मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 को

                बाड़मेर, 10 अक्टूबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

सीमावर्ती गांवों में रात्रि कालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

                बाडमेर, 10 अक्टूबर। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
                जिला मजिस्टेªट नकाते द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव : बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय : जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।

इनको रहेगी छूट : जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य गुप्तचर ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।

सोमवार, 9 अक्टूबर 2017

यादव ने संभाला गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी का पदभार

                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी खुशाल यादव ने सोमवार को गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी का पदभार संभाला।

                जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ़भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी खुशाल यादव का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इससे पहले खुशाल यादव ने गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी का पदभार संभाला। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ आम आदमी को राहत प्रदान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी खुशाल यादव इससे पहले बावड़ी एवं शेरगढ़ मंे सेवाएं दे चुके हैं।

गुणवत्तापूर्ण और उच्च मानकों वाली सामग्री की खरीद सुनिश्चित होगी

मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना
                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण और तय मानकों के अनुरूप रंग डिजाइन और आकार वाली स्वच्छता सामग्री ही खरीदी जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देश पर सामुदायिक कचरा पात्र, हाथ ठेला और ट्राईसाइकिल जैसी स्वच्छता सामग्री के लिए मानक तय कर गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

                श्रीमती राजे ने मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जा रही स्वच्छता सामग्री की खरीद में एकरूपता रखने तथा इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत जिलों में मनरेगा के कन्वर्जेंस से स्वच्छता सामग्री जैसे हाथ ठेला (पुश कार्ट), सामुदायिक कचरा पात्र, ट्राईसाइकिल आदि की खरीद की जाती है। श्रीमती राजे के इस निर्देश से सभी जिलों में सूखे एवं गीले कचरे के समुचित निस्तारण के उद्देश्य से की जा रही स्वच्छता सामग्री की खरीद में एकरूपता और गुणवत्ता बनाई रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना राज्य की अनूठी योजना है जो राज्य सरकार, स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा तीनों के कन्वर्जेंस से शुरू की गई है। इसे राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को देखने के लिए उत्तर प्रदेश एवं झारखण्ड से भी अधिकारी आ रहे हैं। स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान भामाशाह प्लेटफॉर्म पर प्रत्यक्ष हस्तान्तरण प्रक्रिया के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में किया जा रहा है। अब तक 648 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खाते में जमा हो चुके हैं। पहले इस योजना में भुगतान चौक के माध्यम से होता था।

विकास योजनाआंे का गंभीरता से क्रियान्वयन करवाएं : नकाते

प्रगति नहीं दिखने पर होगी संबंधित अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई
                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। विकास योजनाआंे का गंभीरता से क्रियान्वयन करने के साथ अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने का प्रयास किया जाए। विकास योजनाआंे मंे आगामी बैठक के दौरान प्रगति प्रदर्शित नहीं होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान समेत अन्य विकास योजनाआंे के तहत होने वाले कार्याें की नियमित रूप से मोनेटरिंग करते हुए समय पर पूरा करवाया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत कराए जाने वाले कार्याें को वेब पाइंट पर इन्द्राज करने के साथ यह ध्यान रखा जाए कि किसी भी कार्य की दोहरी स्वीकृति जारी नहीं हो। जिला कलक्टर नकाते ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत लाभार्थियांे की सूची संबंधित ग्राम पंचायत के अटल सेवा मंे प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विभिन्न विकास योजनाआंे के तहत कार्याें के उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्हांेने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत हुए विकास कार्याें के उपयोगिता एवं प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे कार्याें एवं प्रगति संबंधित विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



कबीर यात्रा मंे अधिकाधिक लोगांे की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले मंे आगामी 25 अक्टूबर से आयोजित होने वाली राजस्थान कबीर यात्रा मंे अधिकाधिक लोगांे की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान विकास अधिकारियांे को राजस्थान कबीर यात्रा मंे अधिकाधिक लोगांे की सहभागिता सुनिश्चित करवाने के साथ यात्रा के प्रवास के दौरान सहभागिता एवं सहयोग करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि इससे बाड़मेर जिले के पर्यटन को बढावा मिलने के साथ स्थानीय लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण मिलेगा। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रमसिंह ने बाड़मेर मंे राजस्थान कबीर यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।


पुरानी सब्जी मंडी मंे सुधरेगी सफाई व्यवस्था, पेचवर्क करवाने के निर्देश

बाड़मेर जिले मंे सड़कांे के पेचवर्क के लिए स्वीकृत हुए 19 करोड़
                बाड़मेर, 09 अक्टूबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पुरानी सब्जी मंडी मंे सुव्यवस्थित सफाई व्यवस्था के साथ शहर की सड़कांे का पेचवर्क का कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर नकाते सोमवार को बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा कर रहे थे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि शहर मंे गौरव पथ के निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने अधीक्षण अभियंता को इसका नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले मंे सड़कांे के पेचवर्क के लिए 19 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है। सार्वजनिक निर्माण विभाग प्राथमिकता से पेचवर्क का कार्य पूरा करवाएं। जिला कलक्टर नकाते ने नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी को पुरानी सब्जी मंडी मंे दुकानांे के आगे डस्टबिन लगवाने तथा शाम के समय कचरा संग्रहण की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर शहर मंे सड़कांे के पेचवर्क का कार्य दीपावली से पूर्व करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग की योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिव्यांगांे के पंजीकरण शिविरांे मंे चिकित्सकांे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करने तथा शहर के भीतरी हिस्सांे मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिकारियांे को दिए गए। इसी तरह नगर परिषद के अधिकारियांे को पौधारोपण करवाने तथा शहर मंे शौचालय निर्माण के कार्य मंे तेजी लाने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर,नेमाराम परिहार, शंकरलाल मेघवाल, अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

आधार नामांकन कार्यशाला का आयोजन 9 को

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। जिला स्तरीय आधार नामांकन कार्यशाला का आयोजन 9 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5.30 बजे तक अटल सेवा केन्द्र कलक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा।

                सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि उक्त कार्यशाला में आधार से संबंधित क्वालिटी नामांकन, क्वालिटी चैकिंग, ऑपरेटर एक्टीवेशन ट्रेनिंग आदि समस्त प्रकार के आधार से संबंधित समस्याओं की जानकारी कराई जाएगी। उन्होने जिला समन्वयक समस्त एलएसपी, इनरोलमेन्ट एजेन्सी, नोडि अधिकारी समस्त ब्लॉक एवं एक्टीव, इनएक्टीव आधार ऑपरेटर को उक्त आधार नामांकन कार्यशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

हस्तकला सहयोग शिविरों में अधिकाधिक हाथकरधा बुनकरों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें - नकाते

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब कल्याण वर्ष के दौरान 9 अक्टूबर को लखवारा, 10 को धनाउ एवं 11 अक्टूबर को भूणिया मे आयोजित होने वाले हस्तकला सहयोग शिविरों में अधिकाधिक हाथकरधा बुनकरों एवं दस्तकारों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को हस्तकला सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान यह बात कहीं।
                जिला कलक्टर नकाते ने लीड बैंक प्रबन्धक एवं बैंकों के जिला समन्वयकांे को निर्देश दिए कि लम्बित आवेदन पत्रों की शिविरों के दौरान स्वीकृति जारी कर चैक वितरण करवाए जाए। उन्होने कहा कि बुनकरों एवं दस्तकारों के भामाशाह योजना एवं बुनकर मुद्रा योजना के बैंक शाखा वार लम्बित आवेदन पत्रों का शीध्र निस्तारण कर स्वीकृतियां जारी की जाए।
                बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक के.सी. सैनी ने उक्त शिविरों में विभिन्न योजनाओं में बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को बैंक ऋण के बारे में विस्तृत जानकारी कराई। उन्होने प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना के 50 हजार रूपये के ऋण के साथ 10 हजार रूपये मार्जिन मनी अनुदान संबंधी बैंकवार पैण्डिंग ऋण आवेदन पत्रों की जानकारी कराई। उन्होने बताया कि जिला उद्योग केन्द्र से प्रायोजित पंजाब नेशनल बैंक सेडवा में 21, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक बाटाडू में 5, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक भूणिया में 4 एवं बैंक ऑफ बडौदा शिव में 1 आवेदन पत्र स्वीकृति हेतु लम्बित है।

                बैठक में लीड बैंक प्रबन्धक विजय बोहरा, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबन्धक एच.आर. चौधरी, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक एन.के. खत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



भारतीय वायुसेना में भर्ती से संबंधित जानकारी हेतु शिविर 17 को

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। भारतीय वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर द्वारा बाडमेर जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं और विद्यालयों के छात्रों को आदर्श स्टेडियम बाडमेर 17 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे भारतीय वायुसेना में वायुसैनिक के रूप में भर्ती से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

                वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर कमान अधिकारी एफ डाकोस्टा ने बताया कि इस दौरान सभी छात्रों को भर्ती की नई प्रक्रिया तथा भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही भारतीय वायु सेना में जाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बाडमेर जिले के सभी स्कूल, संस्थान के छात्र जो कक्षा 10, 11, 12 वीं में अध्ययन कर रहे है वह 17 अक्टूकर को प्रातः 9.30 बजे आदर्श स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते है।

राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवम्बर से

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14 से 17 वर्ष के भावी मतदाताओं के मध्य निर्वाचकीय साक्षारता को बढावा देने तथा जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 का आयोजन किया जाएगा।  

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। उन्होने प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शाला प्रधानाचार्य द्वारा अन्तर विद्यालय राउण्ड चयनित विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य होगा जिसमें जिला राउण्ड के लिए दो सदस्यी टीम का चयन किया जाएगा। जिला राउण्ड जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा। प्रत्येक जिले द्वारा जिला टीम चयनित कर स्टेट राउण्ड के लिए भिजवाई जाएगी। उन्होने बताया कि अन्तर विद्यालय राउण्ड 1 से 10 नवम्बर, जिला राउण्ड 11 से 17 नवम्बर तथा स्टेट राउण्ड 20 से 25 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओम प्रकाश शर्मा, अवर उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0 श्रवण कुमार शर्मा उपस्थित थे। 

15 सूत्री कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 10 को

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम वर्ष 2017-18 की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को सायं 5.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों को वांछित प्रगति सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक मे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 9 को

                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 9 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017

लीजधारियों को एसएसओ आईडी बनाने के निर्देश, ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण 6 अक्टूबर को

                बाडमेर, 5 अक्टूबर। बाडमेर क्षेत्र के समस्त लीजधारियों को अपनी एसएसओ आईडी बनाकर विभागीय आईडी से लिंक करने के निर्देश दिए गए है ताकि 10 अक्टूबर से ई रवान्ना जारी होकर खनिज का डिस्पैच निर्बाध रूप से सूचीबद्ध वे ब्रिज से तौल होकर रवान्ना कन्फर्म हो सकें।


                खनि अभियन्ता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि लीज क्षेत्र एवं क्रेशर के मध्य या क्रेशर पर वे ब्रिज सूचीबद्ध करावे ताकि रवान्ना का कन्फर्म सरल व सुगमता से हो सकें। उन्होने बताया कि इस बाबत लीजधारी, तुलायन्त्रधारी, तुला सोफ्टवेयर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ब्लॉक स्तर पर 6 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि लीज का स्थिर भाटक एक सितम्बर के नियमानुसार रिवाईज्ड हो चुका है, लीज धारी अपनी विभागीय आईडी से ऑन लाईन लीज का विवरण चैक कर तदनुसार तत्काल पूर्ति कर लेवे।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 को

                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम निर्धारित

               बाड़मेर, 5 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अक्टूबर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को खडीन कलस्टर की चारा राठौडान एवं देरासर ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत खारा राठौडान, 25 अक्टूबर को बिसारणिया कलस्टर की साईयों का तला, पंवारिया तला एवं बिसारणिया ग्राम पंचायत के लिए ग्राम बिसारणिया तथा 31 अक्टूबर को हरसाणी कलस्टर की हरसाणी, बंधडा, रतरेडी कलां ग्राम पंचायत के लिए ग्राम हरसाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

विशेष योग्यजनों को मिलेगी निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल

                बाड़मेर, 05 अक्टूबर। राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत चलन निःशक्तता वाले ऐसे विशेष योग्यजन जो मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल चलाने में सक्षम हैं, वे निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल के लिए आवेदन कर सकेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस पहल से ऐसे विशेष योग्यजन को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा शिक्षा हेतु सुलभ आवाजाही संभव होगी। उन्होंने बताया कि वे ही अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रूपए से अधिक नहीं हो और चलन निःशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। साथ ही अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी हो, उसकी आयु 16 से 30 वर्ष के बीच हो। वह विद्यालय या महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हो। अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को ड्राईविंग लाईसेन्स, भामाशाह एवं आधार कार्ड की प्रति के साथ सम्बन्धित जिले के जिला अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया के लिए समिति का गठन : चलन निःशक्तता वाले विशेष योग्यजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 5 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला अधिकारी कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।

संसदीय सचिव चौधरी ने की जन सुनवाई परिवादों के शीध्र निस्तारण के निर्देश

                बाडमेर, 5 अक्टूबर। संसदीय सचिव भैराराम चौधरी ने गुरूवार को सर्किट हाउस में लोगों की जन सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को परिवादों का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

                गुरूवार प्रातः सर्किट हाउस में आयोजित जन सुनवाई के दौरान संसदीय सचिव चौधरी ने लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग कीे जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन के साथ बैठक के दौरान प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान तनेराम नगर बाडमेर निवासी पूंजराज बामणिया द्वारा अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता खुलवाने, ग्राम सणाऊ तहसील चौहटन निवासी हरीसिंह द्वारा खरीफ ऋण दिलाने, पिताम्बर दास माहेश्वरी द्वारा मौका निरीक्षण कर जमीन को मुक्त कराने, ग्राम सेलोडिया दक्षिण तहसील गडरारोड निवासी उम्मेदसिंह द्वारा गोचर भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर गोचर भूमि का सीमाज्ञान कराने, आचार्यो का वास बाडमेर निवासी खीमराज द्वारा कदीमी रास्ता खुलवाने, जालिपा निवासी देवाराम द्वारा कटाण रास्ता खोलने, बाडमेर निवासी हीरालाल जीनगर द्वारा भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिन पर संसदीय सचिव चौधरी ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, पुलिस उप अधीक्षक एससी सेल रतनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।





राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 के आयोजन के संबंध में बैठक 6 अक्टूबर को

                बाडमेर, 05 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 का आयोजन 1 से 25 नवम्बर, 2017 तक किया जाएगा।

                इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओ.पी. बिश्नोई के चैम्बर में बैठक का आयोजन 6 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे किया जाएगा।

आमजन की समस्याआंे का त्वरित निस्तारण करें : चौधरी

आईडी के आधार पर सत्यापन करने के साथ मोबाइल पर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली
                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। आमजन की समस्याआंे का त्वरित निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आमजन को प्राथमिकता से राहत पहुंचाई जाए। संसदीय सचिव भैराराम ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                संसदीय सचिव भैराराम चौधरी ने राजस्थान संपर्क पोर्टल को मुख्यमंत्री की अभिनव पहल बताते हुए कहा कि अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अभिनव पहल करते हुए सम्पर्क पोर्टल शुरु किया है। इसके माध्यम से आम व्यक्ति की सीधी पहुंच अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक संभव हो सकी है। मुख्यमंत्री की आमजन को राहत पहुंचाने की मंशा को साकार करने के लिए अधिकारी सकारात्मक भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो काम होने वाला हो और नियमों के दायरे में आता हो तो तुरंत निस्तारित कर दें, ताकि प्रार्थी को राहत मिल सके। यदि करना संभव नहीं हो तो संबंधित व्यक्ति को कारण सहित अवगत कराकर संतुष्ट कर दें। इससे आमजन को वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी। संसदीय सचिव चौधरी ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कई प्रकरणों का आईडी नंबर के आधार पर रेण्डमली सत्यापन किया। निस्तारित प्रकरणों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन रिपोर्ट एवं संलग्न दस्तावेज देखे। उन्होंने निस्तारण के पश्चात् प्रार्थी के हस्ताक्षरयुक्त संतुष्टी पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए। चौधरी ने प्रार्थियों से मोबाइल फोन पर बात कर निस्तारण से मिली राहत की हकीकत जांची। पेंशन नहीं मिलने के प्रकरण में नेनोदेवी से बात करने पर उसने पेंशन नहीं मिलने की बात कही। इस पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कोषाधिकारी से प्रार्थी का पूरा रिकॉर्ड मंगवाया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों के निस्तारण एवं मॉनिटरिंग की जानकारी देते हुए कहा कि इसकी नियमित रूप से समीक्षा करने के साथ प्रार्थी को यथासंभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चिह्नित 78 प्रकरण सत्यापित करने के निर्देश : संसदीय सचिव चौधरी ने अपने स्तर पर चिह्नित किए गए 78 प्रकरणों की सूची जिला कलक्टर को सौंपकर दोबारा सत्यापित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन प्रकरणों के निस्तारण में कुछ छोटी-मोटी कमियां हैं जिससे प्रार्थी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। इनमें कार्रवाई कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विभिन्न प्रकरणांे मंे परिवादियांे से की बातचीत : संसदीय सचिव चौधरी ने अभे का पार ग्राम पंचायत मंे आवास स्वीकृति के एवज में रूपए मांगने, चार माह से शक्कर नहीं मिलने, बागावास निवासी अणछी को भुगतान नहीं मिलने,जालीपा मेडिकल कालेज के पास रास्ता खुलवाने, सेड़वा के मोहनलाल की ओर से दर्ज करवाए परिवाद समेत विभिन्न मामलांे मंे संबंधित पक्ष से बातचीत की। इसमंे कई मामलांे मंे संबंधित पक्ष को राहत मिलने की बात सामने आई। वहीं अन्य मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को प्रभावी कार्रवाई कर राहत पहुंचाने तथा वस्तुस्थिति से आगामी बैठक मंे अवगत कराने के निर्देश दिए गए।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...