शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

कॉविड-19 में सहयोग के लिए बीएलएमसीएल ने 19 लाख का चैक सौंपा

बाड़मेर, 30 अप्रैल। जेएस डब्ल्यु एनर्जी लिमिटेड और राजस्थान सरकार की ज्वाइंट वेंचर कंपनी बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी की ओर से शुक्रवार को जिला कलक्टर कोविड कोष में 19 लाख का चैक सौंपा गया।

बाड़मेर जिले में कोविड-19 से निपटने के लिए बाड़मेर लिग्नाइट कंपनी की ओर से शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु को 19 लाख का चैक सौंपा गया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन उपस्थित रहे। यह राशि बाड़मेर जिले में 28 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगवाने के उपयोग में ली जाएगी। बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक ललित गुप्ता ने  भरोसा दिलाया कि बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी कोविड-19 से लड़ाई में जिला प्रशासन के साथ है तथा इस कोरोना से जंग में पूरा सहयोग करेगी।  बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक ललित गुप्ता के सहयोग की सराहना की।
-0-

राजस्व मंत्री के प्रयासों से बायतु में एक सौ बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू

कोरोनो पॉजिटिव मरीजो को यहाँ मिलेगी उपचार व आईसोलेशन की सुविधाएं

  बाड़मेर, 30 अप्रेल। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के मद्देनजर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी अस्पताल व अन्य सरकारी भवनों में सामान्य बेड, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, आईसीयू सहित अन्य आवश्यक सेवाओं में विस्तार करने में जुटे हैं। इसी क्रम में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कोविड की गंभीर स्थिति को देखते हुए बायतु पीजी कॉलेज को कोविड केयर सेंटर में तब्दील करते हुए एक सौ बेड की व्यवस्था करवाई है जिसमे तीस ऑक्सीजन एवं अन्य पूर्ण सुविधायुक्त तैयार किये है तथा सत्तर सामान्य श्रेणी के बेड सम्मिलित है। राजस्व मंत्री चौधरी के निर्देश पर बायतु पीजी कॉलेज में शुरू किए गए इस सेंटर में अब एक साथ कुल सौ मरीजों का कोविड इलाज किया जा सकेगा। गंभीर एवं होम आइसोलशन में नहीं भेजे जा सकने वाले कोविड मरीजों को इसमें रखा जा सकेगा। शुक्रवार को राजकीय पीजी कॉलेज में कोविड केयर सेंटर शुरुआत करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतू में ओपीडी की व्यवस्था को सुचारु रखते हुए कोविड मरीजों का पीजी कॉलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में पूरा इलाज उपलब्ध करवाया जाए। मरीजो के रहने, खाने की समुचित व्यवस्था की जाए।
इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, बायतू प्रधान सिमरथाराम, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, तहसीलदार सज्जन कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ जोगेश चौधरी ने कोविड सेंटर में माकूल सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। राजस्व मंत्री चौधरी ने कोविड सेंटर में हर आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिले, इसको लेकर उपस्थित जेडीए जोधपुर के उपायुक्त एवं कोविड स्थिति में नियुक्त अधिकारी विवेक व्यास, तहसीलदार सज्जन चौधरी, विकास अधिकारी अमित चौधरी एवं अन्य अधिकारीयों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार इस महामारी से निपटने में शिद्दत से प्रयास कर रही है, लेकिन हमारा प्रदेश कोरोना से तभी जंग जीत पाएगा जब प्रत्येक प्रदेशवासी सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करेंगे, अनावश्यक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जांएगे। घरों में रहेंगे, तभी हमारा शहर, जिला एवं प्रदेश कोरोना से मुक्त हो पाएगा।
घरों में रहकर कोरोना मुक्त प्रदेश बनाने में सहयोग करें
राजस्व मंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस वक्त राजस्थान में कोरोना तेजी से फेल रहा है, अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में बचाव ही उपचार है। उन्होंने कहा कि शादियों एवं अन्य आयोजनों में शामिल होने से बचें, अनावश्यक घरों से बाहर न जाएं, घरों में ही रहकर राजस्थान को कोरोना मुक्त करने में सहयोग करें, तभी हमारा प्रदेश कोरोना से मुक्त हो पाएगा।
भामाशाहों ने भेंट किए 10 ऑक्सीजन सिलेंडर
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी द्वारा लगातार की जा रही अपील से प्रेरित होकर बायतु व्यापार मंडल ने रॉयल ग्रुप के माध्यम से बायतू मुख्यालय पर बने कोविड सेंटर में उपचार के लिए आने वाले गम्भीर कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई हेतु 10 ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए। यह सिलेंडर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की मौजूदगी में पीजी कॉलेज में भेंट किये गए। भामाशाहों द्वारा दस ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट करने के बाद अब इस कोविड केयर सेंटर में कुल तीस ऑक्सीजन सिलेंडर हो गए हैं।
-0-






स्वास्थ्य नियमों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही उल्लंघन पर गुरूवार को 746 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

बाड़मेर, 30 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 746 व्यक्तियों से कुल 1,37,600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 487 व्यक्तियों से 65300 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 1 व्यक्ति से 5000, बायतु में 18 व्यक्तियों से 1800 रूपये, चौहटन में 21 व्यक्तियों से 2900 रूपये, सेड़वा में 21 व्यक्तियों से 6700 रूपये, सिणधरी में 2 व्यक्तियों से 600 रूपये, शिव में 6 व्यक्तियों से 600 रूपये, गडरारोड में 1 व्यक्ति से 100, रामसर में 4 व्यक्तियों से 5900 रुपये, बालोतरा में 118 व्यक्तियों से 23600 रूपये, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 6000 रूपये, धोरीमन्ना में 17 व्यक्तियों से 6500 तथा सिवाना में 47 व्यक्तियों से 12600 को मिलाकर कुल 746 व्यक्तियों से 1,37,600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 54247 व्यक्तियों से 1,03,91,400 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

विवाह कार्यक्रमों के दौरान सघन निगरानी को अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 30 अप्रेल। उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान द्वारा आदेश जारी कर शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले विवाह कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तीन घण्टे अवधि एवं 50 से अधिक व्यक्ति न हो, की निरीक्षण एवं निगरानी हेतु अधिकारी नियुक्त किए गए है।

आदेशानुसार उक्त अधिकारी बाड़मेर शहर में आयोजित होने वाले विवाह समारोह एवं कार्यक्रमों का सघन निरीक्षण करेंगे तथा राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही पालना नहीं किए जाने की दशा में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाएगें।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने किया जिला चिकित्सालय का दौरा

चिकित्सकों का बढ़ाया हौसला, हरसंभव मदद का आश्वासन

नही आने दी जाएगी ऑक्सीजन एवं जरूरी दवाओं की कमी

बाड़मेर, 30 अप्रेल। राजकीय मेडीकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला चिकित्सालय का शुक्रवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने निरीक्षण कर कोरोना प्रबन्धों का जायजा लिया एवं चिकित्सों का हौसला बढ़ाया। उनके साथ बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी थे।
    शुक्रवार को राजस्व मंत्री चौधरी ने विधायक जैन के साथ राजकीय चिकित्सालय का दौरा कर कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति, चिकित्सालय में ऑक्सीजन एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता के बारे में चिकित्सा अधिकारियों से विस्तार के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने टीकाकरण कार्य में गति लाने के साथ चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर ढंग से उपयोग कर अधिकाधिक जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होंने चिकित्सको का मनोबल बढ़ाया एवं उन्हें हौसला देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर सम्भव सहायता को तत्पर है। उन्होंने आश्वासत किया कि सरकार आवश्यक दवाओं एवं आक्सीजन की कमी नहीं आने देगी।
    उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाए। लोगों को बताए कि शुरुआती लक्षण दिखने पर ही जांच कराए क्योकि ग्रामीण कोरोना की गम्भीर अवस्था होने पर अस्पतालो की तरफ दौड़ते है।
    इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने जिला अस्पताल की समस्यायों की जानकारी दी एवं दानदाताओ एवं भामाशाहो के योगदान से अवगत कराया। वहीं प्रचार्य डॉ. आर. के. आसेरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मंसुरिया ने चिकित्सा व्यवस्थाओं समेत चिकित्सालय में मरीजों के लिए बेड्स, आक्सीजन एवं दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी कराई।
  इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई समेत चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
हाई फ्लो ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध कराए
राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में हाई फ्लो ऑक्सीजन मास्क की बहुत जरूरत महसूस हो रही है, ऐसे में मातेश्वरी मेडिकल के रिड़मलसिंह दांता एवं रूपसिंह ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन को एक हजार हाई फ्लो ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध कराए।
-0-









गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

राजस्व मंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

 बायतु में शुक्रवार से प्रारम्भ होगा कोविड केयर सेन्टर

बाड़मेर, 29 अप्रेल। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बायतु में कोविड केयर सेन्टर प्रारम्भ किया जाएगा। राजस्व मंत्री चौधरी ने गुरूवार को राजकीय महाविद्यालय बायतु का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने कोविड सेन्टर बायतु के लिए विधायक कोष से 25 लाख एवं अपनी निजी आय से 5 लाख के सहयोग की घोषणा की। इस दौरान उन्होने राजकीय महाविद्यालय बायतु में बन रहे कोविड वार्ड एवं कोविड केयर सेन्टर के लिए आमजन से हर संभव जनसहभागिता की अपील की। इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी एवं बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी मौजूद थे।
-0-





राजस्व मंत्री चौधरी ने किया राजकीय चिकित्सालय पाटोदी का निरीक्षण

कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने की हिदायत

बाड़मेर, 29 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को राजकीय चिकित्सालय पाटोदी का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राजस्व मंत्री चौधरी ने गुरूवार को राजकीय चिकित्सालय पाटोदी में ओपीडी और टीकाकरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जानकारी ली तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए अधिकाधिक पात्र लोगों को वैक्सीन लगाने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के लिए आमजन को जागरूक करने का आहवान किया। इस दौरान उन्होने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो एवं कक्षों का निरीक्षण कर चिकित्सालय मे वैक्सीन की उपलब्धता तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही दवाईयों के स्टॉक आदि की जानकारी ली। उन्होने कहा कि चिकित्सकीय सुविधाओं को ओर अधिक बेहतर करने के लिए वे निरन्तर प्रयासरत है।
-0-







ऑक्सीजन संबंधी सूचनाओं के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 29 अप्रेल। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, मॉग एवं खपत संबंधी सूचनाओं को संकलित करने हेतु जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन एवं सहायता लोक बन्धु द्वारा जारी आदेशानुसार संबंधित अधिकारी जिले में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति संबंधी सूचनाएं नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

प्राइवेट प्लान्ट से ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवाने हेतु राउण्ड द क्लॉक अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 29 अप्रेल। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर बालोतरा उपखण्ड में प्राईवेट ऑक्सीजन प्लान्ट से सिलेण्डर भरवाने हेतु विकास अधिकारी पंचायत समिति बालोतरा, क्षेत्रीय प्रबन्धक रीको बालोतरा एवं सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा की तत्काल प्रभाव से राउण्ड द क्लॉक डयुटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार उक्त अधिकारी ऑक्सीजन उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) के निर्देशन में अपने कार्यालय के अधिनस्थ कर्मचारियों की सेवाएं लेते हुए अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेण्डरों की आपूर्ति से पूर्व नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार सिलेण्डरों की लॉगबुक संधारित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
-0-

स्वास्थ्य नियमों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही, उल्लंघन पर बुधवार को 742 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही

बाड़मेर, 29 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 742 व्यक्तियों से कुल 1,11,200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 502 व्यक्तियों से 64200 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 व्यक्ति से 2000, बायतु में 27 व्यक्तियों से 3500 रूपये, चौहटन में 22 व्यक्तियों से 5500 रूपये, सेड़वा में 19 व्यक्तियों से 1900 रूपये, सिणधरी में 3 व्यक्तियों से 1500 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, गडरारोड में 6 व्यक्तियों से 1600, रामसर में 1 व्यक्ति से 5000 रुपये, बालोतरा में 77 व्यक्तियों से 14000 रूपये, गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 500 रूपये, धोरीमन्ना में 5 व्यक्तियों से 500 तथा सिवाना में 73 व्यक्तियों से 10600 को मिलाकर कुल 742 व्यक्तियों से 1,11,200 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 54216 व्यक्तियों से 1,03,61,500 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

शहर में वार्ड स्तरीय एन्टी कोविड टीमें लगातार सक्रिय

घर घर दे रहे जागरूकता सन्देश, हैल्थ प्रोटोकॉल एवं वैक्सीनेशन की अपील

बाड़मेर, 29 अप्रेल। कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के तहत वार्ड स्तरीय एन्टी कोविड टीमों द्वारा घर-घर जाकर हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित कराने के साथ ही वैक्सीन लगाने से वंचित लोगों की सूची तैयार कर उन्हें वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया ने बताया कि कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन एवं टीकाकरण के कार्य को गति देने हेतु बाड़मेर शहर में वार्डवार गठित एन्टी कोविड टीमों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को हैल्थ प्रोटोकॉल यथा मास्क पहनना, उचित दूरी बनाये रखना, भीड़-भाड़ से दूर रहने की अनिवार्यता, बार-बार हाथ धोने के सन्देश के साथ ही वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उक्त टीमों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिकाधिक लोगों को पंजीयन कराने हेतु जानकारी दी जा रही है।
-0-

कोरोना संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों में 45 सुपर स्प्रेडरो का शत फीसदी टीकाकरण होगा

बाड़मेर, 29 अप्रेल। कोरोना संक्रमण की द्वितीय लहर के तेजी से फैलाव के मद्देनजर इसकी रोकथाम हेतु 45 से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर एवं बालोतरा को निर्देशित किया है कि जिले में ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना के केस ज्यादा संख्या में आ रहे है, उन क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर क्षेत्र के 45 से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का नजदीक के कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण करवाया जाना सुनिश्चित करें।
  उन्होने कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में डयूटी कर रहे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनका अभी तक कोविड वैक्सीनेशन नहीं हुआ है एवं आयु 45 वर्ष से अधिक है, उनका कोविड वैक्सीनेशन करवाने को कहा। साथ ही कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत 45 वर्ष से अधिक आयु के समस्त बैंक कार्मिको, उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों, किराना एवं राशन विक्रेताओं, सब्जी विक्रेताओ, मेडिकल स्टोर संचालकों एवं उनके स्टाफ, स्ट्रीट वेण्डर्स, दुध विक्रेता, मीडिया कर्मी, हॉकर्स इत्यादि का वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए है, क्योकि ये लोग ही कोरोना के सुपर स्प्रेडर बने हुए है।
-0-

कोरोना की आपदा में राहत को आगे आया राज, गरीब परिवारों को 28.56 लाख की राशि का हस्तान्तरण

#बाड़मेर सतर्क है
बाडमेर, 29 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की अनुपालना में कोविड-19 के कारण जिले की पंचायत समिति गडरारोड, बायतु, बालोतरा, पायला कलां, गिडा, सिणधरी, शिव एवं धोरीमना तथा नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा के 2856 परिवारों को कुल 28 लाख छप्पन हजार रूपये पात्र परिवारों के खाते में हस्तान्तरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की अनुपालना में कोविड-19 के कारण बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत सम्मिलित परिवारों, बीओसीडब्ल्यु द्वारा पंजीकृत श्रमिकों, स्ट्रीट वेण्डर्स, अन्य श्रमिक, रिक्शा चालक एवं निराश्रित तथा असहाय जरूरतमंद परिवार जिन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से कोई पेंशन नहीं मिल रही है, को वितीय वर्ष 2021-22 में माह अप्रेल, 2021 में एक हजार रूपए प्रति परिवार भुगतान करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।  
उन्होने बताया कि आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा तथा संबंधित विकास अधिकारियों से पात्रता की जांच पश्चात् प्राप्त सूचीयों के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र बाडमेर में 647 एवं नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा में 300, गडरारोड़ पंचायत समिति में 316, बायतु में 274, बालोतरा में  में 335, पायला कलां में 115, गिड़ा में 285, सिणधरी में 117, शिव में 257 एवं धोरीमना में 210 परिवारों सहित कुल 2856 परिवारों को कुल 28 लाख 56 हजार रूपये की राशि स्थानान्तरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि इनमें से 2727 पात्र इकाईयों को जिला स्तर से डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में तथा शेष 129 परिवारों को नकद भुगतान संबंधित नगर परिषद आयुक्त एवं विकास अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
-0-

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

जेएसडब्ल्यु ने कोविड-19 राहत कोष में 18.36 लाख कर चैक सौपा

बाड़मेर, 28 अप्रेल। राजस्थान मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में जेएसडब्ल्यु भादरेश ने 18.36 लाख रूपये का चैक सुपुर्द किया।

बुधवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु को जेएसडब्ल्यू एनर्जी बाड़मेर लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक वीरेश देव रमानी ने 18 लाख 36 हजार 500 रूपये का चैक सुपुर्द किया। उन्होने कोविड-19 से निपटने के लिए जिला प्रशासन का अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
-0-



कोविड केयर के लिए राजकीय महाविद्यालय बायतु का भवन अधिग्रहित

बाड़मेर, 28 अप्रेल। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कोरोना मरीजों के ठहराव एवं ईलाज हेतु राजकीय महाविद्यालय बायतु को अधिग्रहित किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने आदेश जारी कर उक्त भवन का सम्पूर्ण ढांचा मौजूदा स्थितिनुसार अधिग्रहित किया है। उन्होने तहसीलदार बायतु को उक्त भवन का कब्जा प्राप्त कर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बायतु को सुपुर्द कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी अधिकारी विकास अधिकारी पंचायत समिति बायतु होंगे।
-0-

ऑक्सीजन सिलेण्डर अधिग्रहण करने हेतु उपखण्ड अधिकारी अधिकृत

बाड़मेर, 28 अप्रेल। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर ऑक्सीजन सिलेण्डर अधिग्रहित करने के जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बन्धु द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए मरीजों को समुचित ऑक्सीजन उपलब्ध कराने हेतु जिले में खाली एवं भरे हुए ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा नाईट्रोजनध्ऑक्सीजन टैंकर एवं ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक को अधिग्रहित करने हेतु सभी उपखण्ड अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

कोरोना संक्रमण रोकने को डोर टू डोर सर्वे पर फोकस

 #बाड़मेर सतर्क है

जन अनुशासन पखवाड़े की गाइड लाइन के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही
किसी भी विवाह में 50 से अधिक लोग जुटने पर सम्बंधित कार्मिक निलंबित होगा
बाड़मेर, 28 अप्रेल। जिले में कोरोना संक्रमण में कमी लाने लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने डोर टू डोर सर्वे को शीघ्र पूर्ण करने को कहा है ताकि सभी सन्दिग्ध रोगियों के सैम्पल लेकर टेस्टिंग हो सके एवं पीड़ितों को उपचार के साथ साथ आइसोलेट किया जा सके।
    वह बुधवार को वीसी के जरिए जिले में संक्रमण रोकथाम के उपायों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान जनानुशासन पखवाड़े की गाइड लाइन की पालना को कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिए।
प्रतिदिन हो कोर ग्रुप की बैठक
जिला कलेक्टर ने उपखण्ड स्तरीय कोर ग्रुप की प्रतिदिन बैठक करने को कहा, जिसमे सभी ग्राम स्तरीय ग्रुपों के कार्यों की समीक्षा हो। साथ ही घर घर सर्वे, कोरोना टीकाकरण एवं जनानुशासन पखवाड़े की पालना आदि कार्यो पर विस्तृत चर्चा हो। उन्होंने कहा कि धरातल पर पुख्ता मोनेटरिंग की आवश्यकता है। कोर ग्रुप की बैठक में संबंधित क्षेत्र में सन्दिग्ध एवं कम लक्षण वाले कोरोना रोगियों का होम कवरन्टीन सुनिश्चित करे एवं प्रवासियों के आगमन की तुरन्त सूचना दे।
डोर टू डोर सर्वे
जिला कलेक्टर ने पूरे जिले में 5 दिन के अंदर सभी घरों का डोर- टू -डोर सर्वे पूर्ण करने के निर्देश देते हुए सभी आई एल आई संदिग्ध रोगियों के सैंपल लेने को कहा। उन्होंने टेस्टिंग बढा़कर सभी कोरोना रोगियों की पहचान कर उनका उपचार करने को कहा। उन्होंने सटीक रणनीति के जरिए इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विवाहो में 50 से अधिक लोग होने पर कार्यवाही
जिला कलेक्टर ने कहा कि विवाहो की संख्या अधिक होने के कारण इनकी पुख्ता मोनेटरिंग जरूरी है। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले हर विवाह पर नियुक्त सरकारी कार्मिक से गाइडलाइ की पालना करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी शादी मे 50 से अधिक भीड़ होने पर सीधे सरकारी कार्मिक निलम्बित होगा।
टीकाकरण में तेजी लाए
जिला कलेक्टर ने कहा कि पूरे जिले में कोरोना टीकाकरण में तेजी लाई जाए। उन्होंने 45 से अधिक के सभी लोगो को अनिवार्य रूप से टीका लगाने को कहा। साथ ही इसमें लापरवाही बरतने वाले ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
चिरजीवी योजना में हो अधिकतम पंजीयन
जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की सभी परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा की यूनिवर्सल चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना में पांच लाख तक का निशुल्क उपचार होगा। उन्होंने कहा कि योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए केवल दो ही दिन शेष हैं, इसलिए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्ध स्तर पर लोगों का पंजीयन करवाया जाए।
      इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत उपखण्ड अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
-0-







मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

कोविड मरीजों को बेड उपलब्ध कराने को जिला स्तरीय दल गठित

बाड़मेर, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर द्वारा कोविड-19 मरीजों को बेड्स उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में गठित जिला स्तरीय दल में संशोधन करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। इस दल में महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण एवं सहायक अभियन्ता नरेगा सदस्य होंगे।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त दल जिले में राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध ऑक्सीजन सर्पोटेड, आईसीयू एवं वेन्टीलेटर युक्त बेड्स की चिकित्सा संस्थानवार प्रतिदिन समीक्षा कर उपलब्ध एवं रिक्त कोविड बेड्स की रियल टाईम सूचना अस्पताल के डिस्पले बोर्ड पर प्रदर्शित करते हुए इसकी सूचना सीएम हेल्पलाईन 181 एवं जिला स्तरीय वार रूम तथा http://Health.rajasthan.gov.in/RTPCR पर प्रातः 10 बजे अंकन करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त दल कोविड मरीज/उसके परिजन द्वारा बेड्स की मांग किये जाने पर मरीज की मेडिकल स्थिति के अनुरूप राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध रिक्त कोविड बेड्स की स्थिति से अवगत कराते हुए भर्ती करवाया जाना सुनिश्चित करेगे। साथ ही उक्त दल द्वारा जिले में बेड/एम्बूलेंस की उपलब्धता के संबंध में प्राप्त शिकायतों का प्रतिदिन संकलन करते हुए 24 घण्टे में निराकरण किया जाएगा।
-0-

कोरोना सक्रमण रोकथाम नियमों का उल्लंघन करने वालों कर कार्यवाही जारी

मंगलवार को 2 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना

बाड़मेर, 27 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 1052 व्यक्तियों से कुल 216900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 558 व्यक्तियों से 74300 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्ति से 2200, बायतु में 26 व्यक्तियों से 4900 रूपये, चौहटन में 34 व्यक्तियों से 8400 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 2500 रूपये, सिणधरी में 247 व्यक्तियों से 32700 रूपये, शिव में 6 व्यक्तियों से 600 रूपये, गडरारोड में 4 व्यक्तियों से 1400, रामसर में 3 व्यक्तियों से 30500 रुपये, बालोतरा में 78 व्यक्तियों से 11500 रूपये, धोरीमन्ना में 6 व्यक्तियों से 1000 तथा सिवाना में 74 व्यक्तियों से 46900 को मिलाकर कुल 1052 व्यक्तियों से 216900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 53444 व्यक्तियों से 92,50,400 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

ऑक्सीजन ट्रांसपोर्टेशन चैन में बाड़मेर उपलब्ध करवाएगा 13 टैंकर

कोरोना की आपदा में बाड़मेर का बड़ा योगदान

बाड़मेर, 27 अप्रेल। ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के प्रयासों से 13 टैंकरर्स की व्यवस्था की गई है, जो ऑक्सीजन ट्रांसपोर्टेशन चैन में जिले का बड़ा योगदान साबित होगा।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि अभी तक जिले को ऑक्सीजन के क्षेत्र में बाहर से मदद मिल रही थी, वहीं अब जिले के प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के प्रयासों से 13 ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकर्स राज्य के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होनें बताया कि ऑक्सीजन ट्रांसर्पोट चैन में जिले का अहम योगदान होगा। साथ ही आने वाले समय में टैंकर्स की तादाद बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होने कहा कि जिले मे पचपदरा स्थित तीन ऑक्सीजन प्लान्ट के लिए लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति के पश्चात् यहां प्रतिदिन तीन हजार सिलेण्डर का उत्पादन शुरू हो सकेगा। इससे न केवल जिले की ऑक्सीजन की आपूर्ति पूर्ण हो सकेगी अपितु अन्य जिलों को भी प्राणदायी वायु भेजी जा सकेगी।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...