शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर कार्यक्रम का होगा लाइव वेबकास्ट


                बाड़मेर, 06 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर में 7 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर लगी विडियोवॉल पर लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शनिवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभाविन्त हुए व्यक्तियो से संवाद करेंगे। इसके मुख्य कार्यक्रम का लाईव वेबकास्ट दोपहर 12.30 बजे से जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थित विडियो वॉल पर किया जाएगा। उन्होनें विकास अधिकारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों से निर्देशित किया है कि वे अधिकाधिक ग्रामीणजनों को आमंत्रित कर उन्हें लाइव वेबकास्ट दिखवाएं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित अटल सेवा केन्द्रो पर स्थापित ई-मित्र कियोस्क पर भी प्रसारण दिखाया जाएगा।

गुरुवार, 5 जुलाई 2018

अग्नि पीड़ितांे को 1.67 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 05 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे 15 अग्नि पीड़ितांे को 1 लाख 67 हजार 300 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर अग्नि पीड़ित मांगता निवासी कानाराम को 18200, श्रीमती दमीदेवी निवासी सूरते की बेरी को 22300, सुदाबेरी निवासी चेनाराम को 14100, डूंगराराम निवासी मुकने का तला को 16100, बोर चारणान निवासी केसाराम को 12 हजार, मोटवी नगर निवासी हेमाराम को 16100, लुंबाणियांे की ढाणी निवासी पारसनाथ को 4100, शेरूखान निवासी बड़नावा जागीर को 16100, नारणाराम निवासी रिछोली, नेवरी निवासी नारायणराम को 4100-4100 रूपए, अलीखान निवासी माडपुरा को 7900, राठौड़ांे का तला निवासी सभाई को 12 हजार, मठाराणी मेघवालांे की ढाणी निवासी ढेली देवी को 7900, झणकली निवासी पुरखसिंह को 8200, देतानी निवासी हेमजखान को 4100 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 12 को


                बाड़मेर, 05 जुलाई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

सरली मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल 17 को


                बाड़मेर, 05 जुलाई। सरली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 17 जुलाई को जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पूर्व मंे सरली मंे रात्रि चौपाल की प्रस्तावित 6 जुलाई की तिथि को परिवर्तित कर 17 जुलाई किया गया है। रात्रि चौपाल मंे समस्त विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

पाक विस्थापितांे के संबंध मंे बैठक 23 जुलाई को

                बाड़मेर, 05 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे वास कर रहे पाक विस्थापितांे की विभिन्न समस्याआंे के समाधान के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 23 जुलाई को सांय 4 बजे रखी गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की ओर से प्रस्तुत सुझावांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने तथा पाक विस्थापितांे की समस्याआंे के निराकरण संबंधित मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त


                बाड़मेर, 05 जुलाई। जयपुर मंे आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष मंे नियुक्त कार्मिकांे के अलावा 6 से 8 जुलाई तक प्रत्येक पारी वार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि नायब तहसीलदार मोतीराम को प्रथम पारी प्रातः 7 से दोपहर 2 बजे, द्वितीय पारी मंे नायब तहसीलदार हेमराज को दोपहर 2 से रात 10 बजे, तृतीय पारी मंे सहायक निदेशक उद्यानिकी पदमसिंह भाटी को रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियांे को निर्धारित पारी मंे डयूटी संपादित करने के निर्देश दिए गए है।

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के यात्रियांे की लाटरी निकाली


                बाड़मेर, 05 जुलाई। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के यात्रियांे की लाटरी निकाली। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना 2018 मंे बाड़मेर जिले से 830 लोगांे ने आवेदन किया था।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित प्रबंध समिति ने गुरूवार को प्रातः 11 बजे कंप्यूटराइज लाटरी प्रक्रिया से तीर्थ यात्रा के लिए यात्रियांे का चयन किया। इसके तहत हवाई यात्रा की मुख्य सूची मंे 119 यात्री, हवाई यात्रा की आरक्षित सूची मंे 119 यात्री, हवाई अचयनित सूची मंे 225 तथा रेल यात्रा की मुख्य सूची मंे 47 यात्री, रेल यात्रा की आरक्षित सूची मंे 47 तथा रेल अचयनित सूची मंे 244 यात्रियांे का चयन किया गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, देवस्थान विभाग के रमेश जांगिड़ उपस्थित रहे।

बुधवार, 4 जुलाई 2018

आम उपभोक्ता भी जान सकेंगे आवश्यक खाद्य वस्तुओं के थोक एवं खुदरा भाव


                बाड़मेर, 04 जुलाई। भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल https:consumersaffairs.nic.in/pmc पर अब आम उपभोक्ता, नागरिक, व्यवसायी, स्वैच्छिक संगठन आदि भी 22 आवश्यक खाद्य वस्तुओं के थोक-खुदरा भावों को देख सकेंगे तथा स्थानीय भावों की पोर्टल पर प्रविष्टी भी कर सकेंगे।
अतिरिक्त खाद्य आयुक्त एवं निदेशक उपभोक्ता मामले मातादीन शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के इस अधिकृत पोर्टल पर 22 आवश्यक वस्तुओं चावल, गेहूं, आटा, दालों में चना, तूर, उडद, मूंग, मसूर, खाद्य तेलों, आलू, प्याज, टमाटर, चीनी, गुड, दूध, चाय एवं नमक के थोक एवं खुदरा मूल्य की दैनिक प्रविष्टियां ऑनलाइन की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में 101 सेन्टर्स के माध्यम से दैनिक भावों की निगरानी की जा रही है। इसके लिए राज्य में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं कोटा चयनित अधिकृत सेन्टर्स हैं। पूर्व में आवश्यक वस्तुओं के बाजार भावों की ऑनलाइन प्रविष्टियां उक्त चार अधिकृत सेन्टर्स के माध्यम से ही की जाती थी, किन्तु अब कोई भी नागरिक, व्यवसायी, स्वैच्छिक संगठन, हित धारक एक बार इस वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात वस्तुओं के भावों को देख सकता है और स्थानीय भाव तुलनात्मक रूप से प्रविष्ट भी कर सकता है। इससे कृत्रिम भावों में वृद्धि की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पुलिस रिक्रूटमेंट पोर्टल पर मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी


                बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों के लिए विज्ञापित 13 हजार 142 पदों के लिए आगामी 1415 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षार्थी को पुलिस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है ।
      महानिरीक्षक पुलिस भर्ती डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के केंद्र के संबंध मंे जानकारी वेबसाइट http:/recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी अपनी एसएसओ आई डी से लॉगिन करके know your centre District location पर क्लिक करके परीक्षा केंद्र  की जानकारी देख सकते हैं। महानिरीक्षक पुलिस भर्ती ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदकों की लिखित परीक्षा 1415 जुलाई को दो पारियों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। 

शर्मा अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त


                बाड़मेर, 04 जुलाई। कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ओमप्रकाश शर्मा को अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त किया है।
                आदेश के मुताबिक राज्य सरकार, राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशांे के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदांे पर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12, 19 अगस्त एवं 9 तथा 16 सितंबर को प्रतिदिन दो सत्रों मंे होगा।

अध्यापक सीधी भर्ती की काउंसलिंग स्थगित


                बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018 लेवल प्रथम, सामान्य शिक्षक, विशेष शिक्षक गैर अनुसूचित क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियांे की काउंसलिंग अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा गोपालसिंह सोढ़ा ने बताया कि शासन सचिव प्रारंभिक शिक्षा के निर्देशानुसार 5 एवं 7 जुलाई को काउंसलिंग आयोजित होनी थी। इसको अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दिया गया है। आगामी तिथि यथाशीघ्र घोषित की जाएगी।

राजस्थान पुलिस के शुभंकर के लिए प्रतियोगिता


                बाड़मेर, 04 जुलाई। राजस्थान पुलिस के मस्कट शुंभकर के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 15 जुलाई तक राजस्थान पुलिस की rajasthancops@gmail.com पर भिजवा सकते हैं।
          अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध पी.के. सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस का शुभंकर राजस्थान की संस्कृति पर आधारित होने के साथ ही यह राजस्थान पुलिस की छवि को अभिव्यक्त करेगा। प्रतिभागी इस आधार पर स्केच या एनिमेटेड करेक्टर बनाकर अपनी प्रविष्टि भिजवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करेंगे। सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस आमजन से सुदृढ़ भावनात्मक संबंध स्थापित करने के साथ ही प्रभावी संवाद के लिए राजस्थान पुलिस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। आमजन राजस्थान पुलिस के साथ सोशल मीडिया (Twitter@PoliceRajasthan or Facebook@PoliceRajasthan and Photographs dkInstagrams@policerajasthan)  पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। शुभंकर संबंधित सूचना भी राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराई गई है।

प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा


                बाड़मेर, 04 जुलाई। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को जिला कलक्टर्स से 7 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में आने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के परिवहन, भोजन और कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए।
                इस दौरान गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थी हमारे राजकीय अतिथि हैं, इसलिए उन्हे पूरा सम्मान दिया जाए और उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो। गृह मंत्री ने निर्देश दिए कि उनको जिलों से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों की उचित व्यवस्था की जाए। बसों में पानी और अल्पाहार के पैकेट उपलब्ध रहें। यात्रा के दौरान उनके खाने के साथ मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी बसों पर एक बैनर लगाया जाए, जिसमें बस प्रभारी का नाम, मोबाइल नम्बर, जिला और योजना का नाम मोटे अक्षरों में अंकित हो। लाभार्थियों को एक पहचान पत्र दिया जाए, जिसमें उनका नाम, जिला, पता, मोबाइल नम्बर और बस प्रभारी व बस का नम्बर अंकित हो। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थियों को विशेष प्रकार का सेस दिया जाएगा, जिससे उनकी विशिष्ट पहचान हो सकेगी और कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले विशेष ब्लॉक में उनके बैठने की उचित व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि जिलों से आने वाली बसें किसी एक स्थान पर नहीं रूकें और संबंधित जिला कलक्टर आपस में समन्वय कर लें।
                वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि समस्त जिला कलक्टर्स बसों के मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सालयों में डॉक्टरों की उपस्थित सुनिश्चित करें। पुलिस एवं प्रशासन पर्याप्त संख्या में क्रेन तथा मोबाइल टीम की व्यवस्था रखे। उन्होंने जिला कलेक्टरों को लाभार्थियो की बस को समय पर रवाना करने और रास्ते में उनके भोजन की व्यस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की विशेष काउंसलिंग हो और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर किस ब्लॉक में बैठने की व्यवस्था की गई है, यह पहले ही बता दिया जाए। मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने सभी जिला कलेक्टरों को लाभार्थियों को योजना विशेष के रंग का सेस देने और बसों में आने वाले स्वंयसेवकों और राजकीय कार्मिकों को सफेद सेस समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को बताया जाए कि वे अपना भामाशाह कार्ड साथ लेकर आएं। इसके साथ ही वृद्ध, बच्चे, बीमार और विकलांग लाभार्थियों को कार्यक्रम में नहीं लाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में इस यात्रा के संबंध में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जयपुर में योजना भवन, परिवहन भवन में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम और खोया-पाया हेल्पलाइन सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि बस प्रभारी कार्यक्रम समाप्ति के बाद तुरंत बसों को लेकर रवाना हो जाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि शहर में किसी भी तरह की गंदगी नहीं हो। उन्होंने जिला कलेक्टरों को 3 बसें आरक्षित रखने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी बस के खराब होने की स्थिति में बस की व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आने वाली बसें उस दिन टोल और परमिट मुक्त रहेंगी।
                पुलिस महानिदेशक ओ पी गल्होत्रा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर व्यव्स्थाओं के लिए प्रत्येक जिले से 20-25 कॉन्स्टेबल आएंगे, जिनको एक जैकेट दी जाएगी, जिस पर उनके जिले का नाम अंकित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई सामान ले आकर नहीं आएं और अपना सामान बस में रखे रहने दें। यूथ हॉस्टल पर एक अस्थाई चिकित्सालय भी बनाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विधायक अशोक परनामी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे सी महान्ति, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सुदर्शन सेठी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग दीपक उप्रेती समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

हाथकरघा बुनकर प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को


                बाड़मेर, 03 जुलाई। जिला उद्योग केन्द्र शुक्रवार को हाथकरघा बुनकरों के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि हाथकरघा बुनकर पुरस्कार प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के लिए हाथकरघा बुनकरों के श्रेष्ठ उत्पाद के चयन के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के आवेदकों का चयन ऑनलाइन प्रक्रिया से


                बाड़मेर,03 जुलाई। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में इच्छुक तीर्थ यात्रियों की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसमें 37 हजार 92 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें देवस्थान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के जरिए यात्रियों का चयन किया जाएगा।
                देवस्थान विभाग के शासन सचिव कृष्णकांत पाठक ने बताया कि जिला स्तर पर यात्रियों के चयन एवं समुचित प्रबन्ध व्यवस्था के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जिला प्रभारी मंत्री ,जिला प्रभारी शासन सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले के वरिष्ठजन के निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन जिला स्तर पर जिला कलक्टर कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कुल चयनित आवेदकों के बराबर की संख्या में प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हवाई एवं रेल यात्रा के लिए अलग-अलग सूची बनाई जाएगी। पाठक ने बताया कि 10 जुलाई तक देवस्थान विभाग के पोर्टल पर कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी निकालने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शासन सचिव की अनुपस्थिति में जिला कलक्टर, समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी का समय, कक्ष का निर्धारण करने का कार्य जिला कलक्टर की ओर से किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के पोर्टल का अवलोकन किया जा सकता है।

सोमवार, 2 जुलाई 2018

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों की कार्यशाला मंगलवार को

                बाड़मेर, 02 जुलाई। दलित इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की राजस्थान इकाई एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के संयुक्त तत्वावधान मंे दलित उद्यमियों एवं युवाओं को व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करने के लिए होटल कैलाश इंटरनेशनल मंे मंगलवार को प्रातः 10 बजे से कार्यशाला आयोजित होगी।
                डिक्की राजस्थान चेप्टर के अध्यक्ष डा.सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को व्यवसाय में बढ़ावा देने के अलावा नए लोगों को भी उद्यमी बनने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। उनके मुताबिक इसमंे राज्य और केंद्र सरकार की ओर से संचालित सरकारी योजनाओं पर परिचर्चा का सत्र भी रहेगा। स्टैंडअप इंडिया स्कीम के जरिए ऋण सुविधा पर भी जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला मंे मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते होंगे। इसके अलावा जिला उद्योग केंद्र, खादी विकास उद्योग निगम, एमएसएमई समेत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

जिला कलक्टर की जुलाई मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 02 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 6 जुलाई को सांजटा कलस्टर की सरली ग्राम पंचायत, 13 को रतेउ कलस्टर की ग्राम पंचायत सवाउ मूलराज, 20 जुलाई को कोटड़ी कलस्टर की ग्राम पंचायत कोटड़ी एवं 27 जुलाई को धोरीमन्ना कलस्टर की कोलियाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जुलाई माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित


                बाड़मेर, 02 जुलाई। जुलाई माह मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति एवं 12 जुलाई को अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक 16 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे एमडीएम, स्कूल सलाहकार समिति, शिक्षा परिषद समिति, निजी विद्यालयांे मंे फीस निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 19 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक, सांय 5 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक, 23 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक तथा सांय 4 बजे पाक विस्थापितांे की समस्याआंे के समाधान के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर 11.30 बजे जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक, दोपहर 12.30 बजे जिला पर्यटन एवं मेला समिति की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति की बैठक, दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति,जन जाति अत्याचार निवारण समिति, जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक, सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति तथा 30 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक आयोजित होगी।

विद्युत हादसे के मामले मंे तीन कार्मिकांे को चार्जशीट


                बाड़मेर, 02 जुलाई। सोखरू पनोणी मेघवालांे की ढाणी मंे पिछले दिनांे करंट लगने से हुई दो बच्चांे की मौत के मामले मंे तीन कार्मिकांे को चार्जशीट जारी की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशानुसार विद्युत हादसे के कारणांे की जांच कराई गई। इसमंे कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण मेघराज सियोल, हेल्पर ग्रामीण फोटे खान, तकनीकी सहायक नांद चिम्माराम दोषी पाए गए। डिस्काम के इन तीनांे कार्मिकांे के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि पूर्व मंे एक डिस्काम कार्मिक की मौत के मामले मंे भी कनिष्ठ अभियंता नवल किशोर मीणा एवं टैक्निकल हैल्पर राजेन्द्र कुमार को निलंबित किया गया था।

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 02 जुलाई। गिराब थानान्तर्गत दर्ज बालिका से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले मंे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण नियम 1995 यथा संशोधित नियम 2016 के तहत पीड़िता के परिजनांे को 4 लाख 12500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को स्वीकृत राशि का नियमानुसार निर्धारित अवधि मंे भुगतान करवाने के निर्देश दिए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...