शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

न्याय आपके द्वार के लिए शिविर स्थल पर उप रजिस्ट्रार की नियुक्ति


                बाड़मेर, 27 अप्रैल। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके  द्वार की अवधि 1 मई से 30 जून के दौरान शिविर स्थल पर पंजीयन कार्य संपादित करने के लिए उप रजिस्ट्रार को नियुक्त किया है।
                आदेश के अनुसार जिन पंजीयन उप-जिलों में पूर्णकालीन उप रजिस्ट्रार नियुक्त हैं,  उन उप-जिलों में पदस्थापित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को ऐसेे उप जिलों के लिए राजस्व लोक अदालत के दौरान शिविर स्थल पर उप रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें