मंगलवार, 4 सितंबर 2018

प्रतिनियुक्ति एवं सेवानिवृत कार्मिकांे से आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 04 सितंबर। तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर एवं सिवाना मंे कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदांे पर प्रतिनियुक्ति एवं सेवानिवृत कार्मिकांे से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बाड़मेर एवं सिवाना मंे रिक्त एक-एक पद पर सेवानिवृत कार्मिकांे अथवा राज्य सरकार के विभागांे तथा पीएसयूएस से प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं ली जानी है। इसके लिए 10 सितंबर तक सेवानिवृत के समय मूल वेतन के लिए एलपीसी,पीपीओ आदेश एवं वेतन निर्धारण प्रमाण पत्र जिसमंे ग्रेड पे अंकित हो, दस्तावेजांे की प्रतिलिपियांे के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा मंे आवेदन किया जा सकता है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम 6 सितंबर से बाड़मेर प्रवास पर रहेगी


                बाड़मेर, 04 सितंबर। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर शाखा की टीम 6 से 8 सितंबर तक बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहेगी। इस दौरान इनको कोई भी आमजन भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत कर सकता है।
                केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर की टीम 6 एवं 7 सितंबर को बाड़मेर रेलवे स्टेशन तथा 8 सितंबर को बालोतरा रेलवे स्टेशन पर शिविर आयोजित करेगी। इस दौरान केन्द्र सरकार के कार्यालयांे, सार्वजनिक उपक्रमांे बैंकांे, बीमा कंपनियों आदि मंे व्याप्त भ्रष्टाचार रिश्वत की मांग, आय से अधिक संपति, पद के दुरूपयोग से संबंधित शिकायत टीम के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से दी जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9413314633 एवं 9413314631 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कार्पाेरेट पर्यावरण जिम्मेदारी संबंधित कार्य योजना के लिए बैठक 6 सितंबर को


                बाड़मेर, 04 सितंबर। पचपदरा क्षेत्र मंे लगने वाली जिम्मेदारी के तहत कार्पोरेट पर्यावरण जिम्मेदारी के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 6 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे बैठक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 7 को


                बाड़मेर, 04 सितंबर। दक्षिणी पश्चिमी मानसून 2018 के लिए जिला आपदा प्रबंधन की बैठक 7 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बैठक के दौरान अभाव संवत 2074 के दौरान संचालित राहत गतिविधियांे, पेयजल परिवहन एवं पशु संरक्षण गतिविधियांे मंे घोषित पशु शिविरांे मंे होने वाले व्यय के अनुमोदन एवं गत बैठकांे मंे दिए गए निर्देशांे की समीक्षा की जाएगी।

विधिक चेतना अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता 6 सितंबर को


                बाड़मेर, 04 सितंबर। विधिक चेतना अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 सितंबर को अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर मंे होगा।
                प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता चौधरी ने बताया कि बाड़मेर ब्लाक के सभी विद्यालयांे के संस्था प्रधान विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम 12 बजे तक जमा करवाना सुनिश्चित करवाएं। उन्हांेने बताया कि निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता मंे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियांे के साथ मूल प्रतियां भिजवाई जाए। साथ ही ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता मंे भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियांे को प्रभारी शिक्षक के साथ 6 सितंबर को प्रातः 9 बजे अपनी उपस्थिति देनी होगी।,

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को पचपदरा आएंगे


                बाड़मेर, 04 सितंबर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर पचपदरा आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को प्रातः 11 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के उपरांत दोपहर 3.30 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

खरीफ ऋण का वितरण अब होगा 15 सितबर तक


                बाड़मेर, 04 सितंबर। राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए खरीफ ऋण वितरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर, 2018 कर दी है।
                सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि राज्य में मानसून के देरी से सक्रिय होने तथा कतिपय अन्य कारणों से खरीफ की बुआई प्रभावित हो रही थी। उन्होंने बताया कि अब तक 7 हजार 600 करोड़ का खरीफ फसली ऋण किसानों को वितरित किया जा चुका है। खरीफ ऋण वितरण की अंतिम तिथि बढ़ने से किसानों को फायदा मिलेगा और बुआई बाधित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे 15 सितम्बर तक अपने वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार सदस्य किसानों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उपखंड अधिकारी के निरीक्षण एवं जन सुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित


                बाड़मेर, 04 सितंबर। बाड़मेर उपखंड अधिकारी के सितंबर माह मंे होने वाले निरीक्षण एवं जन सुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि 6 सितंबर को उपखंड स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक बाड़मेर पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र मंे प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। इसी तरह 7 सितंबर को हाथीतला पटवार मंडल एवं भू अभिलेख निरीक्षक के रिकार्ड का निरीक्षण, 11 को रोहिली मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल तथा रात्रि विश्राम, 14 को पटवार मंडल बांदरा के रिकार्ड का निरीक्षण, 18 को आदर्श चवा मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 20 को पटवार मंडल जाखड़ांे की ढाणी मंे रिकार्ड का निरीक्षण, 24 को गालाबेरी मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 28 को चवा मंे बाड़मेर विधायक की उपस्थिति मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा।

रविवार, 2 सितंबर 2018

मुख्यमंत्री ने मां नागणेच्या माता के दर्शन कर धर्मशाला का किया उद्घाटन

बाड़मेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को बाड़मेर जिले के नागाणा स्थित मां नागणेच्या माता के दर्शन एवं उनकी विधिवत् पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्रीमती राजे का मां नागणेच्या माता ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गजसिंह ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उन्हें मां नागणेच्या की तस्वीर भेंट की।
श्रीमती राजे ने मंदिर परिसर क्षेत्र में देवस्थान विभाग द्वारा दो करोड़ 8 लाख रूपये की राशि से निर्मित नागणेच्या माता मंदिर धर्मशाला (विश्रान्ति स्थल) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट की मांग पर देवस्थान विभाग के सचिव को मौके पर ही निर्देश दिए कि धर्मशाला के ऊपर कमरे, डोरमेटी एवं पार्किंग स्थल पर सुलभ कॉम्पलेक्स बनाए जाएं। श्रद्धालुओें के लिए शौचालय, स्नानागार, केंटीन एवं पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधायक श्री अशोक परनामी एवं श्री बाबूसिंह राठौड, जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राठौड़, देवस्थान विभाग के सचिव श्री के.के.पाठक सहित मंदिर प्रबन्ध समिति एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।





मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में समृद्वि एवं खुशहाली की कामना

बाड़मेर, 02 सितंबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने रविवार को वीरातरा में वांकल माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का वीरातरा पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट मंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इससे पहले ढोक में हैलीपेड पर चौहटन विधायक तरूण राय कागा, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सितम्बर अंत तक सभी जगह पहुंचेगा मीठा पानी - मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा पेयजल परियोजना, जिसकी लागत 1,427 करोड़ रूपये हैं, के माध्यम से हमने जिले के निवासियों को हिमालय का मीठा पानी उपलब्ध कराने का काम किया है। बालोतरा और सिवाना क्षेत्र में अगले 7 दिन में पानी मिलने लगेगा। उसके बाद कुछ दिन में नाकोड़ा और सितम्बर के अंत तक समदड़ी तक भी मीठा पानी पहुंच जाएगा। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना से भी बायतू, पचपदरा और समदड़ी क्षेत्र के गांवों को पेयजल उपलब्ध होगा।
श्रीमती राजे रविवार को पचपदरा में करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने बालोतरा में 18 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र के शिलान्यास सहित कुल 144 करोड़ 62 लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने 15 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पचपदरा क्षेत्र में नमक उद्योग से जुड़े उद्यमियों के पुनर्वास के लिए 814 बीघा भूमि देने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत पुनर्वास के लिए 5 करोड़ 26 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने चांदसेन के पास रेलवे लाइन पर आरयूबी बनाने की भी घोषणा की। इस पर 2 करोड़ रुपये लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बाड़मेर नये-नये उद्योगे लगेंगे तथा विभिन्न विकास योजनाओं के चलते यह समृद्ध जिला बन जाएगा। तब यहां शिक्षक, डॉक्टर आदि स्वयं मांगकर पदस्थापन करवाएंगे।
श्रीमती राजे ने कहा कि बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। उसके साथ एक अस्पताल भी बनेगा, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी। राजस्थान में नए बन रहे 7 मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश में चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर में रिफाइनरी का काम अब तेज गति से चल रहा है, कोई भी इसे जाकर देख सकता है। हमने इस रिफाइनरी को लगाने के लिए 56 हजार करोड़ रुपये के कर्ज वाले समझौते को समाप्त कर 40 हजार करोड़ रुपये की बचत की है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 बीघा जमीन अतिरिक्त देकर 100 करोड़ रुपये की लागत से यहां एक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केन्द्र बनाया जा रहा है जो स्थानीय युवाओं को पेट्रोलियम रिफाइनरी संबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लायक बनाएगा। इससे रिफाइनरी में स्थानीय युवाओं को ही रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी।
श्रीमती राजे ने बताया कि बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 300 करोड़ रुपये खर्च कर 19 हजार जलग्रहण कार्य कराए गए हैं। इसमें से 50 करोड़ रुपये की लागत के 2200 कार्य पचपदरा क्षेत्र में किए गए हैं। इसी प्रकार जिलों की सड़कों के विकास पर 6100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें से 520 करोड़ रुपये अकेले पचपदरा में खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि पचपदरा क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों में से 48 में ग्रामीण गौरव पथ बनाए गए हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में बाड़मेर या जैसलमेर में स्थान चिन्ह्ति कर अटल स्तम्भ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्तम्भ देश पर शहीद होने वाले सैनिकों के लिए एक श्रद्धांजलि स्मारक होगा। उन्होंने बाड़मेर क्षेत्र को वीर शहीदों की भूमि बताते हुए कहा कि हमें इस क्षेत्र पर गर्व है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1971 के बाद हुए शहीदों के परिजनों को नौकरी देने के बाद अब राज्य सरकार ने वर्ष 1947 के बाद के शहीद परिवार के सदस्यों को नौकरी देने का निर्णय लिया है।
श्रीमती राजे से बच्ची कुमारी शीतल की बीमारी के बारे में बात करते हुए उसकी मां भावुक हो गई और अपनी बच्ची के दिल में छेद की बीमारी का सफल इलाज होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने शीतल की मां को गले लगा लिया। शीतल की मां ने बताया कि उसकी बेटी का जयपुर के नारायणा हृदयालय अस्पताल में 9 दिन भर्ती रख निःशुल्क सफल इलाज हुआ, जिस दौरान दवाई के लिए भी उनको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। इसी प्रकार एक अन्य बच्ची विमला ने बताया कि उसका स्वयं का जोधपुर के मेडीपल्स अस्पताल में निःशुल्क इलाज हुआ।
मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण माफी योजना के लाभार्थी श्री गजेन्द्र और श्री कुम्भाराम से भी बातचीत की। इन किसानों का क्रमशः 35 हजार और 44 हजार रुपये का कृषि ऋण माफ हुआ है। इन्होंने बताया कि इनके गांव में जरूरतमंदों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, भामाशाह और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने 20 छात्राओं को साइकिल भी भेंट की।
इस अवसर पर केन्द्रीय उपभोक्ता मामलात राज्यमंत्री श्री सीआर चौधरी, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री कालीचरण सराफ, उद्योग मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत, राजस्व राज्य मंत्री श्री अमराराम, संसदीय सचिव श्री भैराराम सियोल, राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार, सांसद कर्नल सोनाराम तथा विधायक श्री अशोक परनामी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों से की मुलाकात : मुख्यमंत्री ने पचपदरा से लौटते समय बाड़मेर के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बने हैलीपेड़ पर विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और बॉस्केटबॉल के खिलाड़ियों कमलेश पटेल तथा कुमारी साक्षी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री महबूब अली, उप प्राचार्या श्रीमती ऊषा किरण, विद्यालय के शारीरिक कोच तथा अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने रविवार को पचपदरा मेें निम्नलिखित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया -

क्र.स. लोकार्पण राशि (करोड़ में)
1 ग्रामीण गौरव पथ, 13 कार्य                                                        6.32
2 उप पंजीयक भवन, जसोल                                                          0.68
3 एएनएमटीसी डोरमेट्री छात्रावास, बालोतरा                                   1.39
4 एएनएमटीसी स्किल लैब, लाईब्रेरी, स्टाफ रूम, बालोतरा                 1.27
5 उप स्वास्थ्य केन्द्र, बांकियावास                                                  0.28
6 सीएचसी जसोल के लिए बेस एम्बूलेंस                                         0.11
7 शारदे बालिका छात्रावास, बालोतरा                                             1.55
8 ग्राम पंचायत भवन, मण्डापुरा, कितपाला एवं बुडिवाडा                  1.50
9 ग्राम नागाणा में यात्री विश्राम स्थल एवं पार्किंग                             2.08
  योग                                                                                     15.18

क्र.स. शिलान्यास राशि                            (करोड़ में)
1 ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक, 11 कार्य लम्बाई   29.50 ज्ञड   6.00
2 पुलियाओं/रपटों का पुर्ननिर्माण, 3 कार्य                              5.32
3 8 नई डामर सड़कें, 15 किलोमीटर                                   3.87
4 पाइप्ड जल योजना, जसोल                                            1.19
5 बालोतरा में जल शोधन संयंत्र 18 एमएलडी                     128.24

योग                                                                             144.62







राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर साथ चले : राजे


बाड़मेर में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूल, स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

                बाड़मेर, 02 सितंबर। राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिए सब मिलकर साथ चलें। नए राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे लाना होगा। बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले आगामी दिनों में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को सिवाना कस्बे में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश पूरे देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि प्रदेश में 9 हजार किसानों का 30 लाख का ऋण माफ किया गया है। फसल बीमा में 3000 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। साथ ही देश में पहली बार राजस्थान में किसानों को 80 हजार करोड़ रूपए का ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रूपए की गई है। उन्हांेेने कहा कि बाड़मेर जिले में फसल खराबा होने पर किसानों को 1110 करोड़ रूपए की राशि वितरित की गई है। इसमें सिवाना विधानसभा क्षेत्र के किसानों को 100 करोड़ रूपए की राशि मिली है।
                उन्होंने कहा कि सिवाना कस्बे में सितंबर माह में हिमालय का मीठा नहरी पानी पहुंच जाएगा। इसके लिए पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना पर 1427 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मेदसागर-धवा-समदड़ी-खंउप पेयजल परियोजना से समदड़ी में नहरी पानी पहुंच चुका है। इससे इस क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 300 करोड़ रूपए की लागत से 19 हजार जल संरक्षण के कार्य कराए गए हैं। पूरे प्रदेश में 5000 करोड़ की लागत से 3.5 लाख कार्य हुए हैं। सिवाना क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर 594 करोड़ रूपए व्यय हुए हैं। पूरे प्रदेश में 6100 करोड़ रूपए सड़क निर्माण पर खर्च किए गए हैं।
                उन्होंने कहा कि 69 ग्रामीण गौरव पथ में से 30 कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष कार्य जल्दी पूर्ण हो जाएंगे। सिवाना में महाविद्यालय की शुरूआत के साथ 52 विद्यालयों को क्रमोन्नत करने के साथ 33 केवी के 9 जीएसएस बनाए गए हैं। रिफाइनरी के युद्व स्तर पर कार्य चल रहा है। इसके लिए 37 हजार करोड़ रूपए के कार्यों को एग्रीमेंट किया गया हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में 100 करोड़ की लागत से 100 बीघा भूमि पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूल बनाया जाएगा। इसमें स्थानीय युवाओं को कौशल संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी में रोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की गई है। राजश्री योजना में 16 जून 2016 से 33 लाख बालिकाओं को लाभांवित किया गया है।
                मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि हमने राजस्थान को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सिवाना की धरती संत मंशाराम महाराज, आशापूरा माता, हिंगलाज माता, खेतेश्वर एवं जनता जर्नादन की भूमि है। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने कहा कि पहली बार 1971 के बाद के शहीदों के परिजनों में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि शहीदों को श्रृद्वांजलि देने के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष नियम बनाए गए हैं। इसके अलावा मेडल धारकों की राशि में बढोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार शहीदों की शहादत को सलाम करने के लिए 14 अगस्त को सरहदी चार जिलों में मानव श्रृंखला बनाई गई। उन्होंने कहा कि नए राजस्थान को बनाने के लिए सब मिलकर सहयोग करें। सिवाना में 40 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है।
लाभार्थियों से हुई रूबरू : मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू हुई। इस दौरान भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की लाभार्थी तुलसाराम एवं शांति ने बताया कि उनके दिल में छेद था। इसमें तुलसाराम को सीकेएस अस्पताल एवं शांति का मेडिप्लेस अस्पताल जोधपुर में निःशुल्क उपचार कराया गया। अब वे आम बच्चों की तरह जीवन यापन कर रहे है।
40 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास : मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 286.53 लाख की लागत के 2 कार्य, 9.90 किमी लंबाई, बजट घोषणा 2016-17 के तहत पादरू से दहिवा मार्ग जिला सीमा तक सड़क निर्माण 198.57 लाख, सिणधरी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय लागत 43.80 लाख, 185.35 लाख की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन, उपस्वास्थ्य केन्द्र लालाना 25.32 लाख, नाल एवं पऊ ग्राम पंचायत में एक करोड़ की लागत से ग्राम पंचायतों के भवनों का लोकार्पण किया। इसी तरह सिवाना में ग्रामीण गौरव पथ मिसिंग लिंक सड़को के 28 कार्य लंबाई 73.15 किमी, बजट घोषणा 2018-19 के तहत सड़क निर्माण के 5 कार्य लागत 420.25 लाख, अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुलियाओं, रपटों का पुर्न निर्माण के 7 कार्य 335.93 लाख, ग्रामीण गौरव पथ के 5 कार्य लागत 300 लाख, डीएफएमटी के दो माइनिंग सड़कों का निर्माण लागत 300 लाख, समदड़ी में तहसील भवन 175 लाख, कालान में 33/11 केवी सब स्टेशन 116.10 लाख, आगमेंटेशन जल योजना भाटा सिणधरी 245.59 लाख, आगमेंटेशन पाइप्ड जल योजना पादरू 99.21 लाख, आगमेंटेशन जल योजना मजल ठाकर खेड़ा 93.09 लाख, आगमेंटेशन पाइप्ड जल योजना कुशीप 79.78 लाख, पाइप्ड जल योजना करमावास 72.40 लाख के विकास कार्योे का शिलान्यास किया गया।





बाड़मेर बनेगा प्रदेश का अग्रणी जिला - मुख्यमंत्री


                बाड़मेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं जब बाड़मेर जिले का नाम भी प्रदेश के अग्रणी जिलों में शुमार होगा। जिले में पीने के पानी की कमी समेत अन्य सभी समस्याओं को ठोस कदम उठाकर दूर किया जा रहा है एवं आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
                उन्होंने कहा कि तीन महत्वर्पूर्ण परियोजनाओं से बाड़मेर जिले में मीठे पेयजल की व्यवस्था कर पेयजल की समस्या दूर कर दी जाएगी। राजस्थान भर में सड़क विकास पर सबसे ज्यादा 6 हजार 100 करोड़ बाड़मेर में खर्च किया है एवं इसी तरह रिफायनरी, पेटोलियम स्किल डवलपमेंट स्कूल, अत्याधुनिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज की स्थापना और हर क्षेत्र में दिखाई देता विकास बाड़मेर को हर दिन आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को बाडमेर के बायतू विधानसभा क्षेत्र के पराऊ में विभिन्न विकास कार्योंं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
                उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या और लोगों की सबसे बड़ी मांग मीठे पानी की कमी थी। हमने पोखरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना वृहद् पेयजल योजना में तीन शहर और 363 गांवों तक मीठा पानी लाने का काम प्रारम्भ किया था। यह एक मुश्किल परियोजना है जिसमें जमीन काटने की जरूरत पड़ी और संवेदक ने काम बीच में ही छोड़ दिया। लेकिन इस बार पिछले साढे़ चार साल में 1427 करोड़ रू खर्च कर बहुत बडी पाइप लाइन पोकरण-फलसुण्ड-बीलिया-उजला -माण्डवा-भीमियाना-भीखोरोई-गिडा-समता-भाकरी-बागुण्डी-तिलवाडा-जसोल-बालोतरा तक डाली जा चुकी है। इसमें पोकरण और जैसलमेर को पानी पिलाने के साथ ही बालोतरा-सिवाना तक के 386 गांवों को मीठा पानी उपलब्ध करा दिया गया है। बायतू के 192 गांवों के लिए अलग व्यवस्था कर मीठा पानी पिलाने का काम किया जा रहा है।
                श्रीमती राजे ने कहा कि इसी प्रकार बाड़मेर लिफ्ट परियोजना में बाड़मेर के 58 और बायतू के 76 गांवों में पानीपहुंचा दिया गया है। बायतू के शेष रहे गांवों में भी कुछ ही दिन में मीठा पानी पहुुुंच जाएगा। इसके साथ ही उम्मेद सागर योजना में धवा-समदड़ी-खण्डर योजना में पाटोली पंचायत समिति में बायतू के 38 गांव में भी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि बायतू विधानसभा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत 50 करोड़ की राशि से साढे़ तीन हजार टांके बनवाए गए हैं। सड़कों के विकास पर 250 करोड व्यय किए गए हैं। बायतू की 71 ग्राम पंचायतों में से 56 में उच्च माध्यमिक एवं 24 में माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत किए गए हैं। उन्होंने सैनिक कल्याण, शिक्षक भर्ती, महिला सुरक्षा समेत विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किए लोकार्पण और शिलान्यास : मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने स्वयं बटन दबाकर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर करीब 1 करोड़ 6 लाख रु. की लागत से बनने वाली डामर सड़क एन.एच.-25 पचपदरा-बागुण्डी सड़क किमी. 13 से साजियाली मूलराज (ग्रामीण सड़क) (रिफाईनरी क्षेत्र की रिएलाइनमेन्ट सड़क, लम्बाई 3.75 किमी.), 47 लाख की लागत से एक किलोमीटर गौरव पथ मय नाली निर्माण कार्य बस स्टेण्ड से बागावास गांव तक (ग्रामीण गौरव पथ तृतीय चरण) निर्माण एवं 1 करोड़ 45 लाख की लागत से निर्मित शारदे बालिका छात्रावास बायतु का लोकार्पण किया।
                श्रीमती राजे ने इस अवसर पर 2 करोड़ 45लाख के सड़क निर्माण कार्यों  का शिलान्यास किया। इसके अन्तर्गत उन्होंने ग्रामीण गौरव पथ चरण चतुर्थ के अन्तर्गत 12 करोड़ की लागत से बनने वाली मिसिंग लिंक सडकों के निर्माण कार्य ( 22 कार्य, लम्बाई 57.75 किमी), ग्रामीण गौरव पथ चरण चतुर्थ के तहत् एक करोड़ 20 लाख  की लागत से विभिन्न पंचायतों में सीमेन्ट सडकों के निर्माण (2 कार्य, लम्बाई 2.00 किमी), 8 करोड़ की लागत से पचपदरा से पाटोदी 21 किलोमीटर एमडीआर सड़क के चौड़ाईकरण व सुदृढीकरण  कार्य (एस.एम. एण्ड आर), 4 करोड़ त के रोड अण्डर ब्रिज के 2 कार्य, वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा के अनुरूप 7.50 किमी में 2 करोड़ 25 लाखरुलागत की डामर सड़क निर्माण कार्य मेगा हाईवे टोल नाका (केलनकोट) से गुंदावाड़ी तक आदि निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
खेमाबाबा पेनोरमा का बनेगा : मुख्यमंत्री ने मालानी के लोकदेवता खेमाबाबा के पेनोरमा को बनाने की आवश्यकता जाहिर करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को इतिहास और अपनी धरोहर से रूबरू कराने के लिए उनकी सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोकश्रृद्धा के करीब 140 मंदिरों के जीर्णोद्धार पर 625 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसी प्रकार से 48 पेनोरमा का निर्माण जारी है।
लाभार्थियों को कराया रूबरू : श्रीमती राजे ने मंच से राष्टीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभार्थी 8 वर्षीय खेताराम से जनसमूह को रूबरू कराते हुए कहा कि हृदय में छेद के कारण उसका जीना दूभर हो रहा था। लेकिन सरकार की योजना के अन्तर्गत जोधपुर के नामचीन अस्पताल में निःशुल्क ऑपेशन संभव हुआ। इस पर आए 3 लाख को सरकार द्वारा वहन किया गया। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से रूबरू कराने का उद्ेश्य केवल इतना है कि आमजन जागरूक हो और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर परिवार एवं समाज आगे बढ सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खेताराम और योजना से लाभान्वित बालिका उर्मिला को चॉकलेट देकर लाड़ किया। उन्होंने 9 स्कूली बालिकाओं को साइकिल वितरित की।
मार्च 2019 तक सभी घरों में बिजली : उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को मात्र 50 के साथ आवेदन करने पर घरेलूू बिजली कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों को नवम्बर-दिसम्बर तक 2 लाख कृषि कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होेंने कहा कि 31 मार्च 2019 प्रदेश में एक भी घर ऐसा नहीं बचेगा जहां बिजली न हो। 
विस्थापितों को मिलेगी जमीन, पेटोलियम स्किल से रोजगार: मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफायनरी के कारण विस्थापित हुए नमक उद्योग के भूमि मालिकों  को 5 करोड़ एवं करीब साढ़े आठ सौ बीघा जमीन दिए जाने का फैसला कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में एक पेटोलियम स्किल डवपलमेंट स्कूल खोला जाएगा। इसमें कौशल प्राप्त कर स्स्थानीय युवा बाड़मेर रिफाइनरी एवं सम्बन्धित उद्योगोें में नौकरी पा सकेंगेे। तब बाहरी राज्यों से इन उद्योगों को भर्ती की जरूरत नहीं रहेगी।
बाड़मेरी साड़ी कढाई की प्रशंसा, बढाया महिलाओं का हौंसला : श्रीमती राजे ने बाड़मेर की महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि बाड़मेर की महिलाएं कढ़ाई क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही हैं और उनकी बदौलत आज में उनकी दी गई ऐसी ही साड़ी पहनकर आई हूं। उन्होंने मंच से इस कार्य में संलग्न महिलाओं की हौसला अफजाई की।
40 लाख लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा : मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोगोें को पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा गया है। जिनमें 3 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां, आईटीआई द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कर 15 लाख को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेने वाले 44 लाख में से करीब 20 लाख को स्वरोजगार के साथ जोड़ा गया है।
ब्रहम्लीन संत गुलाब भारती जी की समाधि पर नवाया शीश : मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अपने सम्बोधन से पूर्व परेऊ स्थित ब्रह्मलीन संत गुलाबभारती जी के मठ में उनके समाधिस्थल पर जाकर शीश नवाया एवं मठ प्रांगण में प्रतिष्ठित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जल चढाकर पूजा अर्चना-आरती की। इस मौके पर उन्होंने मठ के वर्तमान महन्त श्री ओंकारभारती जी का श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया एवं उनका आशीर्वाद लिया।







शनिवार, 1 सितंबर 2018

मुख्यमंत्री रविवार को परेऊ, सिवाना एवं पचपदरा के दौरे पर


                बाड़मेर, 01 सितम्बर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को परेउ, सिवाना एवं पचपदरा के  दौरे पर रहेगी । इस दौरान मुख्यमंत्री राजे विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ जन सभाआंे को संबोधित करेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे रविवार को प्रातः 11 बजे हेलीकाप्टर से परेऊ पहुंचेगी। जहां विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद जन सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियांे से भी रूबरू होगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे दोपहर 12.50 बजे हेलीकाप्टर से सिवाना पहुंचेगी। जहां पर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के लाभार्थियों से रूबरू होकर जन सभा को संबोधित करेंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे दोपहर 2. 30 बजे पचपदरा में मुख्यमंत्री जन सभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे से रूबरू होगी। यहां विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ जन सभा को संबोधित करेगी।
                इसके उपरांत दोपहर 3.40 बजे नागाणा मंे नागणेची माता के दर्शन करने के साथ धर्मशाला का उदघाटन करेगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर के जरिए जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

1947 के बाद के शहीदों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी - मुख्यमंत्री


                बाड़मेर, 01 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कभी पिछड़े समझे जाने वाले बाड़मेर जैसे जिले आज मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान सरकार ने वर्ष 1947 के बाद देश के लिए शहीद हुए लोगों के परिजनों में से कम से कम एक को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है।
                श्रीमती राजे शनिवार को बाड़मेर और शिव विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 91 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर ऐसा क्षेत्र है, जहां पग-पग पर शहीदों के परिवार रहते हैं। इस भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में 15 अगस्त को आयोजित मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए बाड़मेर, गंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर की जनता का आभार व्यक्त किया।
                मुख्यमंत्री ने बाड़मेर में शहरी क्षेत्र की सीमा के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़मेर शहर के आसपास के 11 गांव भी अब शहरी क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे। स्थानीय लोगों की मांग पर सरकार ने ये निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा आम जनता से पूछकर उनके विकास की योजनाएं तैयार करती है और फिर उन्हें जमीन पर लाने के लिए मेहनत करती है।
                श्रीमती राजे ने कहा कि बाड़मेर में बीते चार वर्षों में 1500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की 51 पंचायत मुख्यालयों में से 40 में उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित हो गए हैं तथा 40 ग्राम पंचायतों में ही ग्रामीण गौरव पथ बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास में राज्य सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जिले के किसानों को कृषि आदान अनुदान के रूप में 127 करोड़ रुपये के लाभ वितरित किए गए हैं तथा किसानों के 35 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
                श्रीमती राजे ने कहा कि बाड़मेर में रिफाइनरी के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। सरकार ने इसके लिए जमीन, पर्यावरणीय स्वीकृति या वित्तीय संसाधनों की अनुपलब्धता जैसी कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी स्थापित करने के लिए हमने नया करार किया है जिसमें 40 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। अब वहां जल्द ही एक ऐसा प्रशिक्षण संस्थान भी स्थापित होने वाला है, जिसमें पढ़कर स्थानीय युवा रिफाइनरी में नौकरी हासिल कर सकेंगे।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो नये 7 मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं, उनमें से एक बाड़मेर में स्थापित हो रहा है। इस मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की सेवाएं शुरू हो गई हैं। जब इन मेडिकल कॉलेजों से पास होकर नये डॉक्टर निकलेंगे तो प्रदेश में चिकित्सकों की कमी भी पूरी हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर जैसे जिले, जहां कोई शिक्षक, डॉक्टर या अन्य कर्मचारी रहना नहीं चाहता, लेकिन राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों का इतना अधिक विकास किया है कि आने वाले समय में लोग अपनी मर्जी से बाड़मेर आकर रहना और नौकरी करना चाहेंगे।
                श्रीमती राजे ने चेतना महिला मंच बाड़मेर की श्रीमती रूमा देवी को मंच पर बुलाकर उसका अभिनन्दन किया। उन्होंने बताया कि श्रीमती रूमा देवी ने अपने साथ जिले की 22 हजार महिलाओं को जोड़कर एक संगठन तैयार किया हैं जो स्थानीय हथकरघाकर्मियों को प्रोत्साहन दे रहा है। इस मंच की सदस्य महिलाओं द्वारा तैयार साड़ियों और अन्य वस्त्रों की मांग राजस्थान या भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। श्रीमती रूमा देवी ने मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन देने पर उनका आभार व्यक्त किया।
                मुख्यमंत्री ने 16 वर्षीय राहुल चौधरी से उनके राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुए इलाज की जानकारी ली। राहुल ने बताया कि उसके दिल में दो छेद थे, जिस पर उनका जयपुर स्थित सीके बिड़ला अस्पताल में 4 घंटे तक ऑपरेशन हुआ। उसे 13 दिन अस्पताल में रहना पड़ा। लेकिन उनका पूरा इलाज निःशुल्क हुआ। इसी प्रकार एक अन्य लाभार्थी कुमारी देवली के पिताजी ने बताया कि उसकी पुत्री का दिल की बीमारी का जोधपुर के मेडीप्लस अस्पताल में निःशुल्क हुआ। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान की जनता को मुफ्त इलाज और दवाइयों की सुविधा देने के लिए 2600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कोई भी आमजन किसी बच्चे की गंभीर बीमारी के बारे में जिला कलक्टर या सरकारी डॉक्टर को जानकारी देकर उसका निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण की योजनाओं पर खर्च करने के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। श्रीमती राजे ने 29 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा 10 छात्राओं को साइकिल भेंट की।
                इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड, चिकित्सा मंत्री श्री कालीचरण सराफ, सांसद कर्नल सोनाराम, संसदीय सचिव श्री कैलाश वर्मा एवं भैराराम सियोल, विधायक श्री अशोक परनामी, भवानी सिंह राजावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, राज्य जन अभाव अभियोग एवं निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार, बाड़मेर नगर सुधार न्यास की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बाड़मेर और शिव विधानसभा क्षेत्रों में कुल 91 करोड़ रूपए की लागत के निम्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया-

विधानसभा:- बाड़मेर    
लोकार्पण
क्र.     विभाग का नाम  परियोजना /कार्य का नाम राषि (करोड़ रूण्)
1              सार्वजनिक निर्माण       शहरी गौरव पथ नगर परिषद, बाड़मेर      2.50
2              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, मेघवालो की ढाणी       0.4746
3              जोधपुर डिस्कॉम  33/11 केवी के 6 सब स्टेषन     8.7262
4              चिकित्सा       न्यू टीचिंग हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, बाड़मेर       24.84
5              चिकित्सा       केन्टीन हॉल, जिला अस्पताल, बाड़मेर       0.5143
6              चिकित्सा       मदर मिल्क बैंक, बाडमेर  0.4336
7              चिकित्सा       उप स्वास्थ्य केन्द्र, अबडासर      0.2626
8              चिकित्सा       डायलिसिस मषीन जिला अस्पताल, बाड़मेर  0.2023
9              कृषि 
                कृषि तकनीकी ज्ञान संदर्भ केन्द्र, बाडमेर    0.6436
                                कुल    38.6 करोड रूण्

षिलान्यास

क.     विभाग का नाम  परियोजना/कार्य का नाम  राषि (करोड़ रूण्)
1              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक (19 कार्य, 47.40 किमी)      10.00


2              सार्वजनिक निर्माण       5 नवीन सड़को का निर्माण, कुल लंबाई 15 किमी    4.285
3              सार्वजनिक निर्माण       तहसील भवन कार्यालय, बाडमेर    1.75
4              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ पंचायतों में सीमेन्ट सडक, एक किमी      0.60
                                कुल    16.635 करोड़ रूण्
  
विधानसभाः- शिव                             

लोकार्पण
क्र.     विभाग प्रियोजना / कार्य का नाम राषि (करोड़ रूण़्)
1.             सार्वजनिक निर्माण       डामर सडक, लोहडे के पार से चन्दणिया, लम्बाई 10 किमी    1.97
2.             जोधपुर डिस्कॉम 33/11 केवी सब स्टेशन (असाड़ी, विरात्रा, झांफली, सुंदरा)       6.9608
3.             चिकित्सा विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गंगाला    0.8035
4.             ग्रामीण विकास   ग्राम पंचायत भवन, अभे का पार एवं सज्जन का पार 1.00
                                कुल    10.73 करोड रूण्

षिलान्यास
क्र.     विभाग         परियोजना / कार्य का नाम राशि  (करोड़ रूण्ं)
1              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक (35 कार्य, लम्बाई 85 किमी) 17.50
2              सार्वजनिक निर्माण       ग्रामीण गौरव पथ, सीमेन्ट सडक (4 कार्य, लम्बाई 4 किमी)   2.40
3              जोधपुर डिस्कॉम  33/11 केवी के 4 सब स्टेशन     4.8489
                                कुल    24.75 करोड़ रूण्













सोच से ज्यादा विकास कार्य पूरे हुए, आए धरातल पर - मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 01 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कभी पिछड़े समझे जाने वाले बाड़मेर जैसे जिले आज मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा हैं कि राज्य में सोच से भी बहुत ज्यादा विकास कार्य पूरे होकर धरातल पर अब दिखाई देने लगे हैं।
मुख्यमंत्री शनिवार को बाड़मेर जिले के चौहटन में सभा को सम्बोधित कर रही थी। उन्होेनें कहा कि केवल चार साल की लघु अवधि में शहीदो और शहादत को समर्पित कार्य, विद्युत देने से क्षेत्र में निरन्तर जीएसएस बनाने, पानी वितरण के अनगिनत कार्य, उच्च शिक्षा व शिक्षा में मेडिकल कॉलेज, महाविद्यालय खोलने, विद्यालय खोलने, आईटीआई से रोजगारन्मुखी कार्य, पानी पीने व पाईप जल योजना, सड़क निर्माण, ग्रामीण गौरव पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग भारत माला परियोजना, शिक्षक भर्ती, स्वास्थ्य में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा निःशुल्क दवा तथा 36 कौमों को साथ लेकर काम किया हैं। इसलिये हमारा राज्य अब धरातल पर आकर खुशहाल दिखने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर जैसी भूमि भी अब आकर्षक का केन्द्र बन गई हैं और लोग यहां आने के इच्छुक बन गए हैं।
मुख्यमंत्री ने किए 50 करोड़ 73 लाख से अधिक लोकार्पण एवं शिलान्यास: मुख्यमंत्री ने बाड़मेर के चौहटन क्षेत्र के 50 करोड़ 73 लाख 65 हजार लागत के र्कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया इसके तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सीमांत क्षेत्र विकास योजना के 3 डामर सड़कों के निर्माण में 1 करोड़ 51 लाख की लागत के ग्रामीण गौरव पथ से चौहटन में मिसिंग लिंक कार्य, 2 करोड़ 67 लाख 50 हजार के नवीन ग्रामीण सड़क निर्माण, 1 करोड़ 20 लाख के चौहटन गौरव पथ में विभिन्न पंचायतों में सीमेंट सड़क निर्माण, जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर में 5 करोड़ 66 लाख 71 हजार के 33/11 केवी सब स्टेशन पनोरिया, पूंजासर, बूठ राठौड़ान, 18 करोड़ 78 लाख के आर.वी.पी.एन.एल. के 132 केवी सब स्टेशन चौहटन, कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इसी तरह 1 करोड़ 22 लाख 20 हजार की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लीलसर, राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में 1 करोड़ 45 लाख के शारदे बालिका छात्रावास चौहटन के लोकार्पण भी किए। उन्होंने 1 करोड़ 71 लाख 47 हजार की लागत से अल्पसंख्यक के बालक छात्रावास कोनरा, चौहटन का शिलान्यास और 1 करोड़ की लागत से पंवारिया तला एवं साईयों का तला में ग्राम पंचायत भवनों का लोकार्पण भी किया।
बच्ची के दिल का ऑपरेशन व लालाराम के होठ का ऑपरेशन: मुख्यमंत्री ने मंच पर छोटी बच्ची मनीषा कुमारी से परिचय करवाया जिसके दिल में छेद था तथा करीब 3 लाख लागत से ऑपरेशन हुआ तथा एक भी पैसा व्यय नहीं हुआ एवं सरकार ने वहन किए। इसी तरह भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में केरनाडा चौहटन के लालाराम के भाई के होठ का ऑपरेशन हुआ तथा 5 दिन अस्पताल में भर्ती हुआ ओर एक भी पैसा नहीं लगा।

शहीदों को सम्मान व शहादत को सलाम: उन्होंने बताया कि 1947 के अमर शहीदों केे परिवारों को पहली बार ये सरकार नौकरी देने जा रही है। एक से दूसरे शहीद के घर यात्रा करके सम्पर्क किया गया हैं । शहीदों को सम्मान के साथ ही शहादत को सलाम देने 15 अगस्त 2018 को कार्यक्रम रखा तथा सीमावर्ती जिला में मानव श्रृखंला बनाकर देश में पहली मर्तबा यह गौरवपूर्ण कार्य हुआ। परमाणु परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य का गौरव बढ़ाया और उस धरती पर हमने मैडलधारियों में वृद्धिकर पूर्व सैनिकों को 5 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण भी दिया।
विकास कार्यों की झड़ी लगा दी: मुख्यमंत्री ने बताया कि 33 केवी के 13 जीएसएस पर 25 करोड़ की लागत से तैयार करके काम किया पानी में 149 टयूबवैल बनाने, 64 आरओ, 144 जेजेवाई, अनगिनत हैण्डपंप, 30 करोड़ रूपये व्यय किये गए। चौहटन में राजकीय कॉलेज खुला तथा 2 करोड़ रूपये मे भवन का काम शुरू हैं तथा और राशि दी जायेगी। आईटीआई चालू कर दिये। 5 करोड़ से पाईप जल योजना के साथ अगले साल शुरू हो जाएगी। बाड़मेर में 5 साल में 6 हजार 100 करोड़ के काम रोड्स निर्माण के लिए व्यय किए। राष्ट्रीय राजमार्ग 474 करोड़ व्यय करके जालोर, पाली, बाड़मेर आदि को जोड़ा गया। 82 ग्राम पंचायतों में से 27 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ के कार्य पूरे हुए। स्कूलों में 6 हजार गांवों में 12 हजार स्कूल क्रमोन्नत कर दिए तथा शेष कुछ ही दिनों में पूरे हो जाएंगे। शिक्षकों की भर्ती 50 प्रतिशत से 20 प्रतिशत ही शेष हैं तथा शीघ्र ही पूर्ति होगी। हम 68 हजार शिक्षक भर्ती करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले 2 माह में 86 हजार शिक्षक भर्ती होने जा रही हैं । अब 12 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढाई कर रहे हैं। राज्य अब शिक्षा में दूसरे नंबर पर आ गया है तथा शीघ्र ही एक नंबर पर आ जाएगा।
चौहटन में कॉलेज खोलने पर दिया आभार पत्र: मुख्यमंत्री को चौहटन में गर्वमेंट कॉलेज खोलने पर मंच पर आकर छात्राओं ने आभार पत्र देकर हर्ष व्यक्त किया।
बच्चियों की सुरक्षा पर जोर: उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र में बच्चियों को संबल सशक्तिकरण के बाद अब बलात्कारियों को सजा का प्रावधान कर शीघ्र ही कड़ी सजा यहां तक कि कुछ ही दिनों में फांसी तक दी जाएगी।
समारोह में खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अपार जनसमूह मौजूद था।
मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद: मुख्यमंत्री इसके बाद चौहटन के डूंगरपुरी मठ गई तथा राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की उन्होंने मंहत जगदीशपुरी जी व अन्य संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...