स्वरोजगार घटक के तहत 7 प्रतिशत की वार्षिक
ब्याज दर से 2 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके लिए जो स्वयं का व्यवसाय, व्यापार प्रांरभ करना
चाहते है, उनकी उम्र 18 से 50 वर्ष हो। वह व्यक्ति नगर परिषद बाडमेर क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। कौशल प्रशिक्षण
एवं स्वरोजगार करने के इच्छुक अभ्यर्थी नगर परिषद की एनयूएलएम शाखा एवं आरसेटी कार्यालय
में निःशुल्क आवेदन कर सकते है।
15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 19 को
बाड़मेर, 01 फरवरी। प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम वर्ष 2017-18 के लिए आवंटित लक्ष्यांे के विरूद्व जनवरी माह तक अर्जित उपलब्धियांे संबंधित
त्रैमासिक समीक्षा बैठक 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट
कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि बैठक के दौरान वर्ष
2017-18 के लिए बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावांे पर
चर्चा उपरांत अनुमोदन किया जाएगा। बैठक मंे जनवरी 2018 तक की उपलब्धियांे एवं अन्य सूचनाआंे के साथ संबंधित विभागीय
अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
महात्मा गांधी नरेगा मंे 3.60 करोड़ के 265 कार्य स्वीकृत
बाड़मेर, 01 फरवरी। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे 3 करोड़ 59 लाख 88 हजार की लागत के 265 विकास कार्य स्वीकृत
किए गए है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बीसूकला
ग्राम पंचायत मंे 61.80 लाख की लागत के खेल मैदान, नाडी, ग्रेवल सड़क के तीन कार्य, सारणो का तला, लूखो का तला एवं मोतीसरा ग्राम पंचायत भवन निर्माण के द्वितीय चरण के 38.08 लाख की लागत के तीन
कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह लीलसर ग्राम पंचायत मंे 195 लाख की लागत के 65, मूढ़ो की ढाणी ग्राम
पंचायत मंे 132 लाख की लागत के 66 कार्य, चूली ग्राम पंचायत मंे 106 लाख की लागत के 53 कार्य तथा खारड़ा भगतसिंह ग्राम पंचायत मंे 225 लाख की लागत के 75 टांका निर्माण मेड़बंदी एवं भूमि समतलीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष चतुर्वेदी 8 से बाड़मेर के दौरे पर
बाड़मेर, 01 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी
8 से 11 फरवरी तक बाड़मेर जिले
के दौरे पर रहेगी। इस दौरान सीमावर्ती इलाकांे मंे राज्य सरकार की योजनाआंे की क्रियान्वति
संबंधित जानकारी लेने के साथ बाल अधिकारांे पर समीक्षा बैठक लेगी।
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष
श्रीमती मनन चतुर्वेदी 8 फरवरी को प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। जहां सर्किट हाउस मंे शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेस
करेगी। इसके उपरांत दूसरे दिन 9 फरवरी को बाड़मेर से प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर 8.30 बजे चौहटन पहुंचेगी। इस दौरान दोपहर 3 बजे तक सरहदी गांवांे बुकड़,लकड़ासर, पंूजासर, केलनोर, रतासर, गडरारोड़ इलाके के गांवांे मंे बच्चांे की शिक्षा एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी
योजनाआंे तथा आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सेवाआंे की जानकारी लेगी। इसी दिन
चतुर्वेदी शाम 4 बजे पंचायत समिति चौहटन के सभागार मंे तहसील स्तरीय अधिकारियांे के साथ बाल अधिकारांे
पर समीक्षा बैठक लेगी। चौहटन मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 10 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर प्रातः
8.30 बजे रामसर पहुंचेगी। इस दौरान तामलोर,
मुनाबाव, रोहिड़ी, बोई गांव मंे आंगनबाड़ी केन्द्रांे, पुलिस थानांे, राजकीय चिकित्सालयांे मंे बालकांे को दी जा रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे
की समीक्षा करेगी। शिव पंचायत समिति के डाक बंगले मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 11 फरवरी को पांचला, सुंदरा, फलिया गांव मंे बच्चांे
की शिक्षा की स्थिति एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की क्रियान्विति संबंधित
जानकारी लेगी। इसके उपरांत शाम 6 बजे शिव के लिए प्रस्थान करेगी।
बुधवार, 31 जनवरी 2018
महात्मा गांधी नरेगा मंे 1.40 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत
बाड़मेर, 31 जनवरी। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जेठंतरी एवं अरणियाली महेचान ग्राम पंचायत
मंे 1.40 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए गए है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जेठंतरी
ग्राम पंचायत मंे ग्रेवल सड़क के तीन कार्य लागत 19.21 लाख एवं अरणियाली महेचान ग्राम पंचायत मंे टांका निर्माण मेड़बंदी
एवं भूमि समतलीकरण के 120 कार्य 1 करोड़ 20 लाख की लागत के स्वीकृत किए गए हैं।
ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन भरने की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई
बाड़मेर, 31 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दी जाने वाली उत्तर मैट्रिक
छात्रवृति वर्ष 2017-18 की ऑनलाइन आवेदन की तिथियां 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in के Home Page पर New Scholarship Portal पर क्लिक कर छात्रवृति
के आवेदन पत्र भर सकेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि राजस्थान
राज्य के मूल निवासियों के अनुसूचित जाति, जनजाति, विशेष समूह योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के अन्तर्गत राज्य
के राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय एवं
राष्ट्रीय स्तर की राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठयक्रमों में प्रवेशित
एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी जाती है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी तक विद्यार्थी पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन पत्र पंजीकरण
करा सकेंगे। शिक्षण संस्थाएं 28 फरवरी 2018 तक विद्यार्थियों से प्राप्त आवेदन पत्रों की गहन जांच कर पात्र आवेदन पत्र स्वीकृतकर्ता
अधिकारियों को फारवर्ड कर सकेंगी।
पूर्व सैनिकों की प्रतिभावान बेटियों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
बाड़मेर, 31 जनवरी। कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2017-18 के लिए राजस्थान के पूर्व सैनिकों की प्रतिभावान पुत्रियों
को छात्रवृत्ति दिए जाने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
विभाग के आयुक्त आशुतोष एटी पेडणेगर ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए समस्त राजकीय
एवं मान्यता प्राप्त अराजकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं
से निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों
में 15 फरवरी को सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। महाविद्यालयों के संस्था प्रधान 20 फरवरी को सायं 5 बजे तक आयुक्तालय
में आवेदन पत्र मय सॉफ्ट कॉपी के जमा करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट http://www.dee.rajasthan.gov.in के scholarship link पर छात्रवृत्ति से संबंधित नियम एवं शर्तों की जानकारी एवं आवेदन फॉर्म उपलब्ध
हैं।
मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
बाड़मेर, 31 जनवरी। विभिन्न हादसांे मंे व्यक्तियांे की मौत होने एवं घायल होने पर उनके परिजनांे
की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत की
गई है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर हापो की ढाणी निवासी मगसिंह
पुत्र लालसिंह, सर का पार कवास निवासी हुकमाराम पुत्र हरिराम, ईकड़ानी निवासी दाउद खान पुत्र होती खान, गंगावास निवासी सतुनी
उर्फ खातुन पत्नी शकूर खान, चांदेसरा निवासी शंभूसिंह पुत्र सुजानसिंह,
पटाउकला निवासी सवाईदान पुत्र मूलदान, प्रहलादपुरा उण्डू
निवासी जूंझाराम पुत्र दीपाराम, मंगलसर निवासी मुख्तार खान पुत्र हमीरखान की सड़क हादसे मंे मौत होने पर इनके परिजनांे
को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह प्रवीण कुमार पुत्र हनुमानराम
एवं विकास पुत्र नारायणराम निवासी देशांतरी नाडी की जहरीले पेय से मौत होने पर उनके
परिजनांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
बाड़मेर, 31 जनवरी। आबकारी विभाग की टीमांे ने 30 जनवरी शुष्क दिवस को रेड एवं गश्त के दौरान 110 पव्वे देशी मदिरा एवं स्कूटी बरामद कर चार आरोपियांे को गिरफ्तार
किया।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा
19/54 के तहत खंगारसिंह पुत्र कानसिंह निवासी मीठड़ा, सुरेश कुमार पुत्र मदनलाल बंसल निवासी बालोतरा, खोथो की ढाणी निवासी
नारणाराम पुत्र डालूराम एवं जेरला निवासी छगनलाल पुत्र भूराराम को गिरफ्तार किया। इनके
खिलाफ आबकारी अधिनियम मंे मामले दर्ज किए गए है।
फरवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित
बाड़मेर, 31 जनवरी। फरवरी माह मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित
होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियांे को
आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे
8 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला स्तरीय जन
सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित होगी। फरवरी माह के द्वितीय सोमवार 12 फरवरी को प्रातः 12.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार
योजना, जिला स्तरीय मध्यांह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन
समिति, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी दिन दोपहर
3 बजे कौशल विकास एवं
आजीविका मिशन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि 15 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति की बैठक, दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय बंधक
श्रमिक सतर्कता समिति, सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 16 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे जिला स्वास्थ्य
समिति, जिला सलाहकार समति, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति एवं 19 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद एवं विधायक स्थानीय
क्षेत्र विकास कार्यक्रम मार्गदर्शन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं
सामाजिक कार्यक्रम समिति तथा शाम 5 बजे बागवानी विकास समिति आत्मा एवं कृषि विकास समिति की बैठक आयोजित होगी।
जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 22 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति, दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, सांय 5 बजे जिला यातायात सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक 26 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम
क्रियान्वयन समिति, दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय संवीक्षा एवं स्वीकृति समिति अनुजा प्रकोष्ठ तथा 27 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला पर्यटन एवं
मेला समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक बैठक के लिए नियुक्त
सदस्य सचिव, प्रभारी अधिकारी को बैठक मंे उपस्थित होने वाले सदस्यांे को यथासमय बैठक का नोटिस
जारी करने के निर्देश दिए गए है।
चन्द्रोदय ने सहायक निदेशक का पदभार संभाला
बाड़मेर, 31 जनवरी। राजस्थान जनसंपर्क सेवा के अधिकारी नानकचन्द चन्द्रोदय ने बुधवार को सूचना
एवं जनसंपर्क कार्यालय बाड़मेर मंे सहायक निदेशक का पदभार संभाला।
सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय ने बुधवार को कार्यवाहक सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह
नरूका से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे
ने नरूका को माल्यार्पण करने के साथ स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। जीतेन्द्रसिंह नरूका
ने अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा कि समस्त मीडियाकर्मियांे के सहयोग से बेहतरीन
कार्य करने का मौका मिला। इस अवसर पर नवनियुक्त सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय का माल्यार्पण
कर स्वागत किया गया। उन्हांेने उपस्थित मीडियाकर्मियांे का आभार जताते हुए कहा कि उनकी
प्राथमिकता राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाना
रहेगा। उन्हांेने सूचना केन्द्र के विकास के साथ मीडिया सेंटर तथा पत्रकारांे के हितार्थ
कार्य करवाने की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न पिं्रट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण
उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान जनसंपर्क सेवा के अधिकारी एन.सी.चन्द्रोदय इससे
पहले सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय जयपुर, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय चुरू, उदयपुर, बूंदी एवं अलवर मंे सेवाएं दे चुके हैं।
मंगलवार, 30 जनवरी 2018
दो मिनट का मौन रखकर शहीदांे को अर्पित किए श्रद्वासुमन
बाड़मेर, 30 जनवरी। शहीद दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला मुख्यालय पर अहिंसा सर्किल स्थित राष्ट्रपिता
महात्मा गांधी की प्रतिमा माल्यार्पण के बाद रेलवे स्टेशन के आगे आयोजित कार्यक्रम
के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदांे को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।
अहिंसा सर्किल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी
मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, जिला कलक्टर शिवप्रसाद
मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता, कैलाश कोटड़िया समेत कई गणमान्य नागरिकांे ने माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित
किए। इसके उपरांत रेलवे स्टेशन के सामने शहीदांे के सम्मान मंे दो मिनट का मौन रखा
गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी
अधिकारी डा.गुंजन सोनी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, दीपसिंह समेत विभिन्न
जन प्रतिनिधि ,अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मंे
अतिथियांे ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रामधुन, गांधीजी के भजनांे
के अलावा देशभक्ति गीतांे की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर दो मिनट मौन धारण करने की
सूचना के लिए सायरन बजाया गया। इसके दो मिनट उपरांत ऑल क्लियर का सायरन बजाना गया।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी ने किया। शहीद दिवस के उपलक्ष्य मंे जिले भर मंे विभिन्न
विभागांे एवं संगठनांे की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, फिल्म प्रदर्शन, भाषण, वार्ता आदि के जरिए
आमजन को देश के महान स्वतंत्रता संग्राम और उनमें अमर सेनानियों की शहादत के बारे में
विस्तार से जानकारी दी गई।
आपसी समन्वय से योजनाआंे का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : गोयल
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी
मंत्री ने पेयजल परियोजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए
बाड़मेर, 30 जनवरी। विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि आपसी समन्वय से बेहतरीन कार्य करें।
ताकि आमजन को सरकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके। प्रगतिरत पेयजल परियोजनाआंे की नियमित
रूप से मोनेटरिंग करते हुए इनको प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी
मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस
हाल मंे विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि
बाड़मेर जिले मंे जन प्रतिनिधियांे, विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकांे के प्रयासांे की बदौलत 380 ग्राम पंचायतांे को
खुले मंे शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित किया गया है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले
को प्रत्येक विकास योजना के क्रियान्वयन मंे प्रथम स्थान पर लाने के लिए समन्वित प्रयास
किए जाए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति
योजना के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन
अभियान के तहत तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से 30 जून तक पूर्ण करवाने के लिए कहा, ताकि आगामी बारिश के
दौरान अधिकाधिक जल संग्रहण हो सके। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें की गुणवत्ता मंे
किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अधिकाधिक
प्रचार-प्रसार, जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं जन सहयोग प्राप्त करने के निर्देश
दिए।
बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने टयूबवैल खुदवाने एवं कमीशंड करवाने, मनरेगा मंे कार्य स्वीकृत
करवाने, सामग्री मद मंे राशि आवंटित करवाने, चिकित्सा विभाग से संबंधित लंबित जांच करवाने के मामले उठाए। इस दौरान जिला कलक्टर
शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न विकास योजनाआंे मंे हुई अब तक की प्रगति के बारे मंे
बताया। उन्हांेने बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे एवं
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण मंे प्रस्तावित कार्याें की जानकारी
दी। बैठक मंे गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल,
कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम,
धनाउ प्रधान सुश्री भगवती, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी ने जनहित से जुड़े कई मामले उठाए।
इस दौरान राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम
समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल
मेघवाल, रणजीतसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चालीस हजार लीटर क्षमता के बन सकेंगे टांके : प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल को समीक्षा बैठक के दौरान अवगत कराया कि विभिन्न
योजनाआंे मंे अधिकतम तीस हजार लीटर क्षमता के टांके बनाने के आदेश के कारण दिक्कत आ
रही है। इस पर प्रभारी मंत्री गोयल ने दूरभाष पर विभागीय अधिकारियांे से बातचीत की।
इस पर अवगत कराया गया कि इस संबंध मंे संशोधित आदेश भिजवा दिया जाएगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
बाडमेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव घोषणा के साथ जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा और निर...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...