बाड़मेर,
06 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे निवासरत 11
पाक विस्थापितों को शुक्रवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने भारतीय नागरिकता
प्रमाण पत्र वितरित किए। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले 15
पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसमंे से मौके पर
उपस्थित 11 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के
नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसमें 4 महिलाएं एवं 7 पुरूष शामिल थे।
कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे शुक्रवार को जिला
कलक्टर हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, गृह
विभाग के सहायक शासन सचिव प्रेमराज फुलवारी ने पाक विस्थापित निबराज सिंह पुत्र
बाघसिंह, गुलाबसिंह पुत्र तेजमाल सिंह, महेन्द्रसिंह
पुत्र नरबतसिंह, दौलतसिंह पुत्र लालजी, गोरधनसिंह
पुत्र फतेहसिंह, श्रीमती पारस बाई पत्नी हसपालसिंह, श्रीमती
सरोज बाई पत्नी महेन्द्रसिंह, हमीरसिंह पुत्र नरबतसिंह, महासिंह
पुत्र लालजी एवं पप्पू कंवर पुत्री हडवंतसिंह,
रामकंवर बाई पुत्री नरबतसिंह को भारतीय
नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु
गुप्ता ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालांे को शुभकामनाएं एवं
बधाई देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें पहली बार मतदान करने का
अधिकार मिलेगा तथा भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय
नागरिकता प्राप्त करने वाले सभी लोग आवश्यक रूप से मतदाता सूची में अपने नाम
जुडवाएं। इस दौरान जिला कलक्टर ने नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले
निबराजसिंह, गुलाबसिंह,
महेन्द्रसिंह, दौलतसिंह
आदि से भारत में निवास की अवधि, व्यवसाय आदि के बारे में जानकारी ली। अतिरिक्त
जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों से
अपने निवास क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर फार्म नंबर 6
भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को कहा। इस दौरान देवेन्द्र चौधरी, मोतीसिंह, भीमराज
कड़ेला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से भारतीय
नागरिकता प्राप्त करने वाले पाक विस्थापितांे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें