मंगलवार, 19 जून 2018

जल संसाधन विभाग में बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित


                बाड़मेर, 19 जून। संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए 15 जून से जल संसाधन विभाग जालोर में बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
                जल संसाधन खण्ड जालोर के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए मानसून अवधि 30 सितंबर तक के लिए अधिशाषी अभियन्ता, जल संसाधन खण्ड जालोर में 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। वर्षा, बांधों के गेज, नदियों के जल प्रवाह तथा अतिवृष्टि से उत्पन्न किसी भी संभावित खतरे आदि की सूचना बाढ़ नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष 02973-222249 पर अथवा विशेष पत्र वाहक या वितन्तु सन्देश के जरिए दी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ नियन्त्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी जल संसाधन खण्ड जालोर के सहायक अभियन्ता अब्दुल बाकी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। जिनके मोबाइल नंबर 9414710286 हैं एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नम्बर 02973-222249 हैं। प्रभारी अधिकारी को वर्षा एवं बांधों के जल स्तर के दैनिक आंकड़े संधारित करने के साथ एवं सूचना जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं अन्य संबंधित कार्यालयों को वायरलेस या दूरभाष पर भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...