सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

जिला प्रशासन का नवाचार, किया पोस्टर का विमोचन

7.7 लाख बच्चों की स्वास्थ्य जांच हुई, विशेष अभियान से होगा उपचार

बाड़मेर, 13 फरवरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाड़मेर डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि बाड़मेर में कुल 770000 बच्चों की प्री-स्की्रनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में जन्मजात विकृति क्लेफ्ट लिप, क्लेफ्ट पेलेट, हदय में छेद, आंखों, त्वचा, दांत, कान रोग, बोलने, सुनने आदि अन्य बीमारियां मिली है। जिसमें रेफर कुल 19569 के उपचार हेतु जिला प्रशासन द्वारा 14 फरवरी से विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें कई गतिविधियां संचालित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि मिशन निरोगी राजस्थान के अन्तर्गत 16, 17, एवं 18 फरवरी 2023 को दिव्यांगजन हेतु खुशी केम्प लगाये जायेगे। जिसमें अन्तर्गत कुल 3746 बच्चों में से वंचित दिव्यांगजन के सर्टिफिकेट बनाये जायेगें एवं उपकरण आदि से लाभान्वित किया जायेगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चिरायु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत कुल 720000 स्क्रीन बच्चों में से रेफर हुये लगभग बीस हजार बच्चों का उपचार करवाया जायेगा इन केम्पों में चिन्हित लोगों को दन्त, दृष्टि आदि सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी एवं जरुरतमंद बच्चों को चश्में वितरित किये जायेंगे एवं जिनके दन्त शल्य चिकित्सा होनी है उन्हें राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं बालोतरा में डेन्टल डिलाईट पखवाडे़ के अन्तर्गत शल्य चिकित्सा उपलब्घ करवाई जायेगी।
इसी क्रम में चयनित कुल 326 जन्मजात विकृति के बच्चों के उपचार हेतु आरोग्य पखवाडा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बच्चों को सर्जरी हेतु उच्च संस्थानों पर भिजवाया जायेगा। अन्य बीमारियां कुपोषण, रक्त की कमी आदि का उपचार भी अभियान के अन्तर्गत किया जायेगा।
-0-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...