शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

रिफाइनरी से विपुल मात्रा मंे सृजित होंगे रोजगार के अवसर : कुणाल

राज्य सरकार की मंषा स्थानीय युवाआंे को मिले अधिकाधिक रोजगार

बाड़मेर, 12 जनवरी। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेषन लिमिटेड की ओर से बाड़मेर मंे 9 मीलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता की रिफाइनरी स्थापित की जा रही है। इसकी स्थापना से विभिन्न आर्थिक क्षेत्रांे मंे कुषल मानव संसाधन के लिए विपुल मात्रा मंे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कौषल विकास आयुक्त एवं आरएसएलडीसी प्रबंध निदेषक कृष्ण कुणाल ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अधिकारियांे की बैठक के दौरान कौषल विकास संबंधित गतिविधियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
आयुक्त कृष्ण कुणाल ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना के दो चरण होंगे। प्रथम चरण मंे रिफाइनरी के निर्माण से संबंधित कार्य होगा, जो करीब 3-4 वर्ष मंे पूरा होगा। इसके लिए करीब एक लाख से अधिक मानव संसाधन मैसन, प्लम्बर, स्टोन मैसन, कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर, गैस कटर, बार बैंडर, ग्राइंडर, फीटर, ड्राइवर कम मैकेनिक, सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिषियन, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, सुपरवाइजर,इंजीनियर्स की जरूरत होगी। इनमंे से अधिकतर टेªडस मंे प्रषिक्षण कार्यक्रम राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थानांे मंे संचालित है। उन्हांेने बताया कि शेष टेªडस मंे एचपीसीएल से आवष्यकता मांगी गई है ताकि उन टेªडस को भी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थानांे मंे प्रारंभ किया जा सके। उनके मुताबिक द्वितीय चरण मंे उत्पादन संबंधित कार्य होगा, जो लगातार चलेगा। इस चरण मंे उत्पादन तकनीकी एवं रिफाइनरी की मैटीनंेस से संबंधित कार्याें के लिए मानव संसाधन की आवष्यकता रहेगी। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की मंषा है कि दोनांे चरणांे मंे स्थानीय युवाआंे को अधिकाधिक संख्या मंे रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। रिफाइनरी की मंषा, संचालन एवं रखरखाव के दौरान रिफाइनरी के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रांे मंे रिफाइनरी के बाय प्रोजेक्ट से संबंधित कारखाने, हास्पिटैलिटी, हैल्थ केयर, आटो मोबाइल, ड्राइवर कम मैकनिक, लेखा एवं आडिट, सेवा क्षेत्र के लिए भी विपुल मात्रा मंे रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। उन्हांेने कहा कि इस समग्र मानव संसाधन की आवष्यकताआंे के मददेनजर रखते हुए उचित पाठयक्रमांे मंे प्रदेष के युवाआंे को प्रषिक्षित कराए जाने की दिषा मंे कौषल, नियोजन एवं उद्यमिकता विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए राजस्थान कौषल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से प्रषिक्षण प्रदाताआंे के माध्यम से जोधपुर जिले मंे 9 तथा बाड़मेर जिले मंे 5 कौषल विकास केन्द्रांे का संचालन किया जा रहा है। इसमंे 27 विभिन्न प्रकार के पाठयक्रमांे के अन्तर्गत 750 प्रषिक्षणार्थी प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे है। आवष्यकतानुसार अधिक कौषल विकास केन्द्रांे की स्थापना कराई जाकर युवाआंे को प्रषिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
आयुक्त कुणाल ने कहा कि एचपीसीएल की ओर से विषेषज्ञ प्रकृति के मानव संसाधनांे की आवष्यकता के अनुरूप स्वयं के स्तर पर पेट्रोलियम इंस्टीटयूट प्रदेष मंे स्थापित कर मानव संसाधन तैयार किया जाना प्रस्तावित है। बैठक मंे जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे चल रहे प्रषिक्षण कार्यक्रमांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान एचपीसीएल, आईटीआई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







गुरुवार, 11 जनवरी 2018

जन सुनवाई मंे हुआ आमजन की समस्याआंे का निपटारा

                बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे हुआ। इस दौरान आमजन की समस्याआंे का समाधान किया गया।

                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कई प्रकरणांे मंे मौके पर ही परिवादियांे को राहत पहुंचाई गई। इसके अलावा अन्य प्रकरणांे मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर यथाशीघ्र परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणांे की ओर से बिजली,पानी, खाद्य सुरक्षा, मनरेगा संबंधित विभिन्न परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे गुरूवार को ग्रामीणांे की ओर से 83 परिवेदनाएं दी गई।

वाहन नीलामी से 1.34 करोड़ की आय

                बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे पुलिस थानांे, आबकारी वृत्तांे और आबकारी अधिनियम मंे जब्त कर राजसात किए गए 35 भारी एवं हल्के वाहनांे की नीलामी शुक्रवार को आबकारी जोन के अतिरिक्त आयुक्त छगनलाल श्रीमाली की अध्यक्षता मंे गठित कमेटी की ओर से की गई।

                इस दौरान वाहन नीलामी से 1 करोड़ 34 लाख 31 हजार रूपए की आय हुई। इस नीलामी मंे दो भारी वाहनांे का आरक्षित मूल्य अधिक होने के कारण नीलाम नहीं हो पाए। इस अवसर पर आबकारी विभाग उदयपुर के प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार पारीक, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघाणी उपस्थित रहे। इस नीलामी मंे राज्य भर के बोलीदाताआंे ने भाग लिया।

युवा दिवस मनाने के निर्देश

                बाड़मेर, 11 जनवरी। जिले मंे स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर शुक्रवार को युवा दिवस मनाने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से युवा दिवस का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए है। इस दौरान विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनांे, संस्थाआंे के पदाधिकारियांे, जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित करने के लिए कहा गया है।

पुलिस महानिदेशक ने लिया प्रधानमंत्री की बाड़मेर यात्रा की व्यवस्थाआंे का जायजा

                बाड़मेर, 11 जनवरी। पुलिस महानिदेशक ओ.पी.मल्होत्रा ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 16 जनवरी को प्रस्तावित बाड़मेर यात्रा की तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने अब तक की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                पुलिस महानिदेशक ओ.पी.मल्होत्रा ने गुरूवार को पचपदरा मंे शिलान्यास स्थल, हैलीपैड, सभा स्थल, पंडाल, मंच,वीआईपी हाल, मीडिया सेंटर की व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए सभा स्थल पर सुरक्षा एवं बैठक व्यवस्था, यायायात, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाआंे की विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने प्रशासनिक एवं एचपीसीएल के अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एन.आर.के.रेडडी, पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने प्रधानमंत्री की यात्रा के मददेनजर की गई तैयारियांे एवं व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी दी।




पचपदरा रिफायनरी होगी इको फ्रेंडली और ग्रीन रिफायनरी

                बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर जिले के पचपदरा में बनने वाली रिफायनरी देश में अपनी तरह की पहली इको फ्रेंडली और ग्रीन रिफायनरी होगी। रिफायरी में अत्याधुनिक  बीएस-6 मानक के तेल का उत्पादन होगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि यह उच्च गुणवत्ता के साथ सबसे रिफाइंड तेल होगा। जिसका उपयोग करने वाले वाहनों से कम प्रदूषण होगा। सर्वोच्च न्यायालय ने भी वर्ष 2020 के बाद बीएस-6  मानकों को लागू करने का आदेश दिया है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रिफायनरी परिधि क्षेत्र में ग्रीन जोन बनाया जाएगा। यहां एरिड और सेमी एरिड जलवायु को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 43 हजार करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस रिफायनरी के अपशिष्ट पेटकोक से बिजली का भी उत्पादन किया जाएगा। यहां 250 मेगावट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इससे निकलने वाले कचरे के उचित निस्तारण का पूरा प्रबंध किया गया है। उल्लेखनीय है कि 9 एमएमटी क्षमता वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2018 को करेंगे।  प्रदेश के भविष्य के लिए गेम चंेजर साबित होने वाली इस रिफायनरी के फायदे प्रदेश के नागरिकों को बताने के लिए प्रचार रथों की ओर से जानकारी दी जा रही है।

बुधवार, 10 जनवरी 2018

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख की सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 10 जनवरी। पानी मंे गाड़ी पलटने से मौत होने पर मृतक के परिजनांे को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कबूली निवासी रामजीवन पुत्र मुगलाराम की बाढ़ के पानी मंे गाड़ी पलटी खाने से मौत होने पर उसके परिजनांे को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 16 तक बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे

                बाड़मेर, 10 जनवरी। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 16 जनवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 16 जनवरी तक पचपदरा मंे रिफाइनरी के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम के संबंध मंे अग्रिम तैयारियांे एवं व्यवस्थाआंे के लिए पचपदरा मंे प्रवास करेंगे। इसके उपरांत 17 जनवरी को प्रातः 11 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की बाड़मेर यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

                बाड़मेर, 10 जनवरी। मुख्य सचिव निहाल चन्द गोयल ने बुधवार को शासन सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 16 जनवरी को प्रस्तावित बाड़मेर यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

                इस दौरान मुख्य सचिव गोयल ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हवाई अड्डे एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सहित बैठने की व्यवस्थाएं, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, मीडिया प्रबन्धन एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रूप से सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होेंने एचपीसीएल के अधिकारियों को उनकी ओर से की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को पुख्ता तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कम्पनी के अधिकारी राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें मूर्तरूप दें। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को पचपदरा, बाड़मेर में राज्य सरकार एवं एचपीसीएल की साझेदारी में निर्मित होने वाली रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह दीपक उप्रेति, अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास, मुकेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा, प्रमुख शासन सचिव पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव समान्य प्रशासन पी.के गोयल, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग आलोक, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा आनन्द कुमार, जोधपुर कलक्टर रवि कुमार सुरपुर, बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की निदेशक श्रीमती अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल,एनएचएआई, बीएसएनएल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



मंगलवार, 9 जनवरी 2018

जनसम्पर्क सचिव ने बाड़मेर हिली स्मृति उद्यान का अवलोकन

                बाड़मेर, 9 दिसम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री अरिजीत बनर्जी ने मंगलवार को प्रातः बाड़मेर हिली स्मृति उद्यान का अवलोकन किया। उन्होंने इस स्मृति उद्यान को अत्यंत उपयोगी बताते हुए पूर्णतः स्थानीय प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इसे विकसित करने का सुझाव दिया।
                श्री बनर्जी ने लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाए जा रहे इस स्मृति उद्यान में स्थानीय नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस उद्यान को पूर्णतः विकसित कर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इसका संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्यान में स्थानीय नागरिकों को अपने परिजनों के जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ व पारिवारिक अवसरों की स्मृति में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जाए।
                जनसम्पर्क सचिव ने उद्यान में प्रस्तावित एनीकट के स्थल के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने इस उद्यान में स्थानीय वनस्पति को अधिक से अधिक लगाने एवं पूर्णतः प्राकृति परिवेश को संरक्षित और संवर्द्धित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने कहा कि इस उद्यान में पक्षी प्रेमियों के लिए भी उचित स्थल की व्यवस्था किया जाना उचित रहेगा।

                बाड़मेर उपवन संरक्षक श्री विक्रम केसरी प्रधान ने इस स्मृति उद्यान के प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसीएफ श्री यूआर सियोल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक श्री गोविन्द पारीक भी मौजूद थे।


जनसमस्या समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - राकेश वर्मा

                बाड़मेर,  9 दिसम्बर। प्रदेश के सुशासन केंद्र सचिव श्री राकेश वर्मा ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को राजस्थान संपर्क-सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज लंबित परिवादों का शीघ्र निस्तारण करने एवं जनसमस्या समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
                श्री वर्मा मंगलवार को बाड़मेर जिला कलेक्टेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों से सम्बंधित लंबित परिवादों की विस्तार से समीक्षा की एवं संवेदनशीलता और पूर्ण गुणवत्ता से परिवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
                सदस्य सचिव ने अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन. एल. नेहरा एवं अतिरक्ति सीईओ व नगर परिषद आयुक्त डॉ. गुंजन सोनी को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को हेल्पलाइन पोर्टल का सघन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सतत निगरानी करने के सख्त निर्देश दिए।

                श्री वर्मा ने उपखंड अधिकारियों द्वारा की जा रही जनसुनवाई व विकास अधिकारियों द्वारा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए किए जा रहे कार्याें की विस्तार से समीक्षा की और कहा कि जनसुनवाई में लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की भावनाओं के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में जाकर जनसुनवाई करने एवं मौके पर ही यथासंभव समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही विभिन्न विभागों के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।


सरकारी विभागांे के लेटर पैड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का लोगो जरूरी

                बाड़मेर, 09 जनवरी। संयुक्त शासन सचिव, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग राजस्थान जयपुर की ओर से जारी परिपत्र में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में सभी सरकारी विभागों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय लोगो के लेटर पेड का आवश्यक रुप से उपयोग किया जाना है।

                जिला कलक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया हैं कि वे वर्तमान में छपे हुए लेटर पैड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लोगो का स्टीकर लगाकर आगे के नए लेटर पैड छपवाएं।

जिला स्तरीय जन सुनवाई 11 जनवरी को

                बाड़मेर, 09 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन जनवरी माह के द्वितीय गुरूवार 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

गृह सीमा रक्षा दल स्वयंसेवकांे के लिए प्रवेश पत्र 11 एवं 12 जनवरी से मिलेंगे

                बाड़मेर, 09 जनवरी। सीमा गृह रक्षा दल सांचौर कंपनी स्वयंसेवकांे के रिक्त पदांे के विरूद्व नए स्वयंसेवकांे के नामांकन के लिए प्रवेश पत्र 11 एवं 12 जनवरी को कंपनी मुख्यालय रामसर, धोरीमन्ना, सांचौर, शौभाला, चौहटन, बाखासर से 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते है।

                सीमा गृह रक्षा दल के गण समादेष्टा गणपतसिंह नरूका ने बताया कि बिना प्रवेश पत्र के गण परिसर मंे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मूल दस्तावेज अपने साथ लेकर आने होंगे। इस दौरान आने एवं जाने के लिए किसी तरह का किराया देय नहीं होगा।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने पीले चावल बांटकर दिया पचपदरा आने का निमंत्रण

                बाड़मेर, 09 जनवरी। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने मंगलवार को आसोतरा गांव मंे ग्रामीणांे को पीले चावल बांटकर 16 जनवरी को पचपदरा मंे प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मंे पहुंचने का निमंत्रण दिया।

                आसोतरा ग्राम पंचायत में ग्रामीणांे की चौपाल के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने अधिकाधिक लोगांे से पचपदरा पहुंचने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि यह बाड़मेर के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान पचपदरा मंे रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। यह रिफाइनरी बाड़मेर के साथ प्रदेश की तकदीर बदल देगी। इस दौरान कई जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



आबकारी कार्यालय मंे 32 वाहनांे की नीलामी बुधवार को

                बाड़मेर, 09 जनवरी। बाड़मेर जिले के पुलिस थानांे, आबकारी वृत्तांे एवं आबकारी थानांे मंे आबकारी अधिनियम के तहत जब्त कर राजसात किए गए वाहनांे की नीलामी अतिरिक्त आयुक्त छगनलाल श्रीमाली की अध्यक्षता मंे गठित कमेटी की ओर से बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय परिसर मंे की जाएगी।

                जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि लालाणियो की ढाणी, डाइट के पीछे आबकारी कार्यालय परिसर मंे होने वाली इस नीलामी के दौरान वित्तीय सलाहकार, आबकारी विभाग उदयपुर के प्रतिनिधि, कोषाधिकारी बाड़मेर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान 26 भारी वाहन, 9 हल्के चार पहिया वाहन एवं दो मोटरसाइकिल समेत 37 वाहनांे की नीलामी की जाएगी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक कुन्तल ने किया पौधारोपण

                बाड़मेर, 09 जनवरी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल ने मंगलवार को बाड़मेर सर्किट हाउस परिसर मंे पौधारोपण किया।

                गु्रप फोर पीपल की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल ने पौधारोपण किया। इस दौरान गु्रप फोर पीपल के संयोजक चंदनसिंह भाटी ने नीम महोत्सव गु्रप की गतिविधियांे की जानकारी दी। इस अवसर पर संजय शर्मा, महेश पनपालिया, नरेन्द्र खत्री, जय परमार समेत गु्रप के कई सदस्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव अरिजीत बनर्जी का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शासन सचिव बनर्जी को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कारेली नाडी के ऐतिहासिक सफाई अभियान, नीम महोत्सव एवं परिंडा अभियान के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने इस तरह के प्रयासांे की सराहना करते हुए बाड़मेर को स्वच्छ बनाने के लिए पोलीथिन पर अंकुश तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता जताई।




सोमवार, 8 जनवरी 2018

सशक्त लोकतंत्र मंे सबकी भागीदारी जरूरी : बिश्नोई

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने किया दो दिवसीय मतदाता फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

                बाड़मेर, 08 जनवरी। सशक्त लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे लगाई गई फोटो प्रदर्शनी मंे लोकतंत्र के विविध पहलूआंे को दर्शाया गया है। यह आमजन को मजबूत लोकतंत्र के विविध आयामांे से रूबरू कराएगी। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय मंे मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के शुभारंभ के उपरांत यह बात कही।

                उन्हांेने मतदाता फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बताया कि मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे जिले मंे कई कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इससे पहले अतिरिकत जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के सन्दर्भ में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में कुल 17 पैनलस् के जरिये प्रदर्शित किये गये चित्रों में मतदाता सूची में नाम सत्यापित किये जाने के लिए योग्यताएं एवं अयोग्यताएं, नया एवं त्रुटिरहित मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया, बूथ लेवल अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्य, निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता संबंधी जानकारी प्राप्त करने सहित विभिन्न गतिविधियों के चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र, तहसीलदार नानगाराम समेत बड़ी संख्या में कार्मिक तथा दर्शक उपस्थित थे। प्रदर्शनी में 17 पैनलों के जरिये निर्वाचन की विभिन्न गतिविधियों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी मंगलवार तक सूचना केन्द्र में प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।




बनर्जी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियांे का जायजा

                बाड़मेर, 08 जनवरी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव अरिजीत बनर्जी एवं निदेशक अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल ने सोमवार को पचपदरा मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने अब तक की गई तैयारियांे के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे से जानकारी ली।
                सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव अरिजीत बनर्जी एवं निदेशक अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियांे का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं एचपीसीएल के अधिकारियांे ने उनको अब तक की गई तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी। शासन सचिव बनर्जी एवं निदेशक कुन्तल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर ड्रोम, हैलीपैड, बैठक एवं पार्किग व्यवस्था, मंच, प्रदर्शनी एवं सभा स्थल पर की जाने वाली अन्य व्यवस्थाआंे की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने समारोह के दौरान मीडियाकर्मियांे के संबंध मंे की जाने वाली व्यवस्थाआंे की जानकारी लेते हुए उच्च क्षमता की इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा। ताकि मीडिया को समाचार प्रेषण मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्हांेने साइट मैप का अवलोकन करते हुए एचपीसीएल के अधिकारियांे को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने प्रस्तावित स्थल पर प्रदर्शनी की साइट, पैनल के संबंध मंे भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने इस दौरान पर्याप्त मात्रा मंे होर्डिग्स लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी भागीरथराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर, पचपदरा तहसीलदार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर के साथ व्यवस्थाआंे के संबंध मंे किया विचार-विमर्श : जिला मुख्यालय पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव अरिजीत बनर्जी एवं निदेशक अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही व्यवस्थाआंे के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिला कलक्टर नकाते ने अब तक की तैयारियांे के बारे मंे बिन्दूवार जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




शनिवार, 6 जनवरी 2018

ऐतिहासिक सफाई अभियान, कारेली नाडी की बदली तस्वीर

बाड़मेर मंे पहली मर्तबा प्रातः 8 बजे शुरू हुआ सफाई अभियान देर रात तक चला

बाड़मेर, 06 जनवरी। जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की पहल और भामाशाह नवलकिशोर गोदारा के सहयोग की बदौलत बाड़मेर की कारेली नाडी की शनिवार को तस्वीर बदल गई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी एवं भामाशाह नवलकिशोर गोदारा की अगुवाई मंे प्रारंभ हुआ सफाई अभियान लगातार देर रात तक चला। सैकड़ांे लोगांे की मौजूदगी मंे वृहद संसाधनांे के साथ चले इस सफाई अभियान मंे बाड़मेर के इतिहास मंे कीर्तिमान रच दिया।
     बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार प्रातः 8 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी एवं भामाशाह नवलकिशोर गोदारा ने सफाई अभियान का विविधत बैनर अनावरण के जरिए शुभारंभ किया। इसके उपरांत कारेली नाडी के आगोर से हाइवा, जेसीबी, डंपर एवं ट्रकांे के जरिए कचरा उठाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशन मंे यह सफाई अभियान शनिवार देर रात तक जारी रहा। इस दौरान आयुक्त डा.गुंजन सोनी एवं भामाशाह नवलकिशोर गोदारा स्वयं मोनेटरिंग करते रहे। सैकड़ांे वाहनांे के जरिए कचरा उठाने के इस अभियान को देखकर हर कोई दंग रह गया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नाडी के आगोर का मौका मुआयना किया। उन्हांेने सभापति लूणकरण बोथरा से पानी की आवक की जानकारी भी ली। कारेली नाडी परिसर मंे शनिवार शाम पौधारोपण के साथ तारबंदी का कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, नगर परिषद लूणकरण बोथरा, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, आयुक्त डा.गुंजन सोनी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने पौधारोपण किया। देर रात सफाई अभियान चलाने के लिए नगर परिषद की ओर से पर्याप्त रोशनी एवं अन्य समुचित इंतजाम किए गए। सफाई अभियान के दौरान प्रतिपक्ष नेता मदन चांडक,पार्षद रतनलाल बोहरा, अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता,भरत सहारन समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हर कोई जुटा सहयोग मंे : कारेली नाडी मंे चले सफाई अभियान के दौरान पहुंचे विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक किसी न किसी रूप मंे सहयोग करता नजर आया। किसी ने ट्रकांे की मोनेटरिंग संभाल रखी थी, तो कई कचरा उठाने के लिए निर्देश देने के साथ सुरक्षा के लिहाज से समुचित जिम्मा संभाल रखा था।
सफाई अभियान में जुटे सैकड़ांे वाहन : सफाई अभियान मंे 7 हिटाची, 70 डंपर, 12 जेसीबी, 7 प्रोकेलेन की सेवाएं ली गई। इस दौरान पुलिस की ओर से बेहतरीन यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
अब कचरा डाला तो होगी कार्रवाई : कारेली नाडी के आगोर एवं आसपास के इलाकांे मंे अब कचरा फैंकने कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते के मुताबिक इसकी प्रभावी मोनेटरिंग के लिए होमगार्ड की तैनातगी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कचरा डालते पाए जाने पर जुर्माने के साथ 133 सीआरपीसी मंे कार्रवाई की जाएगी। 










लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...