सोमवार, 24 जुलाई 2017

गु्रप फोर पीपल के नीम महोत्सव का आगाज

बाड़मेर, 24 जुलाई। सामाजिक सरोकार एवं नवाचार के प्रतीक गु्रप फोर पीपल बाड़मेर-जैसलमेर की ओर से सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान मंे बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर नीम महोत्सव का आयोजन उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं गु्रप फोर पीपल के अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ की अध्यक्षता मंे हुआ। सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित नीम महोत्सव समारोह मंे गु्रप सदस्यांे के साथ सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे एवं जवानांे ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि रेगिस्तानी क्षेत्र मंे पौधारोपण भागीरथी प्रयास है,विशेषकर नीम के पौधे। उन्हांेने कहा कि करीब सवा सौ गुणों से युक्त नीम के पौधे ना केवल औषधीय गुणांे से युक्त नीम के पौधे ना केवल औषधीय गुणांे से भरपूर है। साथ ही घरेलू नुस्खांे मंे नीम का बहुत ज्यादा महत्व है। उन्हांेने गु्रप फोर पीपल के प्रयासांे की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रांे मंे वृहद स्तर पर जवानांे के साथ नीम महोत्सव आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है। उन्हांेने कहा कि गु्रप ने सीमा सुरक्षा बल के साथ सरहद पर परिंडा अभियान चलाकर मूक पक्षियांे की सेवार्थ बहुत बड़ा प्रयास किया। उन्हांेने कहा कि बल हमेशा सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यांें मंे आपका स्वागत करेगी। गु्रप अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ ने कहा कि नीम महोत्सव के माध्यम से आमजन मंे पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ पौधांे के प्रति जिम्मेदारी का मूल मंत्र देना है। उन्ळांेने कहा कि गु्रप ने गत वर्ष भी नीम महोत्सव के तहत काफी तादाद मंे पौधे लगाए तथा आज वो लहलहा रहे है। उन्हांेने कहा कि गत वर्ष लगाए गए पौधांे का इस बार जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि गु्रप समाज मंे एक नया प्रयास सेवा का कर रहा है। इस अवसर पर डा.लक्ष्मीनारायण जोशी ने कहा कि गु्रप आगामी दिनांे मंे सीमा सुरक्षा बल के साथ अग्रिम पोस्टांे पर नीम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गु्रप फोर पीपल संयोजक चंदनसिंह भाटी ने कहा कि गु्रप रेगिस्तानी क्षेत्र मंे सर्वाधिक सर्वायल करने वाले नीम के पौधे अधिक से अधिक लगाने का लक्ष्य एक अभियान के तहत चल रहा है। बाड़मेर-जैसलमेर दोनांे जिलांे मंे नीम महोत्सव के तहत कार्य किया जा रहा है। संजय शर्मा ने आभार जताया। इस अवसर पर महेश पनपालिया, दुर्जनसिंह गुड़ीसर, ओमप्रकाश जोशी, मदन बारूपाल, रमेशसिंह इंदा, अमित बोहरा, रमेश कड़वासरा, नरेन्द्र खत्री, स्वरूपसिंह भाटी, रतन भवानी, अशोक राजपुरोहित, महेन्द्रसिंह तेजमालता, छगनसिंह चौहान, जय परमार, राजेन्द्र लहुआ, अशोक कुमार, मुकेश जैन, लूणकरण नाहटा, सुमेरमल सोलंकी समेत कई सदस्यांे एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने पौधारोपण किया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...