गुरुवार, 8 जून 2017

आमजन को राहत के साथ विकास कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : गोयल

प्रभारी मंत्री गोयल ने जिले मंे संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा कर आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
                बाड़मेर, 08 जून। आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने के साथ विकास कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान समेत विभिन्न योजनाआंे के तहत होने वाले विकास कार्याें मंे अगर गुणवत्ता संबंधित खामी पाई जाती है तो उनको व्यक्तिशः अवगत करवाए। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से 30 जून तक पूरा करवाएं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार मंे विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के सर्वे मंे कोई भी परिवार वंचित नहीं रहे, इसके लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के साथ जन प्रतिनिधियांे का सहयोग लिया जाए। उन्हांेने कहा कि पेयजल योजनाआंे के अंतिम छोर तक पानी पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के साथ अवैध कनेक्शन करने वाले लोगांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्हांेने कहा कि अवैध कनेक्शन हटवाने मंे जन प्रतिनिधियांे का सहयोग लिया जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के प्रस्तावांे मंे राज्य सरकार के निर्देशांे की पालना करते हुए जन प्रतिनिधियांे के सुझावांे को भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को केयर्न इंडिया की ओर से आरओ प्लांट लगाने से पूर्व टयूबवैल खुदाई का कार्य भी पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
                संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने गुड़ामालानी क्षेत्र मंे टयूबवैल खुदवाने एवं प्रगतिरत पेयजल परियोजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने की बात कही। जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने कहा कि जनहित से जुड़ी शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्हांेने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियांे को खाद्य सामग्री का वितरण एवं प्राप्ति रसीद दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने जिले मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो संचालित करने की बात कही। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सिवाना के पहाड़ी क्षेत्र मंे जल संरक्षण संरचनाआंे के निर्माण, पेयजल परियोजनाआंे एवं जन हित से जुड़े कई मुददे उठाए। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि जिले मंे क्षतिग्रस्त होदियों की मरम्मत करवाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जिले मंे पशु शिविरांे के लिए प्रस्ताव प्राप्त होते ही कार्यवाही की जा रही है। उन्हांेने कहा कि जहां से मांग प्राप्त हो रही है वहां पशु शिविर एवं टैंकरांे से जलापूर्ति की स्वीकृति जारी की जा रही है। उन्हांेने 1 जून से शुरू हुए दिव्यांगांे के चिन्हिकरण एवं पंजीकरण संबंधित अभियान की जानकारी देते हुए जन प्रतिनिधियांे से इसमंे सहयोग करने की अपील की। ताकि अधिकाधिक दिव्यांगांे को जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाया जा सके।

                सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने अवैध जल कनेक्शन हटवाने, पशुधन संरक्षण के लिए सेवण घास लगाने की जरूरत जताई। बैठक के दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक नारायणसिंह सोलंकी को बाड़मेर जिले मंे अकाल के परिपेक्ष्य मंे पशुधन के लिए चारे की आवश्यकता एवं उपलब्धता संबंधित रिपोर्ट सोमवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमराज सोनी ने चिकित्सा विभाग तथा डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल चौधरी ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना की अब तक की प्रगति संबंधित जानकारी दी। बैठक मंे विभिन्न पंचायत समितियांे के प्रधान एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जल स्वावलंबन अभियान जन आंदोलन, सबकी भागीदारी जरूरी : गोयल

नेवरी ग्राम पंचायत के तिरसिंगड़ी गांव के मोलप तालाब मंे हुए श्रमदान मंे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ ग्रामीण शामिल हुए।
                बाड़मेर, 08 जून। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान सरकारी अभियान नहीं है, यह जन आंदोलन है। इसमंे सबकी भागीदारी जरूरी है। इसके जरिए हम आने वाले कल को संवार सकते हैं। हमारे पूर्वजांे ने तालाब बनाने के साथ इनका संरक्षण किया है। इसको परंपरा को बनाए रखना है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को कल्याणपुर पंचायत समिति की नेवरी ग्राम पंचायत के तिरसिंगड़ी गांव के मोलप तालाब मंे श्रमदान के उपरांत ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गोयल ने कहा कि श्रमदान मंे आमजन की भागीदारी के जरिए जल संरक्षण का प्रयास सार्थक होगा। साथ ही यह आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का प्रथम चरण बेहद सफल रहा है। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का ही सुखद परिणाम है कि पहले चरण के कार्यों से प्रदेश के कुल 295 ब्लॉकों में से अब 50 ब्लॉक सुरक्षित जोन की श्रेणी मे आ चुके हैं। गोयल ने कहा कि पूरे देश की तुलना में राजस्थान में 1.47 प्रतिशत भूजल और 1.1 प्रतिशत सतही जल है। प्रदेश में उपलब्ध जल का 93 प्रतिशत लवणीय, 50 प्रतिशत फलोराइड युक्त और 53 प्रतिशत नाइट्रेट युक्त है। ऐसे में जल को सुरक्षित करके ही आने वाले कल को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगांें को पानी को बचाने के लिए भी जागरूकता भी लानी होगी। प्रभारी मंत्री ने महात्मा गांधी नरेगा के जरिए भूमि सुधार के कार्य करवाने एवं श्रमिक कार्ड बनाकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। इससे पहले तिरसिंगड़ी मंे जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बलराजसिंह, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह, नायब तहसीलदार सुरेन्द्रसिंह समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे, विभागीय अधिकारियांे एवं सैकड़ांे ग्रामीणांे ने श्रमदान किया।

                जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने कहा कि हर व्यक्ति इस पुनीत कार्य मंे सहभागिता निभाएगा तो बारिश के जल संरक्षण के साथ पेयजल संकट से निपटना आसान हो जाएगा। उन्हांेने कहा कि इस अभियान मंे श्रमदान, सामग्री एवं धनराशि के माध्यम से जनता ने अपना योगदान दिया है। इसकी बदौलत जल संरक्षण में नए आयाम स्थापित हुए है। उन्हांेने जल संरक्षण कार्याें के लिए ग्रामीणांे का आभार जताया। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि तिरसिंगड़ी के ग्रामीणांे ने श्रमदान के जरिए मिसाल कायम की है। उन्हांेने तालाब एवं स्थानीय मठ के पुरातन महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीणांे के लगातार प्रयासांे की बदौलत भीषण गर्मी मंे भी इस तालाब मंे पानी उपलब्ध है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले की जनता पशुधन पर निर्भर रही है। स्थानीय लोग पानी की कीमत को बखूबी जानते है, ऐसे मंे जल संरक्षण के लिए इस तरह के अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। तालाबांे को जीवित रखने मंे ग्रामीणांे ने सराहनीय भूमिका निभाई है। जिला कलक्टर ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत करीब 6 हजार कार्याें मंे से 2600 कार्य पूर्ण हो चुके है। उन्हांेने ग्रामीणांे के साथ विशेषकर महिलाआंे को इसको जन आंदोलन बनाने के लिए बधाई दी। इस दौरान उम्मेदसिंह अराबा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को अपने गांव एवं विकास का कार्य समझकर करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि सबके सहयोग से बेहतर कार्य किया जाए, ताकि अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिल सके। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा,उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू, कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह, उप प्रधान करनाराम, मुल्तानसिंह, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य रेखा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पहले मोलप तालाब पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे तथा अधिकारियांे ने पौधारोपण किया।













जिला स्तरीय जन सुनवाई में हुआ आम जन की समस्याओं का समाधान

बाड़मेर, 8 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आम जन की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने जिले के विभिन्न स्थानों से विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की सुनवाई की। इस दौरान 186 प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भिजवाए गए। साथ ही कई प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को देते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन सुनवाई के दौरान लाखाराम पुत्र वनाराम निवासी मिठडाऊ तहसील चौहटन द्वारा गलत खाता नम्बर में पेंशन जमा होने की शिकायत पर हाथो हाथ खाता संख्या सही दर्ज करवाकर राहत पहुंचाई गई। मिरे खां पुत्र उस्मान खां निवासी राजपुरा पंचायत समिति कल्याणपुर द्वारा जलग्रहण में टांका निर्माण कार्य का भुगतान दिलाने संबंधी परिवेदना पर तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। किशनसिंह पुत्र केसरसिंह निवासी नीम्बला द्वारा परिवेदना प्रस्तुत की गई कि पंचायत समिति शिव की सभी ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मियों के लिए टेण्डर ठेका दिया गया जो न्यूनतम मजदूरी से कम है, इस संबंध में विकास अधिकारी शिव से टेलीफोन पर वार्तानुसार बताया गया कि इस बारे में पुनः परीक्षण करवाकर शीध्र ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार जसोदा पत्नी शंकरलाल निवासी सदर थाने के पीछे न्यू भार्गव कालोनी बाडमेर द्वारा मकान निर्माण हेतु ऋण दिलाने बाबत प्रार्थना पत्र पर नगर परिषद आयुक्त को पात्रता की जांच कर प्रधानमंत्री जन आवास योजना शहरी द्वितीय चरण में लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आसूदेवी पत्नी गोरधनाराम बिश्नोई आंगनवाडी कार्यकर्ता निवासी उपरला तहसील चौहटन द्वारा बकाया भुगतान दिलाने बाबत परिवेदना पर सीडीपीओ चौहटन से जांच करवाकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मांगीलाल बोथरा निवासी बाडमेर द्वारा खांचा भूमि दिलाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर मूल भूखण्ड स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत कर खांचा भूमि के लिए आवेदन करने को कहा गया। बालाराम चौधरी पंचायत समिति सदस्य मालपुरा द्वारा मालपुरा गांव से राणासर खुर्द सडक की मरम्मत कराने संबंधी परिवेदना पर अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड बाडमेर द्वारा सडक प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना द्वितीय में प्रस्तावित होना तथा स्वीकृति प्राप्त होने पर अपग्रडेशन का कार्य करवाया जाना बताया। ग्रामवासी राजस्व गांव जालीपा द्वारा एनएच 15 जालीपा तालाब से चक धोलका कटान रास्ता खोलने की परिवेदना पर तहसीलदार बाडमेर को रास्ते का नाप करवाकर बन्द रास्ता खोलने के निर्देश दिए।   
जन सुनवाई के दौरान सांगसिंह निवासी लूणू द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने, सफी मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी बाडमेर द्वारा शौचालय राशि देने बाबत परिवाद पर पुर्नविलोकन करने, वीराराम पुत्र देदाराम निवासी बेरडों की ढाणी बलाऊ द्वारा खाद एवं बीज के लिए सरकारी मदद दिलाने, आईदानराम द्वारा बाडमेर चौहटन मार्ग पर लोक परिवहन सेवा की बसों को चौहटन चौराहे से रेल्वे स्टेशन होते हुए सिणधरी चौराहे तक प्रवेश देने, ग्रामवासी बैरडों की बस्ती ग्राम पंचायत सारला द्वारा पेयजल समस्या
के समाधान हेतु टयुबवेल स्वीकृत करवाने, नाथाराम पुत्र प्रभूराम मेघवाल निवासी घडोई नाडी जानीयाना द्वारा खातेदारी भूमि व ढाणी को षडयन्त्र पूर्वक हडप करने, आमजन वार्ड वासी 33 व 40 बाडमेर द्वारा सुचारू जलापूर्ति कराने, उमराव मोहम्मद पुत्र हबीब मोहम्मद निवासी बाडमेर द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना दिलाने, बाबूलाल गोदारा निवासी बलदेव नगर बाडमेर द्वारा बिजली वोल्टेज अप डाउन होने, रेवंतसिंह पुत्र बागसिंह निवासी अलाणियों की ढाणी बान्दरा, सोहनलाल पुत्र भूराराम, हस्ताराम पुत्र पूनाराम, चेतन कुमार पुत्र पूनाराम, मोतीलाल पुत्र गोपाराम निवासी फागलिया द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोडने, जरणानाथ मठ एवं ग्रामवासी भाडखा द्वारा सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण हटाने, चिम्माराम निवासी बागावास द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाये गये शौचालयों का भुगतान दिलाने, लूणकरण पुत्र भारताराम निवासी भीमडा द्वारा अल्पकालीन कृषि ऋण दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडे प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान विधायक मेवाराम जैन, सूचना विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, आयुक्त नगर परिषद श्रवण कुमार बिश्नोई, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
दिव्यांगों को हाथो हाथ पंजीयन स्लीप उपलब्ध कराई - जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के प्रथम चरण के तहत पांच दिव्यांगों का हाथो हाथ पंजीकरण करवाया जाकर पंजीयन स्लीप उपलब्ध कराई गई।









बुधवार, 7 जून 2017

शहरी क्षेत्र में पेंशन का आवेदन उपखंड अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा

सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों में किया सरलीकरण
                बाड़मेर, 07 जून। सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, विशेष योग्यजन पेंशन नियमों को सरलीकरण किया गया है ताकि पात्र लोगों को समय पर पेंशन मिल सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र का आवेदक संबंधित विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में सम्बन्धित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी के समक्ष पेंशन के लिए पूर्ण रूप से भरा हुआ सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित एवं प्रतिलिपियों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन ने आदेश जारी कर बताया कि आवेदक ऑफलाइन के अलावा किसी भी ई-मित्र केन्द्र या अटल सेवा केन्द्र पर आनलाइन आवेदन भी कर सकेगा। आवेदन के साथ भामाशाह एवं आधार पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पूर्ण भरने के उपरान्त ई-मित्र केन्द्र, अटल सेवा केन्द्र के संचालक द्वारा आवेदक आनलाइन ही जांच अधिकारी को अग्रेषित कर सूचना आवेदक के मोबाईल पर दी जाएगी। जांच अधिकारी आवेदक की पात्रता की जांच के बाद उसके निवास स्थल के बाहर खड़ा या बैठकर मोबाइल से फोटो लेकर आवेदन पत्र की जांच एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर सम्बन्धित उपखंड अधिकारी को आनलाइन प्रस्तुत करेगा। जैन ने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्ति के 30 दिन की अवधि में सत्यापन कार्य पूरा किया जाना होगा अन्यथा सम्बन्धित कर्मंचारी व अधिकारी को राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित जुर्माना राशि अदा करने के लिए उत्तरदायी होगा। इसी तरह 15 दिन में पेंशन स्वीकृति का कार्य आवश्यक रूप से पूर्ण किया जाना होगा तथा आनलाइन पेंशन स्वीकृति आदेश को ही पेंशन भुगतान आदेश माना जाएगा। आनलाइन पेंशन स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर कोषाधिकारी एवं उप कोषाधिकारी की ओर से पेंशन का भुगतान किया जायेगा। अगर पेंशन स्वीकृति एवं भुगतान निर्धारित समय अवधि में नहीं किया जाएगा तो संबंधित कर्मचारी व अधिकारी को अधिनियम के तहत निर्धारित जुर्माना राशि अदा करनी पड़ेगी।

सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 07 जून। सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने 25 जून तक प्रदेश की सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरस्कार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाएंगे।

                प्रमुख शासन सचिव सहकारिता अभय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार 21 सितंबर, 2017 को नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इसमें प्राथमिक, जिला एवं राज्य स्तर की सहकारी समितियों के वर्गों में तीन पुरस्कार मिलेंगे। जिसमें प्रत्येक वर्ग में 3 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर राज्य की केवल प्राथमिक स्तर की सहकारी समिति को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति निर्धारित प्रारूप में समिति के मुख्य कार्यकारी से प्रमाणितगत तीन वर्षों के अंकेक्षित अंतिम लेखा खाते एवं वार्षिक रिपोर्ट को भिजवाना होगा। कुमार ने बताया कि समिति पर एक संक्षिप्त नोट, जिसमें सहकारी अधिनियम, नियम, विनियम एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की अनुपालना, समिति के कार्यक्षेत्र में लाभ, सतत एवं समावेशी विकास से जुडे कार्यों एवं नवाचारों आदि का उल्लेख कर भिजवाना होगा। प्रमुख शासन सचिव सहकारिता ने बताया कि पात्र समितियां निर्धारित आवेदन पत्र में सूचना की सॉफ्ट कॉपी त्व्.श्र।प्च्न्त्/छब्क्ब्.प्छ  पर ईमेल द्वारा या हार्ड कॉपी के साथ डाक द्वारा 25 जून तक क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, क्षेत्रीय निदेशालय, प्रथम तल, केन्द्रीय खण्ड, नेहरू सहकार भवन, भवानी सिंह रोड, जयपुर 302001 पर भिजवाई जा सकती है।

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 12 जून से

                बाड़मेर, 07 जून। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त तथा कुपोषण के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए 12 जून से गहन दस्त एवं कुपोषण नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अभियान में दस्त एवं कुपोषण से होने वाली बीमारियों के प्रति आमजन में जन जागृति लाने के लिए व्यापक जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.हेमराज सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत दस्त से पीड़ित 5 वर्ष के तक के बच्चों की पहचान कर उन्हें ओआरएस का पैकेट एवं जिंग टेबलेट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान जनसमुदाय को स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं हाथ धोने के सही तरीके इत्यादि की जानकारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

पेयजल संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने दी ग्रामीणांे को जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी
                बाड़मेर, 07 जून। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विशाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने पेयजल संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के प्रथम चरण के तहत दिव्यांगांे के चिन्हीकरण एवं पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य ई-मित्र केन्द्रांे पर निःशुल्क किया जा रहा है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे एवं ग्रामीणांे से इस अभियान मंे सहयोग कर मानव सेवा मंे योगदान करने की बात कही। जिला कलक्टर नकाते ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक होने एवं अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने को कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित हो रहे राजस्व लोक अदालत शिविरांे मंे लोक अदालत की भावना से अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करवाएं। उन्हांेने पटटा अभियान के बारे मंे भी जानकारी दी। रात्रि चौपाल के दौरान विशाला आगोर की सरपंच भावना समेत कई ग्रामीणांे ने थानोणियो मेघवालांे की ढाणी मंे पेयजल संकट, विशाला सरपंच लीलादेवी ने विधायक कोष से पाइप लाइन की स्वीकृति के बावजूद जलदाय विभाग के अधिकारियांे की ओर से अनापति प्रमाण पत्र नहीं देने, आदर्श बस्ती विशाला के बाबूराम ने सार्वजनिक टांके को पाइप लाइन से जोड़ने, उप सरपंच अनोपाराम पन्नू समेत कई ग्रामीणांे ने कृषि आदान संबंधित राशि नहीं मिलने संबंधित परिवाद रखे। जिला कलक्टर नकाते ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार को पेयजल संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान कर ग्रामीणांे को राहत दिलाने एवं की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणांे की ओर से कापरेटिव बैंक संबंधित समस्याआंे के समाधान के अनुरोध पर प्रबंधक निदेशक की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने दूरभाष पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रबंधक निदेशक को प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा। रात्रि चौपाल के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, समाजसेवी गौतम जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने भादरेस मंे ई-मित्र केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्हांेने ई-मित्र संचालक को रेट चार्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।






मंगलवार, 6 जून 2017

हाथकरघा बुनकरों से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बाडमेर, 6 जून। जिले के कुशल हाथकरघा बुनकरों से उनके श्रेष्ठ उत्पाद के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के लिए 30 जून, 2017 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।
      जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वही बुनकर पात्र है जो हाथ करघा पर बुनाई कार्य में पिछले तीन वर्षो से कार्य कर रहे है तथा जिन्हें गत तीन वर्षो से इस पुरस्कार के लिये चयनित नहीं किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय से प्राप्त कर मय दो फोटो एवं स्वयं के हाथकरधा उत्पाद के साथ जमा कर सकते है। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय बुनकर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रूपये, तृतीय पुरस्कार 2100 रूपए तथा सांत्वना पुरस्कार 1100 रूपए है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का संशोधित कार्यक्रम जारी

                बाड़मेर, 06 जून। जिला कलक्टर की माह जून मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 जून को सनाउ ग्राम पंचायत मंे जन सुनवाई एवं आंटिया ग्राम पंचायत मंे रात्रि चौपाल आयोजित होगी। इसी तरह 23 जून को भलीसर मंे जन सुनवाई एवं राणासर कला मंे रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसयें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

तिरसिगड़ी सोढ़ा मंे श्रमदान 08 जून को

                बाड़मेर, 06 जून। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कल्याणपुर पंचायत समिति की नेवरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव तिरसिगड़ी सोढ़ा मंे गुरूवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत श्रमदान का आयोजन होगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि माडल तालाब निर्माण कार्य मोलप तालाब मंे होने वाले श्रमदान मंे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल के अलावा विभिन्न जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं आमजन शामिल होंगे। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से श्रमदान मंे शामिल होने की अपील की है।

प्रभारी मंत्री गोयल 08 जून को करेंगे विकास योजनाआंे की समीक्षा

               बाड़मेर, 06 जून। प्रभारी मंत्री एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार 08 जून को जिला मुख्यालय पर जिले मंे संचालित विकास योजनाआंे, विभागीय गतिविधियांे एवं कार्यक्रमांे की समीक्षा करेंगे।
               जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे दोपहर 12.30 बजे आयोजित होने वाली बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल विकास योजनाआंे की समीक्षा करेंगे। उन्हांेने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। समीक्षा बैठक मंे प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी को स्वयं बैठक मंे भाग लेना अनिवार्य होगा।

कार्यशाला गुरू को : मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 10 हजार से अधिक का सहयोग मशीन, नकद एवं सामग्री के रूप मंे करने वाले भामाशाहांे को 8 जून को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित कार्यशाला के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

किसानांे को पौधे भंेटकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बाड़मेर, 06 जून। केयर्न इंडिया की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान किसानांे को पौधे भेंट किए गए। इस दौरान ग्रामीणांे ने अधिकाधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
भाड़खा गांव मंे केयर्न इंडिया के भानूप्रतापसिंह, नाबार्ड के प्रबंधक दिनेश प्रजापति, स्वयंसेवी संस्था बायफ के प्रतिनिधियांे की मौजूदगी मंे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान 134 किसानांे को पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर केयर्न इंडिया के भानूप्रतापसिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी प्रयासो से सम्भव नहीं है। इसे जन-आन्दोलन बनाना होगा। हम अपने जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने में सफल हो सकते हैं।



आठ स्थानांे पर 07 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

बाड़मेर, 06 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को आठ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत बाड़मेर आगोर के लिए राउप्रावि मेघवालो की बस्ती, बाड़मेर आगोर, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत झणकली, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बोड़वा एवं सेवनियाला के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत सेवनियाला, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत सियाणी, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत खारा महेचान, चौहटन उपखंड मंे जानपालिया एवं बीसासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जानपालिया, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत कोटड़ी, बालोतरा उपखंड मंे पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाटोदी मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

बाड़मेर मंे 50 हजार दिव्यांगांे का होगा निःशुल्क पंजीकरण

पंजीकरण के लिए विशेष इंतजाम के निर्देश, ई-मित्र पर पैसे वसूले तो दर्ज होगी एफआईआर
बाड़मेर, 06 जून। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले मंे करीब 50 हजार दिव्यांगांे को चिन्हित एवं पंजीकरण के लिए विभागीय अधिकारियांे को विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए है। अटल सेवा केन्द्रांे एवं ई-मित्रांे पर दिव्यांगांे का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। जिला कलक्टर ने दिव्यांगांे के पंजीकरण के एवज मंे किसी तरह की राशि वसूलने पर संबंधित ई-मित्र संचालकांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के प्रथम चरण के तहत दिव्यांगांे का चिन्हीकरण एवं पंजीकरण आगामी 24 सितंबर तक किया जाएगा। इसके तहत विशेष योग्यजनांे के संबंध मंे आधारभूत जानकारी नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, भामाशाह नामांकन, आधार संख्या, पेंशन भुगतान आदेश तथा वर्तमान मंे उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाआंे का sso.rajasthan.gov.in  पर पंजीयन किया जाएगा। उनके मुताबिक पोर्टल खुलने पर एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड डालना होगा। यदि एसएसओ आईडी उपलब्ध नहीं है तो पहले एसएसओ आईडी बनाने के बाद पोर्टल पर लोगिन कर Specially Abeld Regisitration के Icon पर क्लिक कर पंजीयन किया जा सकता है। उनके मुताबिक ई-मित्र केन्द्रांे, ग्राम पंचायत स्तर पर अटल सेवा केन्द्र के अलावा विशेष योग्यजन स्वयं भी कंप्यूटर एवं मोबाइल पर अपना पंजीयन कर सकते है। यह पंजीयन विशेष योग्यजनांे के लिए निःशुल्क होगा। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक पंजीयन के लिए ई-मित्र केन्द्र को 30 रूपए की राशि अलग से उपलब्ध करवाई जाएगी। ई-मित्र एवं अटल सेवा केन्द्र पर पंजीयन आवेदन पूर्ण रूप से भरने के बाद आवेदक विशेष योग्यजन को पावती रसीद देनी होगी। इसमंे उसके पंजीयन आवेदन क्रमांक तथा आधारभूत जानकारी का उल्लेख हो।
जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत 25 सितंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभावार निःशक्तता प्रमाणीकरण शिविर आयोजित होंगे। इस दौरान निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। साथ ही विशेष योग्यजन को किस तरह के कृत्रिम अंग उपकरण की आवश्यकता है, की अभिशंषा  की जाएगी। जिनको कृत्रिम हाथ, पैर, पोलियो सुधार आपरेशन की जरूरत है, उनको चिन्हित कर जिला अस्पताल मंे आपरेशन करवाने के साथ कृत्रिम हाथ एवं पैर के लिए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर से संपर्क कर उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि तृतीय चरण 13 दिसंबर से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2018 तक चलेगा। इस दौरान प्रमाणित विशेष योग्यजनांे को जिला मुख्यालय पर शिविर आयोजित कर कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण एवं अन्य योजनाआंे यथा पेंशन, पालनहार, आस्था कार्ड, बस, रेल पास से लाभांवित करवाया जाएगा।
कौनसे विभाग की क्या जिम्मेदारी रहेगी : विशेष योग्यजन चिन्हिकरण एवं पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को 0 से 3 एवं 3 से 6 वर्ष की आयु के बालक-बालिका, गर्भवर्ती, धात्री, किशोरी बालिका, शिक्षा विभाग को 6 से 18 वर्ष तक की आयु के विद्यालय आने वाले विद्यार्थी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रांे मंे रहने वाले विशेष योग्यजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को पीएचसी एवं सीएचसी सेवा क्षेत्र मंे रहने वाले विशेष योग्यजन, नगरीय विकास विभाग को शहरी क्षेत्र मंे निवासरत विशेष योग्यजन का चिन्हीकरण एवं पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए है।
किनका हो सकेगा पंजीकरण : दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अन्तर्गत सूचीबद्ध दिव्यांगांे का पंजीकरण हो सकेगा। इसके तहत अंधता, अल्प दृष्टि ,कुष्ठ रोग मुक्त ,श्रवण बाधित, चलन निःशक्तता, बौनापन, बौद्धिक अक्षमता, मानसिक रोगी, स्वलीनता ,प्रमस्तिष्क घात, मांसपेशीय दुर्विकास,क्रोनिक न्यूरोलोजिकल कण्डीशन, स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबलीटी, मल्टीपल स्कलेरोसीस, वाक् एवं भाषा निःशक्तता, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, अधिरक्तस्राव ,सीकल सैल डिजीज ,बहु निःशक्तता, तेजाब हमला पीड़ित,पार्किन्संस रोग शामिल है।

क्या होगी पंजीयन की प्रक्रिया : विशेष योग्यजन निकटतम ई-मित्र केन्द्र, अटल सेवा केन्द्र पर प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक जाकर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा स्वयं के कम्प्यूटर, मोबाइल से पर भी पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए उसको भामाशाह कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, पेंशन भुगतान आदेश की जानकारी लानी होगी। इसके अलावा पंजीयन के समय अपलोड करने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र,परिवार का वार्षिक आय प्रमाण-पत्र, अगर पहले से बना हुआ है तो निःशक्तता प्रमाण-पत्र लाना होगा।

सोमवार, 5 जून 2017

फिल्म प्रदर्शन के जरिए दी यातायात नियमांे की जानकारी

बाड़मेर, 05 जून। समदड़ी पंचायत समिति के जेठन्तरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया गया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, विश्व बैंक एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा, शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान फिल्म प्रदर्शन के जरिए आमजन को सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी गई। इस दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर संजीव  सैनी व ईशराराम समेत टीम सदस्यांे ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। उन्हांेने टेलीफिल्म के जरिए बताया कि मौजूदा समय मंे सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही है। उन्हांेने कहा कि हमंे सड़क दुर्घटनाआंे को कम करना है,दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल चालक हेलमेंट का प्रयोग करे। उन्हांेने कहा कि चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करे इसे बोझ नही समझे अपनी सुरक्षा  स्वयं कर,ेजिससे अपने परिवार पर कोई मुसीबत नही आए। इस दौरान यातायात नियमांे एवं ट्रोमा ओबलिक सीपीआर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रायोगिक परीक्षण के जरिए ग्रामीणांे को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान टीम सदस्य और ग्राम सेवक खेत सिंह भायल,मांगीलाल चौधरी ने सड़क सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रमाण पत्र दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं जन जागृति के लिये स्वयंसेवकांे को शपथ दिलाई गई। 



जिला स्तरीय जन सुनवाई 8 जून को

आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर की पहल
बाड़मेर, 05 जून। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने की दिशा मंे बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नवीन पहल की है। अब जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य आमजन की परिवेदनाएं लेने के साथ विभागीय अधिकारियांे से वस्तुस्थिति एवं राहत पहुंचाने की दिशा मंे की जाने वाली कार्रवाई के बारे मंे टिप्पणी ली जाएगी। इसके उपरांत जिला कलक्टर व्यक्तिशः प्रत्येक व्यक्ति की परिवेदना सुनेंगे।
जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे 8 जून को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए है। परिवादी से परिवेदना लेने के तत्काल बाद उसको प्राप्ति रसीद दी जाएगी। आमजन से प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक परिवेदनाएं ली जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे से प्रत्येक परिवेदना पर टिप्पणी ली जाएगी। दोपहर 12 बजे से जिला कलक्टर जन सुनवाई करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होगी।

6 जून को नौ स्थानांे पर होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

न्याय आपके द्वार अभियान
               बाड़मेर, 05 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत सनावडा, शिव उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र उण्डू, बायतू मंे अटल सेवा केन्द्र लापुन्दडा, रामसर उपखण्ड में देरासर ग्राम पंचायत के लिए सामुदायिक सभा भवन काछबाणियों की बस्ती, गुडामालानी उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र बेरीगांव, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत चौहटन, उपरला एवं केरनाडा के लिए अटल सेवा केन्द्र चौहटन, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत मजल, तथा बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत कुडी एवं मंडापुरा मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

                बाडमेर, 05 जून। जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में आगामी छह माह की अवधि के लिए रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
                जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा। इसके अनुसार भारत-पाक सीमा पर तस्करी, घुसपैठ, असामाजिक तत्वांे के अवैध प्रवेश एवं आईएसआई की विघटनकारी गतिविधियां रात्रि के समय होने की प्रबल आशंका रहती है। इससे जिले मंे रहने वाले निवासियांे का जन-जीवन एवं लोक शांति विक्षुब्ध होने की आशंका है। ऐसे मंे बाड़मेर जिले मंे सीमावर्ती क्षेत्र मंे अवैध प्रवेश एवं अवांछनीय गतिविधियांे को रोकने के लिए रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगाया जाना बेहद आवश्यक है। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 का प्रयोग करते हुए बाड़मेर जिले मंे भारत-पाक सीमा से लगते हुए दो किमी के क्षेत्र मंे सांय 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैध अनुमति के गमनागमन एवं विचरण पर रोक लगा दी है। इस समय के दौरान आवश्यक कार्य के लिए वैध अनुमति समीपवर्ती बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। यह आदेश आगामी छह माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव : बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेर का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए समस्त क्षेत्रांे मंे किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश एवं विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई भी दिव्यांग चिन्हीकरण एवं पंजीयन से वंचित नहीं रहे : नकाते

जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे को दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर की जानकारी।
                बाड़मेर, 05 जून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरांे के दौरान कोई भी दिव्यांग चिन्हीकरण एवं पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए। दिव्यांगांे के पंजीयन एवं उनको सरकारी सुविधाआंे से लाभांवित करवाकर इस सामाजिक सरोकार के कार्य मंे सब मिलकर भागीदारी निभाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय वीडियो कांफ्रेसिंग के उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियांे से यह बात कही।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि दिव्यांगांे के पंजीकरण का अटल सेवा केन्द्र एवं अन्य स्थानांे पर स्थित ई-मित्र केन्द्रांे पर निःशुल्क किया जाना है। उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे की पहचान के साथ उनका पंजीकरण करवाने मंे जन प्रतिनिधियांे का भी सहयोग लिया जाए। अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के जरिए आमजन तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिकाधिक दिव्यांगांे का पंजीकरण करवाकर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभिन्न योजनाआंे से उनको लाभांवित कराया जा सके। जिला कलक्टर नकाते ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे को राज्य सरकार के निर्देशांे के अनुरूप समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल से भी जिला परिषद सदस्यांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के जरिए इस अभियान मंे सहयोग करवाने का अनुरोध किया। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन, निदेशक डा.समित शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे एवं जन प्रतिनिधियांे से संवाद कर आगामी 12 सितंबर तक चलने वाले दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के दौरान दिव्यांगांे की पंजीयन प्रक्रिया, अभियान के उददेश्य,पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने इस अभियान को मानवता की सेवा मंे महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सबको मिलकर कार्य करने की बात कही। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के अन्तर्गत शुरूआती दौर मंे समस्त दिव्यांगों का चिन्हिकरण किया जाकर पंजीयन किया जाएगा। अभियान के दौरान दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। दिव्यांगों को आवश्कतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इन शिविरों में दिव्यंागों के यूनिक डिसेबीलिटी आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले दिव्यांगों के लिए पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। दिव्यांगों को स्वरोजगार एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए नियमानुसार ऋण भी दिए जाएंगे। पात्र विद्यार्थियों को पालनहार योजना से जोड़ने का कार्य भी शिविरों में किए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग मंे बताया कि राज्य में लगभग 15 लाख दिव्यांग है। इनमे से लगभग 4 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े हुए है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं से वंचित दिव्यांगों का चिन्हिकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अनिनियम 2016 के अन्तर्गत 21 प्रकार की श्रेणियां निर्धारित की गई है। इन समस्त श्रेणियों के दिव्यांगों को शिविरों के दौरान लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांग को ई-मित्र केन्द्र अथवा अपने मोबाइल द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत दिव्यांगों को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जाएगा। निदेशक डा.समित शर्मा ने बताया कि यह विशेष योग्यजन शिविर तीन चरणों में सम्पादित किए जाएंगे। इसके तहत 1 जून से 24 सितम्बर तक दिव्यांगों को चिन्हिकरण एवं पंजीयन होगा। यह कार्य ई-मित्रा, अटल सेवा केन्द्र के साथ-साथ पोर्टल पर सीधे ही किया जा सकेगा। द्वितीय चरण के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक विधानसभा स्तर पर कैम्प आयोजित कर दिव्यांग व्यक्तियों का प्रमाणिकरण किया जाएगा। तृतीय चरण 13 दिसम्बर से आरम्भ होकर 31 मार्च 2018 तक चलेगा। इसमें जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.हेमराज सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया समेत विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



बालोतरा समेत सात स्थानों पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश स्तर के पारिवारिक न्यायालयों का सृजन

बाड़मेर, 05 जून। राज्य सरकार ने पारिवारिक न्यायालय अधिनियम 1984 (1984 का केन्द्रीय अधिनियम संख्या 66) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय के परामर्श के बाद पारिवारिक न्यायालय को प्रदत्त शक्तियों एवं क्षेत्राधिकार का प्रयोग करने के लिए बालोतरा समेत सात स्थानों पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश स्तर के पारिवारिक न्यायालयों का सृजन एवं स्थापना की है।
यह पारिवारिक न्यायालय बालोतरा, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में सृजित किए गए हैं। इनका क्षेत्राधिकार क्रमशः जिला न्यायालय बालोतरा की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय धौलपुर की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय जैसलमेर की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय जालोर की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय करौली की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय, प्रतापगढ़ की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा और जिला न्यायालय सिरोही की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा निर्धारित की गई है।

आमजन कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शुरूआत करें : नकाते

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर निकली जागरूकता रैली
बाड़मेर, 05 जून। आमजन कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शुरूआत करें। इसकी शुरुआत घर से करने की जरूरत है। कम से कम एक पौधा लगाने के साथ इसकी संपूर्ण देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कही। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने बालिका सीनियर सैकंडरी विद्यालय, मालगोदाम रोड़ से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपवन संरक्षण उदाराम सियोल, बाड़मेर पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल,सीओ स्काउट ज्योतिरानी महात्मा, नगर परिषद के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल हुए। रैली मंे स्कूली विद्यार्थियांे के साथ स्काउट एवं गाइड, वन विभाग के गार्ड, प्रशिक्षु एएनएम, एनसीसी कैडेट पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। यह जागरूकता रैली माल गोदाम रोड़ से अहिंसा चौराहा, स्टेशन रोड़, विवेकानंद सर्किल होते हुए डाक बंगला परिसर पहुंची। डाक बंगला परिसर मंें जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे ने पौधारोपण किया। जिला कलक्टर ने इन पौधांे की समुचित सार संभाल करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को दिए। उन्हांेने इस दौरान विभिन्न वाहनांे पर पर्यावरण संरक्षण विषयक स्टीकर लगाकर आमजन को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। जिला कलक्टर ने वाहन चालकांे से अपने घर मंे एक-एक पौधा लगाने का अनुरोध किया।









लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...