शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

आधार नामांकन कार्यशाला का आयोजन 9 को

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। जिला स्तरीय आधार नामांकन कार्यशाला का आयोजन 9 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5.30 बजे तक अटल सेवा केन्द्र कलक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा।

                सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि उक्त कार्यशाला में आधार से संबंधित क्वालिटी नामांकन, क्वालिटी चैकिंग, ऑपरेटर एक्टीवेशन ट्रेनिंग आदि समस्त प्रकार के आधार से संबंधित समस्याओं की जानकारी कराई जाएगी। उन्होने जिला समन्वयक समस्त एलएसपी, इनरोलमेन्ट एजेन्सी, नोडि अधिकारी समस्त ब्लॉक एवं एक्टीव, इनएक्टीव आधार ऑपरेटर को उक्त आधार नामांकन कार्यशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

हस्तकला सहयोग शिविरों में अधिकाधिक हाथकरधा बुनकरों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें - नकाते

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब कल्याण वर्ष के दौरान 9 अक्टूबर को लखवारा, 10 को धनाउ एवं 11 अक्टूबर को भूणिया मे आयोजित होने वाले हस्तकला सहयोग शिविरों में अधिकाधिक हाथकरधा बुनकरों एवं दस्तकारों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को हस्तकला सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान यह बात कहीं।
                जिला कलक्टर नकाते ने लीड बैंक प्रबन्धक एवं बैंकों के जिला समन्वयकांे को निर्देश दिए कि लम्बित आवेदन पत्रों की शिविरों के दौरान स्वीकृति जारी कर चैक वितरण करवाए जाए। उन्होने कहा कि बुनकरों एवं दस्तकारों के भामाशाह योजना एवं बुनकर मुद्रा योजना के बैंक शाखा वार लम्बित आवेदन पत्रों का शीध्र निस्तारण कर स्वीकृतियां जारी की जाए।
                बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक के.सी. सैनी ने उक्त शिविरों में विभिन्न योजनाओं में बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को बैंक ऋण के बारे में विस्तृत जानकारी कराई। उन्होने प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना के 50 हजार रूपये के ऋण के साथ 10 हजार रूपये मार्जिन मनी अनुदान संबंधी बैंकवार पैण्डिंग ऋण आवेदन पत्रों की जानकारी कराई। उन्होने बताया कि जिला उद्योग केन्द्र से प्रायोजित पंजाब नेशनल बैंक सेडवा में 21, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक बाटाडू में 5, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक भूणिया में 4 एवं बैंक ऑफ बडौदा शिव में 1 आवेदन पत्र स्वीकृति हेतु लम्बित है।

                बैठक में लीड बैंक प्रबन्धक विजय बोहरा, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबन्धक एच.आर. चौधरी, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक एन.के. खत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



भारतीय वायुसेना में भर्ती से संबंधित जानकारी हेतु शिविर 17 को

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। भारतीय वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर द्वारा बाडमेर जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं और विद्यालयों के छात्रों को आदर्श स्टेडियम बाडमेर 17 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे भारतीय वायुसेना में वायुसैनिक के रूप में भर्ती से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

                वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर कमान अधिकारी एफ डाकोस्टा ने बताया कि इस दौरान सभी छात्रों को भर्ती की नई प्रक्रिया तथा भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही भारतीय वायु सेना में जाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बाडमेर जिले के सभी स्कूल, संस्थान के छात्र जो कक्षा 10, 11, 12 वीं में अध्ययन कर रहे है वह 17 अक्टूकर को प्रातः 9.30 बजे आदर्श स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते है।

राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवम्बर से

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14 से 17 वर्ष के भावी मतदाताओं के मध्य निर्वाचकीय साक्षारता को बढावा देने तथा जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 का आयोजन किया जाएगा।  

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। उन्होने प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शाला प्रधानाचार्य द्वारा अन्तर विद्यालय राउण्ड चयनित विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य होगा जिसमें जिला राउण्ड के लिए दो सदस्यी टीम का चयन किया जाएगा। जिला राउण्ड जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा। प्रत्येक जिले द्वारा जिला टीम चयनित कर स्टेट राउण्ड के लिए भिजवाई जाएगी। उन्होने बताया कि अन्तर विद्यालय राउण्ड 1 से 10 नवम्बर, जिला राउण्ड 11 से 17 नवम्बर तथा स्टेट राउण्ड 20 से 25 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओम प्रकाश शर्मा, अवर उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0 श्रवण कुमार शर्मा उपस्थित थे। 

15 सूत्री कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 10 को

                बाडमेर, 6 अक्टूबर। नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम वर्ष 2017-18 की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को सायं 5.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों को वांछित प्रगति सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक मे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 9 को

                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 9 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017

लीजधारियों को एसएसओ आईडी बनाने के निर्देश, ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण 6 अक्टूबर को

                बाडमेर, 5 अक्टूबर। बाडमेर क्षेत्र के समस्त लीजधारियों को अपनी एसएसओ आईडी बनाकर विभागीय आईडी से लिंक करने के निर्देश दिए गए है ताकि 10 अक्टूबर से ई रवान्ना जारी होकर खनिज का डिस्पैच निर्बाध रूप से सूचीबद्ध वे ब्रिज से तौल होकर रवान्ना कन्फर्म हो सकें।


                खनि अभियन्ता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि लीज क्षेत्र एवं क्रेशर के मध्य या क्रेशर पर वे ब्रिज सूचीबद्ध करावे ताकि रवान्ना का कन्फर्म सरल व सुगमता से हो सकें। उन्होने बताया कि इस बाबत लीजधारी, तुलायन्त्रधारी, तुला सोफ्टवेयर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ब्लॉक स्तर पर 6 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि लीज का स्थिर भाटक एक सितम्बर के नियमानुसार रिवाईज्ड हो चुका है, लीज धारी अपनी विभागीय आईडी से ऑन लाईन लीज का विवरण चैक कर तदनुसार तत्काल पूर्ति कर लेवे।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 को

                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम निर्धारित

               बाड़मेर, 5 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अक्टूबर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को खडीन कलस्टर की चारा राठौडान एवं देरासर ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत खारा राठौडान, 25 अक्टूबर को बिसारणिया कलस्टर की साईयों का तला, पंवारिया तला एवं बिसारणिया ग्राम पंचायत के लिए ग्राम बिसारणिया तथा 31 अक्टूबर को हरसाणी कलस्टर की हरसाणी, बंधडा, रतरेडी कलां ग्राम पंचायत के लिए ग्राम हरसाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

विशेष योग्यजनों को मिलेगी निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल

                बाड़मेर, 05 अक्टूबर। राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत चलन निःशक्तता वाले ऐसे विशेष योग्यजन जो मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल चलाने में सक्षम हैं, वे निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल के लिए आवेदन कर सकेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस पहल से ऐसे विशेष योग्यजन को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा शिक्षा हेतु सुलभ आवाजाही संभव होगी। उन्होंने बताया कि वे ही अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रूपए से अधिक नहीं हो और चलन निःशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। साथ ही अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी हो, उसकी आयु 16 से 30 वर्ष के बीच हो। वह विद्यालय या महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हो। अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को ड्राईविंग लाईसेन्स, भामाशाह एवं आधार कार्ड की प्रति के साथ सम्बन्धित जिले के जिला अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया के लिए समिति का गठन : चलन निःशक्तता वाले विशेष योग्यजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 5 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला अधिकारी कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।

संसदीय सचिव चौधरी ने की जन सुनवाई परिवादों के शीध्र निस्तारण के निर्देश

                बाडमेर, 5 अक्टूबर। संसदीय सचिव भैराराम चौधरी ने गुरूवार को सर्किट हाउस में लोगों की जन सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को परिवादों का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

                गुरूवार प्रातः सर्किट हाउस में आयोजित जन सुनवाई के दौरान संसदीय सचिव चौधरी ने लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग कीे जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन के साथ बैठक के दौरान प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान तनेराम नगर बाडमेर निवासी पूंजराज बामणिया द्वारा अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता खुलवाने, ग्राम सणाऊ तहसील चौहटन निवासी हरीसिंह द्वारा खरीफ ऋण दिलाने, पिताम्बर दास माहेश्वरी द्वारा मौका निरीक्षण कर जमीन को मुक्त कराने, ग्राम सेलोडिया दक्षिण तहसील गडरारोड निवासी उम्मेदसिंह द्वारा गोचर भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर गोचर भूमि का सीमाज्ञान कराने, आचार्यो का वास बाडमेर निवासी खीमराज द्वारा कदीमी रास्ता खुलवाने, जालिपा निवासी देवाराम द्वारा कटाण रास्ता खोलने, बाडमेर निवासी हीरालाल जीनगर द्वारा भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिन पर संसदीय सचिव चौधरी ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, पुलिस उप अधीक्षक एससी सेल रतनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।





राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 के आयोजन के संबंध में बैठक 6 अक्टूबर को

                बाडमेर, 05 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 का आयोजन 1 से 25 नवम्बर, 2017 तक किया जाएगा।

                इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओ.पी. बिश्नोई के चैम्बर में बैठक का आयोजन 6 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे किया जाएगा।

आमजन की समस्याआंे का त्वरित निस्तारण करें : चौधरी

आईडी के आधार पर सत्यापन करने के साथ मोबाइल पर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली
                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। आमजन की समस्याआंे का त्वरित निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आमजन को प्राथमिकता से राहत पहुंचाई जाए। संसदीय सचिव भैराराम ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                संसदीय सचिव भैराराम चौधरी ने राजस्थान संपर्क पोर्टल को मुख्यमंत्री की अभिनव पहल बताते हुए कहा कि अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अभिनव पहल करते हुए सम्पर्क पोर्टल शुरु किया है। इसके माध्यम से आम व्यक्ति की सीधी पहुंच अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक संभव हो सकी है। मुख्यमंत्री की आमजन को राहत पहुंचाने की मंशा को साकार करने के लिए अधिकारी सकारात्मक भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो काम होने वाला हो और नियमों के दायरे में आता हो तो तुरंत निस्तारित कर दें, ताकि प्रार्थी को राहत मिल सके। यदि करना संभव नहीं हो तो संबंधित व्यक्ति को कारण सहित अवगत कराकर संतुष्ट कर दें। इससे आमजन को वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी। संसदीय सचिव चौधरी ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कई प्रकरणों का आईडी नंबर के आधार पर रेण्डमली सत्यापन किया। निस्तारित प्रकरणों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन रिपोर्ट एवं संलग्न दस्तावेज देखे। उन्होंने निस्तारण के पश्चात् प्रार्थी के हस्ताक्षरयुक्त संतुष्टी पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए। चौधरी ने प्रार्थियों से मोबाइल फोन पर बात कर निस्तारण से मिली राहत की हकीकत जांची। पेंशन नहीं मिलने के प्रकरण में नेनोदेवी से बात करने पर उसने पेंशन नहीं मिलने की बात कही। इस पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कोषाधिकारी से प्रार्थी का पूरा रिकॉर्ड मंगवाया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों के निस्तारण एवं मॉनिटरिंग की जानकारी देते हुए कहा कि इसकी नियमित रूप से समीक्षा करने के साथ प्रार्थी को यथासंभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चिह्नित 78 प्रकरण सत्यापित करने के निर्देश : संसदीय सचिव चौधरी ने अपने स्तर पर चिह्नित किए गए 78 प्रकरणों की सूची जिला कलक्टर को सौंपकर दोबारा सत्यापित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन प्रकरणों के निस्तारण में कुछ छोटी-मोटी कमियां हैं जिससे प्रार्थी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। इनमें कार्रवाई कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विभिन्न प्रकरणांे मंे परिवादियांे से की बातचीत : संसदीय सचिव चौधरी ने अभे का पार ग्राम पंचायत मंे आवास स्वीकृति के एवज में रूपए मांगने, चार माह से शक्कर नहीं मिलने, बागावास निवासी अणछी को भुगतान नहीं मिलने,जालीपा मेडिकल कालेज के पास रास्ता खुलवाने, सेड़वा के मोहनलाल की ओर से दर्ज करवाए परिवाद समेत विभिन्न मामलांे मंे संबंधित पक्ष से बातचीत की। इसमंे कई मामलांे मंे संबंधित पक्ष को राहत मिलने की बात सामने आई। वहीं अन्य मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को प्रभावी कार्रवाई कर राहत पहुंचाने तथा वस्तुस्थिति से आगामी बैठक मंे अवगत कराने के निर्देश दिए गए।




बुधवार, 4 अक्टूबर 2017

राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 के आयोजन के संबंध में बैठक 6 को

                बाडमेर, 04 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 2017-18 का आयोजन 1 से 25 नवम्बर, 2017 तक किया जाएगा।

                इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओ.पी. बिश्नोई के चैम्बर में बैठक का आयोजन 6 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे किया जाएगा।

ग्राम संसाधन व्यक्तियों को बैंक खाते का विवरण 15 तक जमा कराने के निर्देश

                बाडमेर, 04 अक्टूबर। सामाजिक अंकेक्षण अन्तर्गत नियुक्त ब्लॉक, ग्राम संसाधन व्यक्तियों को सामाजिक अंकेक्षण कार्य के भुगतान हेतु बैंक खाते का विवरण स्वयं उपस्थित होकर 15 तारीख तक पंचायत समिति कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए है।

                कार्यक्रम अधिकारी नवलाराम चौधरी ने बताया कि देरी से प्राप्त आवेदन के भुगतान के लिए प्रार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

एक दिवसीय प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को

                बाडमेर, 04 अक्टूबर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जियों मनरेगा फेस द्वितीय के क्रियान्वयन हेतु समस्त जीएएस एवं एमएसई का एक दिवसीय प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया जाएगा।

                विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने समस्त कनिष्ट तकनीकी सहायक, ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव, कनिष्ठ लिपिक एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्धारित समय पर कार्यशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम 6 को

                बाडमेर, 04 अक्टूबर। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक सप्ताह मनाने के निर्देश दिए गए है।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर (से.नि.)हरदत्त शर्मा ने बताया कि इस संबंध में 6 अक्टूबर को 8 बजे सैनिक विश्राम गृह बाडमेर के प्रांगण में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के लिए योगा, चिकित्सा सुविधा, डिजीटल पेमेन्ट जानकारी एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होने सभी वरिष्ठ पूर्व सैनिकों से सुविधाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

                बाडमेर, 04 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 1-1-2018 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम का कार्य 30 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहा है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर से 20 नवम्बर 2017 के मध्य आम नागरिकों द्वारा मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने या संशोधन हेतु अपने नजदीक के मतदान केन्द्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की निर्धारित अवघि में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 12 नवम्बर 2017 एवं 19 नवम्बर 2017 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दिन बीएलओ मतदान केन्द्र पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित रहकर दावे एवं आपतियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा उनके कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण 4 दिसम्बर, 2017 तक किया जाएगा तथा इसके पश्चात् मतदाता सूचियों का कम्प्यूटरीकरण किया जाकर इनका अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2018 को किया जाएगा।

बीएसएफ की शूटिंग प्रतियोगिता प्रारंभ, जवानांे ने लगाए अचूक निशाने

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं डीआईजी प्रतुल गौतम ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
                बाड़मेर, 04 अक्टूबर। सीमा सुरक्षा बल की इंटर बटालियन,फ्रंटियर लेवल प्लाटून वेपन शूटिंग प्रतियोगिता बुधवार को जालीपा फायरिंग रेंज मंे प्रारंभ हुई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताआंे से नई प्रतिभाआंे का पता चलता है। साथ ही सीमा सुरक्षा बल के जवान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते है। जिला कलक्टर ने फोर्सेज के लिए निशानेबाजी को बेहद आवश्यक बताते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल विकट परिस्थितियांे के बावजूद हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्हांेने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान कश्मीर के दुर्गम इलाकों ,नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के साथ राजस्थान के रेगिस्तानी हालातों में भी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दे रहे है। उन्हांेने इस तरह के आयोजन की सराहना की। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताआंे का आयोजन किया जाता है। जवानांे को आधुनिक हथियारांे से रूबरू कराने एवं उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने इस समारोह मंे शिरकत करने के लिए जिला कलक्टर का आभार जताया। इस शूटिंग प्रतियोगिता में गुजरात फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय की 08 बटालियनांे की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। यह प्रतियोगिता आगामी चार दिनों तक चलेगी, जिसमें टीम और एकल प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जायगा। समारोह मंे कमाडेंट शाम कपूर, सुधीर हुड्डा, आशुतोष शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
जवानांे ने लगाए अचूक निशाने : प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय हथियारों के अचूक निशानों का नमूना बताया गया। जवानों ने विभिन्न प्रकार के हथियारों से निशाने लगाकर सबको रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते ही जवानों ने अपने अचूक निशानों का शानदार प्रदर्शन करते हुए काल्पनिक दुश्मन को कुछ ही क्षणों में नेस्तानाबूत कर दिया।








एनएचएम के तहत संविदा एएनएम भर्ती की अंतिम वरीयता एवं चयन सूची जारी

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग के पदों पर संविदा एएनएम पद भर्ती वर्ष 2016 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिलेवार अंतिम वरीयता सूची एवं चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाईट पर जारी कर दी गयी है।
स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन के संबंध में पृथक से आदेश जारी किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सूची सबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट www.rajswasthya.nic.in पद पर उपलब्ध है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...