सोमवार, 1 जून 2020

प्रवासियों की आवाजाही जारी सोमवार को 413 प्रवासियों का हुआ आगमन, वहीं 19 ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 1 जून। प्रवासियों एवं श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ उनके गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में कुल 413 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 19 अन्य राज्यों के प्रवासियों ने अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 298, महाराष्ट्र से 25, उतरप्रदेश से 3, आंध्र प्रदेश से 6, दिल्ली से 3, कर्नाटक से 37, हरियाणा से 3, बिहार से 3, तमिलनाडु से 2, तेलंगाना से 18, केरल से 1, गोवा से 7, उडीसा से 2 एवं जम्मू से 5 को मिलाकर कुल 413 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 57983 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से सोमवार को महाराष्ट्र के लिए 5, गुजरात के लिए 9 एवं कर्नाटक के लिए 5 को मिलाकर कुल 19 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10418 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके।    
-0-

बाडमेर उपखण्ड क्षेत्र में प्रातः 6 से सायं 8 बजे तक खुलेगी दुकाने

बाडमेर, 1 जून। बाडमेर उपखण्ड क्षेत्र में अब प्रातः 6 से सायं 8 बजे तक दुकाने खुल सकेगी। साथ ही पालिका बाजार में ओड-ईवन आधार पर दुकाने खोली जा सकेगी।
उपखण्ड मजिस्टेªट नीरज मिश्र ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जिले में धारा 144 लगी हुई है। मोडिफाईड लॉकडाउन फैज 5 में सरकार द्वारा आवश्यक सेवाओं से संबंधित वस्तुओं की दुकाने खोलने में छुट दी गई है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित दुकानों को छोडकर अन्य समस्त प्रकार की दुकाने सुबह 6 बजे से सायं 8 बजे तक खुली रखी जा सकेगी। उन्होने बताया कि पालिका बाजार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए ओड-ईवन आधार पर दुकाने खुलेगी, जिसकी व्यवस्था आयुक्त नगर परिषद बाडमेर की रहेगी। उन्होने संबंधित दुकानदारों को निर्धारित समय अनुसार ही दुकाने खोलने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाकर ही दुकान में कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि दुकानदारों द्वारा निर्देशों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
-0-

बाड़मेर शहर के गांधी नगर में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 1 जून। बाडमेर शहर के गांधी नगर के चारों ओर की सीमा (जिसकी सीमा आईनाथ किराणा स्टोर के पास बेरिकेटिंग पर, मयुर स्कूल के आगे बेरिकेटिंग, मयुर स्कूल के उत्तर की तरफ आईनाथ किराणा स्टोर, अगराराम का मकान पूर्व बेरिकेटिंग, राणाराम सुथार (मोबाइल टावर एरिया रेंज) से प्रहलाद चौधरी मकान पूर्व में बेरिकेटिंग) क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट बाडमेर विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार बाडमेर शहर के गांधी नगर के चारों ओर की सीमा (जिसकी सीमा आईनाथ किराणा स्टोर के पास बेरिकेटिंग पर, मयुर स्कूल के आगे बेरिकेटिंग, मयुर स्कूल के उत्तर की तरफ आईनाथ किराणा स्टोर, अगराराम का मकान पूर्व बेरिकेटिंग, राणाराम सुथार (मोबाइल टावर एरिया रेंज) से प्रहलाद चौधरी मकान पूर्व में बेरिकेटिंग) में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई,2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 17 में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 1 जून। उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर में बाडमेर शहर के वार्ड संख्या 17 (किर्ती मोटर शो रूम से शंकरलाल सेठिया के मकान तक तथा भंवरलाल कबाडी के मकान से मोहनलाल वडेरा के मकान तक) क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर नीरज मिश्र द्वारा जारी आदेशानुसार बाडमेर शहर के वार्ड संख्या 17 (किर्ती मोटर शो रूम से शंकरलाल सेठिया के मकान तक तथा भंवरलाल कबाडी के मकान से मोहनलाल वडेरा के मकान तक) कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई,2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

करमावास में कर्फ्यु कोविड-19 संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी

बाड़मेर, 1 जून। समदडी तहसील के राजस्व ग्राम करमावास में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्रों के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से सिवाना उपखण्ड मजिस्टेªेट प्रमोद सीरवी द्वारा राजस्व ग्राम करमावास के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
सिवाना उपखण्ड मजिस्ट्रेट प्रमोद सीरवी ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। सिवाना उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा प्रभावित क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की   दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत समदडी तहसील के राजस्व ग्राम करमावार के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को प्राप्त योगदान सीएसआर व्यय के रूप में योग्य माना जाएगा

बाडमेर, 1 जून। राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के बैंक खाते में किसी कम्पनी, संगठन द्वारा दिया गया अंशदान अथवा योगदान सी.एस.आर. के रूप में माना जाएगा।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के पत्र दिनांक 15 मई,2020 के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु प्राप्त योगदान को कम्पनी अधिनियम 2013 की अनुसूचि VII के आईटम संख्या (XII) “disaster management including relief, rehabilitation and reconstruction activities” के अन्तर्गत सीएसआर व्यय के रूप में योग्य माना जाएगा। उन्होने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार के कम्पनी मामलात विभाग के परिपत्र क्रमांक 15/2020 दिनांक 10-4-2020 द्वारा जारी एफएक्युएस के क्रमांक 3 में भी उक्त का उल्लेख कर इसे स्पष्ट किया गया है। अतः कोई भी कम्पनी, संगठन यदि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु योगदान प्राप्त करने के लिए खोले गए खाते में अंशदान, योगदान करता है, तो उसे सीएसआर व्यय के रूप में योग्य माना जाएगा। उन्होने बताया कि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के बैंक खाते का विवरण - Account name- RSDMA CSR COVID19, Account Number- 39343146577, IFSC Code- SBIN0031031, Bank/Branch- SBI,Secretariat, Jaipur   हैं।
-0-

कोरोना से बचाव अब 15 जून तक जारी रहेगी निषेधाज्ञा रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक आवागमन पर रहेगा प्रतिबन्ध

बाडमेर, 1 जून। कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ बाडमेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में जारी की गई निषेधाज्ञा की अवधि को जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बढ़ाया है, अब यह निषेधाज्ञा 15 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ उक्त संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु 15 जून तक निषेधाज्ञा के आदेश जारी किये गए है। भारत सरकार के उक्त आदेश के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा भी राज्य में पालना किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी निषेधाज्ञा को निरन्तर प्रभावी करते हुए आगामी 15 जून, 2020 की मध्य रात्रि तक के लिए बढाया गया है।  
उन्होने बताया कि नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार अब जिले में रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक समस्त गैर आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों के आवागमन पर प्रतिबन्ध रहेगा। आपात परिस्थिति, आवश्यक मांग होने पर जिला प्रशासन अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन से पास प्राप्त किया जा सकेगा। यह आदेश डयुटी पर कार्यरत सरकारी कर्मचारियों, चिकित्सकों, चिकित्सा और पैरा मेडिकल स्टाफ पर लागू नहीं होगा, उनके लिए अधिकारिक पहचान पत्र पर्याप्त होंगे। सभी कार्यस्थल यथा दुकाने, कार्यालय एवं कारखाना आदि (विशिष्ट स्वीकृति के अलावा) उपयुक्त समय में बन्द कर दिये जाएगे ताकि इनका स्टाफ रात्रि 9 बजे तक अपने घर पहुंच जाए।
जिला कलक्टर ने बताया कि सभी सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग मॉल, व्यायाम शालाएं, स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर्स, बार, ऑडिटोरियम एवं एसेम्बिली हॉल और इनके समान प्रकृति के समस्त स्थान बन्द रहेंगे। साथ ही सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमी, सांस्कृति, धार्मिक कार्यक्रम, अन्य समारोह, सभी धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों तथा धार्मिक सम्मेलनों पर प्रतिबन्ध रहेगा। सभी सार्वजनिक एवं कार्यस्थलों तथा सार्वजनिक परिवहन में चेहरे पर मास्क, कवर पहनना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक और कार्यस्थल पर थूकना निषिद्ध होगा। सभी व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों में सामाजिक दूरी (न्यनतम 6 फीट ‘दो गज की दूरी‘) की पालना सुनिश्चित की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान गुटका, तम्बाकू आदि का सेवन पूर्णतः निषिद्ध है। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, पुराने रोगो से रूग्णता वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे आवश्यक एवं स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के अतिरिक्त घर पर ही रहेंगे।
उन्होने बताया कि जिले में सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, कोचिंग संस्थान आदि पर प्रतिबन्ध रहेगा। सोशल मिडिया के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण की बिना पुष्टि सूचना के प्रसारण से आमजन में अनावश्यक भय का माहौल बनने की संभावना रहती है, अतः सोशल मिडिया पर कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में अनावश्यक अवांछित सूचनाओं, अफवाहों, आमजन में भय का माहौल बनाने वाली सामग्री के प्रसारण पर कडी निगरानी रखते हुए उसके विरूद्ध अपेक्षित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार अन्तिम संस्कार, अंतिम विधियों से संबंधित अवसर पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी और 20 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबन्ध रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पान, गुटका, तम्बाकू आदि के विक्रय तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब के सेवन पर प्रतिबन्ध रहेगा।
-0-

जिला कलक्टर ने किया सखी केन्द्र का निरीक्षण सखी केन्द्र के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

बाडमेर, 1 जून। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार सायं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सखी केन्द्र वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सखी केन्द्र कार्यालय में संधारित रजिस्टर, रसोईघर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि सखी केन्द्र के दूरभाष नम्बर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक उत्पीडित एवं निराश्रित महिलाओं को तत्काल सहायता मुहैया हो सकें। उन्होने सखी केन्द्र पर साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होने सखी केन्द्र में संधारित रजिस्टर का अवलोकन कर दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने सखी केन्द्र में मौजूद उत्पीडित महिला के संबंध में जानकारी ली तथा महिला अधिकारिता उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए। उन्होने सखी केन्द्र में भोजन सहित मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए।
इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कि सखी केन्द्र में उत्पीडित एवं निराश्रित महिलाओं को आवश्यकतानुसार चिकित्सा, परामर्श, पुलिस, न्यायिक एवं अस्थाई आश्रय तथा भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। उन्होने बताया कि अब तक महिला उत्पीडन संबंधी 49 प्रकरण प्राप्त हुए है।

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 सोमवार को उल्लंघन पर 3100 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 1 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 19 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेडवा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 5 लोगों से 1100, शिव में 8 लोगों से 900, गुडामालानी में 3 लोगों से 600 एवं सिवाना में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 19 लोगों से 3100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 682 लोगों से कुल 1,57,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

बाड़मेर शहर के इन्द्रा काॅलोनी में कफ्र्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 1 जून। बाडमेर शहर के इन्द्रा काॅलोनी (जिसकी सीमा उत्तर में अणदाराम सुथार के मकान से पीरसिंह रावणा राजपूत का मकान होते हुए जीवराजसिंह अध्यापक के मकान तक, पूर्व में जीवराजसिंह अध्यापक के मकान से तेजदान के मकान तक, दक्षिण में प्रकाश माली के मकान से अणदाराम का मकान एवं पदमदान के बाड़ा होते हुए पदमदान के मकान तक, पश्चिम में लूणसिंह के मकान से अणदाराम सुथार के मकान तक) के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कफ्र्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कफ्र्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट बाडमेर विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार बाडमेर शहर के इन्द्रा काॅलोनी (जिसकी सीमा उत्तर में अणदाराम सुथार के मकान से पीरसिंह रावणा राजपूत का मकान होते हुए जीवराजसिंह अध्यापक के मकान तक, पूर्व में जीवराजसिंह अध्यापक के मकान से तेजदान के मकान तक, दक्षिण में प्रकाश माली के मकान से अणदाराम का मकान एवं पदमदान के बाड़ा होते हुए पदमदान के मकान तक, पश्चिम में लूणसिंह के मकान से अणदाराम सुथार के मकान तक) में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कफ्र्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई, 2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

सहकार किसान कल्याण योजना कृषि उपज रहन की एवज पर ऋण वितरण प्रारंभ

बाड़मेर, 01 जून। जिले में सहकार किसान कल्याण योजना अंतर्गत कृषि उपज रहन की एवज में ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में 3 ग्राम सेवा सहकारी समितियों गूंगा, धनाऊ एवं भेडाना में ऋण वितरण शुरू किया गया है।
दी बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ-परेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक रामसुख ने बताया कि जिले में सहकार किसान कल्याण योजना अंतर्गत कृषि उपज रहन की एवज में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में 3 ग्राम सेवा सहकारी समितियों गूंगा, धनाऊ एवं भेडाना में ऋण वितरण शुरू किया गया, जिसमें सोमवार को आवेदन करने वाले 7 किसानों को 7.62 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले की अन्य ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा इस योजना क्रियान्वयन किया जाएगा, जो भी किसान भाई इस ऋण योजना का लाभ उठाना चाह रहे हैं वे निर्दिष्ट ग्राम सेवा सहकारी समितियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में उनको अपनी उपज की कीमत का 70% ऋण मात्र 3% ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है, जो 3 महीने के लिए दिया जा रहा है तथा 6 महीने तक बढ़ाया जा सकेगा।
-0-

रविवार, 31 मई 2020

अब तक 57570 प्रवासियों का हुआ आगमन 10399 ने अन्य राज्यों के लिए किया प्रस्थान

बाड़मेर, 31 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कुल 571 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 29 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में रविवार को गुजरात से 303, महाराष्ट्र से 88, मध्यप्रदेश से 8, आंध्रप्रदेश से 22,  दिल्ली से 1, कर्नाटक से 82, हरियाणा से 1, बिहार से 1, तमिलनाडु से 19, पंजाब से 8, तेलंगाना से 23, असम से 2, पश्चिम बंगाल से 9, झारखंड से 1 एवं उडीसा से 3 को मिलाकर कुल 571 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 57570 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से रविवार को गुजरात के लिए 22, दिल्ली के लिए 5 एवं कर्नाटक के लिए 2 को मिलाकर कुल 29 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10399 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 रविवार को उल्लंघन पर 7700 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 31 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार को जिले में 40 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 7700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 लोगों से 600, बायतु मे 2 लोगों से 400, चौहटन में 11 लोगों से 2200, सेडवा में 1 व्यक्ति से 200, शिव में 12 लोगों से 2200, रामसर में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 8 लोगों से 1500 एवं धोरीमना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 40 लोगों से 7700 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 663 लोगों से कुल 1,54,300 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

शनिवार, 30 मई 2020

प्रवासियों की आवाजाही जारी अब तक 56340 प्रवासी आये, वहीं 10370 ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 30 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कुल 392 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 318 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शनिवार को गुजरात से 288, महाराष्ट्र से 38, उतरप्रदेश से 8, मध्यप्रदेश से 6, कर्नाटक से 15, हरियाणा से 7, तमिलनाडु से 5, तेलंगाना से 2, असम से 19, दमन द्वीप से 1, एवं उडीसा से 3 को मिलाकर कुल 392 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 56340 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शनिवार को मध्यप्रदेश के लिए 45, उत्तर प्रदेश के लिए 3, पश्चिमी बंगाल के लिए 247, गुजरात के लिए 19, पंजाब के लिए 3 एवं कर्नाटक के लिए 1 को मिलाकर कुल 318 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10370 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चौक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन के क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

करमावास, जेठन्तरी, जेठन्तरी हॉल्ट एवं लादूनगर में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 30 मई। समदडी तहसील के राजस्व गांव करमावास, जेठन्तरी, जेठन्तरी हॉल्ट एवं लादूनगर में 15 मई को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में समदडी तहसील के राजस्व गांव करमावास, जेठन्तरी, जेठन्तरी हॉल्ट एवं लादूनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी सिवाना से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 30 मई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 18 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

टिड्डी नियन्त्रण के लिए रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही करे- चौधरी

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने की कोविड-19 सहित पेयजल-विद्युत आपूर्ति की समीक्षाबाडमेर, 30 मई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि पिछली बार की बजाय इस बार अधिक बडे़ टिड्डी दलों के हमले की संभावना को देखते हुए जिले में संसाधानों की संख्या को बढाकर पुख्ता रोकथाम के इन्तजाम सुनिश्चित किए जाए। वह शनिवार सांय कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इस बार टिड्डी बडी चुनौती है, ऐसे में रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने स्पष्ट कहा कि टिड्डी नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होने कहा कि टिड्डी हमले वाले क्षेत्रों में रोकथाम के लिए संसाधन शीध्र उपलब्ध हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि जिले में टेªक्टर एवं टेªक्टर माउण्टेड स्प्रेयर की संख्या में बढोतरी की जाए तथा पर्याप्त मात्रा में टेªक्टर रिजर्व में रखे जाए।
उन्होने कहा कि काविड-19 की मुश्किल की घडी में सभी विभाग मुश्तैदी के साथ अपने अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। उन्होने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती उपाय करने तथा दिशा निर्देशों की पालना करने की बात कही। उन्होने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ साथ आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान चौधरी ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर गांव-ढाणियों में पेयजल आपूर्ति के पुख्ता इन्तजाम किए जाए। उन्होने उपलब्ध संसाधनों को दुरस्त रखते हुए उनका समुचित उपयोग कर लोगों को राहत पहुचाने के निर्देश दिए। उन्होने टयुबवेल एवं हैण्डपम्प खुदाई कार्यो की समीक्षा की तथा स्वीकृत कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने समस्याग्रस्त गांव-ढाणीयों में टेªकरों के जरिये जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने पेयजल परियोजनाओं पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।
चौधरी ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजना के तहत शेष रहे विद्युत कनेक्शन पारदर्शिता के साथ शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कृषि कनेक्शन प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लोगों को लाभान्वित करने तथा अभियान चलाकर अपात्र लोगों के नाम हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना एवं समदडी क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने कहा कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत सिवाना एवं समदडी क्षेत्र में एनिकट निर्माण के कार्य स्वीकृत किए जाए।
इससे पूर्व जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, क्वारनटाईन व्यवस्था, प्रवासियों के आवागमन, टिड्डी नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में कार्ययोजना की विस्तार के साथ जानकारी कराई। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जिले में मनरेगा योजना के तहत नियोजित श्रमिको एवं स्वीकृत कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी कराई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय एवं विद्युत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मन्सुरिया, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

शुक्रवार, 29 मई 2020

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी शनिवार को बाड़मेर आएंगे


कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करेंगे
बाड़मेर, 29 मई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर जिले की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे चिकित्सालय के निरीक्षण सहित कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी शनिवार 30 मई को प्रातः 10 बजे बालोतरा में चिकित्सालय तथा कोविड-19 मरीजों के आइसोलेट केन्द्र का जायजा लेंगे। इसके पश्चात् वे सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् चौधरी चिकित्सालय एवं कोविड-19 आइसोलेट केन्द्र का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। चौधरी रविवार 31 मई को बाडमेर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे।
-0-

जून माह में 25 हजार किसानों को उपज रहन ऋण योजना से जोड़ने का लक्ष्य


फसल रहन ऋण के लिए 5500 ग्राम सेवा सहकारी समितियां को दी पात्रता
योजना से जुड़ी समितियों के लिए प्रोत्साहन स्कीम लायी जायेगी
राज्य में 1 जून से उपज रहन ऋण योजना का होगा शुभारम्भ

बाड़मेर, 29 मई। प्रदेश में 1 जून से शुरू हो रही उपज रहन ऋण योजना के तहत जून माह में  राज्य के 25 हजार किसानों को जोड़कर लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से किसानों के उपज बेचान से जुड़े हितों की सुरक्षा सम्भव हो सकेगी। योजना में पात्र समितियों का दायरा बढ़ाकर इसे 5500 से अधिक किया गया है ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके।
3 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा रहन ऋणप्रमुख शासन सचिव कृषि,नरेश पाल गंगवार ने शुक्रवार को पंत कृषि भवन में उपज रहन ऋण योजना, फसली ऋण वितरण एवं अन्य संबंधित बिन्दुओं पर जिलों में पदस्थापित सहकारिता के अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को विडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि लघु एवं सीमान्त किसानों को 1.50 लाख रूपये एवं बड़े किसानों को 3 लाख रूपये रहन ऋण के रूप में  देने के लिए योजना जारी की है। इसमें किसान को उसकी उपज का 70 प्रतिशत ऋण मिलेगा। किसान बाजार में अच्छे भाव आने पर अपनी फसल को बेच सकता है। यह योजना किसान की तात्कालिक वित्तीय आवष्यकता को पूरी करने तथा कम दामों में फसल बेचने की मजबूरी में मददगार साबित होगी।
कार्मिकों के लिए आयेगी प्रोत्साहन स्कीमप्रमुख शासन सचिव ने कहा कि राजस्थान की यह योजना भारत में सबसे कम ब्याज दर 3 प्रतिशत पर किसान को रहन ऋण देने की विषेष पहल है। जो किसानों एवं समितियों की आय में वृद्धि करेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सहकारी समितियां अपने आस-पास के गोदामों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक किसानों को उपज रहन ऋण देकर उनकी तात्कालिक आवश्यकताओ को पूरा करने में मदद करें। योजना में अच्छे कार्य करने वाली समितियों के कार्मिकों के लिए शीघ्र ही एपेक्स बैंक द्वारा प्रोत्साहन स्कीम जारी की जायेगी।
4.44 लाख मै.टन सरसों एवं चना की हुई खरीदश्री गंगवार ने कहा कि कोविड-19 महामारी में केवीएसएस एवं जीएसएस घोषित गौण मण्डियां बहुत अच्छे से कार्य कर रही है और 427 गौण मण्डियां ओपरेशनल होकर किसानों को अपने खेत के नजदीक ही उपज बेचान की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद में जीएसएस को जोड़ने से किसानों को अपने नजदीकी उपज बेचान की सुविधा मिलने से खरीद कार्य में गति आयी है। जो खरीद पहले 58 दिन में होती थी, आज वह 26 दिन में ही पूरी हो रही है तथा किसानों के खाते में तीन से चार दिन में भुगतान भी हो रहा है। 27 मई तक 1 लाख 76 हजार 434 किसानों से 4 लाख 44 हजार 628 मै.टन सरसों एवं चना की खरीद हो चुकी है, जिसकी राषि 2 हजार 64 करोड़ रूपये है। इसमें से 1 हजार 723 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को हो चुका है।
4295 करोड़ रूपये फसली ऋण का हुआ वितरणउन्होनें कहा कि राज्य के 13 लाख 18 हजार 177 किसानों को 4 हजार 295 करोड़ रूपये का सहकारी फसली ऋण का वितरण हो चुका है। उन्होंने भरतपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बारां एवं जालौर जिलों में ऋण वितरण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित जिले इस कार्य में गति लाये और शीघ्र फसली ऋण वितरण करे।
श्री गंगवार ने कहा कि हमारी मंशा है कि ग्राम सेवा सहकारी समिति को किसान की समस्या समाधान एवं सुविधाओं के लिए सिंगल विड़ों के रूप में विकसित किया जाये।
वी.सी. के दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्रीमती रश्मि गुप्ता, मार्केटिंग बोर्ड के निदेशक श्री ताराचन्द मीणा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) श्री जी.एल. स्वामी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग) श्री भोमाराम ने भी संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की।
-0-

अनुमोदित दरों पर पेयजल परिवहन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित


बाडमेर, 29 मई। जलदाय विभाग के नगर खण्ड बाडमेर में पेयजल योजनाओं से जुड़े अभावग्रस्त गांवों एवं ढाणियों में विभागीय गाईड लाईन एवं जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन एवं सहायता) द्वारा अनुमोदित दरों पर निजी टैंकरों द्वारा पेयजल परिवहन के लिए इच्छुक व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्था, फर्म, सामाजिक संगठन एवं ग्राम पंचायतों को आमन्त्रित किया गया है।
जन स्वास्थ्य अभि. विभाग नगर खण्ड बाडमेर के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि पेयजल परिवहन कार्य करने वालों को स्वीकृत दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 शुक्रवार को उल्लंघन पर 9000 रूपये की वसूली


बाड़मेर, 29 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जिले में 32 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 9000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 लोगों से 400, चौहटन में 1 व्यक्ति से 200, सेडवा में 3 लोगों से 800, शिव में 17 लोगों से 5800, रामसर में 1 व्यक्ति से 200, बालोतरा में 2 लोगों से 400, गुडामालानी में 2 लोगों से 400, धोरीमना में 2 लोगों से 400 एवं सिवाना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 32 लोगों से 9000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 593 लोगों से कुल 1,40,700 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...