बुधवार, 6 जून 2018

गुरूवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 06 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायत भूरटिया, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत ताणू मानजी, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत चीबी, गुड़ामालानी मंे बारासण, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत इन्द्राणा के अटल सेवा केन्द्र तथा रातड़ी ग्राम पंचायत भवन मंे राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा। उन्हांेने बताया कि चौहटन उपखंड मंे कोनरा ग्राम पंचायत, सेड़वा मंे फागलिया ग्राम पंचायत, पाटोदी मंे टापरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र तथा कितपाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें