बुधवार, 7 जून 2023

ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास एवं थार क्षेत्र विकास बोर्ड का होगा गठन

सांस्कृतिक, धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर को बढ़ावा देंगे बोर्ड

बाड़मेर, 07 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और थार क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड और थार क्षेत्र विकास बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  

श्री गहलोत की स्वीकृति से गठित होने वाले दोनों बोर्ड का मुख्यालय जयपुर में होगा। पर्यटन विभाग इनका प्रशासनिक विभाग होगा। इनमें पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक (विकास) के सदस्य सचिव होंगे।

ब्रज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड

यह बोर्ड ब्रज क्षेत्र को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार को कार्य योजना व सुझाव देगा। कार्यों में श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा मार्गों श्री गिर्राजजी 84 कोस परिक्रमा आदि को आवागमन के लिए सुगम बनाने, विश्राम स्थलों के विकास, ब्रज संस्कृति से जुड़े पारम्परिक मेलों, उत्सवों और कलाओं का संरक्षण व संवर्धन के कार्य करेगा।

इस बोर्ड में अध्यक्ष सहित चार गैर सरकारी सदस्य होंगे। इनका कार्यकाल पदग्रहण से तीन वर्ष का होगा। सरकारी सदस्यों में पर्यटन विभाग के निदेशक, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भरतपुर संभागीय आयुक्त या उनके प्रतिनिधि, भरतपुर जिला कलक्टर या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बोर्ड के कार्यक्षेत्र भरतपुर और करौली जिले में होंगे।

थार क्षेत्र विकास बोर्ड

यह बोर्ड क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान, पर्यटन को बढ़ावा देने, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार को सुझाव देगा। बोर्ड पर्यटन विकास की दृष्टि से समग्र आकलन करेगा। क्षेत्रीय पर्यटन विकास परियोजनाएं बनाएगा। धोरों पर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देगा। पर्यटकों के लिए ढाणियों में आवास-प्रवास विकसित करेगा। थार के पारम्परिक हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों, कला शिल्प के संरक्षण-संवर्धन के कार्य भी करेगा।

इस बोर्ड में अध्यक्ष सहित चार गैर सरकारी सदस्य होंगे। सरकारी सदस्यों में पर्यटन विभाग निदेशक, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीकानेर व जोधपुर के संभागीय आयुक्त या प्रतिनिधि, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर के जिला कलक्टर या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य भी बैठकों में बुलाए जा सकते हैं। बोर्ड का कार्यक्षेत्र चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर जिलों में रहेगा।

-0-


बाड़मेर-सफलता की कहानी - रावता राम को 100 युनिट बिजली के साथ मिली बेहतर स्वास्थ्य की गारन्टी

बाडमेर, 07 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प आलमसर में रावता राम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वह बडे खुश नजर आए।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



तारातरा मठ, पायला कला और आसाड़ी ग्राम पंचायत पर 08 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 07 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 08 जून को जिले में बालेरा, कनाना, ग्वालनाडा, रेवाली, कोजा, खडाली, खारिया राठौड़ान, राजबेरा, गोडा, आलमसर, जेठन्तरी, पादरड़ी कला के साथ हाजाणियों की ढाणी, लाखाणियों की ढाणी, पटाउ खुर्द, मेघवालों की बस्ती, अणखिया, गिराब, शेरपुर, तारातरा मठ, पायला कला और आसाड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 व 28 के माणक हॉस्पीटल के बाहर स्थित चौक में, वार्ड संख्या 29 व 30 के हिंगलाज भवन, खत्रियों का निचला वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 व 35 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्याालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

मंगलवार, 6 जून 2023

बाड़मेर जिले में अब तक 5,67,566 लाख परिवार हुए लाभान्वित

29,81,864 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

 बाडमेर, 06 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
 जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,67,566 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 29,81,864 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,55,535 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,55,535, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,69,658, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,45,302, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 40,890, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,75,189, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,31,683, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,78,318, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,18,588, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,166 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 29,81,864 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 
-0-

मुख्यमंत्री सहायता कोष - मधुमखियो से काटने से मौत पर एक लाख रूपए की सहायता

बाड़मेर, 06 जून। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्व. श्री हरीश कुमार के परिजनों को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि जिले की शिव तहसील के माताजी की भाखरी निवासी स्व. श्री हरीश कुमार पुत्र रमेश कुमार जाट की मधुमक्खियों के काटने से मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - औबाराम को 100 युनिट बिजली के साथ बेहतर स्वास्थ्य की गारन्टी

बाडमेर, 06 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प करालिया बैरा में औबाराम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे खुश नजर आए।
उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - रायचंद राम को मिला सात योजनाओं में राहत की गारंटी

सहज व सुगमता के साथ सुलभ हो रहा आमजन को योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 06 जुन। महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार की संवेदनशील और जवाबदेह शासन की मंशा को साकार करते हुये नजर आ रहे हैं। कैम्पों में पहुंच रहे आमजन को संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ योजनाओं की पूरी जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहज और संवेदनशील व्यवहार के कारण आमजन सुगमता से अपने रजिस्ट्रेशन करवा पा रहे हैं। आमजन को इन कैम्पों में पर्याप्त सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के योजनाओं के लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को धोरीमन्ना पंचायत समिति में आयोजित महंगाई राहत कैंप, अरनियाली में रायचंद राम सोनी को राज्य सरकार की सात जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला।
शिविर प्रभारी ने बताया कि रायचंद राम सोनी को कैंप के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर रायचंद राम सोनी ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - लाभ पाकर शांति ने कहा - ‘‘धन्यवाद है सरकार ने‘‘

बाडमेर, 06 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

पंचायत समिति समदड़ी में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में शांति देवी के परिवार को पात्रतानुसार सात प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
शिविर में शांति देवी को शिविर प्रभारी द्वारा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया। यह सुन शांति देवी ने कहा - ‘‘धन्यवाद है सरकार ने‘‘। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण हम परेशान हो रहे थे लेकिन अब तो हमारे परिवार का पालन-पोषण भी अच्छे से कर सकेंगे। निःशुल्क राशन, बिजली, स्कस्थ्य बीमा कवर मिलने के बाद 1000 रुपए में पेंशन मिलने से परिवार के खर्चें में कमी आएगी।
शिविर प्रभारी ने बताया कि शान्ति देवी को मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
शिविर मे सात योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



खारिया राठौड़ान, गोडा और आलमसर ग्राम पंचायत पर 07 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 06 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 07 जून को जिले में खुडासा, मुकनपुरा, सूरपुरा, करालिया बेरा, खारड़ी बेरी, दुधोड़ा, सोमारडी, खारावाला के साथ बालेरा, कनाना, ग्वालनाडा, रेवाली, कोजा, खडाली, खारिया राठौड़ान, राजबेरा, गोडा, आलमसर, जेठन्तरी, पादरड़ी कला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 व 28 के माणक हॉस्पीटल के बाहर स्थित चौक में, वार्ड संख्या 29 व 30 के हिंगलाज भवन, खत्रियों का निचला वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के जैन समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

सोमवार, 5 जून 2023

सैनिक विश्राम गृह में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बाड़मेर, 05 जून। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं जिला सैनिक विश्राम गृह बाड़मेर में जिले के गौरव सैनिकों एवं कार्यालय कर्मचारियों द्वारा सोमवार को कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बाड़मेर ने बताया कि जिला सैनिक विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, बिजली की बचत आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने जीवन शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक अधिकारी ने सभी गौरव सैनिकों और कार्यालय के कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण का क्या महत्व है इसके बारे में सभी को अवगत करवाया तथा सभी को इस मुहीम से जुड़ने और इसको आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया।
-0-

मुकनपुरा, सूरपुरा और करालिया बेरा में 06 जून को आयोजित होंगे शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 05 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 06 जून को जिले में आटी, भीमरलाई, कांकराला, नया सोमेसरा, अरणियाली, नगर, रामसर, बुढ़ातला, एकल, भूनिया, खारा महेचान, सिलोर, नाल के साथ खुडासा, मुकनपुरा, सूरपुरा, करालिया बेरा, खारड़ी बेरी, दुधोड़ा, सोमारडी, खारावाला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार , 06 जून को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 और 24 के हनुमान मंदिर के पास, शास्त्री नगर में, वार्ड संख्या 25 और 26 के स्व. तनसिंह चौहान के गैरेज के बाहर, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संकारना बेरा में, वार्ड संख्या 33 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के जैन समाज न्याति भवन में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

घोलनाथ को मिली ट्राई साइकिल की सौगात

बाड़मेर, 05 जून। गेहूं निवासी घौलनाथ के लिए सोमवार का दिन शुभ साबित हुआ, जब जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने उसे तिपहिया साइकिल प्रदान की।

घोलनाथ एक दिव्यांग है जो की गेंहू गांव का निवासी है। इनके द्वारा समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में स्कूटी के लिए आवेदन किया गया था लेकिन किसी कारण वश उनको लाभान्वित नही किया जा सका। जब जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को मामला ध्यान में आया तो उनके द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर परिसर में ट्राई साइकिल देकर लाभान्वित किया गया।
ट्राई साइकिल पाकर घोलनाथ काफी खुश नजर आए और जिला कलेक्टर महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब मेरे को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। मै आसानी से अपने कार्य को कर पाऊंगा।
-0-




आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह लाभार्थी उत्सव

 इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

बाड़मेर के 67 हजार लाभार्थीयो के खाते में 2.88 करोड़ रुपए जमा
बाड़मेर, 05 जून। राज्य सरकार की पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों का सोमवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक क्लिक पर बाड़मेर जिले के 67,362 लाभरथिओ के खाते में करीब 2,88 करोड़ रूपए सब्सिडी जमा कर दी।
  इस दौरान जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, बाड़मेर नगर परिषद के सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, नगर विकास न्यास सचिव राजेश मेवाड़ा समेत जिले के जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी और आमजन उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव के दौरान महंगाई राहत कैंप तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
  इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जयपुर से विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 14 लाख लाभार्थियों को 60 करोड़ का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरण करने के साथ लाभार्थियों से संवाद किया।
इसमें बाड़मेर जिले के 67362 लाभार्थी शामिल है, जिनके खातों में 2,88,04,923 रुपए जमा होते ही मोबाइल पर मैसेज आ गया।
  मुख्यमंत्री गहलोत जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज सभी 14 लाख लाभार्थियों को 60 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरण की जा रही है जिससे मातृशक्ति को महंगाई से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जी ने बताया लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी है उनके कल्याण के लिए मैं निरंतर कार्य करता रहूंगा।  
  इस मौके पर गहलोत ने बताया कि राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने अपने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे शिविर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करावे और योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, करौली के लाभार्थियों से विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया तथा उनको मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। माननीय मुख्यमंत्री जी से लाभार्थियों ने बात कर आधार व्यक्त किया तथा योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की। संवाद के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजनाओं संबंधी सुझाव भी मांगे। उन्होंने जल्द ही चिरंजीवी परिवार के महिला मुखिया को एक स्मार्ट फोन देने की बात कही जिसमें तीन साल का डेटा भी साथ दिया जाएगा।
-0-







रविवार, 4 जून 2023

एकल, भूनिया, सिलोर और नाल ग्राम पंचायत पर 05 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

योजनाओं का बढ़ा लाभ प्राप्त करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करावे- पुरोहित
बाड़मेर, 04 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
 जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 05 जून को जिले में देदूसर, आटी, भीमरलाई, कांकराला, नया सोमेसरा, अरणियाली, नगर, रामसर, बुढ़ातला, एकल, भूनिया, खारा महेचान, सिलोर, नाल ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 05 जून को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 और 24 के हनुमान मंदिर के पास, शास्त्री नगर में, वार्ड संख्या 25 और 26 के स्व. तनसिंह चौहान के गैरेज के बाहर, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संकारना बेरा में, वार्ड संख्या 33 के माली समाज भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

जिले में राहत की गारन्टी 29 लाख पार

4 लाख से अधिक को मिला चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का लाभ

2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला 500 में सिलेण्डर
बाड़मेर, 04 जुन। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। बाड़मेर जिले में 5 लाख 58 हजार 313 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 29 लाख 42 हजार 228 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में अब तक मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 370505, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 449273, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 449273, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 40286, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 340944, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 266967, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 424261, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 176083, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 413553, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11083 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
-0-

जिला कलेक्टर ने की वीसी से समीक्षा, तूफानी बारिश से नुकसान के त्वरित आकलन के निर्देश

बाड़मेर, 04 जून। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में रविवार को वी सी माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों के साथ जिले में शनिवार को तूफानी हवाओ के साथ हुई बारिश के कारण हुए जानमाल के नुकसान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सभी उपखण्ड अधिकारियों से शनिवार को आए आधी तूफान से हुए नुकसान की जानकारी ली तथा तूफान से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अवरुद्ध मार्गो का पुनः सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के हटा कर निर्बाध रूप से बिजली व्यवस्था करने को कहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित स्थाई मंहगाई राहत कैंप जहां पंजीयन की संख्या कम को अन्यत्र स्थान पर हस्तांतरण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके। 
इसी क्रम में आगामी चुनाव को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को बी एल ओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर निश्चित प्रारूप में प्रविष्टि सुनिश्चित करने के साथ सभी बूथ पर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए।
इसके साथ राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का भौतिक सत्यापन के साथ साप्ताहिक आधार पर सभी पी एस सी, सी एच सी का निरीक्षण करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने शिविर में पंजीकरण संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करने तथा उपखंड स्तर पर घटित अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत जिला मुख्यालय पर देने को कहा।
वी सी में सभी उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार जुड़े रहे।
-0-

लाभार्थी उत्सव 05 जून को, मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद

 इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

आदर्श स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
बाड़मेर, 04 जून। राज्य सरकार की पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना के लाभार्थियों का सोमवार को जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आमजन को महंगाई से राहत दिलाने को राज्य सरकार पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का
सोमवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान महंगाई राहत कैंप तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 10 लाख लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण करने के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
   इस दौरान जिला समारोह में पांच सौ लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि, आमजन भाग लेंगे।
-0-

शनिवार, 3 जून 2023

मेरीन आफ लाॅ बुक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

बाड़मेर, 3 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाड़मेर दौरे पर राहुल राजपुरोहित द्वारा लिखित मेरीन आफ लाॅ बुक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय जोधपुर संभाग के दौरान पर शनिवार को बाड़मेर राजकीय सर्किट हाउस में राहुल राजपुरोहित द्वारा लिखित एवं ब्लूम्स बेरी लंदन द्वारा प्रकाशित मेरीन आॅफ लाॅ बुक का विमोचन कर शुभकामनाएं दी।
राहुल राजपुरोहित ने बताया कि यह पुस्तक दो भागों में विभाजित है। भाग प्रथम में माल की अंतर्राष्ट्रीय बिक्री, इनकोटर्म्स, समुद्र द्वारा माल की ढुलाई, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भुगतान की विधि और सूखी और गीली शिपिंग में शामिल विषयों से संबंधित कानून से संबंधित है तथा भाग द्वितीय में नए अधिनियमित एडमिरल्टी एक्ट 2017, समुद्री दावों के प्रवर्तन और भारत में जहाज की गिरफ्तारी से संबंधित है। पुस्तक बताती है कि समुद्री कानून क्या है और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के संबंध में कानूनी मुद्दे पर कानून के आवेदन और कार्रवाई के तरीके क्या हैं।
इस अवसर पर राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार के सदस्य प्रतापसिंह राजपुरोहित, जिला कलक्टर बाडमेर अरुण पुरोहित, आईपीएस दीगत आनन्द सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
-0-

लाभार्थी उत्सव सोमवार को, मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थियों से संवाद

 इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

आदर्श स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
बाड़मेर, 03 जून। राज्य सरकार की पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना के लाभार्थियों का सोमवार को जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आमजन को महंगाई से राहत दिलाने को राज्य सरकार पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की योजना इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का
सोमवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव के दौरान महंगाई राहत कैंप तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 10 लाख लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण करने के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
   इस दौरान जिला समारोह में पांच सौ लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि, आमजन भाग लेंगे।
-0-

देदूसर, पोनिया और सड़ा धनजी ग्राम पंचायत पर रविवार को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 03 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
 जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 04 जून को जिले में बांकलपुरा, सरली, खनोडा, रिडिया तालर, कातरला खिलेरियान, आकली, पोनिया, सड़ा धनजी, रातड़ी के साथ देदूसर ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...