बाड़मेर, 28 फरवरी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के
निर्वाचन क्षेत्रों एवं इनसे लगते हुए 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 3 मार्च को सांय 5 बजे से 5 मार्च को सांय 5 बजे तक तथा 7 मार्च को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है। इसी तरह पंच एवं सरपंच के
निर्वाचन क्षेत्रों में इनसे लगते हुए 5 किमी परिधीय क्षेत्र में भी 3 मार्च को सांय 5 बजे से 5 मार्च, 2018 को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें