गुरुवार, 22 जून 2017

आठ स्थानांे पर शुक्रवार 23 जून को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

                बाड़मेर, 22 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को आठ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे अटल सेवा केन्द्र बिशाला, शिव उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र बीसूकला, बायतू उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र झाक, सिणधरी उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र लोलावा, धोरीमना उपखण्ड में अटल सेवा केन्द्र नेडीनाडी, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत भूणिया एवं फगलु का तला के लिए अटल सेवा केन्द्र भूणिया तथा बालोतरा उपखंड मंे कल्याणपुर एवं छाछरलाई कल्ला मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...