मंगलवार, 18 जुलाई 2023

राज्य महिला आयोग ने ली समीक्षा बैठक

महिला अधिकारों के लिए जागरूकता जरूरी - रियाज

बाड़मेर, 18 जुलाई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज ने महिला अधिकारो और उनसे जुड़ी योजनाओ के लिए व्यापक जागरूकता की आवयश्कता जताई है। वह मंगलवार को सर्किट हाउस में जिले में महिलाओ से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर रही थी। इस दौरान आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना मेघवाल भी मौजूद रही।
  इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष श्रीमती रियाज ने कहा कि महिला अधिकारों की रक्षा के लिए उनमें जागरूकता होना अत्यावश्यक है, महिलाएं शिक्षित होकर न केवल अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती है अपितु अपने परिवार का भी बेहतर संरक्षण कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों की जागरूकता एवं महिला उत्पीड़न के मामलों की जानकारी के लिए आयोग स्वयं सभी जिलो में जा रहा है तथा वहां की विशेष परिस्थितियों का अध्ययन कर तदनूरूप रणनीति बना रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग के समक्ष आने वाले प्रकरणों का समयबद रूप से निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीमती रियाज ने कहा कि पुलिस के समक्ष जैसे ही कोई महिला फरियाद लेकर आती है तो उसे तुरन्त राहत प्रदान करते हुए आरोपियों के विरूद्ध कड़ी तथा त्वरित कार्यवाही की जरूरत है ताकि समाज में महिला अत्याचार की रोकथाम का सन्देश जाए। उन्होने कहा कि महिलाएं उत्पीडन से राहत पाने के लिए घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 का सहारा लेकर बिना धन खर्च किए न्याय प्राप्त करे। उन्होंने इस अधिनियम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया ताकि प्रताडित महिलाएं इस अधिनियम के तहत संरक्षण प्राप्त कर सके।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे थानों में महिला डेस्क के माध्यम से महिलाओ से संबंधित कानूनों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे ताकि इसका पीड़ित महिलाएं अधिक उपयोग कर सके।
आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वे शिक्षित होकर अधिक सशक्त बने। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे महिला उत्पीडन के मामलों को गम्भीरता से लेकर उसमें समय पर राहत दिलायें।
आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना मेघवाल ने भी महिला उत्पीडन के मामले में आयोग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दी ग त आनंद, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान मौजूद थे।
-0-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...