गुरुवार, 10 अगस्त 2017

मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए जागरूकता वाहन रवाना

                बाड़मेर, 10 अगस्त। बाड़मेर शहर मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता वाहनांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने के साथ एंटी लार्वा एक्टिविटी संचालित की जाए। जिला कलक्टर ने इस दौरान हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को शहर के विभिन्न वार्डो में रवाना किया। यह वाहन बाड़मेर के सभी वार्डाें मंे पहुंचकर जागरूकता का संदेश देंगे। इस अवसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.सी. दीपन समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



वेस्ट मैनेजमेंट गुरू श्रीनिवासन एवं आमजन की भागीदारी से बनेगा स्वच्छ बाड़मेर

स्वच्छ बाड़मेर अभियान के तहत 12 अगस्त को भगवान महावीर टाउन हाल मंे होगा कार्यक्रम 
                बाड़मेर, 10 अगस्त। बाड़मेर एवं बालोतरा को स्वच्छ शहरांे मंे शामिल करने के लिए जिला प्रशासन आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12 अगस्त को भगवान महावीर टाउन हाल मंे दोपहर 3 बजे वेस्ट मैनेजमंेट गुरू श्री निवासन के साथ कार्य योजना बनाएगा। इसमंे जन प्रतिनिधियांे, गणमान्य नागरिकांे, शिक्षण संस्थाआंे एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि भगवान महावीर टाउन हाल मंे शनिवार को दोपहर 3 बजे स्वच्छ बाड़मेर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमंे वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र मंे विभिन्न शहरांे मंे कार्य कर चुके सी श्रीनिवासन भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम मंे जन प्रतिनिधियांे सांसद, विधायक, प्रधान, नगर परिषद के सभापति, वार्ड पार्षद, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, गौशालाआंे, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियांे, समाजसेवियांे, कंपनियांे, उद्योगपतियांे, विभिन्न सामाजिक संगठनांे के प्रतिनिधियांे, भामाशाहांे, समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयांे के प्राचार्य एवं स्टाफ, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे, विभागीय अधिकारियांे, एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, ई-मित्र संचालकांे, होटल व्यवसायियांे, निजी चिकित्सालयांे के प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे को आमंत्रित किया गया है। उन्हांेने बताया कि इसी तरह बालोतरा शहर मंे 13 अगस्त को स्वच्छ बालोतरा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला कलक्टर ने अधिकाधिक लोगांे से इस कार्यक्रम मंे शामिल होकर बाड़मेर शहर के विकास मंे भागीदारी बनने की अपील की है। इधर, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, फिफ्टी विलेजर्स के डा.भरत सहारन समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ स्वच्छ बाड़मेर अभियान कार्यक्रम की तैयारियांे की समीक्षा की। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को सौंपे गए उत्तरदायित्व के तहत इस कार्यक्रम मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर की आलपुरा मंे रात्रि चौपाल स्थगित

                बाड़मेर, 10 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की शुक्रवार को कलस्टर बेरीगांव के तहत आलपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होने वाली रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है। 

हेकथन इवेंट मंे युवाओं को भेजने के निर्देश

                बाड़मेर, 10 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्मार्ट राजस्थान के तहत कोटा मंे 17 एवं 18 अगस्त को आयोजित होने वाले हेकथन इवेंट के दौरान युवाआंे को भिजवाने के निर्देश दिए है।

                जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को हेकथन इवेंट मंे राजकीय महाविद्यालय एवं फिफ्टी विलेजर्स के प्रतिनिधियांे को भिजवाने के निर्देश दिए है। इस इंवेट मंे आईटी के साथ केरियर से जुड़े विविध पहलूआंे पर जानकारी दी जाएगी।

जलदाय विभाग ने बिना टोटी वाले कनेक्शन काटे

गुरुवार को एक दर्जन कनेक्शन काटे

बाडमेर, 10 अगस्त। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते  द्वारा अवैध जल कनेक्शनों और बिना टोंटी वाले जल कनेक्शनों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश पर जलदाय विभाग द्वारा शुरू किये गए अभियान के तहत गुरुवार को शहर के आधादर्जन इलाकों में औचक निरक्षण किये गए।  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अधियन्ता नेमाराम परिहार ने बताया कि शहर के साथ साथ जिले भर में सोमवार की रोज अवैध जल कनेक्शनों और बिना टोंटी वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई थी। गर्मी और नहर की सफाई के चलते पानी की कमी के चलते व्यर्थ पानी बहाने वालो के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न मोहल्लो में औचक निरक्षण किये गए। कार्यवाही के लिए नगर खण्ड की तरफ से अलग अलग टीमो का गठन कर शहर के विभिन्न मौहल्लों औचक निरक्षण किया गया। गुरुवार को अभियान  एक दर्जन के करीब उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए साथ ही मोटर भी जब्त की गई। परिहार के मुताबित शहर में अवैध जल कनेक्शनों और बिना टोंटी वाले जल कनेक्शनों के खिलाफ जलदाय विभाग सख्त नजर आ रहा है. जलदाय विभाग ने इनके खिलाफ अभियान चला कर लगातार कार्यवाही कर रहा है इसी अभियान के तहत अधिशांषी अभियंता  के नेतृव में जलदाय विभाग के अधिकारियो ने आज शहर के कई इलाको का औचक निरिक्षण किया और उपभोक्ताओं ने बिना टोटी के नल व् बकाया राशि वालो के पानी कनेक्शन काटने की कार्यवाही की। वही निरीक्षण के दौरान कई जगह लोगो ने मोटर लगा कर पानी लिफ्ट कर करने चलते कई लोगो की सप्लाई प्रभावित हो रही थी जिसके बाद उनकी मोटरो को जब्त किया इस दौरान विभाग के अधिकारियो कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा।अधिशांषी अभियंता के साथ विभाग के शहर प्रभारी महेश शर्मा और जलदाय विभाग बाड़मेर के कई क्रमिक और अधिकारी इस निरक्षण में मौजूद रहे। निरक्षण के दौरान जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों में किसी प्रकार की शिकायतें थी उन्हें भी मौके पर निपटाया गया।


पानी में बहे व्यक्तियों के आश्रितांे को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाडमेर, 10 अगस्त। पानी में बहने से मृत्यु हो जाने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर (आ.प्र.सहा. एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सिणधरी तहसील क्षेत्र में श्रीमती सुआदेवी पत्नी आसूराम जाट निवासी नई राणेरी, दिनेश कुमार पुत्र आसूराम जाट निवासी नई रणेरी तथा टीकमाराम पुत्र मलाराम जाट निवासी नई रणेरी की पानी में बहने से मृत्यु हो जाने पर राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

मृतकों के परिजनों को पचास-पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाडमेर, 10 अगस्त। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने पर मृतकों के परिजनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन एवं सहायता) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सिवाना तहसील क्षेत्र में बाबूसिंह पुत्र हिम्मतसिंह राजपुरोहित निवासी इन्द्राणा, चेनाराम पुत्र परकाराम उर्फ पुरखाराम मेघवाल निवासी धारणा, चेनाराम पुत्र खेताराम मेघवाल निवासी मवडी, पचपदरा तहसील के सोमाराम पुत्र पूनमाराम मेघवाल निवासी बागुण्डी, महादेवाराम पुत्र हराराम मेघवाल निवासी बागुण्डी, बाडमेर तहसील क्षेत्र में वासिद खान पुत्र बशीर खान मुसलमान कोटवाल निवासी राठीयों की प्रोल के सामने सरदारपुरा तथा धोरीमना तहसील में सिमरथाराम पुत्र मंगलाराम जाट निवासी गैनोणियों का तला खुमे की बेरी की मृत्यु हो जाने पर मृतकों के परिवार जनों को पचास-पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 14 को

                बाड़मेर, 10 अगस्त। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक सोमवार 14 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा करेंगे। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जीएसएस व्यवस्थापक को हटाने एवं ग्रामसेवक को चार्जशीट देने के निर्देश

जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कई प्रकरणांे मंे मौके पर समाधान किया। वहीं अन्य मामलांे मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए

                बाड़मेर, 10 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने ग्राम सेवा सहकारी समिति मारूड़ी के व्यवस्थापक को हटाने एवं आलमसर ग्राम पंचायत के ग्रामसेवक को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कई प्रकरणांे मंे वीडियो कांफ्रेसिंग एवं दूरभाष के जरिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान मारूड़ी के ग्रामीणांे ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के समक्ष परिवाद पेश किया कि ऋण वितरण करने मंे भेदभाव किया गया है। इसके अलावा विभिन्न वित्तीय अनियमिताएं बरती जा रही है। जिला कलक्टर ने सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को इस मामले की जांच करवाकर किसानांे को राहत पहुंचाने एवं संबंधित व्यवस्थापक के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतांे के कारण हटाने के निर्देश दिए। इसी तरह आलमसर ग्राम पंचायत मंे एक ग्रामीण को पटटा जारी नहीं करने के बावजूद संपर्क पोर्टल पर पटटा जारी करने संबंधित तथ्य अपलोड करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामसेवक के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। बायतू के ग्रामीणांे की ओर से स्टेट बैंक के मैनेजर की ओर से ग्राहकांे के साथ संतोषजनक व्यवहार नहीं करने तथा केसीसी के तहत ऋ़ण पर चार फीसदी ब्याज का प्रावधान होने के बावजूद 13 फीसदी ब्याज वसूलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक के वरिष्ठ अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई के संबंध मंे अवगत कराया गया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने महावीर नगर मंे सुचारू विद्युतापूर्ति करवाने का मामला उठाया। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने भाचभर बक्ते की बेरी मंे अतिक्रमण की मौका रिपोर्ट राजस्व अधिकारियांे के दूसरे दल से करवाने, खलीफा की बावड़ी मंे दरगाह का बंद रास्ता खुलवाने, बलदेवनगर कर्मचारी कालोनी मंे अवैध अतिक्रमण हटवाने, पोसाल मंे आबादी भूमि की तरमीम करवाने, टांका एवं शौचालय निर्माण मंे गुणवत्ता की जांच करवाने, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने, दरूड़ा मंे अवैध खनन हटवाने, आंबेडकर कालोनी मंे विद्युत पोल सही करवाने, शिक्षकांे की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने, विद्युत बिल दुरस्त करवाने समेत विभिन्न मामलांे मंे आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरूवार को आयोजित जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 116 परिवाद प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, उप महानिरीक्षक मुद्रांक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रोडवेज बसांे के अलावा प्राइवेट वाहनांे का प्रवेश नहीं हो : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि रोडवेज की बसांे के अलावा अन्य अवैध वाहन शहर मंे नहीं आने चाहिए।
सतर्कता समिति मे मामला दर्ज करने के निर्देश : जन सुनवाई के दौरान चौहटन क्षेत्र के एक किसान ने कृषि कनेक्शन के लिए उसका चयन होने के बावजूद डिस्काम के अधिकारियांे की ओर से तथाकथित भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए कनेक्शन नहीं देने संबंधित परिवाद सौंपा। जिला कलक्टर ने यह प्रकरण सतर्कता समिति मंे दर्ज करने के निर्देश दिए।
वरजूदेवी को मिलेगी पेंशन : जन सुनवाई के दौरान प्रायोगियांे की ढाणी वरजूदेवी ने वृद्वावस्था पेंशन एवं अन्य सामाजिक कल्याण की योजनाआंे का लाभ दिलाने की गुहार की। जिला कलक्टर ने बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी को वरजूदेवी को वृद्वावस्था पेंशन स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए।

कुड़ला मे गंदे पानी की समस्या का निस्तारण करें : जन सुनवाई के दौरान कुड़ला मंे गंदे पानी की समस्या संबंधित प्रकरण मंे बाड़मेर उपखंड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त एवं रूडिप के अधिकारियांे को मौका मुआयना कर समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह सावरड़ा पटवारी के खिलाफ उपखंड अधिकारी को चार्जशीट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।



प्रत्येक विशेष योग्यजन का ऑनलाईन पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्य सचिव अशोक जैन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला कलक्टर्स को दिए निर्देश

                बाड़मेर, 10 अगस्त। मुख्य सचिव अशोक जैन ने समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि राज्य के प्रत्येक विशेष योग्यजन का एक माह में ऑनलाईन निःशुल्क पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए घर-घर जाकर प्रत्येक विशेष योग्यजन की पहचान कर ई-मित्र केन्द्र तक पहुंचाकर पंजीकरण करवाया जाए। मुख्य सचिव जैन ने गुरूवार को शासन सचिवालय में विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टरों से एक जून, 2017 से पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन पंजीयन अभियान की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।

                मुख्य सचिव अशोक जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक योग्यजन को लाभ पहुंचाने की है, इसको लेकर 24 सितंबर तक प्रत्येक विशेष योग्यजन का सर्वे कर ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से पंजीकरण कराना है। उन्होंने कहा कि 21 श्रेणियों के विशेष योग्यजनों का पंजीकरण होने के उपरान्त  25 सितम्बर, 2017 से पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती से पंचायत समिति स्तर पर विशेष शिविर लगाकर निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी होंगे। इसके उपरांत 12 दिसम्बर से 31 मार्च, 2018 तक पात्र सभी विशेष योग्यजनों को विभिन्न तरह की सहायता व आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों से विशेष योग्यजन पंजीकरण अभियान के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभागों के आपसी समन्वयक से विशेष योग्यजनों के पंजीयन में गति लाई जाए। उन्होंने पंजीकरण अभियान में बाहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों एवं ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेने को कहा। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी.मोहन्ती ने कहा कि विशेष योग्यजनों के पंजीकरण करने की प्रक्रिया को सरलीकरण कर दिया अब राशन कार्ड लाने पर भी पंजीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों को विशेष योग्यजन पंजीकरण अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए पर्याप्त बजट दिया गया है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सहयोग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में विशेष ध्यान देना है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में विभिन्न योजनाओं पेंशन प्राप्त कर रहे 5 लाख से अधिक विशेष योग्यजनों का तो तत्काल पंजीकरण करे तथा स्कूलों में शाला दर्पण के तहत किये गये सर्वे में उपयोग करने की सलाह दी। विडियों कॉन्फ्रेसिंग मे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी ने जिला कलेक्टरों को 15 अगस्त को होने वाली ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायतों में दर्ज विशेष योग्यजनों के आंकडों का उपयोग कराने का सुझाव दिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने विशेष योग्यजन पंजीकरण के लिए सभी जिला कलेक्टरों को मनोयोग से प्रयास करने की विशेष सलाह दी। उन्होंने जिला कलेक्टरों को कहा कि पंजीकरण की रिपोर्ट विभागवार भिजवाए। ताकि यह पता लगे की कौनसा विभाग व अधिकारी पूरी निष्ठा से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने चिकित्सा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों, अध्यापकों, आंगनबाडी कार्यकर्ता, नर्स का पूरा सदुपयोग कराने का सुझाव दिया। डॉ. समित शर्मा ने बताया कि विशेष योग्यजनों का ई-मित्र केन्द्रों एवं अटल सेवा केन्द्रों पर निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। प्रत्येक विशेष योग्यजन के पंजीकरण के लिए ई-मित्र केन्द्र को 30 रूपए दिए गए। इसके लिए आई.टी. विभाग को 3 करोड के बजट का आवंटन किया जा चुका है।

बुधवार, 9 अगस्त 2017

युग पुरूष का मंचन गुरूवार को

                बाड़मेर, 09 अगस्त। महात्मा के महात्मा युग पुरूष नाटक का मंचन गुरूवार शाम 7.30 बजे से भगवान महावीर टाउन हाल मंे होगा।

                केयर्न आयल एंड गैस तथा वेदांता की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मंे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का महात्मा का नाम देने वाले उनके आध्यात्मिक गुरू श्रीमद राजचन्द्र के बारे मंे विस्तार से बताया जाएगा। इस नाटक का मंचन देश के साथ विदेशांे मंे कई स्थानांे पर हो चुका है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 09 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

पैराट्रिपिंग एवं पैरासैलिंग के साथ कैमल टेटू शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2017
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की तैयारियां की समीक्षा

                बाड़मेर, 09 अगस्त। बाड़मेर मंे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। पहली मर्तबा वायुसेना पैराट्रिपिंग एवं पैरासैलिंग की प्रस्तुति देगी। वहीं नई दिल्ली के मुख्य समारोह मंे शामिल होने वाला कैमल सफारी दल कैमल टेटू शो दर्शकों को आकर्षित करेगा। पहली बार सीमा सुरक्षा बल के कमांडो दल परेड मंे शामिल होगा। इसको लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति पर आधारित अधिकाधिक कार्यक्रमांे को मुख्य समारोह एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे शामिल किया जाए। जिला कलक्टर ने इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभागवार की तैयारियांे की विस्तृत समीक्षा की। जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियांे को आपसी समन्वय से उनको सौंपी गई जिम्मेदारी निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने एवं चौराहांे तथा सार्वजनिक एवं सरकारी भवनांे पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्वतंत्रता सेनानियांे, शहीदांे के परिजनांे को भी पूर्ण सम्मान के साथ समारोह मंे आमंत्रित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समारोह स्थल पर बैठक, पानी, यातायात, पार्किग एवं अन्य व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि मंे संपूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने मुख्य समारोह स्थल आदर्श स्टेडियम मंे ध्वजारोहण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समुचित बेरिकेटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम प्रारंग, प्रवेश द्वार एवं उसके आस पास की कंटीली झांडियों आदि को कटवाकर सफाई की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि समारोह स्थल पर विद्युत एवं साउंड सिस्टम के साथ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमांे के साथ विभिन्न स्थानांे से आए गेर दल प्रस्तुतियां देंगे। उन्हांेने बताया कि 12 अगस्त को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य कार्यक्रमांे का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को समारोह स्थल पर मेडिकल टीम मय एंबूलेंस तैनात करने को कहा। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियांे एवं कल्याणकारी योजनाआंे को झांकियों को शामिल किया जाए। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय के समादेष्टा शाम कपूर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इस दौरान बाड़मेर से वाघा बोर्डर तक जाने वाली कैमल सफारी को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा सत्येन्द्रसिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, भूमि अवाप्ति अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेताराम विश्नोई, उप समादेष्टा रविन्द्र ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल समेत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने लिया व्यवस्थाआंे का जायजा : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ आदर्श स्टेडियम मंे पहुंच कर समारोह स्थल का जायजा लिया। उन्हांेने नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि समारोह स्थल पर टेªक को सही करवाने, बैठक व्यवस्था, यातायात, पार्किग, पानी एवं साउंड सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया।







अन्य दस्तावेजांे से भी हो सकेगा विशेष योग्यजन का पंजीकरण

                बाड़मेर, 09 अगस्त। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के दौरान पंजीकरण के लिए जाति एवं विवाह प्रमाण पत्र तथा ब्लड गु्रप की जानकारी की अनिवार्यता मंे शिथिलता प्रदान की गई है। समस्त पंचायत समिति मुख्यालयो पर 10 अगस्त को विशेष योग्यजन के निःशुल्क पंजीयन के लिए शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रदेश मंे नवीन प्रकार की निःशक्कतता को सम्मिलित करते हुए विश्ेाष योग्यजनांे का चिन्हीकरण, पंजीयन, प्रमाणीकरण एवं कृत्रिम अंग, उपकरणांे से लाभांवित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन तीन चरणांे मंे किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि विशेष योग्यजन के पंजीकरण के दौरान जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र एवं ब्लड ग्रुुप की जानकारी की अनिवार्यता मंे शिथिलता प्रदान की गई है। ऐसे मंे अब इन तीनांे दस्तावेजांे के अलावा अन्य दस्तावेज मूल निवास प्रमाण पत्र, दंपति मंे से किसी एक का मृत्यु प्रमाण पत्र विशेष योग्यजन की ओर से पंजीकरण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराया जाता है तो उनको भी पंजीयन मंे शामिल कर लिया जाएगा। इसी तरह आय प्रमाण पत्र के रूप मंे राज्य सरकार की ओर से निर्धारित स्वयं की घोषणा आधारित आय प्रमाण पत्र अपलोड कराना होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को नए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालयांे पर आयोजित हो रहे शिविरांे मंे विशेष योग्यजन स्ंवय अथवा अभिभावक के साथ आय प्रमाण पत्र,निःशक्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड भामाशाह कार्ड,राशनकार्ड संबंधित दस्तावेज लेकर अपना पंजीयन करा सकते है।

जज्बे को सलाम, बाढ़ राहत के लिए सौंपे वृद्वावस्था पेंशन के एक हजार रूपए

                बाड़मेर, 09 अगस्त। अतिवृष्टि से प्रभावित लोगांे की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठन जुटे हुए है। लेकिन बुधवार को बाड़मेर कलेक्ट्रेट मंे उस समय सेवा की भावना और जज्बे का सलाम करता नजर आया, जब एक महिला भंवरीदेवी अपनी वृद्वावस्था पेंशन के एक हजार रूपए सहायता के बतौर बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को देने के लिए पहुंची। सेवा की भावना एवं उसके जज्बे को देखकर जिला कलक्टर भी भावविभोर हो गए। उन्हांेने भंवरीदेवी का आभार जताया।

                बाड़मेर जिले मंे पिछले दिनांे हुई अतिवृष्टि से हजारांे परिवारांे के आशियाने ढह गए। कई गांवांे मंे पानी भरने से सैकड़ांे लोगांे को जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानांे पर ठहराया गया है। इनकी मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न संगठन भी प्रयास कर रहे है। इन लोगांे की मदद के लिए आचार्याें का वास निवासी श्रीमती भंवरीदेवी पत्नी स्व.मांगीलाल आचार्य भी अपनी वृद्वावस्था पेंशन मंे से 1 हजार रूपए लेकर पहुंची। उन्हांेने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को एक हजार रूपए बाढ़ पीड़ितांे की सहायता के लिए सुपुर्द किए। जिला कलक्टर नकाते ने भंवरीदेवी का आभार जताते हुए कहा कि आप जैसे लोगांे की वजह से मानवता जिन्दा है। वे उनके जज्बे और सेवा की भावना को सलाम करते है।


पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 09 अगस्त। भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017-18 में देय पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स नवीनीकरण छात्रवृति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए छात्र-छात्राएं आगामी 31 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

बाड़मेर के गोविन्द राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार से सम्मानित

प्रदेश में 27 हजार आर्टिजनों के कार्ड बनेंगे
                बाड़मेर, 09 अगस्त। उद्योग भवन मंे आयोजित समारोह के दौरान राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार के प्रथम विजेता बाड़मेर निवासी गोविन्द को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा और उद्योग आयुक्त कुंजी लाल मीणा ने राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों का वितरण किया।

                राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों में पहला पुरस्कार बाड़मेर के गोविन्द को पट्टू साड़ी, दूसरा कोटा की श्रीमती वाहिदा को कोटा डोरिया, तीसरा बीकानेर के मगन मेघवाल को परपंरागत खेस और सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रुप से जयपुर के टाडावास की सुगनी देवी को र्शर्टिंग और दौसा के सोनू गौतम को दरी के लिए प्रशस्ति पत्र देते हुए पुरस्कार राशि का डिजिटल भुगतान किया गया। बुनकर सेवा केन्द्र उद्योग विभाग और केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से संयुक्त रुप से आयोजित तीसरे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस और राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, स्टेण्ड अप, स्टार्ट अप व रोजगार सृजन योजना और डिजीटल इण्डिया की चर्चा करते हुए सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि कि बुनकरों को कौशल विकास और ऋण योजनओं के माध्यम से बुनकर से उद्यमी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 27 हजार बुनकरों को आर्टिजन कार्ड वितरित किए जाएंगे। उद्योग आयुक्त कुंजीलाल मीणा ने नई पीढ़ी को नई तकनीक व डिजाइन के साथ आगे लाने की जरुरत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में प्राथमिकता से 25 लाख रुपये तक का अनुदानित ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मीणा ने कहा कि प्रदेश के बुनकरों को दूसरे प्रदेशों एवं विदेशों में होने वाले मेलों में हिस्सा दिलाया जाएगा, ताकि उन्हें बाजार मिल सके। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हैण्डमेड पोर्टल पर विस्तार से योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराई गई है।


जीएसटी पोर्टल पर करों का भुगतान 20 तारीख तक

                बाड़मेर, 09 अगस्त। जी.एस.टी. में करदाताआंे को करों का भुगतान आगामी माह की 20 तारीख तक करना आवश्यक होगा। भुगतान करने की नियत तिथि के बाद देय कर राशि को ब्याज सहित चुकाना होगा।
                शासन सचिव वित्त राजस्व प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पंजीकृत करदाता को जी.एस.टी.एन. पोर्टल (gst.gov.in) पर लॉगिन कर चालान में देय कर भुगतान राशि का विवरण भरना होगा। इस विवरण को भविष्य में अपडेट या अमेंड करने के लिए जी.एस.टी.एन. पोर्टल पर सात दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। गुप्ता ने बताया कि एक बार चालान को अंतिम रूप दिए जाने के बाद चालान आइडेन्टिफिकेशन नम्बर (सीपीआईएन) जारी हो जायेगा। इसके बाद चालान में परिवर्तन संभव नहीं होगा। सीपीआईएन जारी होने के बाद चालान 15 दिनों के लिए वैध होगा। इस अवधि में भुगतान नहीं करने पर उसे सिस्टम से अपने आप हटा दिया जाएगा। हालांकि, करदाता अपनी सुविधा के लिए एक और चालान उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी के लिए कर का भुगतान सीपीआईएन जनरेट होने के बाद निर्धारित तरीकों से किया जा सकता हैं। यह भुगतान अधिकृत बैंकों के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग द्वारा अथवा डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड द्वारा किया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान के लिए जी.एस.टी.एन. के आम पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड का पूर्व पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। यह भुगतान किसी भी बैंक से नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) या रियल टाईम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) द्वारा भी किया जा सकता है। नकदी, चौेक या डिमांड ड्राफ्ट से प्रति चालान दस हजार रूपये तक की राशि अधिकृत बैंकों के माध्यम से काउंटर पर पेमेन्ट के द्वारा भी जमा की जा सकती है। चौक या डिमांड ड्राफ्ट से सरकारी खाते में राशि जमा करने की तारीख सरकार के खाते में वास्तविक जमा की तारीख को माना जायेगा। गुप्ता ने बताया कि जी.एस.टी. में रजिट्रेशन एवं भुगतान की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जी.एस.टी. पोर्टल पर विडियो लिंक दिया गया है।

                उन्होंने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत शुरूआती दौर में करदाताओं के लिये सरलीकृत रिटर्न जीएसटीआर-3बी भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा जुलाई 2017 एवं अगस्त 2017 में की गई सप्लाई के सम्बन्ध में दी गई है। व्यापारी जुलाई 2017 की रिटर्न जीएसटीआर-3बी 5 अगस्त से जी.एस.टी.एन. पोर्टल पर भर सकते हैं। इसे भरने की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2017 निर्धारित की गई है।

मंगलवार, 8 अगस्त 2017

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 10 अगस्त को

                बाड़मेर, 08 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज होंगे जिला कलक्टर्स से रूबरू

                बाड़मेर, 08 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश के सभी कलेक्टर्स और प्रमुख अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को शाम सात बजे वे न्यू इंडियाः मंथन थीम पर अधिकारियों से चर्चा कर 2022 तक के विकास के एजेंडे पर अपनी सोच से अवगत कराएंगे। साथ ही भारत सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी भी कलेक्टर्स को संबोधित करेंगे। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते भी वीडियो कांफ्रेसिंग मंे शामिल होंगे। इस दौरान राज्य सरकार के मुख्य सचिव सहित वित्त, वाणिज्य कर, जल संसाधन, कृषि, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिवों को भी मौजूद रहने को कहा गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को बुलाकर सरकार की कुछ प्राथमिकताएं तय की थीं। इसके साथ ही गवर्नेंस के सबसे अच्छे मॉडल और नवाचारों को भी साझा किया गया था।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...