बुधवार, 14 जून 2017

गौशाला मंे 147 पशुआंे के संधारण की स्वीकृति जारी

                बाड़मेर, 14 जून। धोरीमन्ना कस्बे मंे हरीओम गौ सेवा संस्थान की ओर से संचालित गौशाला मंे 147 पशुआंे के संधारण के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस गौशाला मंे 117 बड़े एवं 30 छोटे पशुआंे के संधारण के लिए तीस दिन की अवधि तक राहत सहायता स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत बड़े पशु के लिए 70 एवं छोटे पशु के लिए 35 रूपए प्रति पशु प्रतिदिन की दर से राहत सहायता देय होगी।

बाढ़ एवं अतिवृष्टि क्षेत्रों में केरोसीन एवं रसोई गैस की व्यवस्था करने के निर्देश

                बाड़मेर, 14 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पी.रमेश ने समस्त जिला कलक्टर एवं जिला रसद अधिकारियों को आगामी मानसून के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि क्षेत्रों में केरोसीन एवं रसोई गैस की समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

                अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पी.रमेश ने निर्देशित किया है कि बाढ़ राहत के लिये 25 जून, 2017 से कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाए जो 24 घंटे कार्य करें। उन्होंने तेल कम्पनियों से कहा है कि वे पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों को निर्देशित करें कि बाढ़ के समय एजेन्सियां अपने यहां रिजर्व में पेट्रोल, डीजल तथा गैस की व्यवस्था रखें। साथ ही राशन दुकानों में खाद्य सामग्री, केरोसीन पर्याप्त मात्रा में आपातकालीन स्थिति के लिए सुरक्षित रखें। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त ने बताया कि अन्नपूर्णा भण्डारों से दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री तेल, नमक, दाल आदि की व्यवस्था जिला रसद अधिकारी जिले के बाढ़ राहत सहायता कोष से राशि उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर से समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला रसद अधिकारी ऐसी संस्थाओं से भी सम्पर्क बनाकर रखे, जिन्होंने गत वर्ष बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क भोजन पैकेट उपलब्ध कराए थे। इन सभी राहत कार्यों के लिए जिला रसद अधिकारी, जिला कलेक्टर से सामंजस्य बनाकर राहत कार्य में पूर्ण योगदान देंगे।

आंगनबाड़ी केन्द्रांे का आकस्मिक निरीक्षण, मिली कई अनियमितताएं

              बाड़मेर, 14 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डा.गुंजन सोनी ने मंगलवार को जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर आंगनबाड़ी केन्द्रांे का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमिताएं पाई गई। अनुपस्थित मिले मानदेयकर्मियांे को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
                महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डा.गुंजन सोनी ने बताया कि लाखेटाली आंगनबाड़ी पाठशाला, आंगनबाड़ी पाठशाला जटिया कुम्हारो की ढाणी, आंगनबाड़ी पाठशाला चोखला, आंगनबाड़ी पाठशाला भाटो का डेर, आंगनबाड़ी केन्द्र मूढो की ढाणी, आंगनबाड़ी पाठशाला जसनाथपुरा नंदघर भवन, आंगनबाड़ी पाठशाला खतियो का तला, आंगनबाड़ी पाठशाला खानु का तला नंदघर, आंगनबाड़ी पाठशाला खावड़िया,आंगनबाड़ी पाठशाला बागासर चोखला, आंगनबाड़ी पाठशाला जाटावास निरीक्षण के दौरान बंद पाई गई। इन आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनी अनुपस्थित मिली। इनका कोई अवकाश संबंधित प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। उप निदेशक सोनी ने बताया कि इनकी अनुपस्थिति से जाहिर है कि यह मानदेयकर्मी बिना किसी सूचना के स्वेच्छापूवर्क कार्य से अनुपस्थित रहते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रांे का संचालन नहीं कर रहे है। साथ ही इनकी ओर से लाभान्वितों को पोषाहार वितरण नहीं कर गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही है।यह भी स्पष्ट हैं कि लाभान्वितों को गरम पोषाहार एवं नाश्ते का नियमित वितरण नहीं कर फर्जी लाभान्वितों के आधार पर पोषाहार आपूर्तीकर्ता स्वयं सहायता समूह को अनियमित भुगतान किया गया है जो कार्य के कार्य के प्रति लापरवाही एवं गंभीर अनियमितताआंे को दर्शाता है।
                उप निदेशक सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी पाठशाला रोहिली परिसर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खुली मिली। इस दौरान कार्यकर्ता रूखमादेवी एवं सहायिका नर्बदा देवी उपस्थित थी। इस केन्द्र पर 3-6 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 32 पंजीकृत थी, लेकिन मौके पर केवल 6 बच्चे उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर 12 एवं 13 अप्रैल की उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। पोषाहार स्टांक रजिस्टर केन्द्र पर उपलब्ध नहीं मिला। कार्यकर्ता ने पोषाहार पंजिका को घर पर होना बताया। केन्द्र पर गरम पूरक पोषाहार एवं नाश्ते की कोई व्यवस्था नहीं थी। कार्यकर्ता से पुछने पर बताया कि महिला स्वयं सहायता अध्यक्ष श्रीमती कमला की ओर पोषाहार की आपूर्ति की जाती है,जो आज पोषाहार केन्द्र पर उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र जाटो की ढाणी रोहिली निरीक्षण के दौरान बंद मिला। आंगनबाड़ी केन्द्र को बोर्ड निजी आवास में लगा हुआ था। परिसर की स्थिति को देखने से पता चला कि वहां नियमित केन्द्र संचालन संभव ही नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र से अनुपस्थित मिली। केन्द्र पर कोई अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना नहीं पाया गया। बाद में सहायिका अपने घर से आई। सहायिका ने बताया कि कार्यकर्ता श्रीमती विनिता बाड़मेर में रहती है एवं कार्यकर्ता 5-10 दिन में एक बार बाड़मेर से आती है। जबकि विभागीय दिशा-निर्देशानुसार केन्द्र की मानदेयकर्मी का चयन स्थानीय निवासी का किया जाना अनिवार्य है। मौके पर उपस्थित सहायिका ने बताया कि कि केन्द्र पर बच्चे नहीं आते है एवं पोषाहार का वितरण नहीं होता है। केन्द्र का रिकार्ड भी कार्यकर्ता के पास होना बताया। इस केन्द्र पर जाटावास की कार्यकर्ता श्रीमती अनिता चौधरी स्वयं सहायता समूह संचालित कर रही है, जो पोषाहार की आपूर्ति नहीं करवा रही है। इससे स्पष्ट हैं कि मानदेयकर्मी की ओर से बिना कोई सूचना के स्वेच्छापूवर्क कार्य से अनुपस्थित रहते हुए केन्द्र का संचालन नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी पाठशाला जाटावास बंद मिली। यहां  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा अनुपस्थित मिली। केन्द्र के पास उपस्थित अन्य महिला से पुछने पर बताया कि कार्यकर्ता अनिता चौधरी बाड़मेर में रहती है एवं 10-15 दिन में एक बार आती है और केन्द्र पर पोषाहार का वितरण नहीं होता है। आंगनबाड़ी पाठशाला मुसलमानांे की बस्ती नंदघर फकीरो की बस्ती मंे कार्यकर्ता श्रीमती बेबी देवी एवं सहायिका लीला कुमावत उपस्थित मिली। आशा-सहयोगिनी श्रीमती मोरू कुमावत केन्द्र पर उपस्थित नहीं थी। केन्द्र पर 3-6 वर्ष के 40 बच्चे पंजीकृत थे, किन्तु मौके पर 5 बच्चे मौजूद मिले।
                शाला पूर्व शिक्षा रजिस्टर माह नवम्बर 2016 के बाद अपूर्ण मिला साथ ही रजिस्टर संधारण में अनियिमितताएं पाई गई। पोषाहार लाभान्वित पंजिका पंजीकृत एवं वास्तविक उपस्थित हुए लाभान्वितों के योग एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान का विवरण का कॉलम खाली पाया गया। पंजिका में समूह अध्यक्ष एवं महिला सुपरवाईजर के हस्ताक्षर नहीं मिले। रिकार्ड संधारण में पाई गई अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए दोनांे पंजिकाएं कब्जे में ली गई।

                उप निदेशक सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी पाठषाला सुथारो की ढाणी, नन्दघर भवन खुला मिला। केन्द्र पर सहायिका श्रीमती सोनी देवी उपस्थित थी। केन्द्र पर पंजीकृत 25 बच्चांे मंे से 15 उपस्थित मिले। सहायिका ने बताया कि केन्द इस भवन में आया है तब से गरम पोषाहार कभी नहीं आता है। रिकार्ड का अवलोकन करने पर पाया गया कि मार्च 17 से जून 2017 तक महिला सुपरवाइजर की इस केन्द्र पर विजिट नहीं हुई है। इसी तरह आंगनबाड़ी पाठशाला बोथिया जोगीवास नंदघर खुला मिला। कार्यकर्ता कानू देवी व सहायिका पुष्पा देवी उपस्थित थी। मौके पर 24 मंे से 21 बच्चे उपस्थित मिले। लेकिन गरम पोषाहार एवं नाश्ते के वितरण की कोई व्यवस्था नहीं थी। केन्द्र पर 07 मार्च 2017 के बाद सुपरवाइजर की ओर से भ्रमण नहीं करना पाया गया। उन्हांेने बताया कि अनुपस्थित पाई गई मानदेयकर्मियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही संबंधित का जबाव संतोषप्रद नहीं होने पर विभागीय नियमानुसार मानदेय सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।

संयुक्त निदेशक ने जताया आभार, कहा सजगता से टली बड़ी घटना

गौवंश परिवहन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाय
बाड़मेर, 13 जून। तमिलनाडू पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बाड़मेर मंे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से मिले बेहतरीन व्यवस्थाआंे एवं सहयोग के लिए आभार जताया। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिला एवं पुलिस प्रशासन के बेहतरीन तालमेल एवं समय पर आवश्यक कदम उठाने तथा सजगता के कारण बड़ी घटना होने से टल गई। इधर, जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तमिलनाडू तक गौ वंश परिवहन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।
तमिलनाडू के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्हांेने लिखित मंे बाड़मेर प्रवास के दौरान मिले सहयोग एवं बेहतरीन व्यवस्थाआंे के लिए प्रशंसा पत्र भी सौंपा। इसमंे संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रशासन की सजगता की वजह से एक बड़ी घटना होने से टल गई। उन्हांेने बताया कि घटना के तत्काल बाद उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार तथा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गायांे को सुरक्षित गौशाला मंे पहुंचाने के साथ उनके चारे-पानी के लिए समुचित व्यवस्था की। कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए एफआईआर की प्रतिलिपि एवं ट्रकांे की मरम्मत करवाकर उपलब्ध करवाया। परिवहन टीम के लिए समुचित इंतजाम किए गए। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार जताया है। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गायांे के परिवहन के लिए संबंधित जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से समुचित सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस जाब्ता इन ट्रकांे के साथ रहेगा। इसके लिए संबंधित जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बातचीत की गई है। वहीं गुजरात अन्य प्रदेशांे मंे भी सहयोग के लिए उच्च स्तर से बातचीत हुई है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गायांे के चारे-पानी की समुचित व्यवस्था की गई। वहीं गायांे को परिवहन करने वाले दल के ठहराव एवं अन्य कानूनी पहलूआंे से जुड़ी समस्त मदद उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा परिवहन मंे प्रयुक्त होने वाले ट्रकांे की भी मरम्मत करवाई गई। परिवहन के दौरान इनको किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए समुचित पुख्ता इंतजाम किए गए है। समाचार लिखे जाने तक परिवहन के लिए गोपाल गौशाला से गायांे को ट्रकों मंे चढ़ाया जा रहा है।

मंगलवार, 13 जून 2017

प्रभावी ई-गर्वनंेस सेवाएं उपलब्ध कराने के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया

               बाड़मेर, 13 जून। पंचायत समिति चौहटन के अटल सेवा केन्द्र मंे ई-मित्र कियोस्कधारियांे को प्रभावी ई-गर्वनेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के विविध पहलूआंे से अवगत कराया गया।

                सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार, मास्टर टेªनर महिपालसिंह शेखावत, प्रोग्रामर सतीश कुमार, सूचना सहायक किशोर कुमार एवं अक्ष आप्टीफाइबर के जिला समन्वयक जेताराम चौधरी ने ई-मित्र पर सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से कियोस्क धारकांे को जानकारी दी।


युवाआंे के समन्वित विकास के लिए प्रयास करें : नकाते

जिला युवा बोर्ड की बैठक मंे हुआ युवा गतिविधियांे के आयोजन पर विचार-विमर्श
                बाड़मेर, 13 जून। युवाआंे के समन्वित विकास के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के अलावा जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देकर समाज के बड़े तबके को लाभांवित करवाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला युवा बोर्ड की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ग्रामीण इलाकांे मंे आमजन तक केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी पहुंचाने मंे नेहरू युवा मंडलांे से जुड़े स्वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। जिला कलक्टर ने निष्क्रिय युवा मंडलांे को सक्रिय करने एवं युवा विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि बेटियांे के जन्म पर एक पौधा लगाने एवं किसी की याद मंे श्मशान घाट मंे भी एक-एक पौधा लगाने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाए। जिला कलक्टर ने स्कूल, अस्पताल एवं अन्य सरकारी भवनांे की चारदीवारी मंे पौधारोपण करने तथा उनके संरक्षण के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि युवाआंे तक स्वच्छ भारत मिशन, राजश्री योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना सरीखे फ्लैगशीप कार्यक्रमांे की जानकारी पहुंचाते हुए आमजन को इसके बारे मंे अवगत कराने के लिए कहा जाए। उन्हांेने युवा विकास गतिविधियांे से एनसीसी कैडेट, स्काउट, एनएसएस स्वयंसेवकांे को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि युवाआंे को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाए। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ने वर्ष 2017-18 की वार्षिक कार्य योजना के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि युवा मंडल विकास कार्यक्रम, युवा नेतृत्व एवं समुदाय विकास, ब्लाक एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, महिलाआंे के कौशल संवर्द्वन संबंधित प्रशिक्षण के अलावा जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसांे पर विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि इन कार्यक्रमांे मंे 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाआंे की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.पी.दीप्पन, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, एनसीसी के लेफ्टिनेट आदर्श किशोर नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



आंगनबाड़ी सहायिका मानदेय सेवा से पृथक

                बाड़मेर, 13 जून। रामजी का गोल ग्राम पंचायत की सियोलो का डेर आंगनबाड़ी पाठशाला के बंद पाए जाने पर संबंधित सहायिका को मानदेय सेवा से पृथक कर दिया गया है। तीन मर्तबा निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी पाठशाला बंद पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

                गुड़ामालानी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि सेक्टर पर्यवेक्षक दिलीप गुप्ता ने 17 जनवरी, 16 फरवरी एवं 12 जून को तीन मर्तबा आंगनबाड़ी पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़़ी पाठशाला बंद पाए जाने पर सहायिका नियमित रूप से आंगनबाड़ी पाठशाला को खोलने के लिए पाबंद कर नोटिस दिया गया। लेकिन इसके उपरांत भी सुधार नहीं होने के कारण उप निदेशक के निर्देशांे की पालना मंे उसको मानदेय सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए गए।

प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने बायतू मंे किया आकस्मिक निरीक्षण

                बाड़मेर, 13 जून। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने मंगलवार को विशिष्ट शासन सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व मंे बायतु मंे विभिन्न राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया।

                प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख शासन सचिव पी.के. गोयल के निर्देशन में विशिष्ठ शासन सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित के नेेतृत्व में गठित टीम ने कार्मिकों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 13 कार्यालयों की उपस्थिति पंजिकाएं जांची गई। इसमें 18 अधिकारीगण पदस्थापित हैं, जो सभी उपस्थित पाए गए एवं 150 कर्मचारियों मे से मात्र 2 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कार्मिकों की सूची राज्य सरकार को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजी जाएगी। निरीक्षण टीम में निरीक्षण अधिकारी के रूप में श्रीकान्त शर्मा, रामस्वरूप बिश्नोई एवं राजेन्द्र शर्मा शामिल रहे। इस दौरान प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने नंदघर आंगनबाड़ी पाठशाला का अवलोकन कर पोषाहार एवं शिक्षण व्यवस्था के बारे मंे जानकारी ली।


बीएसएफ के उप महानिरीक्षक गौतम उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित

            बाड़मेर, 13 जून। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को विज्ञान भवन मंे बीएसएफ के 15वें अलंकरण समारोह के दौरान सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। हर साल सीमा सुरक्षा बल के संस्थापक रुस्तम जी के जन्मदिन को एसएसबी अपने अलंकरण दिवस के तौर पर मनाती है। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाता है।

                केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को 31 वर्ष की सराहनीय एवं बेदाग सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इस दौरान गृहमंत्री सिंह ने वर्दी पर पदक लगाकर उप महानिरीक्षक गौतम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले बलों और जवानों पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि जब कोई बीएसएफ, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल अथवा सेना में शामिल होने का निर्णय लेता है, तो उसके मस्तिष्क में राष्ट्र की सेवा करने का जुनून अवश्य होना चाहिए। सिंह ने कहा कि वह बीएसएफ को एक सामान्य संगठन के तौर पर नहीं देखते, बल्कि वह इसे रक्षा की पहली दीवार मानते हैं। उन्होंने देश की सीमाओं पर तस्करी और जाली करंसी नोटों को रोकने में बीएसएफ की अतुलनीय भूमिका की सराहना की। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के लिए भी बीएसएफ की सराहना की। बीएसएफ की महानिदेशक के. के. शर्मा ने कहा कि बीएसएफ के जवान देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर विंग, वाटर विंग, आर्टिलरी विंग, कैमल विंग और डॉग स्क्वॉयड बीएसएफ में अहम समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ अपने सामाजिक दायित्व को भी बेहतर तरीके से निभा रहा है। उन्हांेने कहा कि अपनी 186 बटालियनों का संचालन करने वाले 2.5 लाख कर्मियों की ताकत के साथ, बीएसएफ सीमाओं की सुरक्षा करने वाली दुनिया का सबसे विशाल सुरक्षा बल है। बीएसएफ भारत की रक्षा के पहले घेरे के रूप में सीमारेखा की रक्षा करने में एक अहम भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त, ये बल आंतरिक सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय शांति और सीमा प्रबंधन सहित कई कार्यों को सफलतापूर्वक कर रहा है। इस समारोह मंे आईबी के निदेशक राजीव जैन, बीएसएफ और गृह मंत्रालय के पूर्व महानिदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।




नौ स्थानांे पर 14 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

        बाड़मेर, 13 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कगाउ, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत शिव, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत रतेउ, गुड़ामालानी उपखंड मंे ग्राम पंचायत आमलियाला एवं भेडाणा के लिए अटल सेवा केन्द्र भेडाणा,धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत कोजा, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कितनोरिया, नवातला राठौड़ान के लिए अटल सेवा केन्द्र कितनोरिया, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत काठाड़ी, बालोतरा उपखंड मंे बागावास एवं सिमरखिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।


आयोजना समिति की बैठक 21 जून को

                बाड़मेर, 13 जून। आयोजना समिति की बैठक 21 जून को दोपहर 1 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                मुख्य आयोजना अधिकारी हीरालाल मालू ने बताया कि आयोजना समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वितीय के लिए डीआरआरपी, केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल प्रस्तावांे के अनुमोदन, आपणी योजना, आपणो विकास, ग्राम पंचायत विकास योजना का अनुमोदन एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

छात्रावासों में साल भर संचालित गतिविधियों का बनेगा कैलेंडर

                बाड़मेर, 13 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों की आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ीकरण करने के साथ संस्थानों में साल भर चलने वाली गतिविधियों का कैलेंडर बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए यह जानकारी दी। पहली मर्तबा आवासीय विद्यालयों के प्राचार्यों, अध्यापकों, राजकीय एवं गैर राजकीय छात्रावासों के छात्रावास अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

                इस दौरान डा.समित शर्मा ने कहा कि छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों के शिक्षा स्तर को सर्वश्रेष्ठ बनाने के सभी कार्मिकों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा भावना व अनुशासन में काम करना है। इन संस्थानों के बच्चों में अच्छे आचरण व चरित्र के निर्माण पर विशेष ध्यान देना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 जून  तक चलेगा। निदेशक ने कहा कि अनुशासन तोड़ने कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में बच्चों की खेल गतिविधियों, शिक्षा के स्तर को सुधारने, खेल गतिविधियों, लाईट, साफ-सफाई, स्वच्छता, स्वच्छ प्रतिस्पर्धा पैदा करना, बच्चों में आत्म विश्वास पैदा करना, छात्रावासों में छोटे-मोटे काम कराने के साथ लोगों को गोद देकर जन सहभागिता बढाने तथा शत-प्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को सभी कार्य नियमानुसार करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों को कैसे बेहतर बनाया जा सके, इस संबंध में जिलाधिकारियों एवं कार्मिकों से सुझाव देने के निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेन्स में जिला अधिकारियों को अतिरिक्त निदेशक सामाजिक सुरक्षा अशोक जागिड़ ने विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं को लागू कराने के लिए पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ कार्य करने पर जोर दिया। सहायक निदेशक छात्रावास सुभाष शर्मा ने छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में ऑनलाईन प्रक्रिया को गति देकर 15 दिन में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित के साथ छात्रावासों में वर्गवार प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी।

बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का होगा सम्मान

जिला स्तर पर प्रथम रहने वाली बालिकाओं को मिलेगा पद्माक्षी पुरस्कार
                बाड़मेर, 13 जून। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 एवं 12 की परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सत्र 2017-18 से ज्ञान, साहित्य, कला और स्वर की देवी के नाम पर पद्माक्षी पुरस्कार प्रदान करेगा।

                शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सामान्य, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल एवं निशक्त वर्ग की प्रत्येक जिले मंे ऐसी बालिकाएं जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार स्वरूप कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 40 हजार रुपए, कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 75 हजार रुपए तथा बारहवीं कक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को एक लाख रूपए राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 8 संस्कृत विभाग, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। देवनानी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को इस पुरस्कार के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। किसी भी वर्ग में समान अंक प्राप्त करने वाली एक से अधिक बालिकाएं होंगी तो सभी को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कक्षा 12वीं की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय को मिलाकर इनमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को पुरस्कार के लिए पात्र माना जाएगा। यह पुरस्कार बसंत पंचमी को प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह के दौरान दिए जाएंगे। देवनानी ने बताया कि पद्माक्षी पुरस्कार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना अध्ययन नियमित रखने पर ही दिया जाएगा। कक्षा बारहवीं एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार योजना से राजकीय विद्यालयों के साथ ऐसे निजी विद्यालय जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त की हुई है, उन्हें भी सम्मिलित किया गया है।

सोमवार, 12 जून 2017

जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में आधार मेला 13 जून को

           बाड़मेर, 12 जून। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र में सीएससी ई-गर्वेनेंस व सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, बाड़मेर के तत्वावधान में मंगलवार को आधार मेला मंे युआईडीएआई के आधार स्टार्स सोशियल प्रोग्राम आधार की कहानी, बच्चों की जुबानी का आयोजन होगा। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं भाग ले सकेगें। 
              सीएससी ई-गर्वेनेंस जिला प्रबंधक चैनाराम चौधरी ने बताया कि इसमंे बच्चांे को आधार के फायदांे एवं इससे मिलने वाली सुविधा पर कहानी लिखनी होगी। साथ ही आधार मेले में आधार के नये नामांकन एवं संशोधन की सुविधा प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसमें आमजन निःशुल्क नये आधार नामाकंन करवा सकेगें। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेषक देवेन्द्र माथुर करेगें। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से आधार मेले का फायदा उठाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मंे पक्की छत जरूरी होगी

                बाड़मेर, 12 जून। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासांे की छत का पक्का होना अनिवार्य है। इसकी पालना नहीं करवाने वाले अधिकारियांे के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले मकानांे की छत पर टिन शेड वगैरह नहीं लगाया जाए। मकान की छत पर पत्थर की पटिटयांे के अलावा आरसीसी के जरिए भी इसको पक्का करवाया जा सकता है। जिला कलक्टर ने समस्त विकास अधिकारियांे को इसकी पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करें : नकाते

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की योग दिवस समारोह की तैयारियांे की समीक्षा
                बाड़मेर, 12 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसमंे प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी के साथ समारोह स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं की जाए। वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार के जरिए आमजन तक योग दिवस की उपयोगिता की बात पहुंचाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग दिवस समारोह की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विश्व के कई देशांे मंे प्रतिदिन की दिनचर्या मंे योग को अपनाया गया है। योग शरीर मंे हर लिहाज से तालमेल बिठाता है। मौजूदा समय मंे आमजन के जीवन मंे चुनौतियां बढ़ गई है। ऐसे मंे योग से होने वाले फायदे अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाएं,ताकि वे योग दिवस समारोह मंे शामिल हो सके। उन्हांेने इसको इसको महज सरकारी आयोजन नहीं समझने एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने केयर्न इंडिया, राजवेस्ट, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे, आशा सहयोगिनियांे एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताआंे की भागीदारी एवं इनके जरिए प्रचार-प्रसार करवाने को कहा। जिला कलक्टर ने आदर्श स्टेडियम मंे जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान आमजन को पोलीथिन मुक्त एवं स्वच्छ बाड़मेर संबंधित कपड़े की थैलियां भी वितरण करवाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, आयुर्वेद अधिकारी नरेन्द्र कुमार, योग प्रशिक्षक खेमाराम, रामकुमार जोशी ने योग दिवस संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।

                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत 15 से 18 जून तक प्रातः 6 से 8 बजे के मध्य प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी तरह 19 जून को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय पर गांधीचौक से विवेकानंद सर्किल तक साइकिल रैली, 20 जून को प्रातः 8 बजे से नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 21 जून को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। उसके उपरांत इसी दिन दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग विषयक सेमीनार, एवं राउमावि स्टेशन रोड़ मंे योग विषयक व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 9 बजे के मध्य भगवान महावीर टाउन हाल मंे योग विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विश्नोई ने कहा कि योग दिवस समारोह का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के साथ जन प्रतिनिधिनियों एवं गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। बिश्नोई ने कहा कि जिले में 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस समारोह का आयोजन होगा। आदर्श स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए प्रातः 6 बजे से आमजन का प्रवेश प्रारंभ होगा। उन्होने कहा कि अधिकाधिक लोगों को आमन्त्रित करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिग्स, बैनर लगाए जाए। उन्होने आयुर्वेद विभाग, नगर परिषद के अधिकारियों को घर-घर जाकर पीले चावल एवं पेम्पलेट बांटने के निर्देश दिए। उन्होने शहर में ऑटो रिक्शा के जरिये भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्काउट एवं एनसीसी केडैट्स को शहर के वार्डो में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, एनसीसी, स्काउट एवं नर्सिग सेन्टर के प्रशिक्षणार्थियों तथा छात्रावासों के छात्र-छात्राओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान योग दिवस समारोह के दौरान टेंट, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था, मैदान की साफ सफाई  एवं समतल करने समेत समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह चिकित्सा विभाग को मेडिकल टीम, एम्बूलेन्स आदि के साथ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला आयुर्वेद अधिकारी नरेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एस.पी.दीप्पन, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता दीपक गुप्ता, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखाणी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी, मुख्य योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



पोषाहार मंे अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराएं : नकाते

जिला कलक्टर ने की मिड-डे-मिल कार्यक्रम की समीक्षा
                बाड़मेर, 12 जून। विद्यालयांे मंे पोषाहार वितरण मंे किसी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मिड-डे-मिल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पोषाहार परिवहन संबंधित निविदा प्रक्रिया समय संपादित करवाने के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि पोषाहार के अभाव मंे कोई भी वंचित नहीं रहे। उन्हांेने कहा कि किचन शेड के लिए जिला स्तर से राशि आवंटित कर दी गई है, इसका समुचित उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाए जाए। उन्हांेने कहा कि विद्यालयांे मंे फर्जी उपस्थिति दिखाने वालांे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने कहा कि इसका उपखंड अधिकारियांे एवं तहसीलदारांे के जरिए भी सत्यापन कराया जाएगा। जिला कलक्टर ने विद्यालयांे के भवन क्षतिग्रस्त होने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे से उसका सत्यापन करवाकर सक्षम स्तर से स्वीकृति लेकर गिराने अथवा मरम्मत करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रेमचंद सांखला ने मिड-डे-मिल, सर्व शिक्षा अभियान की प्रगति संबंधित जानकारी दी। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आमजन तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा : चौधरी

दिशा की बैठक मंे अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
                बाड़मेर, 12 जून। केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा आमजन तक पहुंचे। इसके लिए अधिकारी ग्रामीण इलाकों मंे पहुंचकर विकास योजनाआंे का प्रभावी क्रियान्वयन करवाएं। इसमंे जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे डिस्ट्रिक डवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि विकास योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे किसी तरह की अनियमितता नहीं हो। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित रखने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने कहा कि इन योजनाआंे की जानकारी एवं फायदा अंतिम छोर तक रहने वाले प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने की दिशा मंे कार्य करने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र एवं राज्य से मिलने वाले बजट का सदुपयोग हो। कई बार कुछ कारण अथवा लापरवाही के चलते केन्द्र सरकार से मिलने वाला बजट खर्च नहीं हो पाता, इस परिपाटी को रोकना होगा। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाआंे, कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना नहीं भेजने वाले अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियांे को लिखा जाए। उन्हांेने सरकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने वाले बैंकिंग अधिकारियांे के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए उच्च प्रबंधन को पत्र लिखने को कहा। उन्हांेने
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के निर्माण मंे जमीन संबंधित दिक्कत वाले प्रकरणांे को मौजूदा समय मंे चल रहे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्रामीणांे से समझाइश कर निस्तारण करवाया जाए। उन्हांेने मौजूदा समय मंे दिव्यांगांे के चिन्हिकरण एवं पंजीकरण के लिए चल रहे अभियान से भी अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने का अनुरोध किया। उन्हांेने बीएसएनएल के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि किसी सरहदी गांव मंे अगर पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क के इस्तेमाल हो रहा है तो इस पर अंकुश लगाया जाए। ऐसा कोई मामला आने पर तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चिकित्सा विभाग की ओर से 33 प्रकार की बीमारियांे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने एवं आंगनबाड़ी केन्द्रांे को नियमित रूप से खुले रखने के निर्देश दिए। ताकि इस अभियान के जरिए अधिकाधिक बच्चांे को लाभांवित किया जा सके। उन्हांेने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत सर्वे चल रहा है। इसमंे कोई भी परिवार वंचित नहीं रहे। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की जानकारी दी।

                बैठक के दौरान एनआरएचएम के अधिशाषी अभियंता को प्रत्येक सप्ताह मंे तीन दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सिवाना प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित ने देवंदी ग्राम पंचायत मंे सड़क निर्माण, कुंडल ग्राम पंचायत मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जल संरक्षण कार्य करवाने, कोनरा सरपंच शाकर खान ने कटान मार्ग पर सड़क निर्माण करवाने, नरसिंगदास ने कुंडल मंे मोबाइल टावर सही करवाने का मामला उठाया। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



राजकीय विभागों में कार्मिकों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण 21 अधिकारी एवं 68 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

              बाड़मेर, 12 जून। राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार 12 जून को जिला बाडमेर अन्तर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

                प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख शासन सचिव पी.के. गोयल के निर्देशन में विशिष्ठ शासन सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित के नेेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्मिकों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 78 कार्यालयों की उपस्थिति पंजिकाएं जांची गयी जिसमें 133 अधिकारियों मे से 21 अधिकारीगण एवं 863 कर्मचारियों मे से 68 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कार्मिकों की सूची राज्य सरकार को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी जाएगी। निरीक्षण टीम में निरीक्षण अधिकारी के रूप में श्रीकान्त शर्मा, रामस्वरूप बिश्नोई एवं राजेन्द्र शर्मा थे।



राजपुरोहित ने किया जूना पतरासर में पट्टा वितरण अभियान शिविर का निरीक्षण

जन कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश
                 बाडमेर, 12 जून। विशिष्ठ शासन सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग श्यामसिंह राजपुरोहित ने बाडमेर पंचायत समिति के जूना पतरासर ग्राम में आयोजित प0 दीनदयाल उपाध्याय पट्टा वितरण अभियान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कीे तथा अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जूना पतरासर में आयोजित शिविर में 44 पट्टों का वितरण किया गया।
                राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूना पतरासर में आयोजित पट्टा वितरण शिविर के दौरान उन्होने अधिकाधिक पात्र लोगों को पट्टंे वितरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने लोगों की विभिन्न समस्याओं की जन सुनवाई की। शिविर में प्रेम कुमार द्वारा ग्रामीणों की ओर से जूना पतरासर में बालिका विद्यालय स्वीकृत कराने, बांघ की मरम्मत, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, विद्युत तथा पेयजल समस्या सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसी प्रकार ग्रामीणों ने पतरासर गांव के पीछे चलने वाली नदी का तट बांधने, उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक तक क्रमोन्नत करने, पतरासर कुआ से जीएलआर को भरने के लिए लगी पाईप लाईन पुरानी एवं लीकेज होने से पानी नहीं पहुंचने, रामलाणी भीलों की ढाणी में ओपन वेल को गहरा करने, कृषि कनेक्शन दिलाने सहित विभिन्न मांगे रखी। विशिष्ठ शासन सचिव राजपुरोहित ने समस्याओें की सुनवाई पश्चात् कहा कि समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजी जाकर उचित कार्यवाही कीे जाएगी।
                शिविर में उन्होने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज समस्याओं, उनके निस्तारण तथा एडोप्टर्स द्वारा किये गये भौतिक सत्यापन का ग्रामीणों से फीड बैक लिया। उन्होने शिविर में उपस्थित लूम्बनाथ , चनणाराम, खीमाराम सहित लोगों से उनके द्वारा दर्ज शिकायत के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जन के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होने योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा लोगों से जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया।

                शिविर में जूना पतरासर सरपंच श्रीमती पुष्पा देवी, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, ग्राम सेवक भीमसिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।








लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...