शुक्रवार, 29 अक्तूबर 2021

9 पाक विस्थापित को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

 जिला कलक्टर ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

बाड़मेर, 29 अक्टूबर। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले 9 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, जिन्हें शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान वरिष्ठ उप शासन सचिव गृह विभाग भवानी शंकर भी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर कार्यालय में शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पाक विस्थापित अनुकोर बाई/आमसिंह निवासी सरदारपुरा, सेहजी/रूपो निवासी पीपाजी मंदिर के पास सरदारपुरा, मोतीसिंह पुत्र जसवंतसिंह निवासी सरदारपुरा, मुनंवर कंवर/नरसिंह निवासी लक्ष्मी नगर, वालजी सिंह पुत्र रणजीतसिंह निवासी वन विभाग के पास सरदारपुरा, पीरदान सिंह निवासी बेरियों का वास, पसत कंवर पत्नी देवीसिंह निवासी खूमसिंह की ढाणी रोहिली, मोल कंवर पत्नि अनवर सिंह निवासी बेरियों का वास तथा नारायण सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सरदारपुरा को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों को मिठाई वितरण कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले में निवासरत पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के संबंध में विशेष कैम्प का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल में किया गया। जिसमें राज्य सरकार की ओर से नियुक्त प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ उप शासन सचिव गृह विभाग भवानी शंकर उपस्थित रहे।
-0-











कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...