शुक्रवार, 23 जून 2023

जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रैन‘‘- 2023 अन्तर्गत बैठक आयोजित

बाडमेर, 23 जुन। जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रैन‘‘- 2023 अन्तर्गत भारत सरकार के केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रीतम बी. यशवन्त एवं जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

भारत सरकार के केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रीतम बी. यशवन्त ने जिले के प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं उन्हे रिचार्ज करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पी.पी.टी. के माध्यम से जिले में जल संरक्षण के संबंध के किये जाने वाले कार्यों का प्रर्दशन किया गया। जिले के प्राकृतिक जल स्त्रोतों को फोटो के माध्यम से बताया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय भू वैज्ञानिक अरीजीत मित्रा ने ग्राउण्ड भू-जल स्तर को सुधारने हेतु सभी पेयजल स्त्रोतों का जीयों टैग कर 50 मीटर के दायरे में वृक्षारोपण के साथ विकसित करने को कहा ताकि भू-जल स्त्रोतों को मानसुन अवधि में रिचार्ज किया जा सके।
जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण का वृहद अभियान चलाने, परम्परागत जल स्त्रोतों का रखरखाव एवं पुनरूद्वार करने, भू-जल पुनर्भरण सुनिश्चित करने, वृहद वृक्षारोपण के साथ जनजागृति अभियान चलाने की बात कही।
इस दौरान बुन्डीवाड़ा बालोतरा में विकसित किये गये अनार की खेती पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसके माध्यम से बताया गया कि कम पानी की उपलब्धता के बावजुद बुन्द-बुन्द सिचाई के माध्यम से कर पानी से क्षेत्र के कियानों को आत्मनिर्भर बनाया गया तथा उनकी आय में वृद्धि के नये आयाम स्थापित किये गये।
बैठक के दौरान प्रशिक्षु आई.ए.एस. निवृत्ति अवहद सोमनाथ, शिव उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह जोधा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम, राजकीय बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य हुकमाराम सुथार समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...