सीईसी मंे विश्व
जैव विविधता दिवस पर हुआ कार्यक्रम आयोजित
बाड़मेर,
22 मई। मरूस्थलीकरण नियंत्रण पर्यावरण
सूचना प्रणाली केन्द्र, काजरी, एवं केयर्न ऑयल एंड गैस वेदांता लिमिटेड, बाड़मेर
के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक विक्रम
प्रधान केसरी ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के
युग में खाने पीने की प्रत्येक वस्तु में जैव विविधता की भागीदारी है। उन्होंने
राज्य पक्षी गोडावण का उदाहरण देकर बताया कि किस तरह से जैव विविधता में गोडावण
अपनी भूमिका निभाता है। काजरी के प्रधान वैज्ञानिक प्रधान वैज्ञानिक डा. आर.एस.
त्रिपाठी ने मरूस्थलीकरण नियंत्रण पर्यावरण सूचना प्रणाली केन्द्र एवं काजरी की
गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने जैव विविधता को
संरक्षित करने के विविध पहलूआंे से रूबरू कराते हुए पेड पौधों और फलांे बेर, आंवला, अनार, खजूर
की उत्तम किस्मांे के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंे केयर्न
ऑयल एंड गैस वेदांता लिमिटेड के सीएसआर प्रबंधक भानूप्रताप सिंह ने आगंतुकांे का
स्वागत करते हुए केयर्न आयल एंड गैस की गतिविधियांे एवं कार्यप्रणाली के बारे मंे
जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक एवं एनविस के प्रधान प्रभारी डा. जे.पी. सिंह ने कहा
कि रेगिस्तान में जैव विविधता का अलग ही महत्व है जैसे मतीरा, केर, फोग, सेवण
घास, मशरूम और लाणा का जैव विविधता में बहुत अधिक
महत्ता है। उन्होंने मतीरे और केर की अलग-अलग किस्मों और उससे होने वाले लाभ तथा
मशरूम, लाणा, गुंदी और अन्य पेड पौधों के औषधीय महत्व के
बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि काजरी नई तकनीक के जरिए जैव
विविधता को बढावा दे रही है। इस दौरान सीईसी के विद्यार्थियांे के लिए भाषण
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमंे क्रमशः बजरंग शर्मा प्रथम, जगदीश
सोलंकी द्वितीय, शब्बीर खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी इंजीनियर मयूर भाटी ने मुख्य
अतिथि एवं पधारे हुए आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केयर्न सी एस
आर से निशांत कुमार, अरनव घोष,
आई एल एफ से संयोग यादव, बायफ
के राघवेन्द्र दूबे एवं सी एस आर टीम उपस्थित रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें