बुधवार, 7 जून 2023

तारातरा मठ, पायला कला और आसाड़ी ग्राम पंचायत पर 08 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 07 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 08 जून को जिले में बालेरा, कनाना, ग्वालनाडा, रेवाली, कोजा, खडाली, खारिया राठौड़ान, राजबेरा, गोडा, आलमसर, जेठन्तरी, पादरड़ी कला के साथ हाजाणियों की ढाणी, लाखाणियों की ढाणी, पटाउ खुर्द, मेघवालों की बस्ती, अणखिया, गिराब, शेरपुर, तारातरा मठ, पायला कला और आसाड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 व 28 के माणक हॉस्पीटल के बाहर स्थित चौक में, वार्ड संख्या 29 व 30 के हिंगलाज भवन, खत्रियों का निचला वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 व 35 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्याालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

मंगलवार, 6 जून 2023

बाड़मेर जिले में अब तक 5,67,566 लाख परिवार हुए लाभान्वित

29,81,864 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

 बाडमेर, 06 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
 जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,67,566 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 29,81,864 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,55,535 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,55,535, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,69,658, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,45,302, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 40,890, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,75,189, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,31,683, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,78,318, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,18,588, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,166 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 29,81,864 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 
-0-

मुख्यमंत्री सहायता कोष - मधुमखियो से काटने से मौत पर एक लाख रूपए की सहायता

बाड़मेर, 06 जून। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्व. श्री हरीश कुमार के परिजनों को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि जिले की शिव तहसील के माताजी की भाखरी निवासी स्व. श्री हरीश कुमार पुत्र रमेश कुमार जाट की मधुमक्खियों के काटने से मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - औबाराम को 100 युनिट बिजली के साथ बेहतर स्वास्थ्य की गारन्टी

बाडमेर, 06 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प करालिया बैरा में औबाराम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आए।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - रायचंद राम को मिला सात योजनाओं में राहत की गारंटी

सहज व सुगमता के साथ सुलभ हो रहा आमजन को योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 06 जुन। महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार की संवेदनशील और जवाबदेह शासन की मंशा को साकार करते हुये नजर आ रहे हैं। कैम्पों में पहुंच रहे आमजन को संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ योजनाओं की पूरी जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहज और संवेदनशील व्यवहार के कारण आमजन सुगमता से अपने रजिस्ट्रेशन करवा पा रहे हैं। आमजन को इन कैम्पों में पर्याप्त सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के योजनाओं के लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को धोरीमन्ना पंचायत समिति में आयोजित महंगाई राहत कैंप, अरनियाली में रायचंद राम सोनी को राज्य सरकार की सात जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला।
शिविर प्रभारी ने बताया कि रायचंद राम सोनी को कैंप के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर रायचंद राम सोनी ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - लाभ पाकर शांति ने कहा - ‘‘धन्यवाद है सरकार ने‘‘

बाडमेर, 06 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

पंचायत समिति समदड़ी में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में शांति देवी के परिवार को पात्रतानुसार सात प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
शिविर में शांति देवी को शिविर प्रभारी द्वारा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया। यह सुन शांति देवी ने कहा - ‘‘धन्यवाद है सरकार ने‘‘। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण हम परेशान हो रहे थे लेकिन अब तो हमारे परिवार का पालन-पोषण भी अच्छे से कर सकेंगे। निःशुल्क राशन, बिजली, स्कस्थ्य बीमा कवर मिलने के बाद 1000 रुपए में पेंशन मिलने से परिवार के खर्चें में कमी आएगी।
शिविर प्रभारी ने बताया कि शान्ति देवी को मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
शिविर मे सात योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



खारिया राठौड़ान, गोडा और आलमसर ग्राम पंचायत पर 07 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 06 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 07 जून को जिले में खुडासा, मुकनपुरा, सूरपुरा, करालिया बेरा, खारड़ी बेरी, दुधोड़ा, सोमारडी, खारावाला के साथ बालेरा, कनाना, ग्वालनाडा, रेवाली, कोजा, खडाली, खारिया राठौड़ान, राजबेरा, गोडा, आलमसर, जेठन्तरी, पादरड़ी कला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 व 28 के माणक हॉस्पीटल के बाहर स्थित चौक में, वार्ड संख्या 29 व 30 के हिंगलाज भवन, खत्रियों का निचला वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के जैन समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

सोमवार, 5 जून 2023

सैनिक विश्राम गृह में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बाड़मेर, 05 जून। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं जिला सैनिक विश्राम गृह बाड़मेर में जिले के गौरव सैनिकों एवं कार्यालय कर्मचारियों द्वारा सोमवार को कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बाड़मेर ने बताया कि जिला सैनिक विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, बिजली की बचत आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने जीवन शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक अधिकारी ने सभी गौरव सैनिकों और कार्यालय के कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण का क्या महत्व है इसके बारे में सभी को अवगत करवाया तथा सभी को इस मुहीम से जुड़ने और इसको आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया।
-0-

मुकनपुरा, सूरपुरा और करालिया बेरा में 06 जून को आयोजित होंगे शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 05 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 06 जून को जिले में आटी, भीमरलाई, कांकराला, नया सोमेसरा, अरणियाली, नगर, रामसर, बुढ़ातला, एकल, भूनिया, खारा महेचान, सिलोर, नाल के साथ खुडासा, मुकनपुरा, सूरपुरा, करालिया बेरा, खारड़ी बेरी, दुधोड़ा, सोमारडी, खारावाला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार , 06 जून को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 और 24 के हनुमान मंदिर के पास, शास्त्री नगर में, वार्ड संख्या 25 और 26 के स्व. तनसिंह चौहान के गैरेज के बाहर, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संकारना बेरा में, वार्ड संख्या 33 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के जैन समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

घोलनाथ को मिली ट्राई साइकिल की सौगात

बाड़मेर, 05 जून। गेहूं निवासी घौलनाथ के लिए सोमवार का दिन शुभ साबित हुआ, जब जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने उसे तिपहिया साइकिल प्रदान की।

घोलनाथ एक दिव्यांग है जो की गेंहू गांव का निवासी है। इनके द्वारा समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में स्कूटी के लिए आवेदन किया गया था लेकिन किसी कारण वश उनको लाभान्वित नही किया जा सका। जब जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को मामला ध्यान में आया तो उनके द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर परिसर में ट्राई साइकिल देकर लाभान्वित किया गया।
ट्राई साइकिल पाकर घोलनाथ काफी खुश नजर आए और जिला कलेक्टर महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब मेरे को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। मै आसानी से अपने कार्य को कर पाऊंगा।
-0-




आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह लाभार्थी उत्सव

 इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

बाड़मेर के 67 हजार लाभार्थीयो के खाते में 2.88 करोड़ रुपए जमा
बाड़मेर, 05 जून। राज्य सरकार की पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों का सोमवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक क्लिक पर बाड़मेर जिले के 67,362 लाभरथिओ के खाते में करीब 2,88 करोड़ रूपए सब्सिडी जमा कर दी।
  इस दौरान जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, बाड़मेर नगर परिषद के सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, नगर विकास न्यास सचिव राजेश मेवाड़ा समेत जिले के जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी और आमजन उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव के दौरान महंगाई राहत कैंप तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
  इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जयपुर से विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 14 लाख लाभार्थियों को 60 करोड़ का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरण करने के साथ लाभार्थियों से संवाद किया।
इसमें बाड़मेर जिले के 67362 लाभार्थी शामिल है, जिनके खातों में 2,88,04,923 रुपए जमा होते ही मोबाइल पर मैसेज आ गया।
  मुख्यमंत्री गहलोत जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज सभी 14 लाख लाभार्थियों को 60 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरण की जा रही है जिससे मातृशक्ति को महंगाई से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जी ने बताया लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी है उनके कल्याण के लिए मैं निरंतर कार्य करता रहूंगा।  
  इस मौके पर गहलोत ने बताया कि राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने अपने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे शिविर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करावे और योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, करौली के लाभार्थियों से विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया तथा उनको मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। माननीय मुख्यमंत्री जी से लाभार्थियों ने बात कर आधार व्यक्त किया तथा योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की। संवाद के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजनाओं संबंधी सुझाव भी मांगे। उन्होंने जल्द ही चिरंजीवी परिवार के महिला मुखिया को एक स्मार्ट फोन देने की बात कही जिसमें तीन साल का डेटा भी साथ दिया जाएगा।
-0-







रविवार, 4 जून 2023

एकल, भूनिया, सिलोर और नाल ग्राम पंचायत पर 05 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

योजनाओं का बढ़ा लाभ प्राप्त करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करावे- पुरोहित
बाड़मेर, 04 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
 जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 05 जून को जिले में देदूसर, आटी, भीमरलाई, कांकराला, नया सोमेसरा, अरणियाली, नगर, रामसर, बुढ़ातला, एकल, भूनिया, खारा महेचान, सिलोर, नाल ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 05 जून को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 और 24 के हनुमान मंदिर के पास, शास्त्री नगर में, वार्ड संख्या 25 और 26 के स्व. तनसिंह चौहान के गैरेज के बाहर, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संकारना बेरा में, वार्ड संख्या 33 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिले में राहत की गारन्टी 29 लाख पार

4 लाख से अधिक को मिला चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का लाभ

2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला 500 में सिलेण्डर
बाड़मेर, 04 जुन। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। बाड़मेर जिले में 5 लाख 58 हजार 313 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 29 लाख 42 हजार 228 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में अब तक मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 370505, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 449273, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 449273, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 40286, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 340944, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 266967, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 424261, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 176083, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 413553, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11083 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
-0-

जिला कलेक्टर ने की वीसी से समीक्षा, तूफानी बारिश से नुकसान के त्वरित आकलन के निर्देश

बाड़मेर, 04 जून। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में रविवार को वी सी माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों के साथ जिले में शनिवार को तूफानी हवाओ के साथ हुई बारिश के कारण हुए जानमाल के नुकसान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सभी उपखण्ड अधिकारियों से शनिवार को आए आधी तूफान से हुए नुकसान की जानकारी ली तथा तूफान से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अवरुद्ध मार्गो का पुनः सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के हटा कर निर्बाध रूप से बिजली व्यवस्था करने को कहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित स्थाई मंहगाई राहत कैंप जहां पंजीयन की संख्या कम को अन्यत्र स्थान पर हस्तांतरण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके। 
इसी क्रम में आगामी चुनाव को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को बी एल ओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर निश्चित प्रारूप में प्रविष्टि सुनिश्चित करने के साथ सभी बूथ पर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए।
इसके साथ राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का भौतिक सत्यापन के साथ साप्ताहिक आधार पर सभी पी एस सी, सी एच सी का निरीक्षण करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने शिविर में पंजीकरण संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करने तथा उपखंड स्तर पर घटित अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत जिला मुख्यालय पर देने को कहा।
वी सी में सभी उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार जुड़े रहे।
-0-

लाभार्थी उत्सव 05 जून को, मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद

 इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

आदर्श स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
बाड़मेर, 04 जून। राज्य सरकार की पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना के लाभार्थियों का सोमवार को जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आमजन को महंगाई से राहत दिलाने को राज्य सरकार पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का
सोमवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान महंगाई राहत कैंप तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 10 लाख लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण करने के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
   इस दौरान जिला समारोह में पांच सौ लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि, आमजन भाग लेंगे।
-0-

शनिवार, 3 जून 2023

मेरीन आफ लाॅ बुक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

बाड़मेर, 3 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाड़मेर दौरे पर राहुल राजपुरोहित द्वारा लिखित मेरीन आफ लाॅ बुक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय जोधपुर संभाग के दौरान पर शनिवार को बाड़मेर राजकीय सर्किट हाउस में राहुल राजपुरोहित द्वारा लिखित एवं ब्लूम्स बेरी लंदन द्वारा प्रकाशित मेरीन आॅफ लाॅ बुक का विमोचन कर शुभकामनाएं दी।
राहुल राजपुरोहित ने बताया कि यह पुस्तक दो भागों में विभाजित है। भाग प्रथम में माल की अंतर्राष्ट्रीय बिक्री, इनकोटर्म्स, समुद्र द्वारा माल की ढुलाई, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भुगतान की विधि और सूखी और गीली शिपिंग में शामिल विषयों से संबंधित कानून से संबंधित है तथा भाग द्वितीय में नए अधिनियमित एडमिरल्टी एक्ट 2017, समुद्री दावों के प्रवर्तन और भारत में जहाज की गिरफ्तारी से संबंधित है। पुस्तक बताती है कि समुद्री कानून क्या है और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के संबंध में कानूनी मुद्दे पर कानून के आवेदन और कार्रवाई के तरीके क्या हैं।
इस अवसर पर राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार के सदस्य प्रतापसिंह राजपुरोहित, जिला कलक्टर बाडमेर अरुण पुरोहित, आईपीएस दीगत आनन्द सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
-0-

लाभार्थी उत्सव सोमवार को, मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद

 इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

आदर्श स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
बाड़मेर, 03 जून। राज्य सरकार की पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना के लाभार्थियों का सोमवार को जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आमजन को महंगाई से राहत दिलाने को राज्य सरकार पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का
सोमवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान महंगाई राहत कैंप तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 10 लाख लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण करने के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
   इस दौरान जिला समारोह में पांच सौ लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि, आमजन भाग लेंगे।
-0-

देदूसर, पोनिया और सड़ा धनजी ग्राम पंचायत पर रविवार को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 03 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
 जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 04 जून को जिले में बांकलपुरा, सरली, खनोडा, रिडिया तालर, कातरला खिलेरियान, आकली, पोनिया, सड़ा धनजी, रातड़ी के साथ देदूसर ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सुनी आम जन की समस्याएं

बाड़मेर, 03 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार सुबह सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी।

मुख्यमंत्री के बाड़मेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर जी.एन.एम संविदा कार्मिक द्वारा नियमित करने हेतु, बिजली विभाग के कार्मिकों द्वारा OPS में शिथिलता देने हेतु, ईडब्ल्यूएस आरक्षण विसंगतियों को दूर करने संबंधी ज्ञापन देते हुए राहत प्रदान करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री जी ने एक-एक व्यक्ति से मिले और बातचीत कर उनकी समस्या को सुनते हुए ज्ञापन लिए। वहीं दिव्यांगजनों ने उनकी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में उमडे लोगों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल 42 परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिस पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने एक-एक परिवादी से सहानुभूतिपूर्वक सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत के साथ पूर्व राजस्व मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी, राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, मदन प्रजापत, पदमाराम मेघवाल, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खां, जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद समेत विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-




शुक्रवार, 2 जून 2023

जिले में राहत की गारन्टी 29 लाख पार

4 लाख से अधिक को मिला चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का लाभ

2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला 500 में सिलेण्डर
बाड़मेर, 02 जुन। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। बाड़मेर जिले में 5 लाख 52 हजार 329 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 29 लाख 15 हजार 734 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में अब तक मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 3,67,356, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 4,45,051, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 4,45,051, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 40,009, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 3,38,404, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,64,848, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,19,371, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,74,734, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,09,844, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,066 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
-0-

मुख्यमंत्री ने आइसक्रीम खाते हुए जाने शहर के हाल

बाडमेर, 02 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बाडमेर प्रवास के दौरान शुक्रवार रात स्टेशन रोड स्थित आइस्क्रीम की दुकान से आइस्क्रीम खाते हुए आमजन से वार्ता कर शहर के हालचाल का जायजा लिया।

इस अवसर पर राजस्थान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, बायतु विधायक हरीश चौधरी ने भी आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आइस्क्रीम का लुत्फ उठाते हुए आमजन से बात की तथा शहर के विकास सबंधी जानकारी प्राप्त की। आमजन मुख्यमंत्री महोदय को देखकर आश्चर्य चकित हो गये।
-0-







मुख्यमंत्री ने किया महिला संवाद, सरकार महिला सशक्तिकरण को प्रयासरत - गहलोत

बाडमेर, 02 जून। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बाडमेर दौरे के अन्तर्गत शुक्रवार शाम सर्किट हाउस में राजीविका महिला सदस्यो से संवाद किया।

  इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को प्रयासरत हैं और उनके मुद्दों को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के माध्यम से सरकार उनके स्वास्थ्य के प्रति सवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओ को किराया आधा कर दिया है। साथ ही अब सरकार 500 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। उन्होंने 
राजीविका महिला सदस्यों के द्वारा किये जाने वाले कसीदा कार्य की सराहना की। उन्होने बताया ग्रामीण महिलाएं राजीविका से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन रही है। उनकी कार्यकुशलता के विकास के साथ उन्हे आर्थिक संबल मिल रहा है।
श्री अशोक गहलोत ने बताया कि महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। महामारी के दौरान होने वाली बिमारियों से बचने के लिए उडान योजना से अवगत करवाया गया। महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाने के उदेश्य से शुरू की गई इन्दिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना के अन्र्तगत 500 रूपये में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। महिला को आर्थिक संबल के साथ सुरक्षित यात्रा हेतु रोडवेज की बसों में महिलाओं के किराये में 50 प्रतिशत छुट का प्रावधान किया गया है।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, राजस्थान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, बायतु विधायक हरीश चौधरी, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद समेत एवं जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-








मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सुनी आम जन की समस्याएं

बाड़मेर, 02 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शुक्रवार सांय सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी।

मुख्यमंत्री आदर्श स्टेडियम मे सभा के पश्चात् जैसे ही सर्किट हाउस पहुंचे, वहां उपस्थित लोगों को देखते हुए सीधे कार से उतर कर उनके पास पहुंच गए और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री एक-एक व्यक्ति से मिले और बातचीत कर उनकी समस्या को सुनते हुए ज्ञापन लिए। इस दौरान सवीदा आधार पर लिए गए चिकित्सा कार्मिकों ने उनकी सेवाएं नियमित रखने की मांग की। वहीं दिव्यांगजनों ने उनकी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में उमडे लोगों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल 143 परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिस पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने एक-एक परिवादी से सहानुभूतिपूर्वक सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व राजस्व मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी, राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी अध्यक्ष रामसिंह राव, विधायक अमीन खां, मदन प्रजापत, पदमाराम मेघवाल, रूपाराम धनदे, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खां, संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना, पुलिस महानिरीक्षक जयनारायण शेरा, जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद समेत विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-





रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री

 राजस्थान के लिए बड़ी सौगात

रिफाइनरी में 31 दिसंबर 2024 से पहले
शुरू होगा कॉमर्शियल प्रोडक्शन
परियोजना में स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश
25 प्रतिशत के साथ तेल उत्पादन में राजस्थान देश में सबसे आगे
बाड़मेर, 02 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना है। राजस्थान रिफाइनरी ऐसी पहली रिफाइनरी है, जहां तेल शोधन के साथ पेट्रोलियम सह-उत्पादों के निर्माण के लिए पेट्रो-केमिकल कॉम्पलेक्स एक साथ विकसित होंगे। इस परियोजना से राजस्थान पेट्रोलियम आधारित उद्योगों का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां सुनियोजित निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य को राजस्व मिलेगा। साथ ही विभिन्न उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं पैदा होंगी।
श्री गहलोत ने शुक्रवार को बाड़मेर के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परियोजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2024 से पहले ही कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने से विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारा ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ है। राजस्थान रिफाइनरी से विशेषकर पश्चिमी क्षेत्र के लोगों का एक बड़ा सपना साकार होगा। प्रदेश आर्थिक विकास में नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2013 में शिलान्यास के बाद विभिन्न कारणों से कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में यह 37229 करोड़ रुपए, वर्ष 2017 में 43129 और अब 72937 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना हो गई है। इसके बावजूद खुशी है कि क्षेत्र की जनता के संघर्ष और हमारी सरकार की कोशिशों से परियोजना ने अब गति पकड़ी है। एचपीसीएल के अधिकारी अपने संसाधनों को बढ़ाकर इसे अधिक गति दे रहे हैं। राज्य सरकार परियोजना को शीघ्र पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री गहलोत ने प्रमुख रिफाइनरी यूूनिट्स और पेट्रो-केमिकल यूनिट्स की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नवीनतम तकनीक युक्त इस परियोजना के आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने एवं ग्रीनरी के कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में या नजदीक ही युवाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाए ताकि परियोजना के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि परिसर में ही संसाधन जुटाकर रिफाइनरी के लिए आवश्यक विद्युत आपूर्ति के लिए संभावनाएं भी तलाशी जाए।
6 लेन की सड़क का निर्माण कराए केंद्र सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना को गति देने के लिए केंद्र सरकार जोधपुर से पचपदरा व बाड़मेर तक 6 लेन की सड़क का निर्माण कराए। इसे अमृतसर-जामनगर (भारतमाला परियोजना) से जोड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री से पत्र लिखकर आग्रह करेगी। एचपीसीएल अधिकारी भी केंद्र सरकार के समक्ष यह विषय रखें।
इन्क्रीमेंटल अंशपूंजी 2583 करोड़ रुपए के भुगतान की मंजूरी
श्री गहलोत ने कहा कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की इन्क्रीमेंटल अंशपूंजी में राज्य सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के तहत 2583 करोड़ रुपए के भुगतान की मंजूरी दे दी गई है। इससे कार्यों को गति मिलेगी और परियोजना समयबद्ध रूप से पूरी हो सकेगी। इस अंशपूंजी के लिए एचपीसीएल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
रिफाइनरी इकाइयों का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा
एचपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 72,937 करोड़ रुपए की इस परियोजना का मैकेनिकल कार्य मई, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मई 2023 तक 30 हजार करोड़ रुपए व्यय कर कार्य कराए जा चुके हैं। इससे रिफाइनरी इकाइयों का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका है। अभी 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।
  बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम चौधरी और पूर्व राजस्व मंत्री व बायतू विधायक श्री हरीश चौधरी ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट साइट पर सघन पौधारोपण कराने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलटी (सीएसआर) के तहत स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप जनप्रतिनिधियों की राय से विकास कार्य भी कराए जाएं। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रिफाइनरी परिसर में पौधारोपण किया तथा अधिकारियों के साथ परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।
समीक्षा बैठक में खान एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया, विधायक श्री मदन प्रजापत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. गोविन्द शर्मा, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता, रीको अध्यक्ष श्री कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री भास्कर ए सांवत, जिला कलक्टर श्री अरूण पुरोहित सहित एचआरआरएल और ईआईएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-













आकली, पोनिया और सड़ा धनजी ग्राम पंचायत पर शनिवार को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 02 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 03 जून को जिले में जसाई, आकडली बक्सीराम, खींपर, डेडवास जागीर, मुगेरिया, बामडला, सैयद मौजअली का तला, सारणों का तला, इन्द्राणा के साथ बांकलपुरा, सरली, खनोडा, रिडिया तालर, कातरला खिलेरियान, आकली, पोनिया, सड़ा धनजी, रातड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 03 जून को बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्याालय महावीर नगर पार्क के पास में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

आमजन को राहत देना राज्य सरकार का ध्येय : मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री का बाड़मेर दौरा

143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास - लोकार्पण
100-100 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे क्रमोन्नत

बाडमेर, 02 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन को राहत देना राज्य सरकार का ध्येय है। राज्य में उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन कर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के मानकों को पूरा करने एवं अनुमति मिलने पर ही राज्य सरकारों को ऋण मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पांच बजट में आमजन पर कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। राज्य सरकार द्वारा जनघोषणा पत्र की 90 प्रतिशत से अधिक घोषणाओं की क्रियान्विति कर दी गई है।
श्री गहलोत शुक्रवार को बाड़मेर में 143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण -शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती जिलों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। इंदिरा गांधी नहर का जल क्षेत्र में पहुंचाकर पेयजल समस्या का समाधान किया गया। रिफाइनरी से औद्योगिक उत्पादन शुरू होेने से क्षेत्र में वृहद् स्तर पर रोजगार सृजित होगा। जल जीवन मिशन के तहत राज्य सरकार द्वारा 55 प्रतिशत बजट दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाड़मेर जिले के 100 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तथा 100 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने की लागत अन्य राज्यों से अधिक है। इस बात को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार को प्रदेश के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित करना चाहिए।

अब नहीं महंगाई की मार
श्री गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को 2000 यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निःशुल्क ईलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार, लम्पी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में अधिकतम 2 दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को हर माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे। इन योजनाओं से आमजन को महंगाई की मार से राहत मिलेगी।

राज्य सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय हैं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) एवं आरजीएचएस जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में चरणबद्ध रूप से 1.35 करोड़ महिलाओं को तीन साल के इंटरनेट डेटायुक्त निःशुल्क स्मार्टफोन देने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 600 करोड़ रुपए की लागत से संचालित उड़ान योजना में लगभग 1 करोड़ महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रतिमाह 12 निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार देने के लिए 100 मेगा जॉब फेयर राज्य सरकार द्वारा आयोजित कराए जा रहे हैं। छोटी प्रशासनिक इकाइयों के माध्यम से सुशासन देने के लिए 19 नए जिले बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बालोतरा के जिला बनने से क्षेत्र की पुरानी मांग पूरी हुई है। 2030 तक राजस्थान को देश का प्रथम राज्य बनाना हमारा ध्येय है।

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राजस्थान
श्री गहलोत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी राज्य बन गया है। हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक 303 महाविद्यालय खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत अब 30 हजार विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बडौदा महाराज द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को पढ़ने के लिए विदेश भेजा गया और वो संविधान निर्माता बनकर लौटे। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के माध्यम से 500 मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए विदेश भेजा जा रहा है। जब ये विद्यार्थी विदेश से लौटेंगे तो इनके अनुभव का लाभ देश-प्रदेश को हो सकेगा।

कानून बनाकर नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा दे केंद्र सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाकर आमजन को शिक्षा, सूचना, रोजगार एवं खाद्य सुरक्षा के अधिकार दिए गए। राज्य सरकार द्वारा कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार (आरटीएच) जनता को दिया गया है। वर्तमान केंद्र सरकार को भी कानून बनाकर आमजन को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार देना चाहिए। इससे सभी नागरिक सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकेंगे।

ई.आर.सी.पी. को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे केन्द्र सरकार
श्री गहलोत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ई.आर.सी.पी.) पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की जीवनरेखा है। केन्द्र सरकार को ई.आर.सी.पी. को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए, ताकि राज्य के एक बड़े क्षेत्र में सिंचाई जल एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं अपनी सभाओं में ई.आर.सी.पी. को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात कह चुके हैं।
इससे पहले उन्होंने महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां लगी विभिन्न विभागीय स्टॉल्स पर लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कैम्प में 20 दिव्यांगों को स्कूटी की चाबी सौंपी।
समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद, राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्री मेवाराम जैन, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह, पूर्व राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, विधायक श्री अमीन खान, श्री मदन प्रजापत, श्री पदमाराम मेघवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

143 करोड़ रुपए के विकास कार्याे की सौगात
ये हुए लोकार्पणः
- 2.11 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मारूडी
- 2.84 करोड़ रुपए से निर्मित राजकीय अनुसूचित जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास
- 2.69 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास
- 2.57 करोड़ रुपए लागत से निर्मित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास
- 15 करोड़ रुपए से निर्मित भाडखा-भीमडा सड़क का चौडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य
- 15.75 करोड़ से निर्मित उतरलाई-हरसाणी सडक का चौडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य
- 52.53 करोड़ रुपए की लागत से डामर सडक मिसिंग लिंक निर्माण कार्य
- 8.65 लाख से निर्मित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा

ये हुए शिलान्यास
- 2.21 करोड़ रुपए की लागत से पंचायत समिति बाडमेर ग्रामीण
- 5.50 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडखा
- 2.25 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदाबेरी
- 2.25 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालेरा
- 7.25 करोड़ रुपए से बाडमेर-पुनडो की बस्ती-सेगडी सड़क चौडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य
- 13.80 करोड़ रुपए की लागत से बाडमेर-बिशाला सड़क चौडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य
- 7 करोड़ रुपए की लागत से महाबार-बख्से का तला सडक चौडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य
- 9.73 करोड़ रुपए की लागत से डामर सडक मिसिंग लिंक निर्माण कार्य
-0-




















लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...