मंगलवार, 29 मई 2018

अंतरराष्ट्रीय कॉल्स का इन्द्राज करने के आदेश


                बाड़मेर, 29 मई। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

नागरिकता शिविर के लिए समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 29 मई। पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन पत्रों को संकलित करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे शिविर आयोजित होगा। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर इस संबंध मंे अब तक की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि शासन उप सचिव गृह विभाग के निर्देशानुसार नागरिकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमंे संबंधित विभाग उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का निवर्हन करवाने के लिए समुचित इंतजाम कर लें। उन्हांेने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, नगर परिषद के आयुक्त, तहसीलदार बाड़मेर, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बीआई एवं विदेशी पंजीयन अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक को निर्धारित कार्य संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सज्जन का पार मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल स्थगित

                बाड़मेर, 29 मई। गागरिया कलस्टर की ग्राम पंचायत सज्जन का पार मंे 30 मई को आयोजित होने वाली जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।

राजस्व लोक अदालत अभियान मंे 69 हजार प्रकरणांे का निस्तारण


बाड़मेर जिले मंे ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविरांे के दौरान वृहद स्तर पर राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण कर आम आदमी को राहत पहुंचाई गई।
                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत बाड़मेर जिले मंे 26 मई तक 69305 प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। इस अभियान मंे अब तक चौदह ग्राम पंचायतांे को वाद मुक्त घोषित किया गया।
      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे एक मई से प्रारंभ हुए राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान 69359 प्रकरण चिन्हित करने के साथ 69305 मामलांे का निस्तारण किया गया। उनके मुताबिक तहसीलदारांे ने नामांतकरण धारा 135 के 14195, खाता दुरूस्तीकरण के 13563, धारा 183 के 34, खाता विभाजन धारा 53 के 1589, नए राजस्व गांव के प्रस्ताव चार, सीमा ज्ञान के 224, गैर खातेदारी से खातेदारी के 53, धारा 251 के 73, राजस्व नकलें 16069, धारा 91 आरएल के तहत प्रार्थना पत्र 27, विविध प्रार्थना पत्र एवं अन्य 23474 प्रकरणांे का निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि उपखंड अधिकारी स्तर पर राजस्व लोक अदालत अभियान के लिए 2635 प्रकरण चिन्हित किए गए। इसमंे खाता दुरूस्ती के 2433, धारा 53 मंे विभाजन के 2, खातेदारी घोषणा के 86, स्थाई निषेधाज्ञा 1, नामांतरण अपील 51, पत्थरगढ़ी के 39 प्रकरणांे के निस्तारण के साथ 10 अनुपयोगी भवनांे को चिन्हित किया गया।
चौदह ग्राम पंचायत घोषित हुई वादमुक्तः बाड़मेर जिले मंे 26 मई तक 217 ग्राम पंचायतांे पर राजस्व शिविरांे का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 ग्राम पंचायतांे को वाद मुक्त घोषित किया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक ग्राम पंचायत मारूड़ी, दूदाबेरी, खबड़ाला,बालेवा, खलीफा की बावड़ी, धारवी खुर्द, बीजावल, रोहिड़ाला, हरपालिया, बीजासर, सुराली, हाथमा, अभे का पार, पादरिया ग्राम पंचायत को वाद मुक्त घोषित किया गया।
अभियान लाया खुशियांे की सौगातः राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान बलाउ निवासी भीयाराम, भीखाराम, वगताराम की जमीन का बंटवारे एवं नाम शुद्विकरण के मामले का 42 वर्ष बाद निस्तारण हुआ। इसी तरह उम्र के आखिरी पड़ाव मंे 75 वर्षीया अकलोदेवी का हाथीतला मंे आयोजित शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिलने से आवास का सपना साकार हुआ। बांड मंे आयोजित राजस्व शिविर मंे 60 साल पुराने पुश्तैनी जमीन के विवाद के निस्तारण के साथ उदाराम के परिवार को उसका हक दिलाया गया। सरूपे का तला मंे आयोजित शिविर मंे 60 साल बाद दोनों भाईयांे के मध्य चल रहे जमीन संबंधित विवाद का निपटारा होने के साथ भंवराराम को खातेदारी भूमि का हक मिला। इसी तरह बांदरा मंे 63 वर्ष बाद नाम शुद्विकरण के जरिए उम्मेदाराम के परिवार को सम्मान मिला। जिले मंे आयोजित शिविरांे के दौरान हजारांे राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
हजारांे ग्रामीण हुए लाभांवितः राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुए राजस्व शिविरांे के दौरान हजारांे ग्रामीण लाभांवित हुए। ग्राम पंचायत स्तर पर ही राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण होने के साथ कई वर्षाें से लंबित खातेदारी अधिकारांे के प्रकरण निस्तारित होने से आमजन को खासी राहत मिली।

गिड़ा के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकांे का प्रषिक्षण 31 को


                बाड़मेर, 29 मई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता के संबंध मंे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बायतू के अन्तर्गत तहसील गिड़ा के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को 31 मई को प्रातः 11 बजे से तहसील कार्यालय मंे प्रषिक्षण दिया जाएगा।
                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं बायतू उपखंड अधिकारी हेताराम चौहान ने बताया कि विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण पचपदरा विधानसभा के पाटोदी से संबंधित समस्त पर्यवेक्षकों को भी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी गिड़ा के कार्यालय में 31 मई को प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खाद्य विभाग की टीम ने पानी एवं लस्सी के नमूने लिए


                बाड़मेर, 29 मई। आमजन को दूषित पानी से बचाने तथा खाद्य प्रदार्थाें की गुणवत्ता की जांच करने के लिए गठित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बाड़मेर शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर पानी एवं लस्सी के नमूने लिए। इस दौरान सडे़-गले फलांे को मौके पर नष्ट करवाया गया।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने बाड़मेर स्थित विभिन्न आरओ प्लांट की सघन जांच की। इस दौरान मैसर्स महाशक्ति मिनरल वाटर,मैसर्स बजरंग मिनरल वॉटर महावीर नगर,मैसर्स जलधारा मिनरल वाटर महावीर नगर से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला मंे भिजवाए है। जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने मैसर्स ब्राहमण डेयरी महावीर नगर,बाड़मेर से लस्सी का एक नमूना लिया। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला मंे भिजवाया गया है। इस अभियान के तहत फलांे की दुकानांे का निरीक्षण किया गया। साथ ही सड़े-गले फलांे को मौके पर नष्ट करवाया गया।





नेहरा स्वीप के नोडल अधिकारी नियुक्त


                बाड़मेर, 29 मई। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा को स्वीप का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर नेहरा को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार की कार्य योजना को प्रभावी ढ़ग से संपादित करने के निर्देश दिए है।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त : निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने एक आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव 2018 ईवीएम, वीवीपेट का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आईटीआई बाड़मेर एवं शिव के समूह अनुदेशक पीताम्बरदास डलोरा तथा हरीश कुमार दवे को मास्टर टेªनर्स नियुक्त किया है।

63 वर्ष बाद नाम शुद्विकरण से उम्मेदाराम के परिवार को मिला सम्मान


                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को बांदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर की बदौलत 63 वर्ष बाद नाम शुद्विकरण के जरिए उम्मेदाराम के परिवार को सम्मान हासिल हुआ। सेटलमेंट के समय इनके परिवार के सदस्यांे के अशुद्व नाम दर्ज होने से इनको खासी दिक्कतांे का सामना करना पड़ रहा था।
                बांदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर के दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र के समक्ष राणाराम, मूलाराम पुत्र उम्मेदाराम एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित हुए। उन्हांेने बताया कि सेटलमेंट के समय से इनके नाम अशुद्व दर्ज है। जबकि अन्य दस्तावेजांे आधार कार्ड, वोटर कार्ड मंे सही दर्ज है। राजस्व रिकार्ड मंे अशुद्व नाम दर्ज होने से बैंक तथा अन्य विभागीय कार्य निपटाने मंे दिक्कत आती है। साथ ही राज्य सरकार की योजनाआंे का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार सरकारी कार्यालयांे के चक्कर लगाने के बावजूद उनका नाम शुद्विकरण नहीं हो पाया। इस पर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने इनके नाम शुद्विकरण किए। इस दौरान शिविर का अवलोकन करने पहुंचे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राणाराम, मूलाराम एवं परिवार के अन्य सदस्यांे को शुद्व किए गए नाम की जमाबंदी सुपुर्द की। जमाबंदी पाकर उम्मेदाराम के परिवार के सदस्य बेहद खुश हुए, उन्हांेने कहा कि आज उनके घर बैठे गंगा आ गई। अब उनका कोई सरकारी काम काज नाम अशुद्विकरण के कारण नहीं अटकेगा। उन्हांेने जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी का आभार जताते हुए बताया कि यह शिविर उन जैसे आम लोगांे के लिए वास्तव मंे वरदान साबित हो रहे है।



अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करें : नकाते


राजस्व शिविर मंे अनुपस्थित अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। राजस्व शिविरांे मंे आमजन को जन कल्याणकारी योजनाआंे से भी लाभांवित करवाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बांदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित शिविर के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने षिविर मंे संपादित किए जा रहे कार्याें की विस्तार से जानकारी लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने शिविर मंे निष्पादित किए गए कार्याें की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने 12 लाभार्थियांे को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरण किए। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत दस गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस दौरान थार गैस सर्विस के प्रतिनिधि ने गैस बचत तथा सुरक्षा उपायांे के बारे मंे जानकारी दी। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि शिविर मंे राजस्व वाद 7, नाम शुद्विकरण के 38, नामांतरण के 85, बंटवारे के 12, खाता दुरूस्ती के 27 प्रकरण निस्तारित किए गए। शिविर मंे तहसीलदार नानगाराम, भू अभिलेख निरीक्षक किशनाराम, पटवारी शांता बेन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





बुधवार को दस ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 30 मई को बाड़मेर उपखंड मंे कपूरड़ी ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत भीयाड़ के अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बोड़वा के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत सजन का पार के अटल सेवा केन्द्र, गुड़ामालानी उपखंड मंे ग्राम पंचायत मौखाबा खूर्द के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत भागवा के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत बावड़ी कला के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे तरला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत चांदेसरा के अटल सेवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत खटटू के अटल सेवा केन्द्र राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

फ्लेगशीप एवं अन्य योजनाआंे की समीक्षा बैठक 1 जून को


                बाड़मेर, 29 मई। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता एक जून को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान फ्लेगशीप एवं अन्य योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान समस्त विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा विभागीय प्रगति रिपोर्ट एवं परियोजनाआंे के संबंध मंे विस्तृत विवरण बुधवार शाम 4 बजे तक भिजवाने के लिए कहा गया है।

मुद्रा योजना के लाभार्थियांे ने प्रधानमंत्री से की सीधी बातचीत


                बाड़मेर, 29 मई। देश भर के मुद्रा योजना के लाभार्थियांे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीधी बातचीत की।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर एनआईसी मंे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला अग्रणी बैंक अधिकारी विजय बोहरा के साथ मुद्रा योजना के तीन लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधी बातचीत मंे शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा लोन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को रोजगार देने तथा अपने व्यापार मे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का आव्हान किया। उन्होंने रिसर्च एवं डेवलपमेंट में अधिकाधिक भागीदारी निभाने एवं आम जनता एवं व्यापारियों को ईमानदारी से टैक्स भरने को कहा,ताकि गरीबी उन्मूलन पर सरकार और अधिक फोकस कर सके।



सोमवार, 28 मई 2018

सात स्थानांे पर पानी के नमूने लिए


                बाड़मेर, 28 मई। आमजन को दूषित पानी से बचाने तथा खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता जांच करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम ने सोमवार को सात स्थानांे पर शुद्वता की जांच करने के लिए पानी के नमूने लिए।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी ने बताया कि दूषित पानी की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने सोमवार को विभिन्न आरओ प्लांट की जांच की। इस दौरान मैसर्स माजीसा मिनरल वाटर, मैसर्स महावीर मिनरल वाटर, मैसर्स भाग्यलक्ष्मी मिनरल वाटर लंगेरा रोड़, मैसर्स महादेव मिनरल वाटर, मैसर्स रूद्र आईस फैक्सी, मैसर्स जलधारा मिनरल वाटर से पानी के नमूने लिए। पानी के इन नमूनों को जांच के लिए भिजवाया गया है। लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। चौधरी ने बताया कि पूरे जिले मंे मिलावट रोकने तथा पुराने खाद्य लाइसेंस के नवीनीकरण एवं नए लाइसेंस बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्हांेने आमजन से मौजूदा गर्मी के मौसम मंे लू से बचने के लिए अधिकाधिक पानी पीने एवं भरपेट भोजन के साथ तरल पदार्थ लेने की अपील की है। उन्हांेने सिर पर गीला कपड़ा रखने तथा खुले मंे बिक रही सामग्री को नहीं खरीदने की अपील की है।

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारम्भ, ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट वितरण होगी


                बाड़मेर, 28 मई। बाड़मेर जिले मंे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत हुई। इस अभियान के तहत 9 जून तक पांच वर्ष से छोटे बच्चो के घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट का वितरण किया जाएगा।
                बालोतरा जिला उप अस्पताल मंे राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने वार्ड 32 इंदिरा कालोनी एवं कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी एवं विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत की। इस दौरान 0-2 माह एवं 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को दस्त से बचाने के ओआरएस घोल एवं जिंक टेबलेट की महता के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने बताया कि दस्त रोग होने की स्थिति में बच्चो तब तक ओआरएस एवं तरल पदार्थ देने है जब तक दस्त बंद न हो जाए। जो बच्चा दस्त से ग्रसित है को 14 दिन तक जिंक की खुराक देनी है, दस्त बंद होने के बाद भी जारी रखनी है, दस्त रोग होने पर बच्चो को ओआरएस एवं जिंक बच्चे के इलाज के लिए सबसे सुरक्षित उपाय है। आशा समन्वयक राकेश भाटी ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ओआरएस घोल बनाने की विधि एवं जिंक टेबलेट को लेने की खुराक के बारे में जानकारी दी। भाटी ने बताया कि आशा सहयोगिनियां 9 जून तक अपने क्षेत्र में पांच वर्ष से छोटे बच्चो के घर-घर जाकर ओआरएस पेकेट एवं जिंक टेबलेट का वितरण करेगी। जो बच्चे दस्त से ग्रसित है उनको आशा सहयोगिनियों द्वारा उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर कर उपचार कराया जाएगा। इधर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि जिले में गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं सघन मिशन इन्द्रधनुष की मोनिटरिंग भारत सरकार की टीम डॉ एस. के. सिकधर डिप्टी कमिश्नर एवं इंचार्ज परिवार कल्याण व शिशु स्वास्थ्य, डॉ विशाल कटारिया, सीनियर कन्सल्टेंट शिशु स्वास्थ्य, डॉ ज्येंदर कासार, कंसल्टेंट् एनएचएम, डॉ ज्योति सिंह कंसल्टेंट् मेटरनल हेल्थ, डॉ तरुण सिंह एवं राज्य स्तर टीम में डॉ देवेंदर सोंधी एवं पूनम श्रीवास्तव द्वारा जिले में रामसर, गागरिया, भिंडे का पार, गडरा रोड का निरीक्षण किया। टीम के साथ जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एम् सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव उपस्थित रहे।

नागरिकता शिविर की पूर्व तैयारी के लिए बैठक मंगलवार को


                बाड़मेर, 28 मई। जिले मंे निवासरत पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यांे को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली शिविर की पूर्व तैयारी के लिए समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर के कक्ष मंे मंगलवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक के दौरान शिविर मंे आवंटित कार्य व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बाजौर 31 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 28 मई। सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजौर 31 मई से 3 जून तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे के निवास स्थल पर पहुंचकर उनका सम्मान करने के साथ उनकी समस्याआंे का समाधान करवाएंगे।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री बाजौर 31 मई को शहीद डिप्टी कमाडेंट भंवरसिंह, सिपाही भीखाराम, हवलदार मंगलसिंह, लेनायक मोटाराम, सिपाही धनसिंह, सिपाही हेमसिंह एवं 1 जून को शहीद सिपाही नाराणाराम, सिपाही विशनसिंह, सिपाही कुम्बाराम, नायक प्रेमसिंह, सिपाही बाधाराम, सिपाही देवाराम, सिपाही मगाराम के आश्रितांे एवं परिजनांे से मिलकर उनका सम्मान करेंगे। उन्हांेने बताया कि 2 जून को शहीद सूबेदार खेताराम, सिपाही बालाराम, सिपाही मोतीपुरी, सिपाही स्वरूपसिंह, सिपाही मगाराम, सिपाही नारायणराम, सिपाही दीपाराम एवं 3 जून को सिपाही धर्माराम शौर्यचक्र, सिपाही मूलाराम, सिपाही दुर्जनसिंह, लांस नायक पहाड़सिंह, हवलदार नाथूसिंह, सिपाही उगमसिंह के आश्रितांे एवं परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करंेगे। इस दौरान शहीदांे के परिजनांे की समस्याआंे का जिला एवं राज्य सरकार स्तर पर समाधान करवाया जाएगा।

पंचायतीराज उप चुनाव के लिए लोक सूचना जारी


                बाड़मेर, 28 मई। पंचायतीराज के रिक्त पदांे पर उप चुनाव के लिए सोमवार को लोक सूचना जारी कर दी गई है।
                अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि गडरारोड़ पंचायत समिति मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 सामान्य महिला, पंचायत समिति समदड़ी मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 मई, अपरान्ह 3 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 मई एवं नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 1 जून को अपराह्न 3 बजे तक एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन इसी दिन अपराह्न 3 बजे पश्चात होगा। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतों की गणना 14 जून को प्रातः 8 बजे से की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसी तरह गडरारोड़ ग्राम पंचायत मंे सरपंच, उड़ासर मंे वार्ड 5 सामान्य, परेउ मंे 9 सामान्य, भाचभर मंे वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला, इटादा मंे वार्ड 1 मंे सामान्य महिला, कोनरा मंे वार्ड 10 सामान्य, छीतर का पार मंे वार्ड 7 सामान्य, खारवा मंे वार्ड 6 सामान्य, कोशलू मंे वार्ड 3 सामान्य, थुंबली मंे वार्ड 5 मंे सामान्य, सुराली मंे वार्ड 2 मंे सामान्य के लिए उप चुनाव होगा। पंच एवं सरपंचों के उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति के लिए 7 जून, प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक, नाम निर्देशनों की संवीक्षा पूर्वान्ह 11.30 बजे से एवं अभ्यार्थिता वापसी अपराह् 3 बजे तक होगी। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना 12 जून मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त


                बाड़मेर, 28 मई। पंचायत समिति सदस्यांे के रिक्त पदांे पर उप चुनाव संपन्न करवाने के लिए रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर गडरारोड़ पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट शिव एवं तहसीलदार गडरारोड़ तथा समदड़ी पंचायत समिति मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना तथा तहसीलदार समदड़ी को क्रमशः रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया है। इनको पंचायत उप चुनाव मंे संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए गए है। आदेश के मुताबिक रिटर्निग आफिसर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए 30 मई तक संबंधित पंचायत समिति कार्यालय मंे उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्य संपन्न करेंगे। इनको राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार कार्य संपादित करने एवं प्रतिदिन नाम निर्देशन से संबंधित सूचनाएं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई-मेल के जरिए भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं


                बाड़मेर, 28 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे को शामिल करें। जिला स्तर, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग दिवस आयोजित करने के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। जिला स्तर पर आदर्श स्टेडियम मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए माकूल इंतजाम किए जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग दिवस समारोह की तैयारियांे के संबंध मंे आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि कि आमजन के साथ सभी विभाग योग दिवस को अपनी सहभागिता दर्ज कराए। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य एवं दायित्व योग दिवस के संबंध में उनको सौंपे गये है उनको समय पर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्हांेने कहा कि जिला स्तरीय समारोह मंे आमजन से प्रातः 6 बजे आदर्श स्टेडियम मंे पहुंचने का अनुरोध किया जाए। उन्हांेने नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल को आदर्श स्टेडियम मंे स्टेज,माइक, बेरेकेटिंग, पेयजल एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस के संबंध में प्रचार सामग्री प्रकाशित करवाने के साथ अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई जिला स्तर पर योग प्रदर्शनी, कार्यशाला का आयोजन करने के साथ आमजन को योग दिवस समारोह मंे आमंत्रित करने के लिए पीले चावल भी बांटने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि शहर मंे अधिकाधिक स्थानांे पर होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। पार्षदांे एवं मौजीज लोगांे की बैठक आयोजित करते हुए उनको योग दिवस समारोह मंे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए। उन्हांेने कहा कि आदर्श स्टेडियम मंे भी योग से संबंधित अधिकाधिक होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। उन्हांेने पतजंलि योग पीठ के योग शिक्षकांे की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागीय योजनाओं संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी लाला राम विश्नोई ने योग दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ,क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ,पंतजलि योग पीठ के खेमाराम आर्य, केयर्न इंडिया के डा.यू.वी.द्विवेदी, धारा संस्थान के महेश पनपालिया समेत कई विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



उज्ज्वला की लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री से वीडियो कांफ्रेसिंग से बातचीत की


                बाड़मेर, 28 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली देशभर की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेसिंग एवं नमो एप के जरिए बातचीत की। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर थार गैस सर्विस के सहयोग से एनआईसी मंे तीन उज्ज्वला योजना की लाभार्थियांे ने वीडियो कांफ्रेसिंग मंे शिरकत की।
                इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि हमने 4 साल में 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए। इनमें से 4 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए। जो काम आजादी के बाद 70 साल में नहीं हुआ उससे ज्यादा हमने किया। इस योजना की कामयाबी को देखते हुए पीपीएल परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि बचपन की कथा याद आती है। जो स्कूल गए होंगे उन्होंने पढ़ी होगी। मुंशी प्रेमचंद ने बहुत मशहूर कहानी ईदगाह लिखी। इसका किरदार हामिद मेले में मिठाई न खाकर अपनी दादी के लिए चिमटा लाता है, ताकि दादी के हाथ न जल जाएं। मुझे लगता है कि हामिद यह चिंता कर सकता है तो देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जल्द ही हम सभी परिवारों तक एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जिन-जिन रसाई घरों में एलपीजी के चूल्हे जल रहे हैं। वहां लकड़ी, कंडे और कैरोसिन से निजात मिल चुकी है। नारी शक्ति को धुएं से मुक्ति मिली है। उन्हें बीमारियों से मुक्ति मिली है। मेरा तो बचपन ही गरीबी में बीता है। मां खाना बनाती थी तो पूरे घर में धुआं भर जाता था, तब मां मिट्टी की छत पर बने छेदों को खोल देती थी, ताकि बच्चों को धुएं से मुक्ति मिले। इधर, ग्राम पंचायत आटी मंे सरपंच रणजीतराम, थार गैस एजेंसी के छगनसिंह समेत गणमान्य नागरिकांे की उपस्थिति मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था थार गैस सर्विस की ओर से की गई। 






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...