रविवार, 22 सितंबर 2019

ष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य देसाई ने किया वन स्टाप सेंटर सखी का निरीक्षण

बाड़मेर, 22 सितंबर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन देसाई ने रविवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वन स्टाप सेंटर सखी का निरीक्षण किया। उन्हांेने महिलाआंे की समस्याआंे के संधारित रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ महिलाआंे मंे संबल एवं विश्वास पैदा करने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन देसाई ने वन स्टाप सेंटर सखी का निरीक्षण करने के साथ महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित एवं अन्य कार्मिकांे से इसके संचालन के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने अब तक के प्रकरणांे के बारे मंे जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान राजपुरोहित ने बताया कि अब तक 9 प्रकरण प्राप्त हुए है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन देसाई ने वन स्टाप सेंटर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक महिलाआंे को इसका लाभ मिल सके। देसाई ने मौजूदा भवन को अपर्याप्त बताते हुए नए भवन का विकल्प तलाशने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के भवन मंे महिला थाना संचालित होने के बारे मंे जानकारी दी गई। इस पर देसाई ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उक्त भवन खाली करवाने के संबंध मंे अनुरोध करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन देसाई ने सिवाना क्षेत्र का दौरा कर विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने महिलाआंे को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के जरिए सशक्त बनाने की बात कही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...