बुधवार, 19 जुलाई 2023

केश कला बोर्ड के अध्यक्ष जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 19 जुलाई। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत ने चोहटन, बायतु, बाड़मेर बालोतरा के दौरे पर रहे। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी। 

   राजस्थान सरकार केशकला बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री महेन्द्र गहलोत का समाज बंधुओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया 
एवं राजस्थान सरकार एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का किया बखाण। 
           राजस्थान सरकार केशकला बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री महेन्द्र गहलोत ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं एक से बढ़कर एक हैं, जिनसे हर वर्ग को राहत मिल रही है। चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है। कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत अब गाय के साथ भैंस के बीमा का भी प्रावधान किया गया है। 100 यूनिट तक निःशुल्क घरेलू बिजली मिलने से अधिकांश उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। किसानों को 2000 यूनिट बिजली प्रतिमाह निःशुल्क दी जा रही है। साथ ही, पात्र परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य सरकार अनेकों योजनाऐं पर काम कर रही है।
-0-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...