शुक्रवार, 9 जून 2017

अधिकाधिक आमजन को डिजिटल बैंकिंग से जोड़े : नकाते

बाड़मेर, 09 जून। अधिकाधिक आमजन को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ा जाए। उनको अधिक से अधिक कैशलेस व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी बाड़मेर की ओर से आयोजित वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग शिविर मंे यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोे जीवन के हर पड़ाव पर बचत और निवेश की आदतों को विकसित करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इत्यादि वित्तीय समावेशों में ऐतिहासिक कदम है। जिला कलक्टर ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को आर्थिक रुप से साक्षर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्हांेने समाज के प्रत्येक तबके को डिजिटल बैंकिंग के साथ बैंक की योजनाआंे से जोड़ा जाए। इस अवसर एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक चन्द्रप्रकाश भूषण, लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार गीगल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक दिनेश प्रजापति, निदेशक हेमराज खटीक, एन.के.शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू ने किया।



चौहटन में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 को

                बाडमेर, 09 जून। जिले में औद्योगिक प्रयोजनार्थ उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम, बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 जून को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक पंचायत समिति चौहटन में किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन पत्रों को जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, बुनकर प्रधानमंत्री मुद्रा आवेदन पत्र ऑन लाईन तैयार करने की जानकारी कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम, जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक 12 को

                बाडमेर, 09 जून। राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं समीक्षा हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 12 जून को दोपहर 1.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा0शि0) प्रेमचन्द सांखला द्वारा दी गई।

जिला विकास समन्वय एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक 12 को

                बाड़मेर, 09 जून। जिला विकास समन्वय एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक बाडमेर- जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता में 12 जून को प्रातः 11.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन सहित ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की विभिन्न याजनाओं की क्रियान्विति एवं माह मई, 2017 तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

योग दिवस समारोह में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें - बिश्नोई

                बाड़मेर, 09 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि योग दिवस समारोह का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के साथ जन प्रतिनिधिनियों एवं गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जाए। वे शुक्रवार को अपने कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह कीे अब तक की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
                इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने कहा कि पूरे जिले में 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस समारोह का आयोजन होगा। आदर्श स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए प्रातः 6.00 बजे से आम जन का प्रवेश प्रारम्भ होगा। उन्होने कहा कि अधिकाधिक लोगों को आमन्त्रित करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिग्स, बैनर लगाए जाए। उन्होने आयुर्वेद विभाग, नगर परिषद के अधिकारियों को घर-घर जाकर पीले चावल एवं पेम्पलेट बांटने के निर्देश दिए। उन्होने शहर में ऑटो रिक्शा के जरिये भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने स्काउट एवं एनसीसी केडैट्स को शहर के वार्डो में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने योग दिवस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, एनसीसी, स्काउट एवं नर्सिग सेन्टर के प्रशिक्षणार्थियों तथा छात्रावासों के छात्र-छात्राओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                बैठक के दौरान उन्होने योग दिवस समारोह के दौरान टेन्ट, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था, मैदान की साफ सफाई  एवं समतल करने समेत समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता को वर्षा के मौसम के मद्दे नजर योग दिवस समारोह के लिए माकूल इन्तजाम करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग को मेडिकल टीम, एम्बूलेन्स आदि के साथ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा।
                बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी नरेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. हेमराज सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता दीपक गुप्ता, सी.ओ. गाईड ज्योतिरानी महात्मा, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा गोपालसिंह राठौड, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखाणी, मुख्य योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें : अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह को प्रत्येक आंगनवाडी कार्यकर्ता को अपने साथ 10-10 महिलाओं को योग दिवस समारोह में आमन्त्रित करने के निर्देश दिए।

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था : अतिरिक्त जिला कलक्टर ने योग दिवस समारोह के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. हेमराज सोनी को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग कमेटी की बैठक 14 को

                बाडमेर, 09 जून। डिस्ट्रक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग कमेटी की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 14 जून को दोपहर 3.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

                खनि अभियन्ता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि आदर्श/उत्कृष्ट स्कूल, आदर्ष पीएचसी एवं पेयजल से संबंधित उच्च प्राथमिकता वाले कार्यो का वरीयता से चयन करने हेतु चर्चा की जाएगी।

पटटा वितरण अभियान शिविर मंे प्रभारी सचिव ने बांटे पटटे

            बाड़मेर, 09 जून। जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने राणीगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटटा वितरण अभियान शिविर के दौरान 50 पटटे मौके पर वितरित किए।

                इस अवसर पर प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने श्रेणीवार पटटांे की जानकारी लेते हुए अधिकाधिक आवेदकांे को पटटा वितरण करने के निर्देश दिए। बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने बताया कि राणीगांव मंे आयोजित शिविर मंे 169 आवेदन प्राप्त हुए। इसमंे से 117 पटटे तैयार करवाकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा के हाथों वितरण करवाए गए। शिविर मंे पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान, विक्रम जांगिड़, सरपंच उगमसिंह महेचा, ग्रामसेवक मदनसिंह, वीरमाराम,कनिष्ठ लिपिक गिरधरसिंह, ग्राम पंचायत सहायक जालमसिंह, राजो चौधरी उपस्थित रहे।

जल स्वावलंबन अभियान मंे सहयोग करने वाले भामाशाह सम्मानित

                बाड़मेर, 09 जून। बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सहयोग करने वाले भामाशाह को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

                मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे 44 लाख 92 हजार रूपए का सहयोग करने पर केयर्न इंडिया के सीएसआर हेड मनोज अग्रवाल, 14 लाख 50 हजार के सहयोग के लिए राजवेस्ट पावर लिमिटेड के विनोद विटठल, एक लाख के सहयोग के लिए मैसर्स धारीवाल टेªडर्स, 51 हजार के सहयोग के लिए मैसर्स दुर्गा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियांे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह 40 हजार के सहयोग के लिए जगदीश पुरी, 30-30 हजार के लिए निर्भय पुरी एवं देव पुरी, 25 हजार के सहयोग के लिए मैसर्स संघवी शांतिदेवी पुखराज जैन चेरिटेबल फाउंडेशन मोकलसर, 20-20 हजार के सहयोग के लिए सईदाद खान एवं सुआला खान गडरारोड़ तथा 11 हजार के सहयोग के लिए मीये का तला निवासी राणाराम मेघवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की जून माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 09 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की जून माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जून माह मंे बिसारणिया कलस्टर की साइयो का तला, पंवारिया तला एवं सोडियार के लिए 15 जून को सोडियार ग्राम पंचायत, हरसाणी कलस्टर की खानियानी, खुडानी एवं बालेबा के लिए 20 जून को खुडानी ग्राम पंचायत, गरडिया कलस्टर की चाडार मदरूप, सुराली एवं गरडिया ग्राम पंचायत के लिए 22 जून को चाडार मदरूप ग्राम पंचायत, गंगासरा कलस्टर की गोडा, ओगाला, पनोरिया एवं सांवलासी ग्राम पंचायत के लिए 27 जून को गोडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

दीनदयाल उपाध्याय योजना मंे आमजन से सर्वे करवाने की अपील

विद्युतीकरण से वंचित परिवार सर्वे कंपनी के पास अपना नाम जुड़वाएं
                बाड़मेर, 09 जून। विद्युतीकरण से वंचित परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना मंे सर्वे का कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सर्वे से वंचित परिवार अपना नाम जुड़वाएं, ताकि उनको समय पर विद्युत कनेक्शन जारी किए जा सके।

                डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि मौजूदा समय मंे बाड़मेर जिले के आठ ब्लाकांे मंे सात कंपनियांे की ओर से सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत बाड़मेर ब्लाक मंे मैसर्स ईश्वर मेटल इण्डस्ट्रीज के प्रभारी प्रदीप कुमार मोबाइल 9414235005, शिव ब्लाक मंे मैसर्स जैकसन एमपॉवरिंग पीपल्स के प्रभारी सुनील कुमार मोबाइल 9711174242, चौहटन ब्लाक मंे हिन्द एण्ड हाईटेक लिमिटेड के प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा मोबाइल 9928021464, धोरीमन्ना ब्लाक मंे मैसर्स स्पार्क इलेक्ट्रीकल एवं हाई टेक लिमिटेड के प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा मोबाइल 9928021464, बायतू ब्लाक मंे मैसर्स स्टार राईजिंग लिमिटेड के प्रभारी प्रफुल मिश्रा मोबाइल 9111103777, सिणधरी ब्लाक मंे मैसर्स अब्सोल्यूट प्रोजेक्ट इंडिया के प्रभारी राजेश माथुर मोबाइल 9414243686 बालोतरा एवं सिवाना ब्लाक मंे मैसर्स इंडियन कामर्शियल जयपुर के प्रभारी बी.पी.मीणा मोबाइल नंबर 9649824442 के निर्देशन मंे सर्वे का कार्य चल रहा है। अधीक्षण अभियंता जाट ने बताया कि आमजन इस सर्वे में अपना नाम जुड़वाकर विद्युतीकरण का लाभ उठाए। साथ ही अगर सर्वे कंपनी के कार्मिक गांव या ढ़ाणी मंे नहीं पहुंचने पर संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर नाम जुड़वा सकते है।

वरिष्ठतम अधिकारियांे को बैठकांे मंे उपस्थित होने के निर्देश

             बाड़मेर,09 जून। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति की साधारण बैठकांे मंे विभागीय निर्देशानुसार संबंधित विभाग के वरिष्ठतम अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

             जिला कलक्टर की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक मंे संबंधित विभाग का जिला स्तरीय वरिष्ठतम अधिकारी एवं पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक मंे संबंधित विभाग का ब्लाक स्तरीय वरिष्ठतम अधिकारी ही आवश्यक रूप से उपस्थित होगा। किन्ही कारणवंश अगर वरिष्ठतम अधिकारी बैठक मंे उपस्थित होने मंे असमर्थ है तो जिला परिषद की बैठक के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं ब्लाक स्तर की बैठकांे के लिए संबंधित पंचायत समितियांे के विकास अधिकारी की पूर्व अनुमति के बाद ही अन्य अधिकारी को बैठक मंे भेज सकेंगे। ब्लाक स्तरीय बैठकांे मंे उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियांे की सूचना विकास अधिकारियांे को मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए गए है। आदेश की पालना नहीं होने पर इसको अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

जून माह में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम घोषित

            बाड़मेर, 09 जून। जिला मुख्यालय पर जून माह मंे आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठकांे मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

         जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 12 जून को दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना,सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, जिला लोक शिक्षा समिति एवं स्कूल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे दी सेट्रल कापरेटिव बैंक लिमिटेड की डीपीसी कमेटी की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 13 जून को प्रातः 11 बजे ई-मित्र सोसायटी, दोपहर 3 बजे कौशल विकास एवं आजीविका मिशन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक, सांय 4.30 बजे युवा कल्याण समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 15 जून को प्रातः 11 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे के मार्गदर्शन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण संबंधित बैठक आयोजित होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, सांय 5 बजे निःशक्त कल्याण योजना लोकल लेवल समिति ग्रामीण एवं शहरी की बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि 22 जून को दोपहर 12 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, शाम 4 बजे राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 27 जून को प्रातः 11 बजे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुसंचालन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति, सांय 4 बजे जिला स्थायी विद्युत समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 29 जून को दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा संबंधित बैठक एवं सायं 4.30 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति, जिला स्तरीय संवीक्षा समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी।

गुरुवार, 8 जून 2017

नौ स्थानांे पर 9 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

       बाड़मेर, 08 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे अटल सेवा केन्द्र भूरटिया, शिव उपखंड मंे ताणूमानजी एवं फोगेरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ताणूमानजी, बायतू उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र पनावडा, सिणधरी उपखण्ड में भूंका भगतसिंह एवं लोहिडी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भूंका भगतसिंह, धोरीमना उपखण्ड में अटल सेवा केन्द्र मीठडा खुर्द, चौहटन उपखंड मंे बामणोर एवं अमी मोहम्मद शाह की बस्ती ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बामणोर, सिवाना उपखंड मंे अजीत एवं खेजडियाली के लिए ग्राम पंचायत अजीत तथा बालोतरा उपखंड मंे पाटोदी पंचायत समिति में अटल सेवा केन्द्र बडनावा एवं भगवानपुरा मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

आमजन को राहत के साथ विकास कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : गोयल

प्रभारी मंत्री गोयल ने जिले मंे संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा कर आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
                बाड़मेर, 08 जून। आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने के साथ विकास कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान समेत विभिन्न योजनाआंे के तहत होने वाले विकास कार्याें मंे अगर गुणवत्ता संबंधित खामी पाई जाती है तो उनको व्यक्तिशः अवगत करवाए। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से 30 जून तक पूरा करवाएं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार मंे विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के सर्वे मंे कोई भी परिवार वंचित नहीं रहे, इसके लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के साथ जन प्रतिनिधियांे का सहयोग लिया जाए। उन्हांेने कहा कि पेयजल योजनाआंे के अंतिम छोर तक पानी पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के साथ अवैध कनेक्शन करने वाले लोगांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्हांेने कहा कि अवैध कनेक्शन हटवाने मंे जन प्रतिनिधियांे का सहयोग लिया जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के प्रस्तावांे मंे राज्य सरकार के निर्देशांे की पालना करते हुए जन प्रतिनिधियांे के सुझावांे को भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को केयर्न इंडिया की ओर से आरओ प्लांट लगाने से पूर्व टयूबवैल खुदाई का कार्य भी पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
                संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने गुड़ामालानी क्षेत्र मंे टयूबवैल खुदवाने एवं प्रगतिरत पेयजल परियोजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने की बात कही। जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने कहा कि जनहित से जुड़ी शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्हांेने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियांे को खाद्य सामग्री का वितरण एवं प्राप्ति रसीद दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने जिले मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो संचालित करने की बात कही। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सिवाना के पहाड़ी क्षेत्र मंे जल संरक्षण संरचनाआंे के निर्माण, पेयजल परियोजनाआंे एवं जन हित से जुड़े कई मुददे उठाए। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि जिले मंे क्षतिग्रस्त होदियों की मरम्मत करवाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जिले मंे पशु शिविरांे के लिए प्रस्ताव प्राप्त होते ही कार्यवाही की जा रही है। उन्हांेने कहा कि जहां से मांग प्राप्त हो रही है वहां पशु शिविर एवं टैंकरांे से जलापूर्ति की स्वीकृति जारी की जा रही है। उन्हांेने 1 जून से शुरू हुए दिव्यांगांे के चिन्हिकरण एवं पंजीकरण संबंधित अभियान की जानकारी देते हुए जन प्रतिनिधियांे से इसमंे सहयोग करने की अपील की। ताकि अधिकाधिक दिव्यांगांे को जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाया जा सके।

                सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने अवैध जल कनेक्शन हटवाने, पशुधन संरक्षण के लिए सेवण घास लगाने की जरूरत जताई। बैठक के दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक नारायणसिंह सोलंकी को बाड़मेर जिले मंे अकाल के परिपेक्ष्य मंे पशुधन के लिए चारे की आवश्यकता एवं उपलब्धता संबंधित रिपोर्ट सोमवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमराज सोनी ने चिकित्सा विभाग तथा डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल चौधरी ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना की अब तक की प्रगति संबंधित जानकारी दी। बैठक मंे विभिन्न पंचायत समितियांे के प्रधान एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जल स्वावलंबन अभियान जन आंदोलन, सबकी भागीदारी जरूरी : गोयल

नेवरी ग्राम पंचायत के तिरसिंगड़ी गांव के मोलप तालाब मंे हुए श्रमदान मंे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ ग्रामीण शामिल हुए।
                बाड़मेर, 08 जून। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान सरकारी अभियान नहीं है, यह जन आंदोलन है। इसमंे सबकी भागीदारी जरूरी है। इसके जरिए हम आने वाले कल को संवार सकते हैं। हमारे पूर्वजांे ने तालाब बनाने के साथ इनका संरक्षण किया है। इसको परंपरा को बनाए रखना है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को कल्याणपुर पंचायत समिति की नेवरी ग्राम पंचायत के तिरसिंगड़ी गांव के मोलप तालाब मंे श्रमदान के उपरांत ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गोयल ने कहा कि श्रमदान मंे आमजन की भागीदारी के जरिए जल संरक्षण का प्रयास सार्थक होगा। साथ ही यह आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का प्रथम चरण बेहद सफल रहा है। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का ही सुखद परिणाम है कि पहले चरण के कार्यों से प्रदेश के कुल 295 ब्लॉकों में से अब 50 ब्लॉक सुरक्षित जोन की श्रेणी मे आ चुके हैं। गोयल ने कहा कि पूरे देश की तुलना में राजस्थान में 1.47 प्रतिशत भूजल और 1.1 प्रतिशत सतही जल है। प्रदेश में उपलब्ध जल का 93 प्रतिशत लवणीय, 50 प्रतिशत फलोराइड युक्त और 53 प्रतिशत नाइट्रेट युक्त है। ऐसे में जल को सुरक्षित करके ही आने वाले कल को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगांें को पानी को बचाने के लिए भी जागरूकता भी लानी होगी। प्रभारी मंत्री ने महात्मा गांधी नरेगा के जरिए भूमि सुधार के कार्य करवाने एवं श्रमिक कार्ड बनाकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। इससे पहले तिरसिंगड़ी मंे जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बलराजसिंह, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह, नायब तहसीलदार सुरेन्द्रसिंह समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे, विभागीय अधिकारियांे एवं सैकड़ांे ग्रामीणांे ने श्रमदान किया।

                जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने कहा कि हर व्यक्ति इस पुनीत कार्य मंे सहभागिता निभाएगा तो बारिश के जल संरक्षण के साथ पेयजल संकट से निपटना आसान हो जाएगा। उन्हांेने कहा कि इस अभियान मंे श्रमदान, सामग्री एवं धनराशि के माध्यम से जनता ने अपना योगदान दिया है। इसकी बदौलत जल संरक्षण में नए आयाम स्थापित हुए है। उन्हांेने जल संरक्षण कार्याें के लिए ग्रामीणांे का आभार जताया। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि तिरसिंगड़ी के ग्रामीणांे ने श्रमदान के जरिए मिसाल कायम की है। उन्हांेने तालाब एवं स्थानीय मठ के पुरातन महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीणांे के लगातार प्रयासांे की बदौलत भीषण गर्मी मंे भी इस तालाब मंे पानी उपलब्ध है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले की जनता पशुधन पर निर्भर रही है। स्थानीय लोग पानी की कीमत को बखूबी जानते है, ऐसे मंे जल संरक्षण के लिए इस तरह के अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। तालाबांे को जीवित रखने मंे ग्रामीणांे ने सराहनीय भूमिका निभाई है। जिला कलक्टर ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत करीब 6 हजार कार्याें मंे से 2600 कार्य पूर्ण हो चुके है। उन्हांेने ग्रामीणांे के साथ विशेषकर महिलाआंे को इसको जन आंदोलन बनाने के लिए बधाई दी। इस दौरान उम्मेदसिंह अराबा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को अपने गांव एवं विकास का कार्य समझकर करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि सबके सहयोग से बेहतर कार्य किया जाए, ताकि अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिल सके। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा,उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू, कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह, उप प्रधान करनाराम, मुल्तानसिंह, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य रेखा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पहले मोलप तालाब पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे तथा अधिकारियांे ने पौधारोपण किया।













जिला स्तरीय जन सुनवाई में हुआ आम जन की समस्याओं का समाधान

बाड़मेर, 8 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आम जन की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने जिले के विभिन्न स्थानों से विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की सुनवाई की। इस दौरान 186 प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भिजवाए गए। साथ ही कई प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को देते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन सुनवाई के दौरान लाखाराम पुत्र वनाराम निवासी मिठडाऊ तहसील चौहटन द्वारा गलत खाता नम्बर में पेंशन जमा होने की शिकायत पर हाथो हाथ खाता संख्या सही दर्ज करवाकर राहत पहुंचाई गई। मिरे खां पुत्र उस्मान खां निवासी राजपुरा पंचायत समिति कल्याणपुर द्वारा जलग्रहण में टांका निर्माण कार्य का भुगतान दिलाने संबंधी परिवेदना पर तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। किशनसिंह पुत्र केसरसिंह निवासी नीम्बला द्वारा परिवेदना प्रस्तुत की गई कि पंचायत समिति शिव की सभी ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मियों के लिए टेण्डर ठेका दिया गया जो न्यूनतम मजदूरी से कम है, इस संबंध में विकास अधिकारी शिव से टेलीफोन पर वार्तानुसार बताया गया कि इस बारे में पुनः परीक्षण करवाकर शीध्र ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार जसोदा पत्नी शंकरलाल निवासी सदर थाने के पीछे न्यू भार्गव कालोनी बाडमेर द्वारा मकान निर्माण हेतु ऋण दिलाने बाबत प्रार्थना पत्र पर नगर परिषद आयुक्त को पात्रता की जांच कर प्रधानमंत्री जन आवास योजना शहरी द्वितीय चरण में लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आसूदेवी पत्नी गोरधनाराम बिश्नोई आंगनवाडी कार्यकर्ता निवासी उपरला तहसील चौहटन द्वारा बकाया भुगतान दिलाने बाबत परिवेदना पर सीडीपीओ चौहटन से जांच करवाकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मांगीलाल बोथरा निवासी बाडमेर द्वारा खांचा भूमि दिलाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर मूल भूखण्ड स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत कर खांचा भूमि के लिए आवेदन करने को कहा गया। बालाराम चौधरी पंचायत समिति सदस्य मालपुरा द्वारा मालपुरा गांव से राणासर खुर्द सडक की मरम्मत कराने संबंधी परिवेदना पर अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड बाडमेर द्वारा सडक प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना द्वितीय में प्रस्तावित होना तथा स्वीकृति प्राप्त होने पर अपग्रडेशन का कार्य करवाया जाना बताया। ग्रामवासी राजस्व गांव जालीपा द्वारा एनएच 15 जालीपा तालाब से चक धोलका कटान रास्ता खोलने की परिवेदना पर तहसीलदार बाडमेर को रास्ते का नाप करवाकर बन्द रास्ता खोलने के निर्देश दिए।   
जन सुनवाई के दौरान सांगसिंह निवासी लूणू द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने, सफी मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी बाडमेर द्वारा शौचालय राशि देने बाबत परिवाद पर पुर्नविलोकन करने, वीराराम पुत्र देदाराम निवासी बेरडों की ढाणी बलाऊ द्वारा खाद एवं बीज के लिए सरकारी मदद दिलाने, आईदानराम द्वारा बाडमेर चौहटन मार्ग पर लोक परिवहन सेवा की बसों को चौहटन चौराहे से रेल्वे स्टेशन होते हुए सिणधरी चौराहे तक प्रवेश देने, ग्रामवासी बैरडों की बस्ती ग्राम पंचायत सारला द्वारा पेयजल समस्या
के समाधान हेतु टयुबवेल स्वीकृत करवाने, नाथाराम पुत्र प्रभूराम मेघवाल निवासी घडोई नाडी जानीयाना द्वारा खातेदारी भूमि व ढाणी को षडयन्त्र पूर्वक हडप करने, आमजन वार्ड वासी 33 व 40 बाडमेर द्वारा सुचारू जलापूर्ति कराने, उमराव मोहम्मद पुत्र हबीब मोहम्मद निवासी बाडमेर द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना दिलाने, बाबूलाल गोदारा निवासी बलदेव नगर बाडमेर द्वारा बिजली वोल्टेज अप डाउन होने, रेवंतसिंह पुत्र बागसिंह निवासी अलाणियों की ढाणी बान्दरा, सोहनलाल पुत्र भूराराम, हस्ताराम पुत्र पूनाराम, चेतन कुमार पुत्र पूनाराम, मोतीलाल पुत्र गोपाराम निवासी फागलिया द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोडने, जरणानाथ मठ एवं ग्रामवासी भाडखा द्वारा सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण हटाने, चिम्माराम निवासी बागावास द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाये गये शौचालयों का भुगतान दिलाने, लूणकरण पुत्र भारताराम निवासी भीमडा द्वारा अल्पकालीन कृषि ऋण दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडे प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान विधायक मेवाराम जैन, सूचना विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, आयुक्त नगर परिषद श्रवण कुमार बिश्नोई, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
दिव्यांगों को हाथो हाथ पंजीयन स्लीप उपलब्ध कराई - जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के प्रथम चरण के तहत पांच दिव्यांगों का हाथो हाथ पंजीकरण करवाया जाकर पंजीयन स्लीप उपलब्ध कराई गई।









बुधवार, 7 जून 2017

शहरी क्षेत्र में पेंशन का आवेदन उपखंड अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा

सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों में किया सरलीकरण
                बाड़मेर, 07 जून। सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, विशेष योग्यजन पेंशन नियमों को सरलीकरण किया गया है ताकि पात्र लोगों को समय पर पेंशन मिल सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र का आवेदक संबंधित विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में सम्बन्धित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी के समक्ष पेंशन के लिए पूर्ण रूप से भरा हुआ सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित एवं प्रतिलिपियों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन ने आदेश जारी कर बताया कि आवेदक ऑफलाइन के अलावा किसी भी ई-मित्र केन्द्र या अटल सेवा केन्द्र पर आनलाइन आवेदन भी कर सकेगा। आवेदन के साथ भामाशाह एवं आधार पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पूर्ण भरने के उपरान्त ई-मित्र केन्द्र, अटल सेवा केन्द्र के संचालक द्वारा आवेदक आनलाइन ही जांच अधिकारी को अग्रेषित कर सूचना आवेदक के मोबाईल पर दी जाएगी। जांच अधिकारी आवेदक की पात्रता की जांच के बाद उसके निवास स्थल के बाहर खड़ा या बैठकर मोबाइल से फोटो लेकर आवेदन पत्र की जांच एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर सम्बन्धित उपखंड अधिकारी को आनलाइन प्रस्तुत करेगा। जैन ने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्ति के 30 दिन की अवधि में सत्यापन कार्य पूरा किया जाना होगा अन्यथा सम्बन्धित कर्मंचारी व अधिकारी को राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित जुर्माना राशि अदा करने के लिए उत्तरदायी होगा। इसी तरह 15 दिन में पेंशन स्वीकृति का कार्य आवश्यक रूप से पूर्ण किया जाना होगा तथा आनलाइन पेंशन स्वीकृति आदेश को ही पेंशन भुगतान आदेश माना जाएगा। आनलाइन पेंशन स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर कोषाधिकारी एवं उप कोषाधिकारी की ओर से पेंशन का भुगतान किया जायेगा। अगर पेंशन स्वीकृति एवं भुगतान निर्धारित समय अवधि में नहीं किया जाएगा तो संबंधित कर्मचारी व अधिकारी को अधिनियम के तहत निर्धारित जुर्माना राशि अदा करनी पड़ेगी।

सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 07 जून। सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने 25 जून तक प्रदेश की सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरस्कार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाएंगे।

                प्रमुख शासन सचिव सहकारिता अभय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार 21 सितंबर, 2017 को नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इसमें प्राथमिक, जिला एवं राज्य स्तर की सहकारी समितियों के वर्गों में तीन पुरस्कार मिलेंगे। जिसमें प्रत्येक वर्ग में 3 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर राज्य की केवल प्राथमिक स्तर की सहकारी समिति को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति निर्धारित प्रारूप में समिति के मुख्य कार्यकारी से प्रमाणितगत तीन वर्षों के अंकेक्षित अंतिम लेखा खाते एवं वार्षिक रिपोर्ट को भिजवाना होगा। कुमार ने बताया कि समिति पर एक संक्षिप्त नोट, जिसमें सहकारी अधिनियम, नियम, विनियम एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की अनुपालना, समिति के कार्यक्षेत्र में लाभ, सतत एवं समावेशी विकास से जुडे कार्यों एवं नवाचारों आदि का उल्लेख कर भिजवाना होगा। प्रमुख शासन सचिव सहकारिता ने बताया कि पात्र समितियां निर्धारित आवेदन पत्र में सूचना की सॉफ्ट कॉपी त्व्.श्र।प्च्न्त्/छब्क्ब्.प्छ  पर ईमेल द्वारा या हार्ड कॉपी के साथ डाक द्वारा 25 जून तक क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, क्षेत्रीय निदेशालय, प्रथम तल, केन्द्रीय खण्ड, नेहरू सहकार भवन, भवानी सिंह रोड, जयपुर 302001 पर भिजवाई जा सकती है।

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 12 जून से

                बाड़मेर, 07 जून। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त तथा कुपोषण के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए 12 जून से गहन दस्त एवं कुपोषण नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अभियान में दस्त एवं कुपोषण से होने वाली बीमारियों के प्रति आमजन में जन जागृति लाने के लिए व्यापक जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.हेमराज सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत दस्त से पीड़ित 5 वर्ष के तक के बच्चों की पहचान कर उन्हें ओआरएस का पैकेट एवं जिंग टेबलेट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान जनसमुदाय को स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं हाथ धोने के सही तरीके इत्यादि की जानकारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

पेयजल संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने दी ग्रामीणांे को जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी
                बाड़मेर, 07 जून। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विशाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने पेयजल संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के प्रथम चरण के तहत दिव्यांगांे के चिन्हीकरण एवं पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य ई-मित्र केन्द्रांे पर निःशुल्क किया जा रहा है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे एवं ग्रामीणांे से इस अभियान मंे सहयोग कर मानव सेवा मंे योगदान करने की बात कही। जिला कलक्टर नकाते ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक होने एवं अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने को कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित हो रहे राजस्व लोक अदालत शिविरांे मंे लोक अदालत की भावना से अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करवाएं। उन्हांेने पटटा अभियान के बारे मंे भी जानकारी दी। रात्रि चौपाल के दौरान विशाला आगोर की सरपंच भावना समेत कई ग्रामीणांे ने थानोणियो मेघवालांे की ढाणी मंे पेयजल संकट, विशाला सरपंच लीलादेवी ने विधायक कोष से पाइप लाइन की स्वीकृति के बावजूद जलदाय विभाग के अधिकारियांे की ओर से अनापति प्रमाण पत्र नहीं देने, आदर्श बस्ती विशाला के बाबूराम ने सार्वजनिक टांके को पाइप लाइन से जोड़ने, उप सरपंच अनोपाराम पन्नू समेत कई ग्रामीणांे ने कृषि आदान संबंधित राशि नहीं मिलने संबंधित परिवाद रखे। जिला कलक्टर नकाते ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार को पेयजल संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान कर ग्रामीणांे को राहत दिलाने एवं की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणांे की ओर से कापरेटिव बैंक संबंधित समस्याआंे के समाधान के अनुरोध पर प्रबंधक निदेशक की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने दूरभाष पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रबंधक निदेशक को प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा। रात्रि चौपाल के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, समाजसेवी गौतम जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने भादरेस मंे ई-मित्र केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्हांेने ई-मित्र संचालक को रेट चार्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...