बुधवार, 23 जनवरी 2019

बाड़मेर मंे राजस्व मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण


गणतंत्र दिवस समारोह-2019

                बाड़मेर, 23 जनवरी। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे होने वाले मुख्य समारोह के दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ध्वजारोहण करेंगे। राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 23 जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों एवं राज्यमंत्रियों को अधिकृत किया है।
                राज्य सरकार ने बाड़मेर जिले मंे राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं जैसलमेर जिले मंे अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद को ध्वजारोहण के लिए अधिकृत किया है। इसी तरह ऊर्जा मंत्री बुलाकी दास कल्ला को बीकानेर, स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल कोटा, उद्योग मंत्री परसादी लाल दौसा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल चूरू तथा कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, पाली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी तरह चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा अजमेर, खान मंत्री प्रमोद भाया बारां, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीणा करौली, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना चित्तौड़गढ़, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास टोंक जिले में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा सीकर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश सवाई माधोपुर, जनजातीय क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया बांसवाड़ा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिह भाटी सिरोही, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई जालौर, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना बूंदी, श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली अलवर, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री भजनलाल जाटव धौलपुर, आयोजना राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, डूंगरपुर एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग झुंझुनू जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। शेष जिलों में संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...